Tuesday, August 20, 2019

गिरिडीह में भाकपा माले ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला फूंका


गिरिडीह ၊ आरक्षण को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान को आरक्षण खत्म करने की साजिश बताते हुए माले कार्यकर्ताओं ने वर्कशॉप की समाप्ति के बाद पार्टी नेता विनोद सिंह एवं राजकुमार यादव की अगुवाई में बगोदर पार्टी कार्यालय से एक प्रतिवाद मार्च निकाला तथा बगोदर बस स्टैंड चौक जाकर आरएसएस प्रमुख का पुतला दहन किया। पुतला फूंकने का पूर्व माले नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा एक-एक करके कमजोर और वंचित वर्ग को संविधान में मिले अधिकारों पर हमले कर रही है। भागवत इसके पूर्व में भी आरक्षण को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। आरएसएस-भाजपा की साजिश है कि देश से आरक्षण को खत्म कर दिया जाए। लेकिन आरएसएस के इशारे पर मोदी- शाह की यह साजिश नहीं चलेगी, देश के दबे-कुचले लोग हर मोर्चे पर इसका विरोध कर अपना अधिकार सुरक्षित रखने की तैयारी करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन और साहिबगंज में जल मार्ग विकास बंदरगाह परियोजना का उदघाटन करने की सहमति दी




मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात के क्रम में प्रधानमंत्री से नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन और जल मार्ग विकास बंदरगाह परियोजना का शुभारम्भ 15 सितम्बर के बाद किसी भी तिथि को उदघाटन करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सहमति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही अन्य विकास योजनाओं की जानकारी भी प्रधान मंत्री को दी।
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज लोक कल्याण मार्ग नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे मिलकर अपने ध्येय के प्रति प्रतिबद्धता और बढ़ जाती है। वे हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन में हम सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों की समृद्धि में दिन रात जुटे हैं।

मुख्यमंत्री ने हर पल झारखंड की जरूरतों का ख्याल रखने  के लिए झारखण्ड की ओर से प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

आर्टिकल 370 को ले दिए बयान को लेकर अभिनेत्री ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई


सोनम कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अभिनेत्री देश में घट रही घटनाओं पर पैनी निगाह बनाये रखती हैं और इसपर अपने मत भी साझा करती हैं. सोनम कपूर बॉलीवुड की चुनिंदा अभिनेत्र‍ियों में शुमार की जाती है तो किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. हाल ही में जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 के हटाये जाने के बाद एक इंटरव्‍यू में सोनम ने अपनी राय रखी थी. अपने इस बयान को लेकर अभिनेत्री ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई. कई दिनों तक ट्रोल होने के बाद अब अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है. 
उन्‍होंने ट्वीट किया,' दोस्‍तों शांत हो जाओ. किसी की बातों को दूसरी तरफ घुमाना, उसे गलत समझना, यही दिखाता है कि आप कितना गलत सोचते हैं. आप सिर्फ वही सोचते हैं जो सोचना चाहते हैं. लेकिन इससे उस व्‍यक्ति पर फर्क नहीं पड़ता बल्कि आप पर पड़ता है. इसलिए आत्‍म चिंतन करें और देखें आप कौन हैं और उम्‍मीद है आपको नौकरी मिलेगी
 दरअसल, सोनम कपूर ने बीबसी एशियन नेटवर्क को दिये एक इंटरव्‍यू में आर्टिकल 370 को लेकर क‍हा था कि उन्‍हें इस मामले की जानकारी नहीं है. उन्‍होंने यह भी कहा था कि पाकिस्‍तान से उनका और उनके परिवार का पुराना संबंध है. एक सवाल का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा था कि यह देखकर बहुत दुख होता है कि स्थिति कभी कहां आ गई है. मैं एक देशभक्‍त हूं. इसलिए मुझे लगता है कि मेरे लिए अ‍भी चुप रहना बेहतर है. लेकिन मुझे उम्‍मीद है कि इस पर काम करने का कोई शांतिपूर्ण तरीका होगा.

