Monday, December 23, 2019

झारखंड कॉलेज के एनएसएस ने स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता हेतु किया सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन


डुमरी/गिरिडीह । झारखंड महाविद्यालय डुमरी के एनएसएस यूनिट वन व टू के द्वारा सोमवार को रांगामाटी एवं बरमसिया में सात दिवसीय विशेष शिविर का
आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन उपप्रमुख उषा देवी व महाविद्यालय
के प्राचार्य प्रो.धनेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।शिविर में
एक सौ स्वयंसेवक शामिल हुए हैं।
इस बाबत एनएसएस यूनिट वन के पीओ
मनोज सिंह व यूनिट टू के पीओ शंकर ठाकुर ने बताया कि सात दिवसीय इस
शिविर के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक गांव में घर घर भ्रमण कर स्वास्थ्य
संबंधी जागरूकता लायेंगे। साथ ही जीवनशैली की सुधार हेतु विभिन्न स्तरों पर जानकारी दी जाएगी।

यह रहे हिंदुओं क़े प्रमुख त्यौहार नए वर्ष 2020 में





*13 जनवरी 2020 :- सोमवार :-  लोहरी*

*14 जनवरी 2020 :- मंगलवार :- मकर सक्रांति*

*26 जनवरी 2020 :- रविवार :- गणतंत्र दिवस*

*30 जनवरी 2020 :- गुरुवार :- बसन्त पंचमी*

*9 फ़रवरी 2020 :- रविवार :- सन्त रविदास जयन्ती*

*21 फ़रवरी 2020 :- शुक्रवार :- महाशिवरात्रि*

*9 मार्च 2020 :- सोमवार :- होलिका दहन*

*10 मार्च 2020 :- मंगलवार :- { दुलेन्धी } :- होली रंगो वाली*

*25 मार्च 2020 :- बुधवार :- हिन्दू नव वर्ष 2077 :- गुड़ी पड़वा :- नवरात्र पर्व*

*2 अप्रैल 2020 :- गुरुवार :- श्री राम नवमीं*

*6 अप्रैल 2020 :- सोमवार :- भगवान महावीर जयन्ती*

*8 अप्रैल 2020 :- बुधवार :- श्री हनुमानजी जन्मोत्सव*

*13 अप्रैल 2020 :- सोमवार :- बैसाखी*

*14 अप्रैल 2020 :- मंगलवार :- अम्बेडकर जयन्ती*

*7 मई :- 2020 :- गुरुवार :- बुद्ध पूर्णिमा*

*3 अगस्त 2020 :- सोमवार :- रक्षा बंधन*

*11 अगस्त 2020 :- मंगलवार :-जन्माष्ठमी*

*15 अगस्त 2020 :- शनिवार :- स्वतंत्रता दिवस*

*22 अगस्त 2020 :- शनिवार :- श्री गणेश चतुर्थी महाराष्ट्रा*

*1 सितम्बर 2020 :- मंगलवार :- अनन्त चौदस*

*17 सितम्बर 2020 :- गुरुवार :- भगवान विश्वकर्मा दिवस*

*2 अक्टूबर  2020 :- शुक्रवार :-  गांधी जयन्ती*

*17 अक्टूबर 2020 :- शनिवार :- शारदीय नवरात्र पर्व*

*25 अक्टूबर 2020 :- रविवार :-  दशहरा*

*31 अक्टूबर 2020 :- शनिवार :- भगवान वाल्मिकी जयन्ती*

*12 नवम्बर 2020 :- गुरुवार :- धन तेरस*

*13 नवम्बर 2020 :- शुक्रवार :- छोटी दीवाली*

*14 नवम्बर 2020 :- शनिवार :- दीपावली*

*15 नवम्बर 2020 :- रविवार :- गोवर्धन पूजा अंकूट*

*16 नवम्बर 2020 :- सोमवार :- भाई दूज*

*20 नवम्बर 2020 :- शुक्रवार :- छठ पूजा*

*30 नवम्बर 2020 :- सोमवार :- गुरु नानक जयन्ती*


*आपके सभी त्योहार मंगलमय व आनंदमयी होवे*

*जय श्री राम* 
*जय श्री हिन्दू राष्टीय* 🚩
🙏🏻
 *हिन्दू जागरण मंच*  *उत्तर *बंगाल प्रान्त*

