Friday, August 23, 2019

UNPROVOKED CEASEFIRE VIOLATION BY PAKISTAN ARMY IN NAOSHERA SECTOR



JB singh.
 Jammu: 23 Aug 2019
Pakistan Army resorted to unprovoked ceasefire violation along the line of control in Naoshera Sector, District Rajouri(J&K). 
In the exchange of fire, Naik Rajib Thapa attained martyrdom. Naik Rajib Thapa, aged 34 years belonged to Village Mechpara, District Jalpaiguri, West Bengal and is survived by his wife, Smt Khusbu Mangar Thapa.
He was a brave, highly motivated and sincere soldier.
The Nation will always remain indebted to him for the supreme sacrifice and devotion to duty.
Indian Army responded strongly and effectively. Heavy damage to Pakistan Army posts and casualties to Pakistan soldiers have been inflicted by own troops.

Thursday, August 22, 2019

जन्‍माष्‍टमी में कान्‍हा के पोषाक तैयार करने की जिम्‍मेदारी मुस्लिम कारीगरों को दी गई है


मथुरा: जन्‍माष्‍टमी में कान्‍हा के पोषाक तैयार करने की जिम्‍मेदारी मुस्लिम कारीगरों को दी गई है. यह पहली बार नहीं है कि भगवान श्रीकृष्‍ण की पोशाक बनाने की जिम्‍मेदारी यहां के मुस्लिम कारीगरों को मिली हो, बल्कि इस काम से जुड़े कारीगरों की पिछली कई पीढि़यां भगवान श्रीकृष्‍ण की पोषाक बनाने का काम करती आई हैं. इस तरह, मथुरा का मुस्लिम समाज दशकों से लोगों को सौहार्द का संदेश देते आए हैं. 

उल्‍लेखनीय है कि मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव को लेकर सभी तैयारियों में लगे हुए हैं, वहीं प्रशासन भी पूरी तरह श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव को अबकी बार दिव्य और भव्य बनाने के लिए कमर कसे हुए हैं. मुस्लिम कारीगर, भगवान श्री कृष्ण और राधा की सुंदर और आकर्षक पोशाक तैयार करने में लगे हैं और कन्हैया के जन्म उत्सव की तैयारियों में मुस्लिम लोग सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रहे हैं. 

स्‍थानीय लोगों के अनुसार, ऐसा नहीं है कि इन मुस्लिम कारीगरों द्वारा श्रीकृष्‍ण के लिए बनाई गई पोशाक का इस्‍तेमाल सिर्फ मथुरा में होता है, बल्कि जन्मोत्सव के दिन ठाकुर जी के श्रंगार और पहनाई जाने वाली पोशाकों को भारत के अन्‍य शहरों में ही नहीं, विदेशों तक में भेजा जाता है. मथुरा में पोशाक और मुकुट श्रृंगार का बहुत बड़ा व्यवसाय है. 

यहां 100 से अधिक कारखानों में अधिकांश कारीगर मुस्लिम समाज के हैं, जो दिन-रात भगवान श्री कृष्ण के पोशाक और श्रृंगार का सामान तैयार करने में जुटे हुए हैं. वह इन लोगों की रोजी-रोटी का भी एक साधन है. कान्हा के जन्म उत्सव आने के  इंतजार में यह लोग हमेशा तैयार रहते हैं. जैसे ही, श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आता है, तो यह भगवान श्री कृष्ण की पोशाकों को तैयार करने में लग जाते हैं. 

यहां भगवान के मुकुट, गले का हार, पायजेब, बगलबंद, चूड़ियां, कान के कुंडल जैसे आभूषणों को तैयार किया जाता है. तैयार होने के बाद, इन्हें विदेशों में भी भेजा जाता है. इन लोगों पर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा, नेपाल और अफ्रीका से भी ऑर्डर आते हैं.
 

झारखंड के रामगढ में हो रही नवजात की खरीद-बिक्री, निजी अस्पताल में लगी थी 4 लाख की बोली


22/08/2019

रामगढ़ जिले के वृंदावन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में नवजात शिशुओ की खरीद बिक्री का खुलासा करते हुए रामगढ़ जिला पुलिस ने दो नवजात बालक और बालिका को बरामद किया है. बरामद किये गए दोनों नवजात बालक और बालिका को 15 /15 हजार में कोलकाता से लाकर वृंदावन अस्पताल में रखा गया था और चार-चार लाख में बेचने की तैयारी थी. ऐसी सूचना रामगढ़ जिला बाल कल्याण समिति को मिली थी उसी के बाद रामगढ़ जिला पुलिस ने बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ वृंदावन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में छापेमारी की और दोनों बालक बालिका को बरामद करने में सफल रही. अस्पताल से बरामद दोनों बालक और बालिका को हजारीबाग के वात्सल्य दंतक ग्रह नाले को सौंपा गया है.

