Monday, May 18, 2020

धनबादः गोविंदपुर पुलिस पर सब्जी विक्रेताओं ने लगाया आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला




धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माडा मैदान में सब्जी मार्केट लगाने का समय 2 बजे तक निर्धारित किया गया है, लेकिन पुलिस की ओर से उन्हें सिर्फ 2 से 3 घंटे ही सब्जी बेचने के लिए मिलता है. सब्जी खरीदने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम है. ऐसे में उनकी हालत दयनीय हो रही है.

#धनबाद: कोरोना वायरस के कहर के बाद पूरे देश की पुलिस कोरोना वॉरियर्स के तौर पर नजर आ रही है. पुलिस वालों ने लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर हाथ बढ़ाया, लेकिन जिले की गोविंदपुर पुलिस पर सब्जी वालों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

सब्जी विक्रेताओं की हालत दयनीय
धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माडा मैदान में सब्जी मार्केट लगाने का स्थान निर्धारित किया गया है. जिला प्रशासन की तरफ से मार्केट लगाने का समय 2 बजे तक निर्धारित है, लेकिन माडा मैदान में 11 बजे से ही पुलिस सब्जी वालों को हटाने लगती है और माडा मैदान के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया जाता है. मात्र 2 से 3 घंटे ही सब्जी बेचने के लिए मिलता है. सब्जी खरीदने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम है. ऐसे में उनकी हालत दयनीय है. इन लोगों ने 2 बजे तक दुकान खुलवाने की बात कही है. महाजन को देना पड़ता है पैसा लॉकडाउन की इस स्थिति में बहुत सारे दुकान बंद पड़े हैं, जो लोग चाय की दुकान या सत्तू की दुकान चलाते थे, वो अब फल और सब्जी बेचने लगे हैं. लोगों का कहना है कि फल और सब्जी में छूट है, इस कारण वो अपना दूसरा व्यवसाय छोड़ कर फल-सब्जी बेचने लगे हैं. जिससे घर परिवार की रोजी-रोटी चल रही है, लेकिन उसके बावजूद अगर पुलिस प्रशासन निर्धारित समय तक सब्जी और फल बेचने नहीं देगा तो ऐसे में उनलोगों की हालत और भी खराब हो जाएगी. क्योंकि उन्हें महाजन को पैसा देना पड़ता है.कोर्ट कचहरी का खर्च 
सब्जी दुकान में घूम-घूम कर सब्जी वाले को चाय पिलाना भी एक चाय वाले को महंगा पड़ गया. चाय बेचने वाले ने पत्रकार के टीम को बताया कि वह सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को घूम-घूम कर चाय पिला रहा था तो पुलिस ने उस पर भी केस दर्ज कर दिया. उसने कहा कि सब्जी वाले दुकानदार दो-तीन घंटे तक दुकानदारी करते हैं. ऐसे में उन्हें अकेले में जाकर चाय पिलाना क्या गुनाह था. उन्होंने कहा कि इससे उसे भी दो पैसे की आमदनी हो जाती थी. उसका कहना है कि वह कोई भीड़भाड़ भी नहीं करता था, लेकिन पुलिस ने उस पर केस कर दिया. अब वह काफी परेशान है कि इस लॉकडाउन में चाय भी बेचना बंद है वह कोर्ट कचहरी का खर्च कहां से उठाएगा.समय से पहले मार्केट हो जाता है बंद
दुकानदारों का कहना है कि पुलिस वाले मार्केट इसलिए जल्दी बंद करवा देते हैं, ताकि वह भी जल्दी से फ्री होकर आराम कर सकें. लोगों ने कहा कि जब जिला प्रशासन की ओर से 2 बजे तक समय निर्धारित है तो समय से पहले मार्केट को बंद कराया जाना ठीक नहीं है. वैसे तो पुलिस इस कोरोना कहर में लोगों की मदद करती दिख रही है, लेकिन गोविंदपुर पुलिस के इस तरह के रवैये से लोग काफी परेशान है, हालांकि पुलिस ने इन सभी आरोपों को सही नहीं ठहराया है.

