Wednesday, August 21, 2019

धनबाद में बेखौफ अपराधियों ने किया पत्रकार की पुत्री पर एसिड अटैक


धनबाद से प्रकाशित एक अखबार के संवाददाता की बेटी पर मंगलवार को तेतुलमारी के पीएसटी दो नंबर मोहल्ला के नजदीक तेजाब से हमला हुआ। दसवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की घटना के समय ट्यूशन से घर लाैट रही थी। दो बदमाश उसपर तेजाब फेंक कर भाग गए। लड़की का बाया हाथ और चेहरे के दाहिने तरफ जख्म है। इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी ने पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मिलकर जानकारी प्राप्त की।

➡️ट्यूशन जाने के दौरान हुआ एसिड अटैक:-

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के दादाजी का निधन हो गया है.घर के सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए बिहार के गया जिले गए हुए थे.लड़की अपनी मां के साथ घर में थी.वह अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उस पर एसिड अटैक कर दिया. 


 ➡️आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस:-


इस मामले में तेतुलमारी थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि और असमाजिक तत्वों के द्वारा नाबालिग लड़की पर एसिड से अटैक किया गया है. आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है.जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


Tuesday, August 20, 2019

एक्सप्रेस वे हाईवे पर अनाधिकृत रूप से सवारियां बैठाने पर बड़ी कार्यवाही, 8 प्राइवेट टैक्सियों को किया गया सीज


नोएडा ၊
गौतमबुद्ध जनपद के यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी गण निरंतर रूप से कार्यवाही प्रस्तावित कर रहे हैं। इस क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र, परिवहन विभाग के अधिकारी गण तथा पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से एक अभियान संचालित किया गया, जिसके दौरान महामाया फ्लाईओवर के नीचे एक्सप्रेस वे हाईवे पर अनाधिकृत रूप से 8 टैक्सियों को सीज करने की कार्रवाई की गई । संबंधित टैक्सियों द्वारा अनाधिकृत रूप से हाईवे पर सवारी बैठाने का कार्य किया जा रहा था।
नगर मजिस्ट्रेट नोएडा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान जनपद में आगे भी इसी प्रकार निरंतर रूप से जारी रहेगा और जिसके द्वारा भी यातायात नियमों को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा उनके विरूध्द भी इसी प्रकार कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।*

बिहार के छपरा में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर मे दारोगा और सिपाही हुए शहीद


   
 

छपरा: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा जिले से ၊ जहां पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसआईटी टीम के एक दारोगा और एक सिपाही शहीद हो गए हैं, पूरी वारदात जिले के मढ़ौरा थाना इलाके की है. फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद हैं.
एनकाउंटर की इस घटना में  दारोगा मिथिलेश कुमार और सिपाही फारूख शहीद हो गए हैं. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मढ़ौरा बस स्टैंड के पास अचानक अंधाधुंध फायरिंग होने लगी. लोग जबतक कुछ समझ पाते तबतक इस मुठभेड़ में एक  दारोगा और एक सिपाही शहीद हो चुके थे. घटना के बाद पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल हो गया लोग फायरिंग की आवाज सुनकर इधर उधर भागने लगे. बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में एक हवलदार घायल भी हुआ है जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया ၊

जम्मूतवी सियालदह ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत


गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के बालुटुंडा के समीप मंगलवार शाम ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के गानोडीह निवासी शंभु सिंह का पुत्र मुकेश सिंह 30 के रुप में हुई है।शव को निमियाघाट पुलिस अपने कब्जे में कर थाना ले गई।
बताया जाता है कि शंभु सिंह को दो पुत्र सुदेश्वर सिंह और मुकेश सिंह लुधियाना मे काम करता था।दोनों भाई जम्मूतवी सियालदह ट्रेन से लुधियाना से पारसनाथ आ रहा था।सुदेश्वर पारसनाथ स्टेशन पर उतर गया जबकि भीड़ के कारण मुकेश ट्रेन से नही उतर सका।बाद मे उसका शव बालुटुण्डा के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।पुलिस शव को थाना ले आई।

झामुमो का आरोप, CNT, SPT खत्‍म करना चाहती है भाजपा, निशिकांत दुबे का पुतला फूंका




न्यूज डेस्क ၊                                खरसावां : गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा कथित तौर पर सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन करने की मांग करने संबंधी बयान का झामुमो ने विरोध किया है. विरोध स्वरुप झामुमो नेताओं ने स्थानीय विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में खरसावां के चांदनी चौक में प्रदर्शन किया. 
 