Monday, August 19, 2019

भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम का 93 साल की उम्र में निधन


नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी तबियत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। वहीं फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। वे पिछले हफ्ते से ही अस्पताल में एडमिट हैं और आइसीयू में थे। के जीवन के बारे में बात करें तो खय्याम ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत लुधियाना में 1943 में 17 वर्ष की आयु में की थी।
साल 1953 में फुटपाथ फिल्म से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। साल 1961 में आई फिल्म शोला और शबनम में संगीत देकर खय्याम साहब को पहचान मिलनी शुरू हुई। आखिरी खत, कभी-कभी, त्रिशूल, नूरी, बाजार, उमराव जान और यात्रा जैसी फिल्मों में धुनें दीं। अपने शानदार काम के लिए उन्हें कई सारे अवॉर्ड भी मिले हैं। उन्हें साल 2007 में संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड और साल साल 2011 में पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा गया। कभी-कभी और उमराव जान के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड और उमराव जान के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। बहुत कम लोगों को ये बात पता होगी कि साल 2007 में आई फिल्म यात्रा में खय्याम साहब का संगीत था। फिल्म में रेखा और नाना पाटेकर लीड रोल में थे

गिरिडीह के डीसी समेत 15 IAS की ट्रांसफर-पोस्टिंग, गरिमा सिंह की जगह लोकेश मिश्र रांची के नये एसडीओ बने





रांची ၊ झारखंड सरकार ने गिरिडीह के उपायुक्त समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. राजधानी रांची की एसडीओ गरिमा सिंह को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है.* गरिमा सिंह की जगह लोकेश मिश्र को रांची का एसडीओ बनाया गया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

देवघर के उपविकास आयुक्त सुशांत गौरव को अगले आदेश तक के लिए उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है. साहेबगंज की उपविकास आयुक्त नैंसी सहाय को देवघर का जिला दंडाधिकारी और उपायुक्त बनाया गया है. नैंसी सहाय के पास झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, संथाल परगना प्रक्षेत्र, शिविर कार्यालय देवघर में क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

*देवघर के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को गिरिडीह का जिला दंडाधिकारी और उपायुक्त बनाया गया है. झारखंड उद्योग विभाग में निदेशक मुकेश कुमार को बोकारो का जिला दंडाधिकारी व उपायुक्त बनाया गया है. *इसके अतिरिक्त वह जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक का काम भी देखेंगे.*
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग में विशेष सचिव अनिल कुमार राय को गिरिडीह नगर निगम में नगर आयुक्त बनाया गया है. गिरिडीह के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक को कृषि, पशुपाल एवं सहकारिता विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. *श्री पाठक को बागवानी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.*
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव के पद तैनात आदित्य कुमार आनंद को प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इनके पास पहले से ही मध्याह्न भोजन प्राधिकार के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है.

*गिरिडीह नगर निगम के नगर आयुक्त गणेश कुमार को जामताड़ा जिले का जिला दंडाधिकारी और उपायुक्त बनाया गया है.* जामताड़ा के उपायुक्त जटाशंकर चौधरी को माध्यमिक शिक्षा विभाग में निदेशक बनाया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है.
*प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक विनोद कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है.* वहीं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विमल को संथाल परगना के दुमका प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें : भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा सम्मान
बोकारो के उपायुक्त कृपा नंद झा को उद्योग विभाग में निदेशक बनाया गया है. इसके अलावा उन्हें औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची के प्रबंध निदेशक और झारखंड राज्य स्किल मिशन सोसाइटी के अभियान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन




बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया है। वो काफी लंबे समय से बीमार थे। जगन्नाथ मिश्रा का निधन दिल्ली में हुआ है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

अपनी राजनीतिक पकड़ की वजह से वो तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने पहली बार यह जिम्मेदारी वर्ष 1975 में संभाली, दूसरी बार वो 1980 में राज्य के मुख्यमंत्री बने। आखिरी बार वह 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह 90 के दशक के मध्य में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा ने राजनीति से पहले अपने करियर की शुरुआत लेक्चरर के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दी।

इस दौरान उन्होंने 40 के करीब रिसर्च पेपर लिखे। जगन्नाथ मिश्रा का शुरू से ही राजनीति से लगाव रहा था। वो 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। बिहार में डॉ मिश्र का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता था। उन्हें मिथिलांचल के सबसे कद्दावार नेता माना जाता था।

Sunday, August 18, 2019

पश्चिमी सिंहभूम में लगातार हो रही बारिश से कई गावों में पानी घुसा, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित होकर ले रहे हैं लगातार राहत कार्यों का जायजा


