Wednesday, May 1, 2019

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आईईडी ब्लास्ट से 2 पुलिस जीप पर हमला, 15 जवान शहीद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों द्वारा दो पुलिस की गाड़ियों पर आईईडी के जरिए किए गए हमले में 15 जवानों के शहीद होने की खबर है। मिल रही सूचना के मुताबिक दो गाड़ियों में करीब 25 जवान सवार थे। बता दें कि दोनों गाड़ियां पेट्रोलिंग के लिए निकली थीं।


आज सुबह नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले में ही एक सड़क निर्माण कंपनी के करीब 25 वाहनों में आग लगा दी थी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवाडे ने पीटीआई को बताया था कि ये घटना कुरखेडा तहसील के दादापुर में हुई।


बता दें कि बीते महीने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से महज 36 घंटे पहले नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया था। नक्सलियों ने मंगलवार को दंतेवाड़ा के कुआंकोण्डा थाना क्षेत्र के श्यामगिरी में बीजेपी के काफिले को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट कर दिया था। इस हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Tuesday, April 30, 2019

धनबाद में चुनाव से पहले गोलीबारी की घटनाएं, प्रशासन पशोपेश में

धनबाद

चुनाव से पहले गोलीबारी की घटनाएं प्रशासन की टेंशन बढ़ा रहे है। कल देवी प्रभा आउटसोर्सिंग में गोलीबारी की घटना के बाद दूसरे दिन भी धनबाद अशांत रहा। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक ऑटो सवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद घायल ने इलाज के दौरान ही पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। बताया जाता है की मृतक राजगंज में ऑटो पर बैठा था, इसी दौरान एक अपराधी सह यात्री बनकर बैठा। इसके बाद बरवाअड्डा विजय पेट्रोल पम्प के पास एक और अपराधी बाइक से आया और उससे बैग छीनकर गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को पीएमसीएच लाया गया जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच के साथ मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।

पीएम मोदी ने गिरिडीह में विजय संकल्प रैली में सांसद रवीन्द्र राय व रवीन्द्र पांडेय का बढ़ाया उत्साह

गिरिडीह। गिरिडीह के जमुआ नावाडीह स्थित श्यामडीह मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी रैली की हर तस्वीर दिलचस्प व कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने वाला रहा। कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह से आजसु प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में भाजपा के चुनावी रैली का नाम विजय संकल्प रैली दिया गया था। इस दौरान पार्टी विधायकों व प्रत्याशियों ने जहां 51 किलो की माला पहनाकर मोदी का स्वागत किया। वहीं जमुआ विधायक केदार हाजरा ने मिर्जागंज के जलीय सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह पीएम मोदी को भेंट किया।

मंच पर जहां पीएम मोदी ने जमुआ विधायक केदार हाजरा से मंच पर गुफ्तगू करते दिखे। वहीं टिकट कटने से खफा कोडरमा व गिरिडीह सांसद रवीन्द्रद्वय का पीठ थपथपाकर दोनों सांसदों का उत्साह भी बढ़ाया। कोडरमा व गिरिडीह के दोनों लोस के एनडीए व भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और चन्द्रप्रकाश चौधरी को जीत की शुभकामना देने के साथ हौसला अफजाई भी किया। इधर 25 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल निशाने पर रहे।

सीएम रघुवर दास ने भी सभा को किया संबोधित

संकल्प रैली को सुबे के सीएम रघुवर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा व एनडीए हर हाल में कार्यकर्ताओं के बलबूते राज्य की 14 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। महज 5 मिनट के संबोधन में सीएम दास ने पीएम मोदी को कई बार देश का तेजस्वी और यशस्वी पीएम बताते हुए कहा कि भाजपा अपना नारा फिर एक बार मोदी सरकार को बुंलद कर लोस चुनाव लड़ रही है। सीएम दास ने चुनावी रैली में उपस्थित करीब सवा लाख समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि विजय संकल्प रैली पूरे राज्य का नारा बनकर उभरा है। इसी नारे पर सूबे के भाजपा कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे है। इस बीच मंच पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी मंगल पांडेय, गिरिडीह के स्थानीय विधायक निर्भय शाहाबादी भी मौजूद थे।


