Tuesday, October 1, 2019

आप ने की ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स के AGM सह झारखंड प्रभारी को निलंबित कर राज्य से बाहर भेजने की माँग



सीएनटी - एसपीटी कानून को झारखंड में आर्थिक मंदी का कारण बता कर  इसमें बदलाव की सिफारिश करने वाले ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स के सहायक महा प्रबंधक सह झारखंड प्रभारी  श्री पुलिन पायनायक के तत्काल निलंबन और उन्हें झारखंड से बाहर भेजने की माँग को लेकर 'आप' ने की प्रेस वार्ता


रांची । सीएनटी - एसपीटी कानून को झारखंड में कथित आर्थिक मंदी का कारण बताने वाले और इस कानून में बदलाव की सिफारिश करने वाले ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स के सहायक महा प्रबंधक  की तत्काल निलंबन और झारखंड से बाहर भेजने की माँग को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा राँची स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मुंडा ने बताया कि दो दिन पहले आम आदमी पार्टी कार्यालय को एक न्यूज क्लिपिंग प्राप्त हुई जिसमें अगस्त माह में ही मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में  ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स के सहायक महा प्रबंधक सह झारखंड प्रभारी  श्री पुलिन पायनायक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि "झारखंड में आर्थिक मंदी का एक बड़ा कारण सीएनटी - एसपीटी कानून है,आदिवासियों से लोन की रिकवरी नहीं हो पाती, उनकी ज़मीन गिरवी नहीं रख पाते और बेच नहीं पाते 
,अतः केंद्र सरकार को वे सीएनटी और एसपीटी कानून में बदलाव की सिफारिश करेंगे"।( बैंक कर्मियों के वीडियो,यहाँ क्लिक् कर देखें--https://youtu.be/DfPguCosw9U)

बैंक के  अधिकारी के इस बयान पर लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि  यह बयान "आदिवासी विरोधी और झारखंड विरोधी" है। इनको झारखंड और झारखंडी संस्कृति की ज़रा सी भी समझ नहीं है। आदिवासी समाज झारखंड के प्राण हैं और सीएनटी एसपीटी कानून में आदिवासी समाज की आत्मा बस्ती है। कहा हमारी आत्मा के साथ छेड़छाड़ की बात करने वाले पुलिन पटनायक को झारखंड में रहने का कोई  नैतिक हक नहीं है। श्री मुंडा ने कहा कि ये अधिकारी बैंक कर्मी की नहीं बल्कि जमीन दलाल और भ्रष्ट भाजपा  सरकार की बोली बोल रहे हैं,तथा जान बूझ कर सीएनटी-एसपीटी कानून की प्रासंगिकता को खत्म करने का प्रयास भाजपा द्वारा लगातार हो रहा है ताकि पूरे राज्य में इस कानून का उल्लन्घंन कर आदिवासियों की ज़मीन हड़पने वालों को बचाया जा सके।  कहा झारखंड में आर्थिक मंदी के लिए सीएनटी-एसपीटी कानून को कारण बताना  बहुत ही बचकाना और गैरजिम्मेदाराना बयान है,  ये अधिकारी झारखंड की 3.5 करोड़ आबादी को जाहिल और बेवकूफ समझते हैं, आदिवासी विरोधी इस अधिकारी को झारखंड से  तत्काल निलंबित कर बाहर भेजा जाए अन्यथा  इनके साथ साथ ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा ।

मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने कहा कि सीएनटी -एसपीटी कानून आदिवासियों का सुरक्षा कवच है। भाजपा येन-केन-प्रकारेण आदिवासियों के ज़मीन को लूटने के लिए इस कानून में बदलाव की बात करती है। भाजपा के इस प्रयास का आदिवासी-मूलवासी-झारखंडी समाज द्वारा कड़ा विरोध होने पर आर्थिक मंदी की आड़ में झारखंड के बदहाल आर्थिक स्थिति का हवाला देकर बैंककर्मियों से इस तरह का सिफारिश करवा रही है। किस हैसियत से  पुलिन पटनायक इस तरह की नीतिगत मामले में बयान बाजी कर रहे हैं ? ये साफ दिखता है कि  ओरिएण्टल बैंक के ये अधिकारी और पूरा बैंक जमीन माफियाओं और आदिवासी जमीन को हड़पने वालों के साथ खड़ा है। इस मंदी में झारखंड में पहले से स्थापित सैकड़ों कल कारखाने बंद हो गए, पहले से चल रहे बाज़ार इस आर्थिक मंदी में कंगाली की हालत में पहुँच गया।  आज भी आदिवासी-मूलवासी के ज़मीन में झारखंड के अधिकतम फैक्ट्रियां और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान हैं जिनकी हालात खराब है । इतना ही नहीं राज्य के हर इलाके में देश के विकास के नाम पर हजारों एकड़ अधिग्रहित किया हुआ भूमि सरकार के पास है। सरकार और बाज़ार उस भूमि का ही इस्तेमाल आज तक नहीं कर पाये। ऊपर से किसी प्रकार और ज़्यादा से ज़्यादा ज़मीन के लूट का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

