हजारीबाग।बरही थाना अंतर्गत कोनरा बायपास मोड़ जीटी रोड़ पर सड़क हादसे में बरही शिवपुर गांव के तीन युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतकों में शिवपुर ग्राम निवासी पिंटू पासवान, टिंकू कुमार, राजेश यादव की पहचान की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शवों को कब्जे में लेते बरही थाना ले जाया गया बताया जाता है कि उक्त तीनों युवक अपनी बाइक से वापस शिवपुर गांव जा रहे थे, इसी दौरान बायपास मोड़ पर धनबाद से बरही की ओर आ रहे गैस टेंकर की चपेट में आ गए।
Tuesday, January 28, 2020
हजारीबाग के बरही था क्षेत्र के कोनार बायपास जीटी रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक की मौत
हजारीबाग।बरही थाना अंतर्गत कोनरा बायपास मोड़ जीटी रोड़ पर सड़क हादसे में बरही शिवपुर गांव के तीन युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतकों में शिवपुर ग्राम निवासी पिंटू पासवान, टिंकू कुमार, राजेश यादव की पहचान की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शवों को कब्जे में लेते बरही थाना ले जाया गया बताया जाता है कि उक्त तीनों युवक अपनी बाइक से वापस शिवपुर गांव जा रहे थे, इसी दौरान बायपास मोड़ पर धनबाद से बरही की ओर आ रहे गैस टेंकर की चपेट में आ गए।
हेमंत सोरेन का कैबिनेट विस्तार मंगलवार को, 8 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू से समय मांगा है। बताया गया है कि राज्य में हालिया दिनों में हुई हिंसा की घटनाओं से व्यथित सीएम ने गणतंत्र दिवस समारोह के बाद राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए 28 जनवरी की तिथि तय करने का आग्रह किया है। इस दिन राजभवन में झामुमो और कांग्रेस कोटे के कुल आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले 24 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंत्रिमंडल के विस्तार की अनुमति मिली थी। लेकिन, चाईबासा में मारे गए सात आदिवासी युवकों के परिजनसे मिलकर लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था।
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम:
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह, बन्ना गुप्ता और दीपिका पांडेय, झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जोबा मांझी, जगन्नाथ महतो, दीपक बिरुआ व मथुरा प्रसाद महतो के नाम की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस बार हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के खाके पर अंतिम सहमति बना ली है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कांग्रेस से कितने मंत्री बनेंगे और उन्हें कौन-कौन से पद मिलेंगे।
Monday, January 27, 2020
बिहार राज्य के किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज पुलिस की कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप
Shashi K Jha.किशनगंज (बिहार) जिले के बहादुरगंज पुलिस द्वारा शराब के विरुद्ध लगातार किए जा रहे हैं छापेमारी अभियान से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप ।जहां लगातार चौथे दिन की छापेमारी में एक सौ लीटर शराब बनाने के जावा सहित इसके उपयोग के लिए रखे बर्तनों को भी नष्ट किया जा चुका है ।
जैसा कि आज शाम लगभग 4.00 बजे पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने पुलिसदल के साथ प्रखंड के चोरकट्टा कुढ़ेला ,बेंतबाड़ी और डोहर वार्ड नं. चार के आदिवासी टोलों में छापेमारी की ।जिससे इन टोलों में पुलिसदल की छापेमारी से लोग घरों से भाग खड़े हुए ।गौरतलव है कि किशनगंज एस पी कुमार आशिष के द्वारा निर्देशित शराब और शराबियों के विरुद्ध चलाये जा रहे समकालीन अभियान के तहत उक्त छापेमारी का बहादुरगंज पुलिस का यह चौथा अभियान है ।जहां अब तक हजारों लीटर चुल्लू शराब बनाने के लिए रखे जावाओं को नष्ट किया जा चुका है ।वहीं मिली गुप्त सूचना पर डोहर वार्ड नं.04 के बबलू टुड्ड पिता जोहन टुडू के घरों में छापेमारी कर शराब बनाने के तमाम सामानों को नष्ट कर दिया ।सनद रहे कि बहादुरगंज पुलिस द्वारा किये जारहे छापेमारी से लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है ।