प्रधानमंत्री ने लिया उमाचरण साहू का नाम

सभा को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उमा चरण साहू के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे पूछे की ग्रामीण क्षेत्र में लाल आतंक समाप्त हुआ कि नहीं। उमा चरण साहू साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष है और पिछले 45 सालों से समाज के के लिए कार्य कर रहे है। मोदी ने कहा कि उमा चरण साहू जी से कोई पूछे कि लाल आतंक का कितना खौफ इस इलाके में था उन्हें अपने परिवार को गांव से बाहर ले जाना पड़ा था आज वह सुकून महसूस कर रहे होंगे कि लाल आतंक का सफाया लगभग हो गया। कहा कि साहू जी को समाज के पिछड़े तबकों को समाज की मुख्यधारा में देख कर काफी सुकून महसूस हो रहा होगा।

Monday, April 29, 2019

धनबाद में बदला स्‍कूलों का समय, जानिये कितने से कितने बजे तक चलेगी क्‍लास

 धनबाद : कोयलांचल में बढ़ते पारा को देखते हुये स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. डीसी के आदेश जारी कर 30 अप्रैल से 10 बजे तक स्कूलों में छुट्टी करने का निर्देश दिया है. कक्षा एक से पांच तक 6:30 से 9:30 बजे तक क्‍लास चलेगी.वहीं कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी 10 बजे तक होगी. उक्‍त आदेश निजी व सरकारी सभी स्कूलों में लागू होगा. लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुये जिला प्रशासन ने उक्‍त निर्णय लिया है.
मालूम हो कि कोयलांचल का तापमान लगातार बढ़ रहा है. आज के तापमान की बात करें तो आज भी कोयलांचल का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. सूरज के बढ़ते तपिश से बच्‍चे बीमार पड़ रहे हैं. लू के कारण जहां बड़े लोग परेशान हैं, वहीं बच्‍चों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है

मुंबई सेक्स वर्कर्स ने दक्षिण मुंबई में कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा को अपना समर्थन देने की घोषणा की

दक्षिण मुंबई के कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि हम जानते हैं कि देश के शीर्ष बिजनेस मैन मुकेश अंबानी ने लोकसभा चुनाव में मिलिंद देवड़ा को अपने समर्थन की घोषणा की, इसके बाद मुंबई के सबसे पुराने रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा के सेक्स वर्कर्स ने भी कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा को अपने समर्थन की घोषणा की।

 दक्षिण मुंबई का बहुत प्रसिद्ध और पुराना रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा जो माना जाता है कि कांग्रेस पार्टी समर्थक क्षेत्र है। इस समय इस क्षेत्र के सेक्स वर्कर खुले तौर पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के समर्थन में आए थे।

 नाम न छापने की शर्त पर रिपोर्टर ‘के साथ बात करते हुए गीता (बदला हुआ नाम) ने कहा, "यह लाल बत्ती क्षेत्र हमेशा कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछले कई दशकों से हावी रहा है। स्थानीय कांग्रेस के नेता हमेशा कई तरह से हमारा समर्थन करते हैं, यहाँ रहने वाली सभी लड़कियाँ हमेशा कांग्रेस को वोट देती हैं, इसलिए कोई शक नहीं कि मिलिंद देवड़ा जीतेंगे।"  दक्षिण मुंबई से सही उम्मीदवार, ”।

 कामठीपुरा की एक और सेक्स वर्कर 11 लेन पूजा मंडल (बदला हुआ नाम) ने कहा, पांच साल हो गए हैं हमने कभी यहां शिवसेना सांसद अरविंद सावंत को नहीं देखा, इस क्षेत्र में विधायक कांग्रेस पार्टी (अमीन पटेल) से हैं और नगर पार्षद जावेद जुनेजा भी कांग्रेस से हैं।  पार्टी, हालांकि सभी राजनीतिक दल इस क्षेत्र में दिलचस्पी नहीं रखते हैं और यौनकर्मियों की समस्या कांग्रेस लड़कियों को पसंद करती है। "

 "कोई भी हमारी समस्याओं के बारे में गंभीर नहीं है लेकिन हम कांग्रेस पार्टी को पसंद करते हैं जब इंदिरा गांधी जी पीएम थीं क्योंकि इंदिरा गांधी जी ने देश में महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत सारे काम किए थे," मोती दीदी ने इलाके के सबसे पुराने वेश्यालय में से एक कहा।

 राउफ खान 11 वीं लेन के कमाठीपुरा के एक सामाजिक कार्यकर्ता कहते हैं, “मैं इन यौनकर्मियों का अवलोकन कर रहा था जब मैं छोटा था तो वे अनुयायियों को इस बात के लिए प्रेरित कर रहे थे कि बहुत स्पष्ट सभी पुराने यौनकर्मी स्वर्गीय पीएम इंदिरा गांधी जी से प्रभावित थे, उनकी लड़कियाँ उनके पीछे चल रही हैं  कांग्रेस पार्टी के लिए पदयात्रा और मतदान, "

