Monday, August 10, 2020

शिक्षा मंत्री ने कराया 11वीं कला में नामांकन,बोकारो के नावाडीह देवी महतो स्मारक इंटर कॉलेज में कराया नामांकन

एडमिशन करवाने के बाद श्री महतो ने कहा कि अब वह उच्च शिक्षा हासिल करेंगे. इसलिए आर्ट्स संकाय में एडमिशन करवाया है. कॉलेज के कार्यालय कक्ष में जाकर मंत्री श्री महतो ने नामांकन फॉर्म का शुल्क जमा किया. इसके बाद नामांकन फॉर्म को भरा और 1100 (एक हजार एक सौ रुपये मात्र) रुपये नामांकन शुल्क के साथ उसे जमा करवाया.

कॉलेज के प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल ने शिक्षा मंत्री का नामांकन लिया. नामांकन के बाद श्री महतो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सारा काम देखते हुए सब कुछ करेंगे. कहा, ‘क्लास भी करेंगे और मंत्रालय भी संभालेंगे. घर में किसानी का काम भी करेंगे, ताकि मेरे काम को देखकर अन्य लोग भी प्रेरित हों.’

जगरनाथ महतो ने कहा, ‘शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती. अन्य नौकरियों में रहते हुए लोग आईएएस, आईपीएस की तैयारी करते हैं और सफल भी होते हैं. मंत्री बनने के बाद कुछ लोगों को दिल में बहुत जोर का लगा. कहा कि 10वीं पास को शिक्षा मंत्री बनाया गया है.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनके अंदर कुछ करने का जज्बा है. वह ऐसे लोगों को कुछ नहीं कहेंगे. विधिवत पढ़ाई करके इंटर की परीक्षा पास करेंगे, वही आलोचकों को उनका जवाब होगा. मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में 4,416 लीडर स्कूल खुलेंगे, जिसमें बेहतर से बेहतर सुविधाएं बच्चों को मिलेंगी. इसके फाइल पर उन्होंने आज ही साइन किया है.

मालूम हो कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने वर्ष 1995 में चंद्रपुरा प्रखंड के नेहरू उच्च विद्यालय तेलो से मैट्रिक की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास की थी. मालूम हो कि देवी महतो महाविद्यालय की स्थापना मंत्री के सहयोग से 2006 में हुआ है. अपने द्वारा स्थापित महाविद्यालय में अब स्वयं शिक्षा ग्रहण करेंगे.

शिक्षा मंत्री ने एडमिशन के लिए रवाना होने से पहले कहा कि जिस दिन वह झारखंड के शिक्षा मंत्री बने थे, उसी दिन सोच लिया था कि अब आगे की पढ़ाई करेंगे. उनके मंत्री बनने के बाद लोगों ने कहा था कि दसवीं पास विधायक को शिक्षा मंत्री बनाया गया है. इसलिए हमने तय किया कि हम पढ़ेंगे. उच्च शिक्षा हासिल करेंगे और राज्य के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधा देंगे.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे सुखराम उरांव ने विधानसभा का सदस्य चुने जाने के बाद एक बार फिर से पढ़ाई शुरू की थी और स्नातक की डिग्री हासिल की थी. सुखराम उरांव इस वक्त सुदेश महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी में हैं.

शिक्षा मंत्री ने कराया 11वीं कला में नामांकन,बोकारो के नवाडीह देवी महतो स्मारक इंटर कॉलेज में कराया नामांकन

झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ खोला मोर्चा,तीन थानेदारों पर गिरी गाज

रांची। झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने भ्रष्ट पुलिस कर्मियों और अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करने वाले पुलिस कर्मियों के एक्शन लेने का आदेश दे दिया है। इसी कड़ी में रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के ओयना गांव में नकली विदेशी शराब की तस्करी मामले में रांची के तीन थानेदारों पर गाज गिरने की खबर से हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने तीनों थानेदारों को शो-कॉज किया है। ओरमांझी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, बीआइटी ओपी प्रभारी बिरेन्द्र और पिठोरिया थाना प्रभारी को जल्द से जल्द जवाब देने का निर्देश है। इन सभी पर अवैध शराब के कारोबार की जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। तीनों थानेदारों को नोटिस भेजा गया है।
बता दें कि ओयना गांव में पिछले कई माह से विदेशी नकली शराब का अवैध उत्पादन और लेबलिंग का धंधा उफान पर था। यह सब थानेदार के साथ सेटिंग गेटिंग से हो रहा था। इस बात की भनक एसएसपी सुरेंद्र झा को लग गई और उन्होंने नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।
बताया जाता है कि जहां से बनी नकली शराब अलग-अलग गाड़ियों से बिहार, झारखंड, यूपी, ओड़िशा, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में धड़ल्ले से आपूर्ति हो रही थी। धंधे का कर्ताधर्ता के रूप में रोहित शर्मा था।
बता दें कि इसके पहले पिछले दिनों में कई थाना प्रभारियों पर अपने दायित्व का निर्वहन सही ढंग से नहीं करने के कारण गाज गिर चुकी है।
इसी कड़ी में पिछले दिनों बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक जिनके द्वारा एक लड़की को थाना में पीटते हुए और गाली देते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को डीजीपी ने संज्ञान में लेते हुए डीएसपी को जांच का आदेश दिया था। उनकी जांच रिपोर्ट 2 दिन के बाद आने के बाद थाना प्रभारी के दोषी पाए जाने पर उन पर कार्यवाही हुई थी। इसके अलावा होमगार्ड ड्यूटी के नाम पर पैसा वसूली के मामले में भी डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए बोकारो के डीआईजी को जांच का आदेश दिया था और जल्द रिपोर्ट देने को कहा था। साथ ही होमगार्ड के डीजी को भी इसकी रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा था। इसके अलावा रांची के लालपुर थाना के सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार मुंडा को रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप था कि पी सी रोड में एक मकान का ताला तोड़कर दूसरे पक्ष को जबरन कब्जा दिलवाया था।
बहरहाल वैसे ही कई मामलों में कार्रवाई अब तक पहुंच चुकी है। डीजीपी फिलहाल सख्त नजर आ रहे हैं। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कब किस पुलिस अधिकारी पर गाज गिर जाए तो कहना मुश्किल है।

