Tuesday, December 17, 2019

बिहार:पटना में धारा 144 हुई लागू,धरना प्रदर्शन पर लगी रोक


पटना । एनआरसी
 और कैब कानून के पारित होने के बाद से देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है. खास कर देश के पूर्वोत्तर राज्य जैसे असम, मेघायल, त्रिपुरा और गुवाहाटी में लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. स्थिति इतनी तनावपूर्ण है कि पुलिस को धारा 144 लागू करना पड़ा. धीरे धीरे यह आग पूरे देश में फैल रहा है. पूरे देश में लोग सराकर के इस नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही कानून वापस लेनें की मांग कर रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी में भी लोग कार्गिल चौंक पर विरोध प्रदर्श कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों के उग्र होने की वजह से करगिल चौक पर धारा 144 लागू कर दिया गया है। पूरे एरिया में धरना- जूलूस पर भी प्रतिबंध लगा दिया. वहीं शव यात्रा और बारात पर आदेश लागू नहीं किया गया है। आपको बता दें कि डीएम कुमार रवि के आदेश पर निषेधाज्ञा जारी किया गया है।

क्रिसमस गैदरिंग में दिव्यांग युवती के साथ कुकर्म कर युवक हुआ फरार,पुलिस जुटी जांच में



अंकित कुमार।
सिमडेगा। सिमडेगा जिले के पाकरटाँड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत केशलपुर करमटोली गांव की एक दिब्यांग युवती के साथ पास के ही गाँव के युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।मिली जानकारी के अनुसार क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन पाकरटाड प्रखंड के केशलपुर करमटोली गांव में ही किया गया था।जिसमें बगल गांव पुरनापानी  के ही एक युवक आनंद केरकेटा ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए युवती के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

देशद्रोह केस में PAK के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा



पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाई गई है. पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता में विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को ऐसी  सजा सुनाई. फिलहाल, परवेज मुशर्रफ दुबई में हैं. 3 नवंबर, 2007 को देश में इमरजेंसी लगाने के जुर्म में परवेज मुशर्रफ पर दिसंबर 2013 में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था. मुशर्रफ को 31 मार्च, 2014 को दोषी ठहराया गया था.

Sunday, December 15, 2019

दुमका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस और उसके साथी वर्षों से शासन के बावजूद बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंचा पाये




दुमका । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल खड़ा कर दिया है. देश के विभिन्न हिस्सों में अशांति तथा आगजनी के पीछे विपक्षी पार्टियों का ही हाथ है. मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए झारखंड में विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास झारखंड को विकसित करने का कोई रोडमैप या इच्छा नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और उसके सहयोगी नागरिकता अधिनियम को लेकर आग भड़का रहे हैं, लेकिन पूर्वोत्तर के लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को अस्वीकार कर दिया है. कांग्रेस के कृत्य साबित करते हैं कि संसद में लिये गये सभी निर्णय सही हैं.’
मोदी ने दावा किया कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने केवल अपने लिए महलों का निर्माण किया और उन्हें लोगों की समस्याओं के बारे में कोई चिंता नहीं थी. केंद्र और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं राज्य में हमारी पार्टी द्वारा किये गये विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखने यहां आया हूं.’

पीएम ने कहा कि जिस झारखंड को झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने पिछड़ेपन का प्रतीक बनाया, उसी झारखंड को हम बदलते भारत की नयी पहचान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. बीते 5 वर्षों में देश की सबसे बड़ी और करोड़ों लोगों का जीवन बदलने वाली योजनाओं की शुरुआत यहीं से हुई है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि झामुमो लंबे समय से कांग्रेस की सहयोगी रही है. दिल्ली में भी, बिहार में भी और फिर झारखंड में भी सरकारों में हिस्सा रही है. इतने वर्षों में इन्होंने झारखंड की पहचान के साथ पिछड़ा शब्द जोड़ दिया. इन्होंने आप पर खर्च होने वाले पैसे को लूटा और आपको पाई-पाई के लिए मोहताज रखा.

श्री मोदी ने कहा कि झारखंड के 20 जिले ऐसे हैं, जहां कांग्रेस और उसके साथी, वर्षों से शासन के बावजूद बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंचा पाये. ये भाजपा की ही सरकार है, जिसने झारखंड के इन 20 जिलों को पिछड़े की बजाय आकांक्षी घोषित किया.

