Wednesday, May 1, 2019

ईरान से तेल ख़रीद मामले में क्या मोदी जी ट्रम्प को अपना 56 इंच का सीना दिखा पायेंगे?

👉: क्या भारत ने अमरीका से यह स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वह ईरान से तेल का आयात बंद नहीं कर सकता?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, नई दिल्ली का कहना है कि उसने वाशिंगटन से यह सपष्ट कर दिया है कि उसके पास ईरानी तेल का कोई विकल्प नहीं है।


ग़ौरतलब है कि अमरीका ने मई 2018 में परमाणु समझौते से निकलने के बाद, ईरान पर फिर से एकपक्षीय आर्थिक प्रतिबंध लागू कर दिए थे और यह धमकी दी थी कि वह ईरानी तेल के निर्यात को शून्य तक पहुंचा देगा।  

ट्रम्प प्रशासन ने नम्बर में 8 देशों को ईरान से तेल आयात के लिए 6 महीने की छूट दी थी, जो 2 मई को समाप्त हो रही है, जिसके बाद अब अमरीका ने किसी भी देश को तेल आयात की छूट नहीं देने की घोषणा की है और 2 मई के बाद ईरानी तेल आयात करने वाले देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने अमरीकी समकक्ष माइक पोम्पियो से टोलिफ़ोन पर बात करते हुए कहा है कि नई दिल्ली को हर हालत में तेहरान से तेल आयात के लिए छूट दी जानी चाहिए।

 स्वराज ने देश की राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पोम्पियो से अनुरोध किया कि भारत को कुछ समय के लिए और छूट दी जानी चाहिए, इसलिए कि 23.5 मिलियन तेल का तुरंत विकल्प खोजना उसके लिए संभव नहीं है।

हालांकि पोम्पियो ने भारतीय विदेश मंत्री को फ़िलहास किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया है, बल्कि उन्होंने कहा है कि इस समस्या को अब विदेश मंत्रालय के स्तर पर हल नहीं किया जा सकता, इसलिए कि ट्रम्प प्रशासन ने कड़ाई से प्रतिबंध लागू करने का फ़ैसला लिया है।

भारत, ईरान से तेल आयात करने वाला चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।

भारत में आम चुनाव जारी हैं, ऐसी स्थिति में अगर वह ईरान से तेल आयात करना बंद करता है तो निश्चित रूप से देश में तेल की क़ीमतों में वृद्धि होगी, जो पहले से ही सरकार के लिए एक बड़ी समस्या है।

मोदी सरकार को डर है कि तेल के मूल्यों में अधिक वृद्धि से अगले तीन चरण के चुनाव में बीजेपी को नुक़सान पहुंच सकता है, इसलिए उसकी कोशिश है कि कम से कम चुनाव के समापन तक अमरीका उसे ईरान से तेल आयात करने की छूट देदे।

स्वराज ने पोम्पियो ने कहा है कि देश में लोकसभा चुनाव जारी है, इसलिए इस मुद्दे पर अंतिम फ़ैसला आने वाली सरकार करेगी।

भारत की विपक्षीय पार्टियां पहले ही मोदी सरकार पर ईरान से तेल आयात करने में अमरीका के दबाव में काम करने का आरोप लगाती रही हैं।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि ईरान से तेल ख़रीदने के कारण भारत पर अमरीका की प्रतिबंध की धमकी, क्या भारत की संप्रभुता पर हमला नहीं है? मोदी जी झूठे अपनी छाती ठोंकते रहते हैं, अब क्यों ख़ामोश हैं? msm

 

विश्व मज़दूस दिवसः सो जाते हैं फ़ुटपाथ पे अख़बार बिछा कर मज़दूर कभी नींद की गोली नहीं खाते

 1 मई, मज़दूरों के दिन के तौर पर याद किया जाता है और इसे विश्व श्रमिक दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान, भारत और पाकिस्तान सहित दुनिया भर में पहली मई को मज़दूर दिवस मनाया जा रहा है इस मौक़े पर मजदूरों के समर्थन में बड़े-बड़े सम्मेलन और कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और रैलियां भी निकाली जा रही हैं। 1 मई को, मज़दूरों के वैश्विक दिवस के रूप में मनाया जाता है  और हर साल यह दिन इस वादे के साथ मनाया जाता है कि मज़दूरों की आर्थिक स्थिति को बदलने के प्रयास तेज़ किए जाएंगे, लेकिन शायद आज भी दुनिया भर के मज़दूर अपने अच्छे दिन का इंतेज़ार कर रहे हैं।