अंजुमन फाउंडेशन कोडरमा ने सीएम राहत फंड के नाम 31 हज़ार का ड्राप्ट डीसी को सौंपा




अंजुमन फाउंडेशन चिन्हित 400 परिवारों को ईद किट मुहैया कराएगी-खालीद खलील 
 
अनूप कूमार पाण्डेय।#कोडरमा।।
आपदा राहत कार्य मे जिले के कई सामाजिक संगठन सरकार व प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक राशन मुहैया करा रही है। साथ ही झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद कर रही है। अंजुमन फाउंडेशन कोडरमा ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर डीसी रमेश घोलप को मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम 31,000 रुपये का ड्राफ्ट सौंपा। ड्राफ्ट सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष खालीद खलील ने कहा कि वैश्विक महामारी में समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई है। उसी कड़ी में अंजुमन फाउंडेशन ने भी अपने कौमी एकता को मजबूत बनाते हुए अपने दायित्व व कर्तव्यों को निभाने का अल्प प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों में 400 परिवारों को चिन्हित किया गया है, जिनके बीच ईद किट शीघ्र ही मुहैया करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यमवर्ग परिवार कोरोना संकट काफी मुश्किलों से जूझ रहे है, अन्य संगठन भी मदद को आगे आये है। अंजुमन फाउंडेशन भी खाद्य सामग्री मुहैया कराएगी। खालीद खलील ने ईद की नमाज़ को लेकर कहा कि जिला प्रशासन का जो भी निर्देश होगा, मुस्लिम समाज उसे शिद्दत से पालन करेगी। सचिव डॉ जावेद ने कहा कि अंजुमन फाउंडेशन आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। फाउंडेशन के माध्यम से जितनी मदद हो सकेगी, उसे पूरा किया जाएगा। अधिवक्ता वासिफ बख्ताबर खान ने कहा कि जो प्रवासी मजदूर कोडरमा पहुंच रहे है। उन्हें घर तक पहुंचाने  के लिए भी तैयार है। साथ ही प्रवासी मजदूर के लिए खाने पीने की भी व्यवस्था करने में फाउंडेशन अपनी भूमिका निभाएगी। मौके पर मो मोजाहिद,असद खान,नसीम अंसारी(मुखिया),मुशर्रफ खान(मुखिया),हाजी मोहम्मद परवेज़, इनामुल हक़ टिंकू, शाहनूर खान, वसी अहमद, कामरान खान, सद्दाम अंसारी, अमानत खान, बाबु खान, शाहबाज़ अंसारी, शाहबाज़ अमन, मो चाँद, परवेज़ खान आदि मौजूद थे।

COVID-19;One village in Poonch Declared as Red zone and Adjoining Villages as Buffer zones


 


JBSINGH

Poonch,The authorities in Poonch declared One village, in Surankote tehsil of Poonch district,as red zones and their surrounding villages as buffer zones to prevent the spread of coronavirus,after one  COVID-19 Positive case was reported.

The village Hari has been declared as Red zone while the adjoining Villages Mohra Bachai,Sangla,Marhote and Dadi have been declared as Buffers zones, reads the order issued by District Magistrate Poonch,Rahul Yadav.

The order further reads,"the area falling within the radius of 300 meters of  Quarantine centre;Government Higher Secondary School Hari has been declared as Containment zones"

It is pertinent to mention here that the COVID-19 positive patient is labourer and has recently come here from Himachal Pradesh.

 "The Quarantines who were sharing the same bus/Quarantine Centres/ sampling Center; as that of COVID-19 patients belongs to, Villages namely Aral,Plera,chilkri,sansal upper and Mohra java( Panchayt Surankote) has been declared as Buffer zones, "quoting the order issued by the DM poonch.


"The area has become more vulnerable as far as further transmission of the COVID-19 virus is concerned. It is necessary to break further transmission of the disease in the area and it becomes imperative to take stringent precautionary measures like declaring some villages as containment/red zone and surrounding areas as a buffer zone,"DM said in his order.

Invoking prohibitory orders,the District Magistrate said there would be no inward and outward movement of any person from these villages and the people would stay at their homes to ensure complete lockdown.He said there would be no vehicular movement on internal roads.

The EO Municipality Surankote and Tehsildar Mandi have been entrusted with the duty to sensitize the areas as per protocol.

"Further the CMO has been directed to start the process of contact tracing as per the protocol,and should also carry out a complete survey of villages within 300 mtrs of radius where the COVID-19 positive patient stayed,"the order reads.

Special administrators have been deployed for Red and Buffer zones;the Administrators have been asked to ensure the supply of essential commodities in red and buffer zones .

The DM Poonch also appealed to the public to follow the SOPs and help the district Administration in combating the further transmission.

Vidya Balan starrer Shakuntala Devi biopic to premiere exclusively on Amazon Prime Video




_The film has been produced by Sony Pictures Networks Production and Vikram Malhotra_

As Vidya Balan gears up to don the hat of math whiz Shakuntala Devi to teach the world the universal language of mathematics, it’s time for cinephiles to rejoice the return of movies. In an announcement, OTT giant Amazon Prime Video today confirmed that the much-awaited biopic based on the life of mathematician Shakuntala Devi will exclusively premiere for Prime members across 200 countries and territories this June.

