Wednesday, January 8, 2020

ट्रेन से हुई दुर्घटना के कारण मृत ग्रामीण का शव पहुंचते ही गांव में मच गया कोहराम




#गिरीडीह:जैसे ही मंगलवार दोपहर को धानेश्वर महतो के 38 वर्षीय पुत्र आशोक महतो महाराष्ट्र से बगोदर के देवराडीह पंचायत के गमहरीयाटांड  गांव पहुँचा तो परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।अशोक महतो की विधवा पत्नी तारा उर्फ बुधनी देवी का रोते रोते बुरा हाल हो चुका था,वे लगातार अचेत हो जा रही थी जिनको आस पास के महिलाओं द्वारा सम्भाला जा रहा था,लेकिन अपने पति के खोने के गम में वह किसी की नही सुन रही थी,उनके एक ही शब्द सभी को रुला दे रहे थी कि हम केकर बिगडले रहनी हा, अब हमनी के केकरा सहारे रहब। उसकी पत्नी यह कह कर दहाड़ मार रही हैं कि मुझे क्या मालूम कि मेरे पति मुझे ठुकरा कर जिंदगी के उस दहलीज पर ले जाकर खड़ा कर देंगे कि जहां मेरे रिमझिम आंखों के आंसू ही सुख जाएंगे।विधवा पत्नी की बिलाप सुन कर उपस्थित लोग भी अपने-अपने आंसू को नही रोक पाए।
मृतक आशोक का शव जैसे ही उनके घर पहुंचा तो “क्या बूढ़े, क्या नौजवान एका एक उसके घर के तरफ दौड़ पड़े।मृतक आशोक महतो के पुत्र आशीष कुमार(07) व शिवानी कुमारी(03) मृत पिता के शव को निहार-निहार बिलख रहे थे और बुढी माँ अपने बेटे के गम में बिलख रही थी और उनकी आंखों के आँसू भी सुख गये थे।ज्ञात हो कि अशोक महतो की महाराष्ट्र के वडसा रेलवे स्टेशन गड़चिरोली में शनिवार को ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी थी।

Tuesday, January 7, 2020

गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न


#गुमला।

उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में आज कारा सुरक्षा समिति की बैठक आईटीडीए भवन स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। 

बैठक में अधीक्षक मंडल कारा गुमला ने उपायुक्त को बताया कि जेल में सुरक्षा बल की जरूरत है। जिसपर उपायुक्त ने अधीक्षक मंडल कारा गुमला को पुलिस अधीक्षक को पत्र अग्रसारित करने की बात कही। बैठक में उपायुक्त ने कारा विस्तारीकरण की समीक्षा के क्रम में परीधीय दीवार के निर्माण पर विशेष जोर दिया। साथ ही उपायुक्त ने बैरक एवं अस्पताल निर्माण के कार्य प्रगति का जायजा लिया। जिसमें यह पता चला कि बैरक एवं अस्पताल निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति की ओर जा रहा है। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने जेल परिसर में स्थित यूक्लिप्टस के कटे हुए पेड़ की नीलामी का निर्देश दिया। 

बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जेल के कैदियों के लिए पानी की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके साथ ही जेल में कचरे की साफ-सफाई एवं कचरे के उठान के लिए उपायुक्त ने कारावास के बाहर चार फीट की दीवार उठाने का निर्देश दिया। बैठक में अधीक्षक मंडल कारा गुमला ने जेल परिसर के सामने फॉगिंग करवाने की मांग की। जिसपर उपायुक्त ने कहा कि फरवरी माह में तापमान के बढ़ने पर मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए फॉगिंग कराई जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने कारा में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कारा में संधारित सीसीटीवी की स्थिति की भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जेल में पुरुष चिकित्सक की तरह ही महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति एवं बच्चों को पढ़ाने हेतु प्रतिनियुक्त पुरूष शिक्षकों की सुविधा की भा जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने पुलिस बैरक की मरम्मती एवं रंग रोगन के प्राक्कलन का भी अवलोकन किया।

कल बैंकों में रहेगी हड़ताल, आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम



 
न्यूज़ डेस्क। 
*जनवरी महीने में छुट्टियों के कारण कई दिन बैंक रहेंगे जिससे आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से भी बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम बाकी है तो उसे जल्द ही निपटा लें, क्योंकि 8 जनवरी यानी कल बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस हड़ताल में देशभर के बैंक कर्मचारी शामिल होंगे।*

