Saturday, March 21, 2020
किशनगंज:समाज सेवी संस्था राहत ने जिले में कोराना वायरस के विरुद्ध लड़ने का उठाया बीड़ा
शशि कांत झा।किशनगंज/बिहार।जिले की बेहतरीन संस्था राहत ने केरोना वायरस से राहत के लिए ,इससे दो दो हाथ करने के लिए पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाकर इससे सावधान रहने के लिए लोगों को देगी जरुरी टिप्स । जागरूकता अभियान की शुरुआत किशनगंज के डी एम आदित्य प्रकाश ने आज हरी झंडी दिखा कर की ।जहाँ राहत की सचिव डा.फरजाना ने लोगों के नाम संदेश देकर इसे जिले में जन जन तक ले जाने के मुहिम की शुरुआत की ।
बताते चलें कि राहत संस्था ने इस जिले में चल रही जनोपयोगी योजनाओं के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में हमेशा से एक कदम आगे रही है ।जिसमें महिला ट्रेफिकिंग ,महिला सशक्तिकरण ,विभिन्न रोगों के पनपने से पहले इससे बचने की सावधानियां एवं जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियों में संस्था महत्वपूर्ण भूमिका में दिखती आ रही है ।जिससे प्रभावित होकर डा़ फरजाना को देश के अतिरिक्त विदेशों से भी आमंत्रित किया जाता रहा है ।जिसके लिए ये जिले के आलाधिकारियों सहित आमजनों और जनप्रतिनिधियों से हमेशा से पुरस्कृत होती रहीं हैं ।ऐसे में आज जब पूरा विश्व केरोना जैसे खतरनाक और जानलेवा वायरस से त्रस्त हो रहा है ।इन परिस्थितियों की परवाह किये वगैर एक महिला डा.फरजाना ने जागरूकता के लिए एक साहसी और नायाब कदम उठाया है ।जिसकी चर्चा अब जन जन में होने लगी है ।
ब्रेकिंग: केन्द्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कोरोना-वायरस के लिए जारी किया हेल्पलाइन
*ब्रेकिंग न्यूज़* *केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कोरोना-वायरस के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर:
+91-11-23978046*
+91-11-23978046*
न्यूज़ डेस्क।
राज्य हेल्पलाइन
आंध्र प्रदेश 0866-2410978
अरुणाचल प्रदेश 9436055743
असम 6913347770
बिहार 104
छत्तीसगढ़ 104
गोवा 104
गुजरात 104
हरियाणा 8558893911
हिमाचल प्रदेश 104
झारखंड 104
कर्नाटक 104
केरल 0471-2552056
मध्यप्रदेश 0755-2527177
महाराष्ट्र 020-26127394
मणिपुर 3852411668
मेघालय 108
मिजोरम 102
नागालैंड 7005539653
ओडिशा 9439994859
पंजाब 104
राजस्थान 0141-2225624
सिक्किम 104
तमिलनाडु 044-29510500
तेलंगाना 104
त्रिपुरा 0381-2315879
उत्तराखंड 104
उत्तर प्रदेश 18001805145
पश्चिम बंगाल 3323412600
केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के हेल्पलाइन नंबर
अंडमान और निकोबार द्वीप 03192-232102
चंडीगढ़ 9779558282
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 104
दिल्ली 011-22307145
जम्मू और कश्मीर 01912520982, 0194-2440283
लद्दाख 01982256462
लक्षद्वीप 104
पुडुचेरी 104
Friday, March 20, 2020
निर्भया: तस्वीर को प्रणाम किया, गले लगाया और बताया कि बेटी तुम्हें अब न्याय मिला है
साल 2012 में दिल्ली में दंरिदों की हैवानियत का शिकार हुई निर्भया को आज सात साल के बाद इंसाफ मिला है. तमाम कानूनी दांवपेच के बाद भी निर्भया के दोषियों को फांसी टालने में कामयाबी नहीं मिली. निर्भया के दोषियों को आखिरकार फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया गया है. दोषियों के फांसी के फंदे पर लटकाए जाने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि आज उन्हें इंसाफ मिला है, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी.
