Monday, December 30, 2019

गिरिडीह:महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका..


शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई .मिली जानकारी के अनुसार धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्भा ओपी अन्तर्गत उत्तरी डोरंडा ग्राम पंचायत के लहरियाटांड़ गाँव के पास से महिला का अधजला शव बरामद होने के मामले में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया। फिर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं।

भीषण शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त गोड्डा ने सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का दिया आदेश


शंकर कु मंडल।
गोड्डा। वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं भीषण शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त श्रीमती किरण पासी ने सभी स्कूलों को 8 जनवरी 2020 तक बंद रखने का आदेश दिया है। उपायुक्त, गोड्डा के  निर्देशानुसार अत्यधिक ठंड एवं भीषण शीतलहरी को देखते हुए जिला के प्रारंभिक स्तर के सभी विद्यालय ( सभी कोटि ) यथा प्राथमिक,  उत्क्रमित प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक, मदरसा एवं निजी विद्यालय सहित सभी स्कूलों को 08 जनवरी 2020 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।उपायुक्त महोदया श्रीमती किरण पासी ने कहा है कि शीतलहरी के कारण बच्चों को ठंड और बीमारी से बचाने के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि  निर्धारित तिथि के बाद कक्षाएं पूर्ववत् संचालित होगी।इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश भी उपायुक्त द्वारा दिया गया है।

झारखण्ड:खूँटी में पुलिस नक्सलियों में मुठभेड़,कोई हताहत की खबर नहीं

 

खूंटी। अड़की थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।बताया जा रहा है कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सलियों का दस्ता जंगल से भाग निकला.नक्सलियों के भागे जाने के बाद सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों की धरपकड़ के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है.बता दें कि खूंटी में लंबे समय के बाद नक्सलियों की सक्रियता हाल के दिनों में देखी जा रही है.

सर्च अभियान के दौरान हुई मुठभेड़:-

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अड़की के सेल्दा गांव में नक्सलियों ने शनिवार की देर रात 45 लाख की लागत से निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र को उड़ाने की घटना के बाद सुरक्षाबलों के द्वारा अड़की क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते फायरिंग शुरू कर दी दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

नक्सलियों ने उड़ाया था निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र:-

खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के सिलदा गांव में नक्सलियों ने शनिवार देर रात निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन को डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया था. इसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को रविवार की सुबह मिली.दो मंजिला भवन का निचला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है,ऊपरी हिस्सा भवन के पीलरों पर टिका है. माओवादियों ने पूरे सिलदा गांव में पर्चा साटकर स्कूल भवनों से पुलिस कैंप हटाने की मांग की है.पर्चे पास के गसर गांव में भी लगाये गए.इससे पहले भी 17 दिसंबर को नक्सलियों ने सरदार गया मुंडा के गांव एटकेडीह में भी सामुदायिक भवन को जिलेटिन से उड़ा दिया था.

हेमंत सोरेन का एलानः झारखंड में नहीं लागू होगा एनआरसी




 रांची।
एनआरसी लागू नहीं करने वाले राज्यों की तालिका में देश के एक और राज्य का नाम जुड़ गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एलान किया है कि झारखंड में एनआरसी लागू नहीं होगा।

 हेमंत सोरेन ने कहा कि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेंस (एनआरसी) लागू करने योग्य नहीं है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि पूरा देश नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मजबूती से खड़ा है।
 
हेमंत सोरेन ने कहा कि ये तब हो रहा है जब हमारा देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है।हम नोटबंदी की तरह लोगों को एक बार फिर से कतार में नहीं खड़ा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आखिर ऐसे कानून की जरूरत क्या है, नोटबंदी के दौरान कई लोगों की जानें गई थी, उसकी जम्मेदारी कौन लेगा। मौजूदा सरकार विरोध की आवाज को पुलिस फोर्स के जरिए दबा रही है, ये लोकतंत्र नहीं है।

बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और बिहार के मुख्यमंत्री एनआरसी लागू नहीं करने का एलान कर चुके हैं।

खुशखबरी ! CRPF जवानों को मिलेगी 100 दिन की छुट्टी, गृह मंत्री अमित शाह ने बनाई कमिटी



  
दिल्ली: सीआरपीएफ जवानों को अब एक साल में 100 दिन की छुट्टी मिल सकती है. केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए एक कमिटी बनाई गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ दुनिया का सबसे बहादुर सशस्त्र बल है. कई जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया है. अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों को होने वाली दिक्कतों से सरकार पूरी तरह वाकिफ हैं. सरकार चाहती है कि हर जवान साल में अपने परिवार के साथ 100 बिताए. जवानों को 100 दिन की छुट्टी मिले.

छुट्टी के लिए मंत्रालय ने बनाई कमिटी
दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय के शिलान्यास के मौके पर अमित शाह ने कहा कि जवानों को 100 छुट्टी देने के मंत्रालय ने एक कमिटी का गठन किया है. इसके साथ ही डीजी के साथ बातचीत भी चल रही है.  कुछ संस्थाओं को मैंने सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कहा है. अगले बजट में उसके लिए प्रावधान आएगा. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ दुनिया का सबसे बहादुर सशस्त्र बल है. देश के लिए 2181 जवानों ने बलिदान दिया है. इतिहास सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी को याद रखेगा.

जवानों के साथ-साथ परिजनों का भी हेल्थ चेकअप होगा
जवानों की छुट्टी देने को लेकर शाह ने कहा कि अगर जवान 100 दिन छुट्टी लेंगे तो वो ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे. जवान अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर पाएंगे. अब तक सिर्फ जवानों का हेल्थ चेकअप होता है लेकिन अब जवानों के मां-बाप बच्चे और पत्नी का भी हेल्थ चेक अप होगा.

Sunday, December 29, 2019

हेमंत सोरेन ने मुख्य मंत्री पद की की शपथ, सत्ता खोने वाले रघुबर दास भी हुए शामिल



रांची। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के सीएम पद की शपथ ले ली. हेमंत को शपथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई. हेमंत दूसरी बार झारखंड के सीएम बने हैं. इससे पहले वह 2013 में भी सीएम रह चुके हैं. कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमीर आलम मंत्री पद की शपथ लिए. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली.

मंच पर पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी, राहुल गांधी, रघुवर दास, तेजस्वी यादव, शरद यादव, डी राजा समेत कई नेता पहुंचे. चुनाव में सत्ता खोने वाले रघुवर दास भी समारोह में पहुंचे हुए.

गौ सेवा समिति के तत्वाधान में शतचंडी नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन

 
Kamlesh.Mumbai: पंडित श्रीधर तिवारी पंडित बाबा तिवारी श्री लक्ष्मीनारायण गो सेवा समिति के तत्वाधान में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शतचंडी नौ कुंडीय महायज्ञ तारी 25 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक आयोजन की जाएगी।समिति ने तदर्थ हेतु सभी बहनों भाइयों को पिता तुल्य वृद्ध जनों को सभी सादर आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम माचिस लैंड फैक्ट्री छड़वा नगर बीएमसी गार्डन कुर्ला वेस्ट मुंबई सट्टा में लगातार 9 दिनों तक होगी।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...