Tuesday, April 28, 2020

महाराष्ट्र के पालघर में बलिदान हुए पूज्य संतों को ले चालीस मिनट के धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किए गए व श्रद्धांजलि दी गई


श्री प्रसाद सोनी#विष्णुगढ़/हजारीबाग।
मंगलवार को 40 मिनट के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के आह्वान पर पूरे देश भर मे लॉक डाउन को मद्दे नजर रखते हुए विष्णुगढ़, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों मे कार्यक्रम संपन्न किया।
जिसमें बजरंग दल साप्ताहिक मिलन या ई- साप्ताहिक मिलन,ब्रह्म नाद , एकता मंत्र , विजय महामंत्र पांच मिनट, हनुमान चालीसा 7मिनट,गीत व भजन 5 मिनट,जगतगुरु शंकराचार्य जी के जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए पालघर में बलिदान हुए पूज्य संतों को 2 मिनट मौन रखकर श्रधांजलि देकर व एक दीपक जलायेप 15 मिनट
बजरंग दल प्रार्थना 5 मिनट
समापन मंत्र एवं जयघोष 3 मिनट
कुल मिलाकर 40 मिनट कार्यान्वित किए गए।
बजरंग दल, जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार के नेतृत्व मे विष्णुगढ़ प्रखन्ड के भिन्न भिन्न पंचायतो मे यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य रुप से प्रखंड अध्यक्ष शंकर सोनी, उपाध्यक्ष प्रकाश राणा, राजेश सोनी, मंत्री सिकन्दर साव, सन्जीत मिश्रा,ओमकार नाथ शर्मा सह संयोजक पियुष लाल, शंकर कसेरा, कुंदन शर्मा, गौ रक्षा प्रमुख प्रकाश महतो, सुभाष कुमार,सत्संग प्रमुख विष्णु कुमार,विशाल कश्यप, छात्र प्रमुख उत्सव गर्ग,बब्लु कुमार, आखाडा प्रमुख कुन्दन सोनी एवं धर्मेन्द्र कसेरा की इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने मे महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

झारखंड में 35 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला


●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
रांची: राज्य सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा के 35 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. इसके साथ ही कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल गये है. इस संबंध में गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की जारी कर दी गयी है.

जानिए कौन कहाँ गये:
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विशेष शाखा के डीआईजी अखिलेश कुमार झा को डीआईजी रांची बनाया गया है.

वहीं डीआईजी रांची अमोल होमकर वीनूकांत को डीआईजी हजारीबाग,

डीआईजी दुमका राजकुमार लकड़ा को डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी,

डीआईजी कोल्हान कुलदीप द्विवेदी को डीआईजी एसटीएफ,

डीआईजी हजारीबाग पंकज कंबोज को डीआईजी एसीबी बनाया गया है

एटीएस की एसपी ए.विजया लक्ष्मी को प्रोन्नति देते हुए डीआईजी कार्मिक,

एसपी देवघर नरेंद्र कुमार सिंह को प्रोन्नति देकर डीआईजी दुमका,

पाकुड़ के एसपी राजीव रंजन को प्रोन्नति देकर डीआईजी कोल्हान,

एसटीएफ एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को प्रोन्नति देकर डीआईजी रेल,

एसपी सीएम सुरक्षा सुदर्शन प्रसाद मंडल को प्रोन्नति देने के बाद डीआईजी सीएम सुरक्षा विशेष शाखा बनाया गया है.

वहीं जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे को जैप-9 साहेबगंज में समादेष्टा,

सीआईडी एसपी सुनील भास्कर को एससीआरबी का एसपी,

हजारीबाग के एसपी पटेल मयूर कन्हैयालाल को जैप-8 में समादेष्टा और आर्रआरबी 10 के समादेष्टता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

कोडरमा के पुलिस अधीक्षक एम तमिल वणन को जमशेदपुर का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है,

वहीं दुमका के एसपी वाईएस रमेश को एसपी गोड्डा बनाया गया है और उन्हें आईआरबी-8 गोड्डा का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस को जैप-7 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

गढ़वा के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को एसपी विशेष शाखा बनाया गया है.

गोड्डा के एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को एसपी झारखंड जगुआर,

एसपी अभियान नक्सल मो. अर्शी को एसपी सरायकेला-खरसावां,

एसपी लोहरदगा प्रियदर्शी आलोक को जैप-3 गोविंदपुर का समादेष्टा,

एसएसपी धनबाद किशोर कौशल को जेएपीटीसी पद्मा का एसपी बनाया गया है और उन्हें जेपीए के एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

एसपी चतरा अखिलेश बी.वारियर को धनबाद का एसएसपी बनाया गया है,

जबकि सीआईडी के एसपी अंजनी कुमार झा को आईटीएस के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी अम्बर लकड़ा को एसपी दुमका बनाया गया है और उन्हें एसआईआरबी-1 दुमका के समादेष्टा का प्रभार सौंपा गया है.