ईरान की राजधानी तेहरान में विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर देश भर के श्रमिकों के एक समूह को राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने संबोधित किया। राष्ट्रपति रूहानी इस मौक़े पर सबसे पहले देश और दुनिया के मज़दूरों को उनके दिन की मुबारकबाद पेश की और ईश्वर से मज़दूरों के अच्छे दिनों के लिए प्रार्थना भी की। एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान में मज़दूरों की आर्थिक स्थिति में पिछले कई दशकों में काफ़ी सुधार हुआ है और इस्लामी क्रांति के बाद ईरान में मज़दूरों की आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 1 मई को श्रम दिवस मनाने की शुरूआत, 1 मई 1886 को हुई थी जब अमेरिका की मज़दूर यूनियनों नें काम का समय 8 घंटे से ज़्यादा न रखे जाने और शोषण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते हुए हड़ताल की थी। हड़ताल को समाप्त कराने के लिए अमेरिकी पुलिस ने मज़दूरों पर अंधाधुंध गोली चला दी जिसके परिणामस्वरूप दर्जनों मज़दूर हताहत और घायल हुए थे। अमेरिकी मज़दूरो पर अत्याचार केवल यहां समाप्त नहीं हुआ था बल्कि उस समय की अमेरिकी सरकार ने हड़ताल पर गए कई मज़दूरों को फांसी पर भी लटका दिया था, लेकिन मज़दूर किसी भी तरह की दमनात्मक कार्यवाही के आगे नहीं झुके और अपने आंदोलन को जारी रखा जिसका सबूत है 1 मई को मनाया जाने वाला मज़दूर दिवस है। (RZ)

दुनिया की 65 प्रतिशत आबादी "सही अर्थ me न्याय" से वंचित

एक अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनियाभर के लगभग 5 अरब 10 करोड़ लोग न्याय के सही अर्थ तक पहुंच से वंचित हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार जस्टि फ़ार टास्क फ़ोर्स की ओर तैयार की गयी रिपोर्ट हेग में वर्ल्ड् जस्टिस फ़ोरम में 29 अप्रैल को जारी की गयी थी।

रिपोर्ट में अन्याय की महामारी का चिन्ह बताया गया है जो दुनियाभर के देशों विशेषकर निर्धनों को सबसे अधिक प्रभावित करती है।

जस्टिस टॉस्क फ़ोर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनियाभर में न्याय की व्यवस्था 5 अरब 10 करोड़ लोगों के मामले हल करने में विफल है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चाहे वह हिंसा का शिकार हों, तलाक़ चाहते हों, नौकरी पर परेशान किए जाने का मामला हों, कर्ज़े से निपट रहे हों या कारोबारी परमिट हो, वह ख़र्चे और जटिल कार्य शैली की वजह से रुक जाते हैं, उन्हें अविश्वास का भी सामना होता है कि उनके साथ न्याय होगा या नहीं।

जस्टि फ़ार टॉस्क फ़ोर्स में अर्जीन्टीना, नीदरलैंड, सिरालियोन के मंत्रियों और अंतर्राष्ट्रीय नेताओं पर आधारित ग़ैर सरकार संगठन दा एल्डर्ज़ शामिल है जो मिलकर शांति, न्याय और मानवाधिकार के लिए काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 करोड़ 30 लाख से अधिक लोग अन्याय की बेहद ख़राब स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह आधुनिक ग़ुलाम हैं, सरकार के बिना हैं, या उनके देश, समाजिक विवाद, हिंसा और जंगलराज का शिकार हैं।

