Tuesday, December 3, 2019

झारखंड ने 15 साल में 10 बार मुख्यमंत्रियों को बदलते देखा था - पी एम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड की चुनावी यात्रा पर थे. उन्होंने आज खूंटी और जमशेदपुर जिले में एक-एक जनसभा को संबोधित  किया. जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने टाटा नगरी को श्रम की धरती और उद्यम की धरती बताया.  अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर हमला बोला और इनके गठबंधन को अवसरवादी गठबंधन बताया. उन्होंने कहा कि  अवसरवादी गठबंधन को यहां की स्थिरता रास नहीं आती. इसलिए वे एक अस्थिर व्यवस्था यहां चाहते हैं. एक ऐसी व्यवस्था जिसमें इनका कारोबार फलता-फूलता रहे. कांग्रेस और झामुमो ने अपने स्वार्थ और भ्रष्टाचार के लिए मुख्यमंत्री पद की कुर्सी तक का सौदा कर दिया था. उस दौरान यहां क्या-क्या खेल हुए इसकी जानकारी आप सभी को है. 19 साल का झारखंड आज अहम मोड़ पर है 19 से 25  की उम्र अहम होती है. अब इसे कितना मजबूत बनाना है, यह आपको कमल के बटन को दबाकर तय करना है . जहां कमल का फूल है वहां मोदी है जहां नहीं, वहां मोदी नहीं है.

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड में अस्थिरता के दौर पर रोक लगायी और पहली बार पांच वर्ष तक एक ही मुख्यमंत्री झारखंड को दिया. इसी स्थिरता का परिणाम है कि नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई हो पा रही है, बिजनेस के लिए अनुकूल माहौल बन पाया है. पहले तो आलम यह था कि सिर्फ 15 साल में झारखंड ने 10 बार मुख्यमंत्रियों को बदलते देखा था. पीएम मोदी ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मैं गुजरात में 13 साल तक अकेला मुख्यमंत्री रहा. इस स्थिरता का परिणाम है कि आज गुजरात कहां से कहां पहुंच गया है.

दरिंदों ने बिहार में दुहराया हैदराबाद की दरिंदगी, कुकर्म कर लड़की को मारी गोली,किया शव को जलाने की कोशिश


बक्सर
। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बिहार के बक्सर जिले से। जहां मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी वारदात को अपराधियों नेअंजाम दिया है।अपराधियों ने एक लड़की के साथ रेप कर उसे गोली मार दी। साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने उसकी डेड बॉडी को जलाने की कोशिश की। पुलिस अधजली अवस्था में डेड बॉडी को बरामद कर मामले की छानबीन कर रही है।
वारदात जिले के इटाढी थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने हैदराबाद जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने एक लड़की के साथ रेप कर उसे गोली मार दी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खाली कारतूस भी बरामद किया. पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की डेड बॉडी को कुकुढा बधार से बरामद किया गया है.
बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक पीड़िता की पहचान नहीं हो सकी है. लड़की की मौत होने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने युवती के अधजले शव को बरामद कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. उधर, युवती का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी रेप की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की को काफी करीब से गोली मारी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में और खुलासा हो सकता है. फिलहाल बक्सर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सभी बिंदुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी है।

भाजपा की सरकार में झारखण्ड राज्य का विकास काफी तेजी से हुआ है -प्रदीप साहू


डुमरी (गिरीडीह) ।

डुमरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ससारखो मंडल के भंडारों, नावासार, पुरनाडीह, करवाटांड, नागाबाद, नारों, भोक्तामारनी, पोखरिया, कुरवाटांड, खुटरगूरहो, बहादुरपुर, नावाडीह, मुरकुण्डो, जीतकुण्डी, गुल्लीढाडी, ठण्डावैहीयर, खुदीसार में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात किए भाजपा प्रत्याशी श्री प्रदीप साहू ने लोगों से मुलाकात किया। इस बीच उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में राज्य का विकास काफी तेजी गति से हुआ है। उनके साथ प्रमोद मंडल, विशाल मिश्रा, मिंटू जायसवाल, महेश दास, दिनेश बैठा, बालेश्वर ठाकुर, अशोक साव, शन्नी अंजाना, बासुदेव यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोगों ने श्री साहू को विश्वास दिलाया  कि हम एक एक वोट देकर आपको जिताएंगे।

कोडरमा: महागठबंधन प्रत्याशी अभिताभ का तूफानी दौरा जारी, मंगलवार को दर्जनों गांवो का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया





राजेश कुमार मेहता ।
कोडरमा । कोडरमा विधानसभा से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अमिताभ का तूफानी दौरा लगातार जारी है। उन्होंने मंगलवार को कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के  डोमंचाच पाहरो , ढोडकोल, सपीह , जानपुर , बसरोन सहित दर्जनों गांवो का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया ।