 डॉ। बद्रुल हसन बदर, जो 2002 के बाद से किठीपुरा 11 वें लेन में एक क्लिनिक चला रहे हैं, का कहना है कि इस रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्कर्स की बड़ी तादाद कांग्रेस समर्थकों की है, जो आज से नहीं बल्कि लंबे समय से कांग्रेस पार्टी और वैचारिकता पसंद करते हैं, इस बार मिलिंद देवड़ा  इस क्षेत्र से भारी मत प्राप्त करेंगे, ”

 मुमताज इराकी एक जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक हैं, उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने इस क्षेत्र में बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। विशेष रूप से हमारे विधायक अमीन पटेल संबंधित मुद्दों का हवाला देते हैं, इस क्षेत्र में पुरानी इमारत की मरम्मत के लिए हमेशा अपने फंड का उपयोग करते हैं।  इस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की तरह, "

जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है: पीएम मोदी

गिरिडीह/कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमुआ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन महामिलावट यानि केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार, जो कमजोर रहे, जिस सरकार में ये लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे। ये किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते।

पीएम मोदी ने कहा कि जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है। आज इसी वजह से पूरा देश पूरे विश्वास के साथ अपने इस सेवक, अपने इस चौकीदार के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर उसके सहयोग से कोई सरकार बनती है तो देशद्रोह का कानून हटा दिया जाएगा। यानि जो नक्सलियों को मदद देने वाले लोग हैं उन पर कार्रवाई करना मुश्किल होगा। ये है कांग्रेस की सोच। बात चाहे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हो या फिर घर में छुपे गद्दारों की, आपका ये चौकीदार किसी को नहीं छोड़ेगा। सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर एयर स्ट्राइक, ये तय है कि जहां से भी हमें खतरा होगा, वहां घुसकर मारेंगे।

Sunday, April 28, 2019

Mumbai:Voting Booth Details of the Stars ... You Handle ..

 

 Address of BOOTHS – कौन कहां । 

1) Vinod Tawde (7am):

Vile Parle Municipal School, Dixit Road, VileParle (E).

2) Raj Thackrey (11am): Balmohan Vidyalay, Dadar (W)

3) Vishwanath Mahadeshwar (8am): Raje Shivaji Vidyalay, Santacruz (E)

4) Sandip Deshpande (10am): Vartak Hall, Dadar

5) Ashish Shelar (7.30am): Booth 177/210, St.Stanislaus High School, Hill Road, Bandra (W)

6) Milind Deora (8.30): Activity School, Peddar Road

7) Sharad Pawar (8am): Sahakari Vidya Mandir, Room No. 10, Pandit Madan Mohan Malviya Marg, Tardeo.

8) Kirit Somaiya (8.30am): Tarun Utkarsh School, Gawanpada, Nilam Nagar, Mulund (E)

9) Ramdas Athwale (11am): Navjivan Vidyamandir, Gandhi Nagar, Bandra E

10) Manoj Kotak (7am): MCC College, Mulund West, Near Station.

11) Uddhav Thackrey (11am): School near MIG Club, Bandra E

12) Arvind Sawant (7.30am): Baradevi BMC Primary School, Sewri

13) Gopal Shetty (7.30am): J B Khot School, Saibaba Nagar, Room No 21, Borivali W

14) Rahul Shewale: Mankhurd school number 1 , mankhurd village , mankhurd east

15) Radhakrishna Vikhe Patil/Sujay (8am): Loni, Z P School, Shirdi

16) Hardhik Joshi: Nalanda School, Mulund

17) Sanjay Dina Patil: (7am): IDUBS School,  Bhandup W

18) Sumeet Raghavan : Tilak School, Vile Parle

19) Vikram ghokhale; sachin khedekar; manoj joshi; mrunal kulkarni - parle tilak school

20) Eknath Gaikwad (7am): Dharavi Kalla Killa Muncipal School, DharaviRoad.

21) Jitendra Ahwad (11am): maharashtra vidyalay, thane west..

22) Sanjay Raut:

BMC Ground, Bhandup East.

23) Priya Dutt (8am):

St Anne High School, Pali Hill, Bandra.

24) Urmila Matondakar: St.Petit School, Bandra W

25) Renuka Sahane: CWC ( School), Yari road, Versova

26) Milind Narvekar: (8am): STM Mission English school, ground floor, Malad West.

27) Amitabh Bachchan n Family: N M College, Vile Parle (8am).

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...