इस में कहा गय है कि 4 अरब 50 करोड़ लोग क़ानून की ओर से दिए गये अवसरों में शामिल नहीं हैं, उनके पास क़ानूनी पहचान, उनकी नौकरी से संबंधित, ख़ानदान या जाएदाद से संबंधित दस्तावेज़ मौजूद नहीं और इसीलिए वह आर्थिक अवसरों, पब्लिक सेवाएं और क़ानून की रक्षा तक पहुंच प्राप्त करने में विफल हैं। (AK)

तेज बहादुर यादव का नामांकन आखिरकार जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया रद्द ,सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

वाराणसी । तेज बहादुर यादव का नामांकन आखिरकार बुधवार की दोपहर बाद 3.35 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी ने रद कर दिया। निर्वाचन कार्यालय से बाहर आकर इस बात की जानकारी स्‍वयं सपा प्रत्‍याशी तेज बहादुर यादव ने दी। उन्‍होंने कहा कि वह इस फैसले से संतुष्‍ट नहीं हैं और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं अब नए समीकरणों में सपा की दूसरी प्रत्‍याशी शालिनी यादव चुनावी मैदान में हैं। बताया गया कि चुनाव आयोग ने नामांकन के वक्त सेना से बर्खास्तगी का पत्र नहीं लगाने को आधार बनाया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से निकले तेजबहादुर और सपा नेताओं ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला होगा। इसके बाद सपा नेताओं के साथ तेजबहादुर यादव पार्टी कार्यालय वापस लौट गए। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों ने आपसी परिचर्चा कर पार्टी शीर्ष नेतृत्‍व को इस प्रकरण से अवगत कराया। उम्‍मीद है अब शालिनी यादव सपा की ओर से मैदान में होंगी या तेजबहादुर मामले पर सपा सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी इसका फैसला अखिलेश यादव ही करेंगे।  

वहीं इससे पूर्व पहले निर्दल और बाद में सपा के सिंबल पर नामांकन फार्म दाखिल करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त फौजी तेज बहादुर यादव को जिला निर्वाचन अधिकारी से नोटिस मिलते ही सपा में हड़कंप मच गया। सोमवार को नामांकन कराने शालिनी यादव के साथ पहुंचे सपा नेता मंगलवार को तेजबहादुर के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे थे। वे तेज बहादुर का नामांकन फार्म को वैध कराने के लिए अधिकारियों से संपर्क करने के साथ मौके पर डटे रहे। फिर भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी कर एक मई को सुबह 11 बजे तक मोहलत देते हुए जवाब मांगा गया था। वाजिब जवाब नहीं मिलने पर उनके फार्म को अाखिरकार खारिज कर दिया गया। 

सपा कार्यकर्ताओं में निराशा : दोपहर तक चले संशय के बाद बुधवार दोपहर 1.35 बजे तेजबहादुर यादव को निर्वाचन कार्यालय में बुलाया गया। इसके बाद दोपहर 2.35 बजे स्थिति कुछ और स्‍पष्‍ट हुई जब और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से उनके वकील बाहर निकले और बताया कि जो होगा अच्‍छा होगा। हालांकि इस दौरान तेजबहादुर यादव जिला निर्वाचन अधिकारी के पास ही मौजूद रहे। हालांकि साढे तीन बजे सपा प्रत्‍याशी ने वाराणसी से अपना नामांकन रद होने की सूचना स्‍वयं मीडिया को देते हुए फैसले से असंतोष जाहिर करते हुए कोर्ट जाने की बात कही है। जिला निर्वाचन अधिकारी के फैसले से सपा कार्यकर्ताओं में निराशा फैल गई।

निर्वाचन अधिकारी की त्रुटि वायरल : एक ओर जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रुटि पर तेज बहादुर यादव को नोटिस जारी की वहीं दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से एक भारी भूल भी नोटिस में कर दी गई। तेजबहादुर को जारी नोटिस में दिनांक 01-05-2109 कर दिया गया। जबकि यह वर्ष 2019 होना चाहिए था। सोशल मीडिया पर यह सूचना वायरल होने के बाद देर रात डीएम ने इस सूचना में सुधार कराया। हालांकि तब तक यह त्रुटि सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी। वहीं तेजबहादुर के समर्थकों की ओर से भी यह लापरवाही पर जिला प्रशासन को सोशल मीडिया में कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। 