पुलिस अधीक्षक हरिलाल चौहान को अतिरिक्त समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी का प्रभार सौंपा गया है.

आईटीएस एसपी का प्रियंका मीणा को लोहरदगा का एसपी बनाया गया है.

पुलिस अधीक्षक साहेबगंज अमन कुमार को एसपी सीटीसी मुसाबनी,

जेएपीटीसी पद्मा अनुरंजन किस्पोट्टा को एसपी साहेबगंज,

एसपी एसीबी मणिलाल मंडल को एसपी पाकुड़,

एसपी विशेष शाखा आनंद प्रकाश को एसपी रेल जमशेदपुर ,

पुलिस अधीक्षक रेल जमशेदपुर एहतेशाम बकारिब को कोडरमा का पुलिस अधीक्षक,

एससीआरबी के एसपी खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव को गढ़वा का पुलिस अधीक्षक,

जमशेदपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे को पुलिस अधीक्षक देवघर बनाया गया है और जैप-5 का समादेष्टा बनाया गया है.

वहीं रांची के नगर पुलिस अधीक्षक सौरभ को अपने कार्यां के साथ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का भी प्रभार सौंपा गया है,

जबकि रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रिषभ कुमार झा को चतरा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

Monday, April 27, 2020

हज़ारीबाग़ में विष्णु गढ़ के खरना पंचायत की बहू ने किया मास्क वितरण


Sri Prasad Soni.*विष्णुगढ़-हज़ारीबाग़*
विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत में रीतलाल महतो की बहू सुनीता पटेल पति धानेश्वर महतो ने निजी खर्च से आस पड़ोस के लोगों के घर घर जाकर मास्क वितरित किए। साा ही कोरोना महामारी के बारे में बताते हुए सोशल डिस्टेंस की विस्तृत जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि बिना जरूरत किसी के घरों में भी आना जाना नहीं की जाए।यदि कोई भी व्यक्ति कोई रिश्तेदारी में दूसरों के घर नहीं जाएं।साथ ही किसी अन्य लोगों को ही घर में बुलाएं। कहा कि कोई बाहर से आया तो उससे नहीं मिले।उन्होंने जांच के बाद ही उसे डॉक्टर की सलाह का पालन करने को आवश्यक बताया। लोगों को जागरूक करने के साथ ही साथ उन्होंने 150 मास्क लोगों के बीच वितरण किया। मौके पर को लॉक डाउन को पालन करने की अपील की।

पीएम मोदी आज करेंगे मुख्य मंत्रियों से बात, लॉक_डाउन पर होगा फैसला




कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए देश भर में लगाए लॉकडाउन के खत्म होने की तारीख नजदीक आ रही है. वहीं, कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को सुबह 10 बजे देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे. माना जा रहा पीएम मोदी देश के मौजूदा हालात, लॉकडाउन की अवधि को तीसरी बार बढ़ाने और गृहमंत्रालय के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के निर्देशों का पालन करने के संबंध में मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे.

तीन अहम बिंदुओं पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ तीन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे. पीएम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और नए कंटेनमेंट जोन बनने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री गृह मंत्रालय की 20 अप्रैल के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन के पालन को लेकर भी चर्चा करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में 3 मई के बाद उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की जाएगी.

पीएम मोदी देश के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने या उससे बाहर निकलने की दिशा में भी बात करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्रियों को अपने राज्यों में किए जा रहे प्रयासों के साथ उन्हें यह भी बताना है कि कोरोना से निपटने के लिए आगे क्या किया जाना चाहिए? हालांकि, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अभी से संकेत देना शुरू कर दिया है कि वे लॉकडाउन को अगले दो सप्ताह तक बढ़ाना चाहते हैं. तेलंगाना के सीएम केसीआर ने तो लॉकडाउन को पहले ही 7 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री के ऊपर निर्णय पर छोड़ रखा है.

