Wednesday, August 21, 2019
मोबाइल ऑफ कर बीच रास्ते में ड्राइवर-क्लर्क को उतार कर गायब हो गए चिदंबरम
आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम को सीबीआई और ईडी की टीम तलाश रही है. इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ. सूत्रों के मुताबिक, कल शाम से चिदंबरम गायब हैं. गायब होने से पहले उन्होंने अपने ड्राइवर और क्लर्क को बीच रास्ते में उतार दिया था. इसके बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, जो अभी तक चालू नहीं हुआ है.
मंगलवार से अब तक पी. चिदंबरम को तलाश रही जांच एजेंसियों ने सभी करीबियों के घर की तलाशी ली. दिल्ली-एनसीआर के एक दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई, लेकिन अभी तक चिदंबरम को जांच एजेंसियां तलाश नहीं पाई हैं.
चिंदबरम के वकील अर्शदीप सिंह खुराना ने सीबीआई को लिखा 'मेरे मुवक्किल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न करें और सुबह 10:30 बजे सुनवाई का इंतजार करें.' इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व वित्तमंत्री की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद जांच एजेंसियां उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंचीं लेकिन वे घर पर नहीं मिले.
सीबीआई की टीम मंगलवार शाम 6.30 बजे चिदंबरम के आवास पहुंची और उनके घर पर नहीं मिलने के बाद 10 मिनट के बाद चली गई. इसके बाद ईडी की टीम 7.30 बजे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के घर पहुंची थी. इस दौरान एक नोटिस भी चिपाया गया कि चिदंबरम दो घंटे में पेश हों.
सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट में पी. चिदंबरम की तरफ से जो याचिका दायर की गई है, उसमें कुछ खामी है. ऐसे में गलत याचिका को CJI के सामने लिस्ट नहीं किया जा सकता है. अब पी. चिदंबरम के वकील इस खामी को दूर करने में लगे हैं, ताकि सुनवाई में किसी तरह की बाधा ना आ पाए.
देश के सभी एयरपोर्ट को पी. चिदंबरम पर जारी लुकआउट सर्कुलर की जानकारी दी गई है. अगर पी. चिदंबरम देश से बाहर जाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें इजाजत नहीं दी जाएगी. बता दें कि पी. चिदंबरम पर INX मीडिया को फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड से गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है.
इस केस में अभी तक चिदंबरम को कोर्ट से करीब दो दर्जन बार अंतरिम प्रोटेक्शन यानी गिरफ्तारी पर रोक की राहत मिली हुई है. ये मामला 2007 का है, जब चिदंबरम देश के वित्त मंत्री के पद पर थे.
इस पूरे मामले में पी. चिदंबरम के करीबियों की मानें तो 2017 तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई थी. पी. चिदंबरम के अलावा कार्ति चिदंबरम ने भी एजेंसियों का जांच में सहयोग किया है. कार्ति के ठिकानों पर 4 बार छापेमारी की गई, 25 बार वह एजेंसियों के सामने पेश भी हुए.
जमशेदपुर : चौदह साल की नौकरानी को गर्भवती करने में रेलकर्मी गिरफ्तार
जमशेदपुर : परसुडीह पुलिस ने 14 साल की नौकरानी को गर्भवती करने के मामले में मंगलवार को 55 साल के रेल कर्मचारी मानिकचंद्र दास को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जांच चाइल्ड वेलफेयर कमिटी करीब एक माह से इसकी जांच कर रही थी. सीडब्लूसी की निगरानी में ही नाबालिग नौकरानी का इलाज चल रहा था. इलाज के क्रम में जांच में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि वह गर्भवती है. इसके बाद परसुडीह थाना में एक मुकदमा दायर किया गया जिसके आधार पर रेलकर्मी को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि नौकरानी इसी साल जून से काम कर रही थी. बताया जाता हैं कि जब नौकरानी सोने जाती थी तब उसको मानिकचंद्र दास उसे नींद की गोली देकर सुला देता था, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था. वैसे आपको बता दे कि रेलकर्मी का अपना बेटा 16 साल का है. 14 साल की नौकरानी के माँ बाप नही है. बताया जाता है कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद जब उसकी जांच की गई तब वह गर्भवती निकली. इसके बाद यह मामला सीडब्ल्यूसी के पास पहुंच गया. सीडब्ल्यूसी की पहल पर यह कार्रवाई हुई. सीडब्ल्यूसी की टीम में अध्यक्ष पुष्पारानी तिर्की, सदस्यों में आलोक भास्कर, पवन कुमार, लक्खी दास, रंजीत प्रसाद सिन्हा और चाइल्ड लाइन की ओर से अर्चना घोर्ष के अलावा संगीता कुमारी भी शामिल थी.
धनबाद में बेखौफ अपराधियों ने किया पत्रकार की पुत्री पर एसिड अटैक
➡️ट्यूशन जाने के दौरान हुआ एसिड अटैक:-
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के दादाजी का निधन हो गया है.घर के सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए बिहार के गया जिले गए हुए थे.लड़की अपनी मां के साथ घर में थी.वह अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उस पर एसिड अटैक कर दिया.
