देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाला अत्याचार रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है, जहां एक 18 साल की लड़की को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है. 8 बदमाशों ने 18 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया है.
Tuesday, December 24, 2019
जबलपुर:8 बदमाशों ने 18 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया
देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाला अत्याचार रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है, जहां एक 18 साल की लड़की को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है. 8 बदमाशों ने 18 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया है.
कैबिनेट ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) अपडेट को दी मंजूरी,अपडेशन के लिए 8500 करोड़ रुपए फंड आबंटित
न्यूज़ डेस्क। कैबिनेट ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) अपडेट करने को मंजूरी दे दी है। एनपीआर अपडेशन के लिए कैबिनेट ने 8500 करोड़ रुपए के फंड आवंटन को भी स्वीकृति दी है। इसमें देश के नागरिकों का डेटा होगा। अगले साल अप्रैल से एनपीआर अपडेट करने का काम शुरु किया जाएगा।
एनपीआर के लिए डेटा 2010 में तभी इकट्ठा किया गया था, जब 2011 की जनगणना के लिए आंकड़े जुटाए गए थे। इस डेटा को 2015 में अपडेट किया गया था। इसका डिजिटाइजेशन भी पूरा हो गया है।
अब क्या होगा:
रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस (जनगणना) कमिश्नर के मुताबिक, असम को छोड़कर देश की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से सितंबर 2020 तक जनगणना के आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसी दौरान एनपीआर को भी अपडेट किया जाएगा। इसके लिए इसी साल अगस्त में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था।
क्या है एनपीआर:
एनपीआर को नागरिकता कानून 1955 और नागरिकता (नागरिकों का रजिस्ट्रेशन और राष्ट्रीय पहचान पत्र का मसला) नियम 2003 के तहत स्थानीय स्तर पर यानी उपजिला, जिला और राज्य स्तर पर बनाया जाएगा। देश के हर नागरिक के लिए इसमें नाम दर्ज कराना जरूरी है। इसका मकसद देश में रह रहे नागरिकों का समग्र डेटाबेस तैयार करना है। यह डेटाबेस जनसांख्यिकीय और बायोमीट्रिक आधार पर बनाया जाएगा।
एनआरसी और एनपीआर में अंतर:
राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी एनआरसी- इसके जरिए अवैध नागरिकों की पहचान होगी।
एनपीआर- 6 महीने या उससे ज्यादा वक्त से एक क्षेत्र में रहने वाले किसी भी निवासी को एनआरपी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा या ऐसा व्यक्ति जो अगले 6 महीने के लिए उस जगह रहने की इच्छा रखता है, उसे भी इसके तहत अपनी जानकारी देनी होगी।
Monday, December 23, 2019
झारखंड विधान सभा चुनाव:पिक्चर क्लीयर, जानिए कौन कहां से जीता
झारखंड कॉलेज के एनएसएस ने स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता हेतु किया सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन
डुमरी/गिरिडीह । झारखंड महाविद्यालय डुमरी के एनएसएस यूनिट वन व टू के द्वारा सोमवार को रांगामाटी एवं बरमसिया में सात दिवसीय विशेष शिविर का
यह रहे हिंदुओं क़े प्रमुख त्यौहार नए वर्ष 2020 में
Sunday, December 22, 2019
हजारीबाग:टीपीसी उग्रवादी संगठन के सात उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
हजारीबाग। हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के बहेरा जंगल में अपराध की योजना बनाते हुए टीपीसी उग्रवादी संगठन के सात उग्रवादियों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों में आकाश यादव,अरविंद कुमार, दीपक कुमार दास ,सुरेंद्र राम, उमेश राम,सागर उर्फ रोहित पासवान और रॉकी शामिल है.
वंही इसके सरगना गुरुदेव मौके पर से भागने में सफल रहा. इनके पास से 2 देशी कट्टा , 312 बोर का 1 खाली खोका , 315 बोर का 3 जिंदा खोली कुछ वर्दी व 2 मोबाइल बरामद हुआ है. हजारीबाग एसपी मयूर पटेल को गुप्त सूचना मिली थी कि चरही थाना क्षेत्र के बहेरा जंगल में टीपीसी के 10 सदस्य किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है.एसपी को गुप्त सूचना मिलने के एसपी मयूर पटेल के निर्देश पर विष्णुगढ़ एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सात टीपीसी उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार उग्रवादियों का पूर्व में भी कई आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार सात उग्रवादियों में से छह उग्रवादी हज़ारीबाग व एक चतरा का रहने वाला है.
झारखण्ड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ का किया जलार्पण
जलार्पण के पश्चात मंदिर भर्मण के क्रम में उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई को लेकर प्रशासन की तारीफ की। इसके अलावे उन्होंने कहा कि बाबा सबो पर आशीर्वाद बनाए रखें एवं सभी को न्याय मिले यही कामना बाबा बैद्यनाथ से की है।
इसके अलावा मौके पर उपस्थित उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव, सहायक मंदिर प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...