Sunday, December 22, 2019

हजारीबाग:टीपीसी उग्रवादी संगठन के सात उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया


हजारीबाग। हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के बहेरा जंगल में अपराध की योजना बनाते हुए टीपीसी उग्रवादी संगठन के सात उग्रवादियों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों में आकाश यादव,अरविंद कुमार, दीपक कुमार दास ,सुरेंद्र राम, उमेश राम,सागर उर्फ रोहित पासवान और रॉकी शामिल है.
वंही इसके सरगना गुरुदेव मौके पर से भागने में सफल रहा. इनके पास से 2 देशी कट्टा , 312 बोर का 1 खाली खोका , 315 बोर का 3 जिंदा खोली कुछ वर्दी व 2 मोबाइल बरामद हुआ है. हजारीबाग एसपी मयूर पटेल को गुप्त सूचना मिली थी कि चरही थाना क्षेत्र के बहेरा जंगल में टीपीसी के 10 सदस्य किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है.एसपी को गुप्त सूचना मिलने के एसपी मयूर पटेल के निर्देश पर विष्णुगढ़ एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सात टीपीसी उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार उग्रवादियों का पूर्व में भी कई आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार सात उग्रवादियों में से छह उग्रवादी हज़ारीबाग व एक चतरा का रहने वाला है.

झारखण्ड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ का किया जलार्पण




देवघर। आज दिनांक 22.12.2019 को झारखण्ड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश, डाॅ रवि रंजन ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। प्रशासनिक भवन में तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात मुख्य न्यायाधीश द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।
जलार्पण के पश्चात मंदिर भर्मण के क्रम में उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई को लेकर प्रशासन की तारीफ की। इसके अलावे उन्होंने कहा कि बाबा सबो पर आशीर्वाद बनाए रखें एवं सभी को न्याय मिले यही कामना बाबा बैद्यनाथ से की है।
इसके अलावा मौके पर उपस्थित उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव, सहायक मंदिर प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

राँची:पिठोरिया में पोस्टर चस्पा कर जमीन दलालों से की रंगदारी मांगी, न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी




राँची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया लोहारिया पाड़ा मुहल्ला में "झारखंड बादशाह गिरोह" के नाम पर  पोस्टर चिपका कर जमीन दलालो से प्रति डिसमिल 5 हजार रुपए की मांग की गई है। पोस्टर में लिखी गई बात को न मानने पर अंजाम भुगतने को  तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। मौके पर पिठोरिया पुलिस पहुँच कर मामले को गम्भीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है कि यह किसी ने शरारती मंसा से किया है या बात कुछ और है। खास बात यह है कि पोस्टर में गिरोह के सुप्रीमो के नाम के साथ साथ मोबाइल नम्बर भी दिया गया है। खैर पुलिसिया जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकता है।

www.jharkhand-news.com

गढ़वा: मझिआंव में सरकारी आवासीय विद्यालय की आठवीं की छात्रा के मां बनने का मामले के मुख्य आरोपी चंदन मेहता ने शनिवार को गढ़वा न्यायालय में सरेंडर कर दिया.

बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गढ़वा एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा का कहना है कि यह अमानवीय और जघन्य अपराध है और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी.

मीडिया में समाचार आने के बाद प्रशासन हरकत में

गढ़वा के मझिआंव में सरकारी आवासीय विद्यालय की 8वीं कक्षा की 14 वर्षीया छात्रा की मां बनने से सम्बद्ध प्रकरण में शुक्रवार को पीड़ित छात्रा के बयान पर पांच लोगों पर एफआइआर दर्ज की गयी है.

अपनी मां के साथ मझिआंव थाना पहुंचकर संबद्ध छात्रा ने पुलिस के वरीय अधिकारियों के समक्ष जो बयान दिया, उसी आधार पर एफआइआर दर्ज की गयी है.