बिहार के किशनगंज जिले में "राहत" के बढ़ते कदमों से महिला सशक्तिकरण ,स्कील डेवलपमेंट और समाजिक कार्यक्रमों में बढ़ी शाख
Shashi K Jha. किशनगंज (बिहार ) /"राहत संस्था "के क्रियाकलापों को लेकर किशनगंज की बेटी पूरे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रही है किशनगंज का नाम ।संस्था की सचिव डा. फरजाना बेगम ने बीजिंग (चायना)के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर किशनगंज को एक नई पहचान दिला चुकी है ।वहीं संस्था आज अपनी सबसे ऊंची मुकाम को हांसिल कर , अनेक राष्ट्रीय संस्थानों के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी अपनी हिस्सेदारियां निभा रही है ।
. जैसाकि "राहत " और डा. कलाम कृषि महाविद्यालय ,अर्राबाड़ी (पोठिया )के द्वारा आयोजित संयुक्त कार्यक्रम "22 एक्सपोजर विजीट कम ट्रेनिंग आन आर्गेनिक एग्रीकल्चर "में भाग लेकर ,कृषि महाविद्यालय को किसानों के लिए वरदान बताया ।जहाँ स्वरोजगार के लिए युवा और बेरोजगारों के लिए यह कृषि महाविद्यालय एक वहुमूल्य रास्ता है ।जो सीमांचल के पूर्णियां ,कटिहार ,अररिया सहित किशनगंज के लिए काफी महत्वपूर्ण बन चुका है ।उक्त बातें राहत संस्था की सचिव डा.फरजाना ने इस कार्यक्रम में अपने बिचारों को रखते हुए कही ।वहीं महाविद्यालय के प्रसिद्ध शिक्षाविद डा. बी बी झा ने कहा कि -अशिक्षा के कारण हीं यहाँ गरीबी में शोषण होता है ।कृषि विद्यालय में रोजगार की अपार संभावनाएं व्याप्त है ।जहाँ से रोजगार तलाशे जा सकते हैं ।खासकर कम पढ़े लिखे ग्रामीणों के लिए यहाँ माली प्रशिक्षण की व्यवस्था है ।जहां 45 दिनों के प्रशिक्षण से रोजगार पाया जा सकता है ।साथ हीं मछली पालन ,रेशम कीट प्रशिक्षण ,एवं अन्य तरहों के प्रशिक्षण से रोजगार की असीम संभावनाओं को भी राह दिखाई जाती है ।इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा. हरिओम ,एवं डा.शमीम ने मौजूद राहत के 65 सदस्यों को सम्वोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला ।यहां बताना लाजमी होगा कि डा. बी बी झा जो इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भी कर रहे थे ,इस कृषि कालेज को रोजगार के लिए सहज और सरल रास्ता बताया ।जहाँ रोजगार के लिए लोगों को प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाता है ।इस कार्यक्रम के अलावे राहत की सचिव डा.फरजाना ने चीन की राजधानी विजींग की यात्रा कर महिला सशक्तिकरण में भारत का प्रतिनिधित्व किया था ,जहाँ इसके महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत का पक्ष रखते हुए महिलाओं के लिए किये जा रहे सकारात्मक पहलुओं को यहाँ रख चुकी है ।
अब डा.फरजाना राहत की ओर से 31 जनवरी 2020 को "महिला आयोग "भारत सरकार ,नई दिल्ली के आमंत्रण पर वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रही है ।इस तरह से अगर देखा जाय तो डा.फरजाना "राहत 'से राहत के लिए दिन रात एक करने में जुटी हैं ।
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे वाले क्षेत्र में हुआ क्रैश बोइंग जेट प्लेन, क्रू मेम्बर समेत 83 लोग थे सवार
#न्यूज़ डेस्क।अफगानिस्तान के गजनवी प्रांत में सोमवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें क्रू समेत 83 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अरियाना अफगान एयरलाइंस का यह विमान कंधार से काबुल आ रहा था। विमान तालिबान के नियंत्रण वाले दहक जिले में गिरा है। रेस्क्यू के लिए स्पेशल फोर्स मौके पर भेजी गई।अरियाना अफगानिस्तान की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है। दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 737-400 जेट है, जो करीब 30 साल पुराना है। गजनी प्रांत के अफसरों के मुताबिक, विमान तकनीकी कारणों से क्रैश हुआ। इसने गिरते ही आग पकड़ ली। अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति सरवर दानिश ने हादसे में कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका जताई।
डुमरी में गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई, शान से फहरा राष्ट्र ध्वज
डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। डुमरी अनुमंडल परिसर में एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता इन्द्र जीत जायसवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं डुमरी प्रखंड मुख्यालय में डुमरी प्रखंड प्रमुख यशोदा देवी ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही उन्होंने डुमरी के चिरियामोड़ में आजसू पार्टी के डुमरी प्रखंड कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया । मौके पर आजसू जिला उपाध्यक्ष छक्कन महतो,प्रखण्ड अध्यक्ष काशी महतो,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दुलारचंद महतो सहित कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे। जबकि वन कार्यालय में रेंजर राजीव रंजन ने झंडा फहराया । वहीं निमियाघाट थाना में थाना प्रभारी विकास पासवान, डुमरी थाना में थाना प्रभारी उपेंद्र राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
निबंधन कार्यालय में सीओ रवि भूषण रेफरल अस्पताल में प्रभारी
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अजय कुमार प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में
प्राचार्य सुनैना रानी पीएनडी जैन उच्च विद्यालय में एसएमसी अध्यक्ष अभय
जैन, झारखण्ड
इंटर व डिग्री तथा पीएन इंटर व डिग्री महाविद्यालय में कॉलेज के शासी
निकाय अध्यक्ष सह विधायक जगरनाथ महतो, अपना कोचिंग सेंटर डुमरी में
संचालक जितेन्द्र सिन्हा एजुकेशन प्वाइंट में वरीय अधिवक्ता
इन्द्रजीत जायसवाल राष्ट्रीय
एकता कार्यालय में महेन्द्र बिंद , वनांचल चौक में भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल ,डीएवी सेन्ट्रल स्कूल व शिवाय: नेटवर्क्स प्रा लि में सर्वेश तिवारी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। लायन्स क्लब इसरी डुमरी में अध्यक्ष राम किशोर शरण,
जामतारा पंचायत भवन में उप मुखिया आरती देवी , ग्रामीण जलापूर्ति प्लांट डुमरी में समिति के अध्यक्ष फलजीत महतो, कुलगो दक्षिणी में मुखिया रुकसाना खातून, असुरबाँध पंचायत में मुखिया खुशबू देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूरे प्रखंड में सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वहीं डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने दो मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
Sunday, January 26, 2020
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गणतंत्र दिवस पर आम जनता से झारखंड के प्रतीक चिन्ह (लोगो) के लिए मांगे सुझाव
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गणतंत्र दिवस पर आम जनता से झारखंड के प्रतीक चिन्ह (LOGO) लोगो के लिए मांगे-- सुझाव 11 फरवरी पर दे सकते हैं अपने सुझाव
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए आज अहले सुबह झारखंड की जनता से यह अपील किया कि वे झारखंड के प्रतीक चिन्ह (LOGO) लोगो के लिए अपने सुझाव दें। आम जनता अपने सुझाव 11 फरवरी तक ईमेल
jharkhandstatelogo@gmail.com के माध्यम से दे सकते हैं।
मंत्रिपरिषद ने पहली बैठक में राज्य के नए लोगो (Logo) के निर्माण का निर्णय लिया था
मुख्यमंत्री ने यह कहा कि हमारा झारखण्ड एक नये राह की ओर है। सबकी आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी मंत्रिपरिषद ने पहली बैठक में राज्य के नए लोगो (Logo) के निर्माण का निर्णय लिया था जो हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतिबिंब हो। यह लोगो (Logo) हम झारखण्डवासियों का पहचान होगा। इसलिए इसके निर्माण में आपकी भागीदारी सबसे अहम् है।
आईये नये झारखण्ड के निर्माण में सहयोग दे
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज गणतंत्र दिवस के दिन हम आपसे आह्वाहन करते हैं आईये नये झारखण्ड के निर्माण में सहयोग दें।
सुझाव निम्नरूप में भेजे----
उद्देश्य---
सुझाव---
डिजायन--
नाम --
पता --
फ़ोन --
ईमेल--
सुझाव भेजने की अंतिम तारीख- 11 फरवरी 2020
अपने सुझाव निम्न पर ईमेल करें--
jharkhandstatelogo@gmail.com
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...