न्यूज 
डेस्क ၊ चक्रधरपुर में अचानक सुबह 6:30 बजे आई बाढ़ आने के कारण नदी किनारे लगभग सभी घरों में पानी घुस गए ,कुछ घर टूट गया है।लोगों की तत्परता प्रशासनिक ,सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं एवं बजरंग दल ,आर एस एस द्वारा लोगों को बचा लिया गया  कुद्री बाड़ी, थाना के बगल जो सूर्या एएनएम ट्रेनिंग सेंटर से 7 नर्सों को बचा लिया गया।  ढीपा साई पावडी मंदिर के बगल के लोगों को निकालकर थाने में रखा गया ।लगभग 25- 30 बच्चे को  निकाला गया, उसके बाद वहां के महिला लोगों को निकालकर थाने पर शरण दिया गया। रेलवे बटन   लेक के  दुर्गा प्रसाद एवं उनके टीम तथा वार्ड पार्षद राजा प्रसाद की तत्परता ,बटन लेक से बोट लाया गया तथा उनके प्रयास से बहुत लोगों की जान बचाई जा सकी।
वहीं सोनुआ प्रखण्ड के गोंडासाई,कुम्हारटोली,उड़नचौका में,बाढ़ से क्षति मकान को देखने के लिए पंहुचे पूर्व विधायक श्री गुरुचरण नायक जी,रानी बांदिया जी,गोपाल कर जी,और साथ मे कार्यकर्तागण ၊
 बंदगांव प्रखंड के कराईकेला क्षेत्र के डुबसुरी, बरडीह, पुरनाडीह और सुबानसाई आदि गांव बाढ़ के चपेट में आ गया है।बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है, कई घर बाढ़ में बह गया है।घर में रखे धान, चावल आदि नष्ट हो गया।वहीं पुरानाडीह बाढ़ प्रभावित लोगों को कराईकेला पंचायत भवन में सुरक्षित पहुँचाया गया है।सुबह से मा.विधायक श्री शशिभूषण सामाड अपने समर्थकों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।इस दौरान लोगों के साथ मिलकर हाल चाल जाना।साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए फल, बिस्किट, चावल के साथ साथ आर्थिक सहयोग दिया।इस दौरान सिंकु जी,अमर सिंह बोदरा, तीरथ जामुदा, राजेश गागराई, पाणु मुखी, कराईकेला पंचायत के मुखिया श्री राजेन्द्र मेलगांडी समेत अन्य उपस्थित थे।


 बारिश में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया 

जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित होकर ले रहे हैं लगातार राहत कार्यों का जायजा

प्रभावित सभी लोगों को जे एल एन कॉलेज के राहत कैंप में पहुंचाया गया

पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते रात से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चक्रधरपुर शहरी,कराईकेला,सोनुआ एवं बंदगांव के कुछ हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए।इसकी सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने तत्परता दिखाते हुए पूरे जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन एवं सीआरपीएफ कैंप के जवानों को राहत कार्यों के लिए संबंधित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया।सभी संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क करते हुए जलजमाव में फंसे महिलाओं,बच्चों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने एवं उनके रहने एवं भोजन आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

तत्काल रूप से चलाए गए राहत कार्यों के बीच अच्छी खबर यह है कि जलजमाव के क्षेत्र में फंसे सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। चक्रधरपुर में प्रभावित लोगों को जे एल एन कॉलेज स्थित राहत कैंपों में पहुंचाया गया है,बंदगांव में प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए पंचायत भवन में रखा गया है। सभी राहत कैंपों में लोगों को आवासन,भोजन एवं इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले से मेडिकल टीम को राहत शिविर भेजा गया है।

इस बीच जिला उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत माहथा जलजमाव वाले क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का जायजा लिया।उपायुक्त ने राहत कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों की देखरेख में कोई कमी ना हो विशेषकर लोगों की स्वास्थ्य सुविधा का ख्याल रखा जाए।जिला उपायुक्त ने सभी लोगों से अपील की है कि जलजमाव वाले क्षेत्र से दूर रहें,आप सभी लोगों के लिए नजदीक में ही राहत शिविर लगाया गया है।आप लोग भयभीत ना हो पूरी प्रशासन की टीम दुख की इस घड़ी में आपके साथ खड़ी है,आपको किसी प्रकार की कोई भी तकलीफ/शिकायत है तो हमें सूचित करें हम तत्काल उसके समाधान का प्रयास करेंगे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...