कहा कि आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है। साथ ही  पुलिन पटनायक के तत्काल निलंबन की मांग करती है। उनके निलंबन की मांग को लेकर ओरिएण्टल बैंक के अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक, झारखंड के राज्यपाल, केंद्रीय वित्त मंत्री तथा भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर को शिकायत पत्र भेजा जा रहा है। उन्होनें कहा कि यदि जल्द पुलिन पटनायक को निलंबित कर झारखंड से बाहर नहीं भेजा गया तो उनके और पूरे ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स का विरोध पूरे राज्य में किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, प्रदेश संयुक्त  सचिव यास्मीन लाल, अमन कुमार और कई लोग उपस्थित थे।


डुमरी अनुमंडल के पत्रकार वीरेंद्र कुमार सिन्हा पार्श्व पत्रकारिता श्री अवार्ड से सम्मानित

 
डुमरी (गिरिडीह)।
पिछले दिनों पार्श्वनाथ अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ट्रस्ट द्वारा गिरिडीह के मधुबन में आयोजित सम्मान समारोह में डुमरी अनुमंडल के पत्रकार वीरेंद्र कुमार सिन्हा को पार्श्व पत्रकारिता श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया । पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के स्वरूप यह पुरस्कार ट्रस्ट ने अनेक पत्रकारों को प्रदान किया था ।
जिसमें से गिरीडीह जिले के डुमरी  निवासी एक दैनिक पत्र के अनुमंडल संवाददाता वीरेंद्र कुमार सिन्हा की अलग ही पहचान है ।बताते हैं कि निश्चल, निष्कपट एवं सर्वप्रिय वीरेंद्र जी अनुमंडल के साथ-साथ प्रखंड के समस्त पदाधिकारियों पुलिस महकमे में स्थानीय पत्रकारों और आमजनो के बीच काफी प्रसिद्ध हैं।  आपसी मेलजोल के इनके स्वभाव के कारण तथा मृदुभाषी  पत्रकार श्री सिन्हा सभी के चहेते हैं ।आंचलिक पत्रकारिता में  संवाद संकलन  से लेकर संवाद  की गहराई में जाकर अपनी लेखनी को गूढ़ शब्दों में इस तरह पिरोते हैं कि  समाचार की  पठनीयता बढ़ जाती है । स्थानीय पत्रकारों मे इनकी खास छाप है ।अंचल से निकलने वाले कोई भी समाचार इनसे अछूते नहीं होते हैं । शिक्षा जगत से पत्रकारिता जैसे सामाजिक कार्य में इनका प्रवेश इनके अटल इरादे तथा सत्यप्रियता का ही परिणाम  है। इन्हें सम्मानित किए जाने पर गिरीडी़ह तथा डुमरी बगोदर, नावाडीह, विष्णुगढ़ आदि के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा उन्हें बधाई दी है।

Monday, September 30, 2019

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ईसरी बाजार का हुआ पुनर्गठन


डुमरी(गिरिडीह)। दुर्गा पूजा को लेकर देर शाम लायंस सेवा सदन में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ईसरी बाजार के सदस्यो की बैठक हुई। बैठक में सार्वजनिक चंदा और पूजा धूमधाम से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें महेश प्रसाद डागा, गौरी शंकर भदानी,संत कुमार बंका, भीमसेन सिंह को संरक्षक, भरत राम सेठ अध्यक्ष, रामकिशोर शरण, मनोज सिंहा, अजित कुमार माथुर कार्यकारी अध्यक्ष, अंजय कुमार सुमन, शंकर प्रसाद सोनी उपाध्यक्ष, दामोदर प्रसाद सेठ सचिव, सुमन कुमार सिन्हा, संजय सिंह सह  सचिव, पवन कुमार गुप्ता, पंकज कुमार बर्मा कोषाध्यक्ष, कैलाश माथुर सूचना व प्रसारण, रवि सिन्हा मीडिया प्रभारी, संजित राज चैतानी, आशीष बर्मा, शंकर प्रसाद गुप्ता खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, विक्की बरनवाल, बलवंत शरण मेला प्रभारी सहित राजेश बरनवाल, गोबिंद बरनवाल, पंकज कुमार बर्मा, मिथलेश शर्मा, सुबोध सिन्हा सहित तेरह कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।


शोले के कालिया विजू खोटे ने मुम्बई के गांव देवी अस्पताल मे अंतिम सांसे ली


मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजू खोटे का 78 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया है। विजू खोटे ने मुंबई के गावदेवी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली है।
जानकारी के मुताबिक, विजू खोटे की पिछले कई दिनों से तबियत खराब चल रही थी और उनकी इलाज चल रहा था। अभिनेता विजू खोटे ने बॉलीवुड, मराठी और अन्य भाषाओं में अपना योगादान दिया है।