Headlined by the National Award winning actress Vidya Balan, as the widely revered as the human computer; the film also stars Sanya Malhotra, who will be seen playing the role of Shakuntala’s daughter Anupama. The movie also stars Amit Sadh and Jisshu Sengupta in pivotal roles. Helmed and written by Anu Menon, the film has been produced by Sony Pictures Networks Productions and Vikram Malhotra. The screenplay is penned by Menon along with Nayanika Mahtani, while the dialogues are penned by Ishita Moitra.

In a statement, Menon said, “Shakuntala Devi’s passion for maths and her determination to spread its joy to the world was unparalleled. She lived ahead of her times and on her own terms - and as we all strive to change the narrative of the female protagonist on screen, her story is one that calls out to be told! And there’s no one better than Vidya Balan to capture Shakuntala’s wit and wisdom! I’m so excited that the film will have its world premier on Amazon Prime Video and everyone will get to experience Shakuntala’s incredible journey and Vidya’s magical portrayal of her soon!”

Sunday, May 17, 2020

रांची के हिंद पीढ़ी में अशांति उत्पन्न होने की घटना के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती,मामला शांत




#रांची।शनिवार की शाम हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में उपद्रवियों द्वारा अशान्ति पैदा करने की कोशिश करने की खबरें प्राप्त हुई. जिसके पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनीश गुप्ता पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एवं मामले को शान्त करवाया.

उपायुक्त के निदेशानुसार पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. हिन्दपीढ़ी में पूरी स्थिति सामान्य बनी हुई है. उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर कमान संभाले हुए हैं एवं पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. सभी से घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई है. साथ ही किसी भी व्यक्ति के घरों से बाहर निकलने पर पान्डेमिक एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मौके पर रांची के डीआईजी एवं आईजी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही क्षेत्र के प्रतिस्ठित एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा रही है. जल्द ही दोषियों की शिनाख्त कर ली जाएगी. बैठक के दौरान क्षेत्र के सम्मानित प्रतिनिधि गण ने कहा कि हम किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों का बचाव नहीं करते हैं और प्रशासन की हर संभव मदद की जाएगी.

उपायुक्त श्री रे ने कहा, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलनाने वाले सावधान रहें. अवमानना करने वालों को होगी जेल. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.

इस दौरान जिला प्रशासन की टीम द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार के अफवाह को फैलने से रोका जा सके.


रांची के हिंद पीढ़ी में अशांति उत्पन्न होने की घटना के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती,मामला शांत




#रांची।शनिवार की शाम हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में उपद्रवियों द्वारा अशान्ति पैदा करने की कोशिश करने की खबरें प्राप्त हुई. जिसके पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनीश गुप्ता पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एवं मामले को शान्त करवाया.

उपायुक्त के निदेशानुसार पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. हिन्दपीढ़ी में पूरी स्थिति सामान्य बनी हुई है. उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर कमान संभाले हुए हैं एवं पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. सभी से घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई है. साथ ही किसी भी व्यक्ति के घरों से बाहर निकलने पर पान्डेमिक एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मौके पर रांची के डीआईजी एवं आईजी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही क्षेत्र के प्रतिस्ठित एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा रही है. जल्द ही दोषियों की शिनाख्त कर ली जाएगी. बैठक के दौरान क्षेत्र के सम्मानित प्रतिनिधि गण ने कहा कि हम किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों का बचाव नहीं करते हैं और प्रशासन की हर संभव मदद की जाएगी.

उपायुक्त श्री रे ने कहा, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलनाने वाले सावधान रहें. अवमानना करने वालों को होगी जेल. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.

इस दौरान जिला प्रशासन की टीम द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार के अफवाह को फैलने से रोका जा सके.