इस दौरान विभिन्न गांव के चौक चौराहों पर लोगों ने राजद सुप्रीमो लालू - राबड़ी जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद सोनिया - राहुल जिंदाबाद के नारे लगाते रहे एवं महागठबंधन प्रत्याशी अभिताभ जिंदाबाद के नारों के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। वही महागठबंधन प्रत्याशी अभिताभ ने चौक चौराहों पर रुक रुक कर लोगों से बात की। लोगों ने खुले दिल से महागठबंधन प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया, एवं ग्रामीणों ने पुरजोर तरीके से समर्थन व्यक्त करते हुए विधानसभा में भेजने का आश्वासन दिया।
 वहीं इस मौके पर महागठबंधन से राजद प्रत्याशी अभिताभ ने कहा कि आप सब को कोडरमा  के पांच साल का भविष्य तय करना है। कोडरमा को विकास के पथ पर ले जाना है, युवाओं को रोजगार दिलाने का हर संभव प्रयास करना है, किसानों के फसलों को उचित मूल्य दिलाने की बात करनी है गरीब को न्याय मिल सके, इसके लिए 24 घंटा सेवक बनकर आपके साथ खड़ा रहूंगा। और इस कोडरमा की धरती को अहंकारियों, घमंडियों, झूठो से मुक्त करना है। कहा कि हमारी लड़ाई कोडरमा की जनता को स्भाविमान और सम्मान दिलाने की है। हमारी लड़ाई झूठ फरेब पर सच्चाई की जीत दिलाने की है। हम इस लड़ाई को बेहतर तरीके से लड़ रहे हैं। झूठ और फरेब की बुनियाद पर चुनाव लड़ने वाले पहले ही अपनी हार मान चुके है, हर जगह इन्हें आक्रोशित जनता का विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कोडरमा विधानसभा सीट से महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है।

इस मौके पर सपीह  में साथ  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव रोहित मेहता  राष्ट्रीय जनता दल के नेता निर्भय मेहता निलेश मेहता अशोक कुमार , सुभाष यादव, रामधन यादव, अशोक कुमार, अर्जुन कुमार, बीरेंद्र यादव, दीपक यादव, छोटू यादव।राहुल शर्मा बिक्की यादव एवं अन्य सैकड़ो समर्थको ने भव्य स्वागत किया ।

साइबर क्रिमिनल्स ने एक एक हजार कर उड़ा लिए चार लाख रुपए



गिरीडीह। झारखण्ड में गिरीडीह जिले के डुमरी में बैंक ऑफ इंडिया इसरी बाजार के खाताधारक विनोद कुमार गुप्ता के खाते से लगभग चार लाख रूपए की अवैध निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।मामले को लेकर श्री गुप्ता ने बताया कि उन्होंने गत 29 सितंबर को फ्लिप-कार्ट नामक कंपनी से एक गीजर ऑनलाइन खरीदारी किया था  जिसके बाद उनके बैंक खाते से एक एक हजार रूपए करके कई बार रकम बिगो सर्विस और पेटीएम नामक कंपनी में ट्रांसफर की गई है जो कुल तीन लाख अट्ठासी हज़ार रूपए है।इस संबंध में उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल गिरिडीह को करते हुए जांच पड़ताल किए जाने की मांग की है।
बैंक प्रबंधक दीपक कुमार से पूछे जाने पर की प्रत्येक डेबिट ट्रांजैक्शन की सूचना खाता धारक के मोबाइल पर आखिर क्यों नहीं भेजी गई तो उन्होंने कहा कि सभी ट्रांजैक्शन की सूचना उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चली गई है जबकि खाताधारक का कहना है कि रकम जब भी खाते से डेबिट होती गई उनके मोबाइल नंबर पर कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई।बताया कि उनके
खाते से कुल मिलाकर 3 लाख अट्ठासी हजार रूपए निकाल लिए गए और उन्हें जानकारी तक नहीं मिली।
बताया कि जब उनके एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर एक भुगतान की सूचना दी तो उन्होंने बैलेंस चेक किए जिसके बाद यह मामला उजागर हुआ।उधर यह खबर फैलते ही ऑनलाइन खरीदारी करने वालों के होश उड़ गए हैं।फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है।

लापता विक्रम लैंडर मिला; मानी जा रही नासा की बड़ी सफलता,जारी हुई तस्वीर

*न्यूज़

न्यूज़ डेस्क। देश के मिशन चंद्रयान-2 के लापता विक्रम लैंडर को लेकर नासा ने बड़ी जानकारी साझा की है। नासा की ओर से कहा गया है कि उसने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को खोज लिया है। नासा ने विक्रम लैंडर की लैंडिंग की जगह की तस्वीर भी जारी की है। दरअसल इसरो के मिशन चंद्रयान-2 को उस वक्त बड़ी निराशा हाथ लगी थी जब चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करते करते वक्त विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद नासा ने इसे तलाश लिया है।

*तस्वीर साझा *

नासा की ओर से विक्रम लैंडर के लैंड करने की मौजेक तस्वीर साझा की गई है। नासा के मिशन लूनर रीकानसन्स ऑर्बिटर कैमरा ने जो तस्वीर ली हैं उसमे देखा जा सकता है कि चंद्रमा की सतह पर क्या बदलाव हुआ है जब विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग की थी। नासा ने जो तस्वीर साझा की है उसमे हरा और नीला स्पॉट यह दर्शाता है कि विक्रम लैंडर कहां पर गिरा और कहां पर इसका मलबा है

Monday, December 2, 2019

डोमचांच में आजसू पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया वयोवृद्ध समाजसेवी लखन लाल ने


राजेश कु मेहता ।
 
कोडरमा। डोमचांच शहर के गिरिडीह रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास सोमवार को आजसू पार्टी का चुनाव कार्यालय खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन वरीय सामाजिक कार्यकर्ता 96 वर्षीय लखन लाल मेहता ने फीता काटकर किया। स्थानीय लोगों ने इस दौरान कहा कि पूरे इलाके में आजसू पार्टी की लहर चल रही है और लोग जन समस्याओं के निदान के लिए आजसू पार्टी को आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। मौके पर भीम सिंह, राहुल चंद्रवंशी, मुरली राम, पिंटू मेहता, चौधरी राम चंद्रवंशी, राजकुमार राम, अर्जुन रजक, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, राजू राम चंद्रवंशी, सुबोध, पिंटू पेंटर, संजय साव, दिलीप कुमार साह, मनोज कुमार, राहुल सुंडी, रूद्रेंद्र प्रताप सिंह समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...