बोले तेज बहादुर यादव : निर्वाचन अधिकारी से मिलकर आने के बाद तेजबहादुर ने मीडिया से बातचीत भी की। तेज बहादुर का कहना है कि बीएसएफ की तरफ से चुनाव आयोग को पत्र दिया जा चुका है कि अनुशासन हीनता में उनको बर्खास्‍त किया गया था। इसमें किसी भी प्रकार से चुनाव लड़ने पर रोक नहीं है। वहीं उन्‍होंने आरोप लगाया कि पीएमओ के इशारे पर देर की जा रही है। तेजबहादुर ने बताया कि रात 12 बजे उनके वकील को जिला निर्वाचन कार्यालय से फोनकर बुलाया गया और बीएसएफ से पत्र मंगाने के लिए कहा गया। 

दोपहर साढे तीन बजे आया फैसला : सुबह निर्वाचन कार्यालय में तेज बहादुर यादव अपने अधिवक्‍ता की ओर से जवाब दाखिल करने पहुंचे। जवाब सुनने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहले 12.40 बजे तक की मोहलत मांगी। हालांकि समय बीतने के बाद साढे तीन बजे फैसला हो सका। वहीं दूसरी ओर बीजेपी की ओर से जिला निर्वाचन कार्यालय में तेजबहादुर के चुनाव लड़ने पर रोक की मांग करते हुए आपत्ति भी दाखिल की गई।

बुधवार सुबह से सियासी सरगर्मी : बुधवार की सुबह 11 बजे से पूर्व तेज बहादुर यादव अपने वकील के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलने पहुंचे। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज बहादुर के पर्चे पर सुनवाई के पहले समर्थक डीएम पोर्टिको के बाहर धरने पर बैठ गए। तेज बहादुर का नामांकन रद्द होने की आशंका के बीच धरने पर बैठे समर्थकों ने अनवरत धरने की चेतावनी दी तो विवाद होने की सूरत के बीच एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचकर मनाया, इसके बाद शांति की स्थिति बनी। 

शपथ पत्र से उठे सवाल : जिला निर्वाचन के अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव से नोटिस के जरिए पूछा था कि भारत सरकार या किसी राज्य के अधीन पद धारण करने के दौरान भ्रष्टाचार के करण या अभक्ति के कारण पदच्युत किया जाता है। ऐसे पदच्युत की तारीख आप ने अपने विवरण में 19 अप्रैल 2017 लिखा है। आप की ओर से दिए गए द्वितीय नामांकन फार्म के शपथपत्र में उल्लेख किया गया है कि गलती से पहले नामांकन फार्म में नहीं की जगह हां लिख दिया गया है। शपथपत्र में बयान दिया गया है कि 19 अप्रैल 2017 को बर्खास्त किया गया है लेकिन भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पदधारण के दौरान भ्रष्टाचार एवं अभक्ति के कारण पदच्युत नहीं किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि आप अभक्ति या भ्रष्टाचार के कारण पदच्युत किए जाने, न किए जाने पर निर्णायक साक्ष्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। आपके द्वारा दोनों नाम निर्देशन पत्र के साथ प्रस्तुत नहीं किया गया है। नोटिस का जवाब मिलने पर ही विचार किया जाएगा। 

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आईईडी ब्लास्ट से 2 पुलिस जीप पर हमला, 15 जवान शहीद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों द्वारा दो पुलिस की गाड़ियों पर आईईडी के जरिए किए गए हमले में 15 जवानों के शहीद होने की खबर है। मिल रही सूचना के मुताबिक दो गाड़ियों में करीब 25 जवान सवार थे। बता दें कि दोनों गाड़ियां पेट्रोलिंग के लिए निकली थीं।


आज सुबह नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले में ही एक सड़क निर्माण कंपनी के करीब 25 वाहनों में आग लगा दी थी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवाडे ने पीटीआई को बताया था कि ये घटना कुरखेडा तहसील के दादापुर में हुई।