उत्तर प्रदेश योगी आदित्‍यनाथ की सरकार इशारा कर चुकी है कि जब तक किसी भी जिले में संक्रमण रहेगा, तब तक लॉकडाउन खोलना चुनौतीपूर्ण होगा. वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आजतक ई-एजेंडा कार्यक्रम में कहना था कि वर्तमान हालात को देखते हुए लॉकडाउन एक साथ नहीं हटाना चाहिए. चरणबद्ध ढंग से लॉकडाउन हटाया जाना चाहिए. वह चाहते हैं कि केंद्र सरकार लॉकडाउन का अधिकार राज्य सरकारों को दे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी में व्यावसायिक गतिविधियों को तीन मई से पहले नहीं शुरू करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि तीन मई तक प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है, उसके बाद केंद्र सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है, उस पर निर्भर करेगा कि इसको हम आगे कैसे ले जाते हैं. केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ही दिल्ली सरकार आगे की दिशा तय करेगी. हरियणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी आजतक के ई-एजेंडा कार्यक्रम में कहा था कि पूर्ण लॉकडाउन खोल देने से स्थितियां बिगड़ सकती हैं. राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि को धीरे-धीरे व चरणबद्ध तरीके से खोलना होगा. मध्य प्रदेश सरकार ने भी केंद्र सरकार पर फैसला छोड़ रखा है.

लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी पिछली बार की तरह ही कोई अंतिम फैसला एक-दो मई के आसपास देश की स्थिति को देखते हुए करेंगे. वहीं, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश में तेजी से कोरोना के मामले सामने आए हैं. इसके अलावा देश के कई बड़े शहर कोरोना की चपेट में हैं. इसे देखते हुए देश भर में लॉकडाउन को एक साथ खोलना मुश्किल है. ऐसे में लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए राज्यवार और जोन स्तर पर फैसला लेने की चर्चा हो सकती है.

हाल के दिनों में कुछ मुख्यमंत्रियों ने केंद्र से राज्यों को फैसले लेने की आजादी की मांग उठाई है. ऐसे में राज्यों को आधिकारिक रूप से लॉकडाउन को खोलने या बढ़ाने की जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद मानी जा रही है. केंद्र सरकार की ओर से हवाई सेवा, रेल सेवा में कुछ शर्तों के साथ जरूर लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है. लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दिए जाने की छूट मिल सकती है.

दरअसल शनिवार को रिहायशी दुकानों को खोलने का निर्णय जिस तरह राज्य सरकारों पर छोड़ा गया था, उससे यह संकेत है कि केंद्र अब लॉकडाउन की दिशा में फैसला लेने की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से राज्यों को दे सकती है. हालांकि, इसका यह अर्थ नहीं है कि केंद्र अपनी जिम्मेदारी से बचेगा. जहां जरूरी होगा वहां निर्णय भी लिया जाएगा और निर्देश भी दिया जाएगा. केंद्र सरकार राज्यों से समन्वय बनाकर लॉकडाउन से बाहर निकलने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है.

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को उनके गृहराज्य छोड़ने के लिए कुछ राज्यों ने केंद्र से विशेष ट्रेन चलाने और मजदूरों को लेकर नीति बनाने की मांग की थी. इस दिशा में भी राज्यों के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से चर्चा कर कोई ठोस कदम उठाने की मांग कर सकते हैं. दो राज्य आपसी समन्वय के साथ प्रवासियों के परिवहन पर फैसला ले सकते हैं, लेकिन यह मानकर चलना चाहिए कि सामान्य रूप से विमान, रेल या बस सेवा फिलहाल चालू नहीं होगी. इसके अलावा हॉटस्पाट और कंटेनमेंट के बफर जोन में किसी तरह की सेवा शुरू करने और छूट देने का फैसला फिलहाल सरकार अभी नहीं लेगी.

सीएम आर्थिक पैकेज की रख सकते हैं डिमांड

पीएम के साथ बैठक में गैरबीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एक बार फिर अपने-अपने राज्य के लिए आर्थिक पैकेज की मांग कर सकते हैं. कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम केंद्र सरकार से कह चुके हैं कि जीएसटी कलेक्शन ठप होने से उनकी आर्थिक हालात चरमरा गई है. यहां तक कि जरूरी चीजों के लिए राशि की कमी हो गयी है. इस मांग को तमाम सीएम आज पीएम के सामने दोहरा सकते हैं.