➡️आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस:-
इस मामले में तेतुलमारी थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि और असमाजिक तत्वों के द्वारा नाबालिग लड़की पर एसिड से अटैक किया गया है. आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है.जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
Tuesday, August 20, 2019
एक्सप्रेस वे हाईवे पर अनाधिकृत रूप से सवारियां बैठाने पर बड़ी कार्यवाही, 8 प्राइवेट टैक्सियों को किया गया सीज
नोएडा ၊ गौतमबुद्ध जनपद के यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी गण निरंतर रूप से कार्यवाही प्रस्तावित कर रहे हैं। इस क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र, परिवहन विभाग के अधिकारी गण तथा पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से एक अभियान संचालित किया गया, जिसके दौरान महामाया फ्लाईओवर के नीचे एक्सप्रेस वे हाईवे पर अनाधिकृत रूप से 8 टैक्सियों को सीज करने की कार्रवाई की गई । संबंधित टैक्सियों द्वारा अनाधिकृत रूप से हाईवे पर सवारी बैठाने का कार्य किया जा रहा था।
नगर मजिस्ट्रेट नोएडा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान जनपद में आगे भी इसी प्रकार निरंतर रूप से जारी रहेगा और जिसके द्वारा भी यातायात नियमों को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा उनके विरूध्द भी इसी प्रकार कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।*
बिहार के छपरा में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर मे दारोगा और सिपाही हुए शहीद
छपरा: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा जिले से ၊ जहां पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसआईटी टीम के एक दारोगा और एक सिपाही शहीद हो गए हैं, पूरी वारदात जिले के मढ़ौरा थाना इलाके की है. फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद हैं.
एनकाउंटर की इस घटना में दारोगा मिथिलेश कुमार और सिपाही फारूख शहीद हो गए हैं. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मढ़ौरा बस स्टैंड के पास अचानक अंधाधुंध फायरिंग होने लगी. लोग जबतक कुछ समझ पाते तबतक इस मुठभेड़ में एक दारोगा और एक सिपाही शहीद हो चुके थे. घटना के बाद पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल हो गया लोग फायरिंग की आवाज सुनकर इधर उधर भागने लगे. बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में एक हवलदार घायल भी हुआ है जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया ၊
जम्मूतवी सियालदह ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत
गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के बालुटुंडा के समीप मंगलवार शाम ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के गानोडीह निवासी शंभु सिंह का पुत्र मुकेश सिंह 30 के रुप में हुई है।शव को निमियाघाट पुलिस अपने कब्जे में कर थाना ले गई।
बताया जाता है कि शंभु सिंह को दो पुत्र सुदेश्वर सिंह और मुकेश सिंह लुधियाना मे काम करता था।दोनों भाई जम्मूतवी सियालदह ट्रेन से लुधियाना से पारसनाथ आ रहा था।सुदेश्वर पारसनाथ स्टेशन पर उतर गया जबकि भीड़ के कारण मुकेश ट्रेन से नही उतर सका।बाद मे उसका शव बालुटुण्डा के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।पुलिस शव को थाना ले आई।
झामुमो का आरोप, CNT, SPT खत्म करना चाहती है भाजपा, निशिकांत दुबे का पुतला फूंका
न्यूज डेस्क ၊ खरसावां : गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा कथित तौर पर सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन करने की मांग करने संबंधी बयान का झामुमो ने विरोध किया है. विरोध स्वरुप झामुमो नेताओं ने स्थानीय विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में खरसावां के चांदनी चौक में प्रदर्शन किया.
इसके पश्चात सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री गागराई ने कहा कि उद्योगपति व पूंजीपतियों के इशारे पर भाजपा की सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट को संसोधन करना चाहती है.
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान से यह स्पष्ट हो गया है: उन्होंने कहा कि झामुमो इसे किसी भी स्थिति में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ करने नहीं देगा. सीएनटी-एसपीटी एक्ट आदिवासियों का रक्षा कवच है. गागराई ने कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य की रघुवर दास सरकार ने विकास के नाम पर लोगों को छलने का काम किया है.
झारखंडियों के हित में एक भी कार्य नहीं हुआ है. जनता के बीच अपनी उपलब्धि बताने के लिये भाजपा के पास कुछ भी नहीं है. अनुबंध कर्मी दर-दर की ठोकरें खा रहे है. लोग बेरोजगार हो रहे हैं. गागराई ने कहा कि एक तरफ करीब सात हजार स्कूलों को बंद कर झारखंडियों को शिक्षा से दूर करने का प्रयास किया. अब गांव के किराना दुकानों में शराब की बिक्री कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि गांव के लोग शराब के नशे में धुत्त हो कर बर्बाद हो जायें.
उन्होंने कहा कि सरकार की हर नाकामी का पोल जनता के बीच खोलेंगे. मौके पर अर्जुन गोप, राजेंद्र केशरी, मुकुंद सिंहदेव, पातर हेंब्रम, मांगीलाल महतो, दुर्गा चरण पाडेया, धर्मेंद्र मुंडा, भरत मुंडा, प्राण मेलगांडी, शरत नायक, बबलू हेंब्रम, नंदी प्रधान, अनूप सिंहदेव, प्रकाश गागराई, सानगी हेंब्रम, रानी हेंब्रम, सुशील महतो, माठु महतो, चिंतामणी महतो समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...