छात्रा के बयान के आधार पर आवासीय बालिका विद्यालय की तत्कालीन वार्डेन स्नेहलता सिंह, अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी गोविंद सेठ, नर्स निर्मला कुमारी, विद्यालय के अध्यक्ष लालबहादुर और चंदन मेहता पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रेम से और जबरदस्ती जिस्मानी रिश्ते बनाये
पुलिस के वरीय अधिकारियों के समक्ष छात्रा ने बयान दिया है कि आवासीय विद्यालय में नामांकन से पूर्व (जब वह करीब 11-12 वर्ष की रही होगी) छात्रा का संपर्क अपने गांव के लड़के चंदन से था.
दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे. इसी बीच दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते भी कायम हुये, लेकिन चंदन ने एक बार खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती भी की थी. इन बातों को उसने अपनी मां और घरवालों से छुपाया.

कुछ माह बाद उसके पेट में दर्द होने लगा तो वह कुछ स्कूली छात्राओं के साथ अस्पताल गयी, दवाई लायी, खा ली, और वापस स्कूल चली गयी. जब भी उसे पेट दर्द होता, दवाई लाकर खा लेती. यही क्रम चलता रहा, लेकिन उसे खुद के गर्भवती होने का अहसास कभी नहीं हुआ.

उसे गर्भवती होने का अहसास कभी हुआ ही नहीं

पुलिस के अनुसार छात्रा ने बयान दिया है कि 26 जून को जब उसके पेट में ज्यादा दर्द हुआ तो वह एक बार फिर से अस्पताल पहुंची. उसके पीछे पीछे तत्कालीन वार्डेन स्नेहलता भी आयीं जहां उसके द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया.

छात्रा ने दिये गये बयान में इसका भी उल्लेख किया है कि बच्चा जनने के बाद विद्यालय के अध्यक्ष और अस्पताल के चिकित्सक भी वहां पहुंचे. वार्डेन तो वहां मौजूद थी ही.

बाकी पहुंचे अन्य लोगों द्वारा मुझसे कहा गया कि तुमने नाबालिग होकर बच्चे को जन्म दिया है यह गलत है. बातचीत के क्रम में ही मैं सो गयी और जब सुबह हुआ तो उस बच्चे को नर्स निर्मला कुमारी द्वारा यह कहते हुए ले जाया गया कि इसका परवरिश मैं करूंगी.

सीडब्ल्यूसी की जांच रिपोर्ट अलग
शुक्रवार को पुलिस के समक्ष छात्रा ने जो बयान दिया है उसे अगर इस पूरे प्रकरण का प्रारंभिक और अंतिम सत्य माना जाये तो यह कहने को विवश होना कि सीडब्ल्यूसी ने इस पूरी घटना के संबंध में पांच सदस्यीय टीम बनाकर जो जांच करवायी थी, वह पूरी जांच अलग इशारा करती है.

उल्लेखनीय है कि उक्त छात्रा के मां बनने की खबर मिलने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, गढ़वा (सीडब्ल्यूसी) के चेयरमैन उपेंद्रनाथ दुबे ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर इस मामले की जांच करायी थी. उस जांच में कमेटी ने उक्त सरकारी आवासीय विद्यालय में सेक्स रैकेट चलाये जाने की ओर इशारा किया है. कमिटी ने विद्यालय की वार्डेन, मझिआंव रेफरल अस्पताल के चिकित्सक सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को नाबालिग छात्रा के मां बनने और उसके बच्चे को ले लिये जाने के मामले में आरोपी माना 

चंडीगढ़:जीरकपुर फ्लाईओवर पर हुआ हादसा हादसे में दो युवकों की मौत,एक लड़के समेत तीन हुए घायल



(specimen)
Jagdish Yadav. चंडीगढ़।
शनिवार देर रात जीरकपुर फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार 3 अन्य लोगों को सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वाले दो युवकों में एक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।मरने वाले दोनों युवकों काश सेक्टर 32 अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात दिल्ली से एक कार में सवार हो पांच युवक युवती चंडीगढ़ के लिए आ रहे थे। कार में खुशी और निशा नाम की दो लड़कियां और विशाल अंकित एक अन्य युवक सवार था। जैसे ही कार जीरकपुर फ्लावर पर पहुंची उसी दौरान अचानक चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी बुरी तरह से फ्लावर पर पलट गई। जिसमें कार में सवार पांचो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाल सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विशाल समेत कार में सवार एक अन्य युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को दी जा चुकी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...