वृंदावन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉक्टर मालती चार पर नवजात बच्चों की खरीद बिक्री का आरोप लगा है डॉक्टर मालतीचार रामगढ़ जिले सहित झारखंड की प्रसिद्ध महिला डॉक्टर है बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी और रामगढ़ जिला पुलिस जब अस्पताल पहुंची और बच्चों के बारे में जानकारी लेनी चाहि तो वहां पर उपस्थित डॉक्टर दाई और नर्स ने अलग-अलग बयान दिए डॉक्टर मालतीचार का कहना था कि वह दोनों बच्चों को गोद लेना चाहती है.

जबकि दाई का कहना था कि दोनों बच्चे उस उसी के हैं लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो इस बात का खुलासा हुआ कि अस्पताल में नवजात शिशु को बेचने का बड़े पैमाने पर धंधा चलाया जा रहा है. नवजात बच्चों को कोलकाता और आसपास के राज्यों से 15 से 20000 में खरीदकर रामगढ़ लाया जाता है और रामगढ़ के वृंदावन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉक्टर मालतीचार के द्वारा नवजात बच्चों को चार चार लाख में बेचने का धंधा वर्षों से किया जा रहा है पुलिस जांच में और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

जिस CBI हेड क्वार्टर का उद्धाटन किये थे वहीं लाये ग़ए पूर्व गृह मंत्री पी चिदम्बरम


 पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार (21 अगस्त) देर रात उनके जोरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद चिदंबरम को उसी सीबीआई हेडक्वॉर्टर में ले जाया गया, जिसके उद्घाटन समारोह में वह बतौर केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। गौरतलब है कि 2011 में चिदंबरम कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री थे और पीएम मनमोहन सिंह के साथ सीबीआई हेडक्वॉर्टर का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
 ANI ने जारी किया पुराना वीडियो: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया। एएनआई का दावा है कि चिदंबरम से रात 12:30 बजे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उन्हें सीबीआई के उसी हेडक्वॉर्टर में रखा गया, 2011 में हुए जिसके उद्घाटन समारोह में वह बतौर केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। बता दें कि सीबीआई के इस हेडक्वॉर्टर का उद्घाटन 30 जून, 2011 को हुआ था।
                                                    कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप: चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सरकार में लोकतंत्र खत्म हो गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”मोदी सरकार शर्मनाक ढंग से सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है। यह भारत की हर टीवी स्क्रीन पर दिख रहा है। यह शर्म का विषय है कि भाजपा के हाथों में लोकतंत्र खत्म हो गया है।”

आक्रोशित ग्रामीणों ने कथारा वाशरी में आरएसफूल्स का ट्रांसपोर्टिंग किया ठप


 
सखावत अंसारी, बोकारो थर्मल संवाददाता      
               बोकारो थर्मल ၊ बेरमो अनुमंडल अंतर्गत कथारा के सीसीएल  वाशरी में रिजेक्ट कॉल का उठाव कर रहे आरएसफूल्स का स्थानीय ग्रामीण मजदूर एवं सैंकड़ों विस्थापितों ने बुधवार को ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया ၊ वही बिकेबी कम्पनी द्वारा रेक लौडिंग एवं ट्रांपोर्टिंग में 500 विस्थापित एवं स्थानीय मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया था ၊ लेकिन आरएसफ्यूल्स के द्वारा सभी मजदूरों को हटाकर बेरोजगार कर  भूखमरी के कगार में लाकर खड़ा किये जाने से  सैंकड़ों विस्थापित मजदूरों ने आक्रोशित होकर रोहित लाल यादव उर्फ मंटू यादव की अगुवाई में उक्त कम्पनी का ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया ၊ साथ ही इस पूरे मामले में श्री यादव ने कहा कि पूर्व से कार्य करते आरहे मजदूरों को उक्त कम्पनी पुनः बहाल करे एवं समुचित मजदूरी मुहैया कराए अन्यथा कम्पनी के मनमानी रवैये को चलने नही दिया जाएगा ၊
उधर ठप कार्य को चालू करवाने के लिए पहंचे गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर राधे श्याम,गोमिया थाना प्रभारी अनिल उंराव, कथारा ओपी प्रभारी युधिष्ठिर महतो ने मजदूरों को बेरमो एसडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को 10 बजे कम्पनी के ठीकेदार द्वारा वार्तालाप कर उचित निर्णय कर हक व अधिकार दिलाने का अस्वासन दिए ओर देर शाम को कम्पनी का ट्रांपोर्टिंग कार्य चालू कराए ၊ मौके पर उपस्थित धानेश्वर यादव,अजय यादव,जितेंद्र यादव,शमसेर आलम सोहन यादव ,झुपरि देवी,श्रीमती देवी,गौरी देवी,ज्ञानेश्वर यादव,छोटी खान,सफीक ,मोइन,जलालुद्दीन, जिब्राइल, हीरालाल यादव,बिजय यादव,रंजीत, सँजोती देवी  अनवर अंसारी,भीखन महतो एवं हज़ारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थी ၊

Wednesday, August 21, 2019

मोबाइल ऑफ कर बीच रास्ते में ड्राइवर-क्लर्क को उतार कर गायब हो गए चिदंबरम




आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम को सीबीआई और ईडी की टीम तलाश रही है. इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ. सूत्रों के मुताबिक, कल शाम से चिदंबरम गायब हैं. गायब होने से पहले उन्होंने अपने ड्राइवर और क्लर्क को बीच रास्ते में उतार दिया था. इसके बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, जो अभी तक चालू नहीं हुआ है.