इसके पश्चात सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री गागराई ने कहा कि उद्योगपति व पूंजीपतियों के इशारे पर भाजपा की सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट को संसोधन करना चाहती है.
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान से यह स्पष्‍ट हो गया है:                        उन्होंने कहा कि झामुमो इसे किसी भी स्थिति में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ करने नहीं देगा. सीएनटी-एसपीटी एक्ट आदिवासियों का रक्षा कवच है.                                 गागराई ने कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य की रघुवर दास सरकार ने विकास के नाम पर लोगों को छलने का काम किया है.


झारखंडियों के हित में एक भी कार्य नहीं हुआ है. जनता के बीच अपनी उपलब्धि बताने के लिये भाजपा के पास कुछ भी नहीं है. अनुबंध कर्मी दर-दर की ठोकरें खा रहे है. लोग बेरोजगार हो रहे हैं. गागराई ने कहा कि एक तरफ करीब सात हजार स्कूलों को बंद कर झारखंडियों को शिक्षा से दूर करने का प्रयास किया. अब गांव के किराना दुकानों में शराब की बिक्री कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि गांव के लोग शराब के नशे में धुत्त हो कर बर्बाद हो जायें. 

उन्होंने कहा कि सरकार की हर नाकामी का पोल जनता के बीच खोलेंगे.          मौके पर अर्जुन गोप, राजेंद्र केशरी, मुकुंद सिंहदेव, पातर हेंब्रम, मांगीलाल महतो, दुर्गा चरण पाडेया, धर्मेंद्र मुंडा, भरत मुंडा, प्राण मेलगांडी, शरत नायक, बबलू हेंब्रम, नंदी प्रधान, अनूप सिंहदेव, प्रकाश गागराई, सानगी हेंब्रम, रानी हेंब्रम, सुशील महतो, माठु महतो, चिंतामणी महतो समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

गिरिडीह में भाकपा माले ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला फूंका


गिरिडीह ၊ आरक्षण को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान को आरक्षण खत्म करने की साजिश बताते हुए माले कार्यकर्ताओं ने वर्कशॉप की समाप्ति के बाद पार्टी नेता विनोद सिंह एवं राजकुमार यादव की अगुवाई में बगोदर पार्टी कार्यालय से एक प्रतिवाद मार्च निकाला तथा बगोदर बस स्टैंड चौक जाकर आरएसएस प्रमुख का पुतला दहन किया। पुतला फूंकने का पूर्व माले नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा एक-एक करके कमजोर और वंचित वर्ग को संविधान में मिले अधिकारों पर हमले कर रही है। भागवत इसके पूर्व में भी आरक्षण को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। आरएसएस-भाजपा की साजिश है कि देश से आरक्षण को खत्म कर दिया जाए। लेकिन आरएसएस के इशारे पर मोदी- शाह की यह साजिश नहीं चलेगी, देश के दबे-कुचले लोग हर मोर्चे पर इसका विरोध कर अपना अधिकार सुरक्षित रखने की तैयारी करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन और साहिबगंज में जल मार्ग विकास बंदरगाह परियोजना का उदघाटन करने की सहमति दी




मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात के क्रम में प्रधानमंत्री से नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन और जल मार्ग विकास बंदरगाह परियोजना का शुभारम्भ 15 सितम्बर के बाद किसी भी तिथि को उदघाटन करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सहमति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही अन्य विकास योजनाओं की जानकारी भी प्रधान मंत्री को दी।
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज लोक कल्याण मार्ग नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे मिलकर अपने ध्येय के प्रति प्रतिबद्धता और बढ़ जाती है। वे हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन में हम सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों की समृद्धि में दिन रात जुटे हैं।

मुख्यमंत्री ने हर पल झारखंड की जरूरतों का ख्याल रखने  के लिए झारखण्ड की ओर से प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...