उन्होंने अपने डायलॉग, ‘सरदार मैने तुम्हारा नमक खाया है’ ने दर्शकों का बखूबी दिल जीता था। फिल्म शोले के बाद उन्होंने आमिर खान-सलमान खान की फिल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ में रॉबर्ट की भूमिका निभाई थी।
विजू खोटे ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद मराठी फिल्म पंथ में निगेटिव रोल निभाकर यह साबित कर दिया था वह हर रोल में फिट हैं।

Sunday, September 29, 2019

50 लाख की पैगोलिन स्किन बरामद, तीन हुए गिरफ्तार





हजारीबाग । सदर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक के समीप सदर थाना इंस्पेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने 50 लाख कीमत की पैंगोलिन स्केल बरामद की है। पैंगोलिन स्केल के साथ पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक फरार होने में सफल रहा।  पुलिस ने तीनों कथित आरोपी को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया है। पुलिस ने लोगों के पास से टाटा कंपनी की टियागो कार संख्या जेएच 02यू 1796 व मोबाइल भी जब्त किया हैं। पकड़े गए लोगों में प्रतापपुर चतरा निवासी रामप्रवेश पासवान पिता सीताराम पासवान, बालूमाथ निवासी अभिषेक सिंह पिता दिलीप सिंह व चालक पिंटू कुमार पिता स्व सहदेव पासवान शामिल है।  बताया गया है कि पैंगोलिन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करोड़ों की है। इससे शक्ति वर्धक दवाइयां, कैंसर व एड्स का इलाज, बुलेट प्रूफ सामग्री बनाने के इस्तेमाल किया जाता हैं। चीन के वियतनाम जैसे देशों में इसे रइस खानों की श्रेणी में रखा जाता हैं।  पकड़े गए लोगों ने बताया है कि कोडरमा के प्रभात व बहरागोड़ा के कल्लू का भी इस मामले में संलिप्त होने की बात सामने आ रही है। उन लोगों ने यह भी बताया कि इसे 50 लाख रुपए में बेचा जाना था जिसमें उन लोगों का कमीशन भी शामिल है।

डेजलिंग पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से आठ वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से गायब


पूर्णिया । बिहार के पूर्णिया में मंरगा स्थित डेजलिंग पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से आठ वर्षीय एक छात्र रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. उसके गायब होने के सात घंटे बाद स्कूल के प्रिंसिपल से 20 लाख रुपये बतौर फिरौती मांगी गयी. मोबाइल पर फिरौती मांगे जाने के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. गायब छात्र कैलाश कुमार एलकेजी का छात्र है. वह श्रीनगर थाना क्षेत्र के खोखा फरियानी निवासी कालो महलदार का पुत्र है.

मरंगा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा एक छात्र के गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी है. जहां तक फिरौती की रकम मांगे जाने का सवाल है, उसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिस नंबर से फिरौती की मांग की गयी है, उसकी छानबीन की जा रही है.

स्कूल के प्रिसिंपल जीके झा ने बताया कि हर रोज सुबह 5.30 बजे स्कूल का मेन गेट खुलता है. शनिवार की सुबह जब हॉस्टल के बच्चों को जगाने गये तो कैलाश गायब था. इधर-उधर खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला. काफी खोजबीन के बाद घटना की लिखित सूचना मरंगा थाने में दी गयी. छात्र के पिता को भी घटना की जानकारी दी गयी. 

*■ खराब मौसम को लेकर राष्ट्रपति का कार्यक्रम किया गया रद्दः- उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय




राँची ।
रांची के उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि आज दिनांक 29.09.2019 को महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोंविद के देवघर आगमन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। खराब मौसम और अत्यधिक बारिश को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति का देवघर भ्रमण कार्यक्रम को रद्द किया गया है। 
इसके अलावा उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने वरीय अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पुरोहित समाज, पण्डा धर्मरक्षणी के सभी सम्मानित सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर व मधुपुर, सहायक मंदिर प्रभारी व मंदिर कर्मी के साथ-साथ सभी दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं सहयोगी कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले दो-चार दिनों से खराब मौसम रहने के बावजूद जिस प्रकार आप सभी ने पूरे तत्परता एवं मेहनत के साथ कार्य किया है वह वाकई काबिले तारीफ है। आप सभी के सहयोग के वजह से हीं महामहिम राष्ट्रपति के आगमन हेतु की जाने वाली सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण किया जा सका। टीम वर्क का एक बेहतर उदाहरण आप सभी ने पेश किया है और पूरेे तत्परता एवं कत्र्तव्य निष्ठा के साथ आप सभी ने कार्य किया है जो कि सराहनीय है। आप सभी का धन्यवाद। 
ज्ञात हो कि महामहिम राष्ट्रपति का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 29 सितम्बर को अपराह्न 12ः30 बजे देवघर आगमन कार्यक्रम सुनिश्चित था। आगमन के पश्चात अपराह्न 12ः30 से बाबा बैद्यनाथ मंदिर मंे पूजा अर्चना कार्यक्रम महामहिम राष्ट्रपति का तय था। लगभग 3 घंटे 30 मिनट का कार्यक्रम देवघर में महामहिम राष्ट्रपति का प्रस्तावित था।                                                                                                                                                                  

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...