आशा देवी ने कहा कि हमारा सात साल का जो संघर्ष है, वो आज काम आया है. पहली बार देश में चार लोगों को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया है, हमें देर से ही सही लेकिन इंसाफ जरूर मिला है. इसके लिए देश की सरकार, राष्ट्रपति और अदालतों को धन्यवाद. हमारी बेटी के साथ जो हुआ उससे पूरा देश शर्मसार हुआ था लेकिन अब जब इन दोषियों को फांसी दी गई है, तो दूसरी बेटियों को भी इंसाफ मिलने की उम्मीद जागी है.
क्या कहा निर्भया की मां ने?
इस फैसले पर निर्भया की मां आशा देवी ने खुशी जताई और कहा कि सात साल का संघर्ष आज पूरा हो रहा है. निर्भया की मां ने कहा है कि वह 20 मार्च को निर्भया दिवस के रूप में मनाएंगीं.
फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि 7 साल के बाद आखिर हमें इंसाफ मिला है, देश के लोगों ने निर्भया के लिए लड़ाई लड़ी है. आशा देवी बोलीं कि 20 मार्च का दिन निर्भया के नाम, देश की बेटियों के नाम पर याद रखा जाएगा.✍
Thursday, March 19, 2020
देवघर: स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने जारी किया एडवाइजरी,बाबा मंदिर में पूजा दर्शन हुई बंद
■ जल्द लगेगा मंदिर के सभी प्रवेश द्वार में थर्मल स्कैनर -उपायुक्त
#देवघर।देश में कोरोना वायरस के खतरें को देखते हुए आज दिनांक 19.03.2020 को उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में मंदिर कार्यालय में पंडा धर्म रक्षिणी सभा के सभी सदस्यों, तीर्थ पुरोहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया कि आगामी 31 मार्च तक बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा मंदिर में पूजा अर्चना नही कर सकेंगे। इस दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने बाबा मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते वर्तमान समय में बाबा मंदिर में पूजा पाठ करने से आप सभी बचे, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावे उन्होंने जानकारी दी कि देशभर में कई प्रसिद्ध मंदिरों को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बंद करने का फैसला भी लिया जा चुका है।
ज्ञात हो कि तीर्थ पुरोहितों द्वारा बाबा की विधिवत्त पूजा-अर्चना, श्रृंगार पूजा, संध्या आरती पूर्व की भांति चलती रहेगी। साथ ही 31 मार्च तक मंदिर के सभी कार्यक्रमों में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा मंदिर को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
बैठक के पश्चात उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने हेतु प्रतिदिन यहां आने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं के तादाद को देखते हुए मंदिर परिसर में जगह-जगह पर कोरोना वायरस से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियां, इसके शुरूआती लक्षण, कोरोना से बचाव हेतु क्या करें एवं क्या न करें आदि से संबंधित जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से पूरे मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों में लगाये गये है। इसके अलावे मंदिर प्रांगण के साफ-सफाई करने की आवृति को भी बढ़ा दिया गया है। साथ हीं मंदिर प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु हैण्ड वाॅश, साबुन की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि मंदिर के सफाई कर्मियों को मास्क पहनकर साफ-सफाई करने एवं इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ हीं मंदिर में आने-वाले श्रद्धालुओं, पुजारियों, बेलपत्र-फूल विक्रेताओं एवं आस-पास के दुकानदारों व अन्य लोगों से अपील की गयी है कि वे साफ-सफाई पर विशेष दें, ताकि मंदिर व इस प्रकार के अन्य सामुदायिक स्थलों में होने वाले भीड़ के वजह से कोरोना वायरस का खतरा न रहे एवं इससे लोगों का बचाव हो सके। साथ हीं उन्होंने बाबा मंदिर आने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए कहा है कि साफ-सफाई में आप सभी का सहयोग आपेक्षित है।