अमित शाह,योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव निरहुआ कल झारखंड में

*

रांची । केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ सोमवार को झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे. 16 दिसंबर को अमित शाह दिन में 12 बजे बरहरवा के बरहरवा हाई स्कूल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर दो बजे वह पोड़ैयाहाट के कामली बगीचा मैदान में दूसरी जनसभा करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी झारखंड में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. योगी आदित्यनाथ 11 बजे जामताड़ा के गोड़े नाला मंडल स्थित बेवा ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां से वह म के बलबड़ा हाई स्कूल मैदान जायेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनायेंगे. गोरखनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ साहिबगंज स्थित रेलवे मैदान में दोपहर 2 बजे तीसरी सभा को संबोधित करेंगे. योगी आदित्यनाथ के अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ की भी दो चुनावी सभाएं हैं. पहली सभा सारठ में, तो दूसरी सभा गोड्डा में होगी. निरहुआ 11 बजे सारठ के जिरामनी मैदान में और 12:30 बजे गोड्डा के परसापनी मैदान में सभा करेंगे.
*
उल्लेखनीय है कि संथाल परगना में 20 दिसंबर को मतदान होना है. संथाल में झामुमो का किला भेदने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है. रघुवर दास की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने संथाल परगना केंद्रित कई योजनाएं बनायी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संथाल परगना में जनसभा की।

#Jharkhand legislative assembly elections 2019डुमरी विस: शांतिपूर्ण मतदान को ले 4थ फेज के वोटिंग की सारी तैयारियां हुई पूरी,पोलिंग पार्टी पहुंचे बूथों पर


डुमरी/गिरीडीह । झारखंड विधानसभा के चौथे चरण में डुमरी विधानसभा के लिए सोमवार 16 दिसंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को ले प्रशासनिक स्तर की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।एसडीएम डुमरी सह आरओ प्रेमलता मुर्मू ने बताया कि सभी मतदान कर्मियों व पोलिंग पार्टी को उसके कलस्टर में भेज दिया गया है।बताया कि पूरे विधानसभा में 48 सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्त किए गए है।बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए हर स्तर की व्यवस्था की गई है । साथ ही नेत्रहीन मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि के कागजात बूथों में उपलब्ध करा दी गई है।बताया कि मतदाता वोट के दिन मतदान के लिए वोटर स्लीप,ड्राईवर लाइसेंस,आधार कार्ड,राशनकार्ड,कॉलेज आईडी कार्ड आदि से मतदान कर सकते हैं। बताया कि शांतिपूर्ण वोट के लिए सीआरपीएफ,आईटीबीटी,एसएसबी,सेनट्रल के जवानों के साथ साथ स्थानीय पुलिस बलों की तैनाती की गई है।बताया कि जिन्हें मॉक पोल करना है वह सुबह पांच बजे अपने बूथ में पहुंच जाएं।बताया कि प्रशासन हर स्तर पर शांतिपूर्ण मतदान को ले मुस्तैद है।बताया कि बूथ में ईवीएम एवं मतदान कर्मियों को कमरे के अंदर रहना है।

एसडीएम ने बताया कि सभी सेक्टर मेंं एक ईवीएम मशीन रिजर्व रखा गया है।बताया कि जो मतदाता तीन बजे तक मतदान लाईन में लग जाएंगे तो वे मतदान कर सकते हैं।बताया कि सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।वहीं 15
माइक्रो ऑबजर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है।हर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक फोटोग्राफर रहेगा।मतदान परिसर
में सिर्फ मतदाता ही जा सकते हैं।उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों के लिए हर व्यवस्था की गई है वहीं बूथों पर पानी,बिजली व शौचालय की व्यवस्था है। 

सोलह दिसंबर को होने वाले चुनाव का प्रचार प्रसार हुआ समाप्त, साथ ही भोंपू का शोर थम गया


डुमरी/गिरीडीह । डुमरी विधानसभा क्षेत्र में सोलह दिसंबर को होने वाले चुनाव का प्रचार प्रसार शनिवार को समाप्त होने के साथ ही भोंपू का शोर थम गया।शोर थमने से एक ओर जहां मतदाताओं को प्रचार वाहनों के बजने वाले शोर से राहत मिली वहीं दूसरी ओर चुनाव में भाग्य आजमा रहे उम्मीदवार व उसके समर्थक घर घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में जूट गए हैं।उम्मीदवारों के समर्थक अपने

अपने उम्मीदवार के समर्थन में वोट करने के लिए अपील कर रहे हैं।एनडीए समर्थक जहां राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं तो वहीं गठबंधन के उम्मीदवार व समर्थक केन्द्र सरकार की विफलताओं को गिनाकर वोट मांग रहे हैं।प्रचार के अंतिम दिन झामुमो व आजसू प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन के उद्देश्य से बाइक रैली की।





डुमरी गिरीडीह :डुमरी विधानसभा क्षेत्र में 

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...