मंगलवार से अब तक पी. चिदंबरम को तलाश रही जांच एजेंसियों ने सभी करीबियों के घर की तलाशी ली. दिल्ली-एनसीआर के एक दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई, लेकिन अभी तक चिदंबरम को जांच एजेंसियां तलाश नहीं पाई हैं.

चिंदबरम के वकील अर्शदीप सिंह खुराना ने सीबीआई को लिखा 'मेरे मुवक्किल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न करें और सुबह 10:30 बजे सुनवाई का इंतजार करें.' इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व वित्तमंत्री की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद जांच एजेंसियां उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंचीं लेकिन वे घर पर नहीं मिले.

सीबीआई की टीम मंगलवार शाम 6.30 बजे चिदंबरम के आवास पहुंची और उनके घर पर नहीं मिलने के बाद 10 मिनट के बाद चली गई. इसके बाद ईडी की टीम 7.30 बजे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के घर पहुंची थी. इस दौरान एक नोटिस भी चिपाया गया कि चिदंबरम दो घंटे में पेश हों.

सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट में पी. चिदंबरम की तरफ से जो याचिका दायर की गई है, उसमें कुछ खामी है. ऐसे में गलत याचिका को CJI के सामने लिस्ट नहीं किया जा सकता है. अब पी. चिदंबरम के वकील इस खामी को दूर करने में लगे हैं, ताकि सुनवाई में किसी तरह की बाधा ना आ पाए.
देश के सभी एयरपोर्ट को पी. चिदंबरम पर जारी लुकआउट सर्कुलर की जानकारी दी गई है. अगर पी. चिदंबरम देश से बाहर जाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें इजाजत नहीं दी जाएगी. बता दें कि पी. चिदंबरम पर INX मीडिया को फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड से गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है.

इस केस में अभी तक चिदंबरम को कोर्ट से करीब दो दर्जन बार अंतरिम प्रोटेक्शन यानी गिरफ्तारी पर रोक की राहत मिली हुई है. ये मामला 2007 का है, जब चिदंबरम देश के वित्त मंत्री के पद पर थे.

इस पूरे मामले में पी. चिदंबरम के करीबियों की मानें तो 2017 तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई थी. पी. चिदंबरम के अलावा कार्ति चिदंबरम ने भी एजेंसियों का जांच में सहयोग किया है. कार्ति के ठिकानों पर 4 बार छापेमारी की गई, 25 बार वह एजेंसियों के सामने पेश भी हुए.

जमशेदपुर : चौदह साल की नौकरानी को गर्भवती करने में रेलकर्मी गिरफ्तार



जमशेदपुर : परसुडीह पुलिस ने 14 साल की नौकरानी को गर्भवती करने के मामले में मंगलवार को 55 साल के रेल कर्मचारी मानिकचंद्र दास को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जांच चाइल्ड वेलफेयर कमिटी करीब एक माह से इसकी जांच कर रही थी. सीडब्लूसी की निगरानी में ही नाबालिग नौकरानी का इलाज चल रहा था. इलाज के क्रम में जांच में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि वह गर्भवती है. इसके बाद परसुडीह थाना में एक मुकदमा दायर किया गया जिसके आधार पर रेलकर्मी को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि नौकरानी इसी साल जून से काम कर रही थी. बताया जाता हैं कि जब नौकरानी सोने जाती थी तब उसको मानिकचंद्र दास उसे नींद की गोली देकर सुला देता था, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था. वैसे आपको बता दे कि रेलकर्मी का अपना बेटा 16 साल का है. 14 साल की नौकरानी के माँ बाप नही है. बताया जाता है कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद जब उसकी जांच की गई तब वह गर्भवती निकली. इसके बाद यह मामला सीडब्ल्यूसी के पास पहुंच गया. सीडब्ल्यूसी की पहल पर यह कार्रवाई हुई. सीडब्ल्यूसी की टीम में अध्यक्ष पुष्पारानी तिर्की, सदस्यों में आलोक भास्कर, पवन कुमार, लक्खी दास, रंजीत प्रसाद सिन्हा और चाइल्ड लाइन की ओर से अर्चना घोर्ष के अलावा संगीता कुमारी भी शामिल थी.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...