इसके अलावा उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और नाहीं पैनिक होने की आवश्यकता है। साफ-सफाई के साथ भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से पर बचे।
विष्णुगढ़ वासंती रामनवमी बजरंग दल की बैठक में कमिटी का हुआ पुनर्गठन, विनोद कु सिंह बने अध्यक्ष
श्री प्रसाद सोनी। विष्णुगढ़/हजारीबाग। बासंती रामनवमी बजरंग दल की बैठक विष्णुगढ़ के पुराना पंचायत भवन में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता श्री विपिन कुमार सिन्हा ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर विशाल झांकी प्रस्तुत किया जाएगा। जिसके बाद टीम गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय प्रजापति, उपाध्यक्ष श्री शेखर सुमन,सचिव श्री निरंजन सोनी, सह सचिव श्री ओमकार नाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री आशीष कुमार सोनी। उप कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार रवानी,श्री दीपक वर्णवाल,मीडिया प्रभारी श्री नीरज कुमार बर्मन,संगठन मंत्री श्री कपिल देव साहू, कार्यकारिणी सदस्य श्री रणधीर कसेरा, श्री विश्वजीत कसेरा, श्री मुकेश विश्वकर्मा,श्री सुनील कसेरा, श्री अनूप कसेरा, श्री अशोक सिंह, श्री प्रभाकर मिश्रा, विशाल कसेरा, विशाल सोनी, श्री रवि पांडे, रवि पासवान,श्री शंकर कसेरा,श्री अजय सोनी, श्री शंकर सोनी, श्री विशेश्वर स्वर्णकार एवं मुकेश सोनी बनाए गए।कोरोना वायरस पर एक्शन में पीएम मोदी, सभी राज्यों के CM और स्वास्थ्य मंत्रियों से करेंगे बात
कोरोना वायरस के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. देश में इस वायरस के मामलों में तेजी आई है और अबतक 170 के पार पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. देशवासियों से बात करने के अलावा प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे. इस दौरान राज्यों में कोरोना को लेकर की जा रही तैयारियों, सुविधाओं पर चर्चा हो सकती है.
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार दोपहर को कहा, ‘सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस के मसले पर बात करेंगे.’
गौरतलब है कि देश में लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार एक्टिव हुई है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे खुले में ना जाएं, घर में रहें और ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें.
प्रधानमंत्री की ओर से लगातार सोशल मीडिया पर भी कोरोना वायरस के बारे में अपडेट दिया जा रहा है. हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जब विदेश से लौट रहे अपने परिवार के सदस्यों को निगरानी में भेजने के लिए रजिस्टर किया तब पीएम मोदी ने उनकी तारीफ की. पीएम मोदी ने लिखा कि मुख्यमंत्री खुद लोगों के लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं.
बुधवार को प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के मसले पर रिव्यू मीटिंग भी की थी, इसी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई थी कि गुरुवार शाम 8 बजे पीएम राष्ट्र को संबोधित करेंगे.
कोरो ना के विरूद्ध जागरूकता के उद्देश्य से व भीड़ भाड़ काम करने के लिए बढ़ाए प्लेट फार्म टिकट के मूल्य
धनबाद ।
*18.03.2020-- कोरोना वाइरस के फैलाव को कम करने के मद्देनजर धनबाद रेल मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत भीड़ वाले स्टेशनों पर भीड़- भाड़ को कम करने तथा जागरुकता के उद्देश्य से दिनांक 19.03.2020 के मध्य रात्रि से ग्यारह (11) स्टेशनों के प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में अस्थायी वृद्धि करते हुए पचास रु. (50) किया जा रहा है*.
स्टेशनों की सूची--
1. धनबाद ज0
2. ने सु च बो गोमो ज0
3. पारसनाथ
4. कोडरमा
5. चन्द्रपुरा
6. बरकाकाना
7. डाल्टेनगंज
8. गढवा रोड
9. रेनू कूट
10. चोपन
11. सिंगरौली
अन्य सभी स्टेशन प्लेटफार्म टिकट पूर्व की भांति 10 रु में ही मिलते रहेंगे.।
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...