गिरिडीह के बिरनी में 407 वाहन ने बाइक सवार को रौंदा बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत



कृष्ण कुमार।
बिरनी/गिरिडीह।

बिरनी थाना क्षेत्र के सरिया राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो मोड़ के समीप मंगलवार के सुबह एक 407 वाहन ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार बिनोद विश्वकर्मा 40 वर्ष पिता सरजू विश्वकर्मा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।मृतक सरिया प्रखण्ड के खेसकरी गांव के रहने वाला था।इधर घटना की सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर शव के साथ साथ 407 वाहन ओर बाइक को अपने कब्जे में लेकर बिरनी थाना ले आई और कानूनी कार्यवाई कर शव को पोस्टमार्डम हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया ।
उक्त 407 वाहन राजधनवार निवासी का बताया जा रहा है। वहीं वाहन का चालक घटना स्थल से भागने में सफल रहा।इस घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक अपने बाइक से बिरनी की ओर जा रहा था और 407 वाहन राजधनवार से सरिया की ओर जा रही थी इसी बीच यह घटना घट गई । वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही आजसू नेता अनूप कुमार पांडेय कंचन राय समेत कई आजसू के कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुच कर मामले की जानकारी लिए ।

Monday, January 6, 2020

रांची में एक बार फिर अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े 1.80 लाख रुपये लूटकर फरार हुए अपराधी


रांची।

राजधानी रांची में आज दिन-दहाड़े 1.80 लाख रुपये की लूट हो गयी. लूट की घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र में हुई. बताया जाता है कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक बैंक से पैसे निकालकर जा रहे व्यक्ति से मेन रोड में दिन-दहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने 1.80 लाख रुपये लूट लिये.

बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर अमृत प्रसाद बाहर निकले थे. रास्ते में बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें धक्का दे दिया. अमृत प्रसाद रोड पर गिर गये. इसके बाद बाइक पर सवार दोनों लोग अमृत प्रसाद के हाथ से बैग छीनकर भाग गये. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

गिरिडीह के पर्यटक स्थल खंडोली में अज्ञात युवकों ने दुकानदारों पर किया हमला


गिरीडीह के पर्यटक स्थल खंडोली में अपराधियों ने मचाया उत्पात कई दुकानदार हुए घायल करीब 25-30 की संख्या में लाठी डंडे से लैस होकर आए अपराधियों ने दुकानदार पर अचानक हमला बोल दिया। जिसमें चार से पांच दुकानदार की सर पर गहरी चोट आई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गिरीडीह इलाज हेतु भेजा गया। हालांकि इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। परंतु प्रशासन के देर पहुंचने से अपराधियों ने अपने मनमानी तरीके से उत्पात मचाया औेर दुकानदारों का काफी समान को नष्ट कर दिया।वही आक्रोशित लोगों ने कहा कि प्रशसन यहाँ होती ओर सीसीटीवी कैमरा होता तो शायद यह घटना नही होती ।प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद अपराधी भाग खड़े हुए। हालांकि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं बेंगाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि झगड़े की वजह का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है।

कोडरमा : अवैध रूप से संचालित क्रेशरों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, चार क्रेशर किए गए ध्वस्त


 

राजेश कु मेहता।
#कोडरमा। जिले के डोमचाँच प्रखण्ड के नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर क्रशर मंडी में जिला प्रशासन के द्वारा एसडीओ विजय वर्मा व एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में  अभियान चलाकर अवैध रुप से संचालित चार क्रशरों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई में खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, रेंजर के. के.ओझा, खनन इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर के.के सिंह एवं नवलशाही थाना प्रभारी श्यामलाल यादव भी मौजूद थे।
 
वहीं जिला प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित क्रेशर मालिक मुन्ना राणा ग्राम कटारियाटांड ,अजय साव ग्राम नवलशाही,प्रकाश साव ग्राम नवलशाही व परमेश्वर मेहता ग्राम फुलवरिया इन सभी को जिला खनन बिभाग के द्वारा पहले ही नोटिस भेजा गया था।बाबजूद इसके इन सभी  ने क्रेशर के लिए कोई कागजात नही बनवाया था। वहीं ध्वस्त किए गए क्रेशरों में से किसी भी क्रेशर का कोई सामान प्रशासन के द्वारा जब्त नहीं किया गया है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...