Thursday, May 14, 2020

झारखण्ड में कोरोना की रफ्तार जारी:बुधवार को 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं,राज्य में बढ़कर 181 हुई

लॉकडाउन भारत 3-0: 11वाँ दिन




#राँची।झारखण्ड में बुधवार को 8 कोरोना पॉजिटीव मिला है।जिसमे 1राँची हिंदपिड़ी की महिला,1 मांडर के कंदरी महिला है,4 गिरीडीह के डुमरी और जमुआ का है,2 कोडरमा डोमचांच के है।8 पॉजिटीव मिलने से राज्य में 181 हो गई है।एक सप्ताह से हर रोज झारखण्ड में कोरोन पॉजिटिव की पुष्टि हो रही है।जिसमे पिछले मंगलवार को झारखण्ड में 10,बुधवार को 2 और बृहस्पतिवार को 5 कोरोना ,शुक्रवार को 22 और शनिवार को 2 रविवार को 4,सोमवार को 2 पॉजिटिव और बीते मंगलवार को 11,बुधवार 8 पॉजिटिव मिले हैं।टोटल 66 मिले है।
झारखण्ड में नए नए जिले के साथ नए नए जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मिलने से चिंता बढ़ गई है।लॉक डाउन पालन कराने के लिए प्रशासन अब और ज्यादा शख्ती बरत रहें तो लोग भी अब लापरवाह हो रहे हैं।कुछ दिनों से कहीं कहीं तो लॉक डाउन जैसा कुछ नहीं लग रहा है।इसमे किसका फायदा है कोरोना का या लोगों का ये तो आने वाले कुछ दिनों में पता चलेगा।लेकिन जिसतरह अब लोग लापरवाही बरत रहे हैं।लॉकडाउन के तीसरे चरण के आज 11वां दिन है।चिंता का बिषय है कि हर दिन मरीज की संख्या बढ़ता जा रहा है।

अब तक इन जिलों में कोरोना पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं।राँची-97,बोकारो,10,हजारीबाग-10,सिमडेगा-2,धनबाद-4,कोडरमा-5,गिरिडीह-10,देवघर-4,गढ़वा-23,पलामू/लेस्लीगंज-8,जामताड़ा-2,गोड्डा-1 और दुमका-2,जमशेदपुर-2 और लातेहार-1 हैं।

झारखण्ड में तीन मौत हुई।जिसमें राँची हिंदपिड़ी से 2 और बोकारो से 1 की मौत अभी तक हो चुकी है। झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 181हो गई है।
◆वहीं एक मामला बरियातू का है, लेकिन मरीज का रिपोर्ट गुड़गांव मेदांता से आई थी,जहां उनकी मौत हो गई।इस केस को मिलाकर झारखण्ड में 182 हो जाता है।और मुम्बई से आये व्यक्ति का जोड़ दें तो आंकड़ों में 183 हो जाता है।
राँची में पहले हिंदपिड़ी में कोरोना पॉजिटिव पाएं गए जहां 68 है, अन्य जगहों पर मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है।हिंदपिड़ी के अलावे राँची में इन क्षेत्रों में कोरोना जा पहुंचा है।बेड़ो 5,इटकी 3,चुटिया थाना क्षेत्र के रामनगर 1,अनन्तपुर 1,लेकरोड 2,गुरुनानक स्कूल के केम्प से 1,कांटा टोली नेताजी नगर से 2,लोवाडीह से 1,इमली चौकहरमू से 1,पिस्का मोड़ बांस टोली से 1,आईटीआई बस स्टैंड इटकी रोड 1,बुंडू के ताऊ से 1,डोरंडा 1,कडरू 1,राँची रेलवे स्टेशन के पास 1 और कांके के अरसन्डे 1 बरियातू/रिम्स 2,पुंदाग 1,औऱ अरगोड़ा 1 और मांडर 1 है।

सबसे बड़ी राहत की बात है कि झारखण्ड में एक तरफ कोरोना वायरस का मरीज मिल रहा है तो दूसरी तरफ मरीज धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं। 87 कोरोना मरीज अबतक ठीक हुआ है।जिसमे राँची से 61,बोकारो से 9 हजारीबाग से 3 धनबाद से 2 सिमडेगा से 2 देवघर से 2 कोडरमा से 1 गिरीडीह से 1,पलामू से 3,गढ़वा से 3 ठीक हुए हैं।

झारखण्ड में 181मामले में अकेले राँची से 97 मामले हैं।दूसरा गढ़वा है जहां 23 मामले हैं।कोरोना वायरस को रोकना है तो लॉकडाउन का पालन करें।क्योंकि आपकी एक गलती पूरे घर,मुहल्ले,शहर में तबाही मचा सकता है इसलिए घर में रहे सुरक्षित रहें।

अभी कई दिनों से झारखण्ड के भाई बन्धु दूसरे राज्य से आ रहे हैं।सभी का स्वागत करें और सामाजिक दूरी बनाके रखें ।हम सबकी एक गलती भारी पड़ सकती है।इसलिए सामाजिक दूरी जरूरी है।अभी तक 181 केस में लगभग 60 केस प्रवासी का ही निकला है।इसलिए सावधानी बरतें।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...