बता दें कि बीते महीने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से महज 36 घंटे पहले नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया था। नक्सलियों ने मंगलवार को दंतेवाड़ा के कुआंकोण्डा थाना क्षेत्र के श्यामगिरी में बीजेपी के काफिले को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट कर दिया था। इस हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Tuesday, April 30, 2019

धनबाद में चुनाव से पहले गोलीबारी की घटनाएं, प्रशासन पशोपेश में

धनबाद

चुनाव से पहले गोलीबारी की घटनाएं प्रशासन की टेंशन बढ़ा रहे है। कल देवी प्रभा आउटसोर्सिंग में गोलीबारी की घटना के बाद दूसरे दिन भी धनबाद अशांत रहा। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक ऑटो सवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद घायल ने इलाज के दौरान ही पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। बताया जाता है की मृतक राजगंज में ऑटो पर बैठा था, इसी दौरान एक अपराधी सह यात्री बनकर बैठा। इसके बाद बरवाअड्डा विजय पेट्रोल पम्प के पास एक और अपराधी बाइक से आया और उससे बैग छीनकर गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को पीएमसीएच लाया गया जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच के साथ मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।

पीएम मोदी ने गिरिडीह में विजय संकल्प रैली में सांसद रवीन्द्र राय व रवीन्द्र पांडेय का बढ़ाया उत्साह

गिरिडीह। गिरिडीह के जमुआ नावाडीह स्थित श्यामडीह मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी रैली की हर तस्वीर दिलचस्प व कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने वाला रहा। कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह से आजसु प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में भाजपा के चुनावी रैली का नाम विजय संकल्प रैली दिया गया था। इस दौरान पार्टी विधायकों व प्रत्याशियों ने जहां 51 किलो की माला पहनाकर मोदी का स्वागत किया। वहीं जमुआ विधायक केदार हाजरा ने मिर्जागंज के जलीय सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह पीएम मोदी को भेंट किया।

मंच पर जहां पीएम मोदी ने जमुआ विधायक केदार हाजरा से मंच पर गुफ्तगू करते दिखे। वहीं टिकट कटने से खफा कोडरमा व गिरिडीह सांसद रवीन्द्रद्वय का पीठ थपथपाकर दोनों सांसदों का उत्साह भी बढ़ाया। कोडरमा व गिरिडीह के दोनों लोस के एनडीए व भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और चन्द्रप्रकाश चौधरी को जीत की शुभकामना देने के साथ हौसला अफजाई भी किया। इधर 25 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल निशाने पर रहे।

सीएम रघुवर दास ने भी सभा को किया संबोधित

संकल्प रैली को सुबे के सीएम रघुवर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा व एनडीए हर हाल में कार्यकर्ताओं के बलबूते राज्य की 14 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। महज 5 मिनट के संबोधन में सीएम दास ने पीएम मोदी को कई बार देश का तेजस्वी और यशस्वी पीएम बताते हुए कहा कि भाजपा अपना नारा फिर एक बार मोदी सरकार को बुंलद कर लोस चुनाव लड़ रही है। सीएम दास ने चुनावी रैली में उपस्थित करीब सवा लाख समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि विजय संकल्प रैली पूरे राज्य का नारा बनकर उभरा है। इसी नारे पर सूबे के भाजपा कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे है। इस बीच मंच पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी मंगल पांडेय, गिरिडीह के स्थानीय विधायक निर्भय शाहाबादी भी मौजूद थे।


प्रधानमंत्री ने लिया उमाचरण साहू का नाम

सभा को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उमा चरण साहू के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे पूछे की ग्रामीण क्षेत्र में लाल आतंक समाप्त हुआ कि नहीं। उमा चरण साहू साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष है और पिछले 45 सालों से समाज के के लिए कार्य कर रहे है। मोदी ने कहा कि उमा चरण साहू जी से कोई पूछे कि लाल आतंक का कितना खौफ इस इलाके में था उन्हें अपने परिवार को गांव से बाहर ले जाना पड़ा था आज वह सुकून महसूस कर रहे होंगे कि लाल आतंक का सफाया लगभग हो गया। कहा कि साहू जी को समाज के पिछड़े तबकों को समाज की मुख्यधारा में देख कर काफी सुकून महसूस हो रहा होगा।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...