Sunday, April 26, 2020

फर्जी पत्रकारों की अब खैर नही, होगी कारवाई : डीसी, गोड्डा



फर्जी पत्रकारों की सूचना स्थानीय थाने में या CO/BDO को दे, होगी कानूनी कार्रवाई: डीसी,गोड्डा

शंकर सुमन।#गोड्डा । पूरा देश जहां कोरोना संक्रमण की महामारी से जूझ रहा है वही कुछ लोग फर्जी पत्रकार बनकर जन वितरण की दुकानों तथा अन्य दुकानों पर जाकर दुकानदारों को डरा धमका कर पैसे की मांग कर रहे हैं इस प्रकार की सूचना प्राप्त हो रही है।

इस संबंध में उपायुक्त गोड्डा श्रीमती किरण पासी के द्वारा बताया गया कि यदि किसी जन वितरण की दुकान तथा अन्य दुकान पर जाकर दुकानदार को कोई व्यक्ति द्वारा अपने आप को पत्रकार बताकर वीडियो बनाता है, कोई पूछताछ करता है और उसके बाद दुकानदार को डराता धमकाता है कि इसकी सूचना जिला प्रशासन को कर दूंगा और पैसे कि मांग करता है तो वैसे फर्जी पत्रकार कि सूचना उसी वक्त निकटतम थाने या जिला नियंत्रण कक्ष के नंबरों 06422-222002, 1950, 100 पर या बीडीओ को दें।

  डीसी ने कहा कि ऐसे फर्जी पत्रकारों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को या अन्य किसी भी दुकानदार को डरने की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा कि आप अपना काम इमानदारी पूर्वक करें, सरकार के दिशा निर्देश का पालन करें।

अवैध बालू लदे हाईवा वाहन व एक स्कूटी सहित दो व्यक्ति हुए गिरफ्तार


शंकर सुमन।#गोड्डा। पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल को गुप्त सूचना मिली कि गोड्डा-महागामा मुख्य सड़क पर एक अवैध बालू लदा मिनी हाइवा जिसका वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या-JH 17 T 1368 जाएगी एवं उस गाड़ी के साथ आगे-पीछे रेकी करते हुए बिना नम्बर की स्कूटी से मालिक स्वयं जाएगा।
ततपश्चात उक्त के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक, गोड्डा द्वारा पथरगामा एवं महागामा थाना प्रभारी को चेकिंग लगाने का निर्देश दिया। चेकिंग के दौरान पथरगामा थानांतर्गत तेलनि मोड़ के समीप बालू लदे मिनी हाइवा जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर-JH-17T 1368 के साथ पीछे से आ रहे बिना नम्बर की स्कूटी पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया पूछे जाने पर खुद को उक्त मिनी हाइवा का मालिक बताया तथा अपना नाम-कृष्णा साह, पिता-राम परीख साह, गांव-मानिकपुर, थाना-मेहरमा, जिला-गोड्डा बताया। पकड़े गए वाहन के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिनका नाम-विवेक कुमार महतो, पिता-योगेंद्र महतो, गांव-दूधी कोल, थाना-ठाकुरगंगटी, जिला-गोड्डा बताया।
अतः दोनों व्यक्तियों एवं जप्त दोनों वाहनों को पथरगामा थाना लाकर इनके विरुद्ध अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।

अक्षय तृतीया पर लॉकडाउन के चलते सूने पड़े बनारस के गंगा घाट




#बनारस। अक्षय तृतीया के मौके पर बनारस के जो घाट श्रद्धालुओं से घिरे रहते थे वो आज लॉकडाउन के चलते एकदम सुनसान पड़े हैं. अक्षय तृतीया के दिन यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाया करते थे. लेकिन कोरोना के डर से आज यहां दूर-दूर तक इंसान नहीं नजर आ रहा है.अक्षय तृतीय के दिन सुबह और शाम के वक्त गंगा आरती हुआ करती थी. दो वक्त की आरती को लेकर दूर-दराज से आए श्रद्धालु काफी उत्साहित रहते थे.यहां स्थित तकरीबन 80 से ज्यादा घाट से सूर्योदय का अद्भुत नजारा देखते ही बनता है, लेकिन आज यहां इसे निहारने वाला कोई नहीं है. हर साल यहां न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटकों का भी तांता लगा रहता था.गंगा घाट की तरह सड़कों और गलियों का भी कुछ ऐसा ही हाल है. गंगा घाट सूने नजर आ रहे हैं।

लोगों ने कोरोना के डर से खुद को घरों में कैद कर लिया है. हालांकि लॉकडाउन की वजह से गंगा का पानी भी पहले से ज्यादा स्वच्छ हो चुका है.कश्तियां किनारों पर खड़ी हैं. आस-पास के मंदिर एकदम खाली पड़े हैं. घाट पर आरती के वक्त गंगा मैया के जयकारे भी नहीं गूंजते हैं. पूरे देश की तरह यहां भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखने की सख्त हिदायत दी गई है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...