झारखंड में 530 नए कोरोना पॉजिटिव रविवार को मिले; 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई है,राज्य में कोविड19 का आंकड़ा 18 हजार पार

राँची।झारखण्ड में कोरोना की रफ्तार जारी है।आज रात 10 बजे तक राज्य में 530 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।जिसमें बोकारो 29, चतरा 1,देवघर 14,धनबाद 18, दुमका 1,पूर्वी सिंहभूम 49,गढ़वा 85,गिरिडीह 2, गोड्डा 8,गुमला 12,हजारीबाग 27,जामताड़ा 3,खूँटी 12,कोडरमा 8,लातेहार 18,पाकुड़ 6,पलामू 63,रामगढ़ 9, राँची 71,साहेबगंज 14, सिमडेगा 25,सरायकेला 11, पश्चिम सिंहभूम 44 है।राज्य में कुल 18156 हो गया है।

कुल पॉजिटिव केस 18156,सक्रिय केस 8981 ठीक हुए हैं 8998,मौत हुई है 177 ..
राँची में आज 71 मिले है जिसमें संक्रमित मरीजों की पुष्टि कोकर, कडरू, बुंडू, धुर्वा, रिम्स और हटिया से हुई है।

आज राज्य में 9 मौतें हुई है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम से 3 ,पलामू से 1,पश्चिम सिंहभूम 1,राँची से 2 ,देवघर 1,गिरिडीह 1 है।

बता दें इससे पूर्व 08 अगस्त दिन शनिवार को राज्य में 1084 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी।जिसमें राँची रिकॉर्डतोड़ 412, बोकारो से 12, चतरा से 37, देवघर से 13, धनबाद से 62, दुमका से 5, पूर्वी सिंहभूम से 68 गढ़वा से 3, गिरोडीह से 286, गोड्डा से 5, गुमला से 16, हजारीबाग से 3, जामताड़ा से 4, खूंटी से 30, कोडरमा से 8, लातेहार से 16, पाकुड़ से 4, पलामू से 3, रामगढ़ से 18, सहिबगंज से 18, सराईकेला से 30, सिमडेगा से 14, पश्चिमी सिंहभूम से 17राज्य में कुल आंकड़े 17572 हुए।
झारखण्ड में 17626 पॉजिटिव केस, 9067 सक्रिय केस, 8391 ठीक, 168 मौतें शामिल है।

Sunday, August 9, 2020

धनबाद पुलिस ने चोरी की 5 बाइक बरामद सहित चार बाइक चोरों को किया गिरफतार

धनबाद में पुलिस ने चोरी की कुल पांच बाइक के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि सीडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि 6 अगस्त को हरिहरपुर में एक बाइक चोरी की घटना घटी थी, उसी में सफलता मिली है.

धनबाद: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. चार बाइक चोरों को पुलिस ने चोरी की कुल पांच बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. पेंटिंग करने के सामान भी पुलिस ने बाइक चोरों के पास से बरामद किया है.

धनबाद में 4 बाइक चोर गिरफ्तार, धनबाद में 4 चोर गिरफ्तार, धनबाद में अपराध की खबरें
बरामद बाइकचोरी की बाइक बरामदएसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि 6 अगस्त को हरिहरपुर में एक बाइक चोरी की घटना घटी थी. थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले के अनुसंधान के क्रम में दो लोगों पर पुलिस को शक हुआ. जिसके बाद हरिहरपुर के रहनेवाले प्रिंस और सैफ को शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाना लाया गया. पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने दो बाइक चोरी करने की बात स्वीकारी. जिसके बाद प्रिंस के घर से पुलिस को दो बाइक मिली, लेकिन प्रिंस के घर की तलाशी के दौरान एक और बाइक भी बरामद हुई. इसके साथ ही बाइक की डेंटिंग पेंटिंग करने संबधी कई दोनों से पूछताछ की।
पुलिस ने एक बार फिर से दोनों से पूछताछ शुरू की. जिसमे उन्होंने बताया कि बाघमारा और बरोरा थाना क्षेत्र से भी दो बाइक की चोरी की थी. दोनों की निशानदेही पर वह दोनों बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली. दोनों ने पुलिस को बताया कि राजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बाइक पकड़ी गई थी. बाइक के कागजात नहीं रहने के कारण बाइक पुलिस के हवाले कर दिया और वहां से निकल गए. राजगंज थाना प्रभारी ने इस बात का सत्यापन किया है. चंद्रपुरा तेनु के रहने वाले सलमान और सुनील ने चोरी कर इस बाइक को इनके पास बेचा था. पुलिस ने चंद्रपुरा में छापेमारी कर सलमान और सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया है.

अगस्त क्रांति दिवस पर श्रमिक संगठनों द्वारा मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त रूप से पीएम का पुतला दहन किया

धनबाद। देश बचाओ, मजदूर बचाओ, और उद्योग बचाओ के नारों के साथ एवं कामर्शियल माइनिंग के खिलाफ आंदोलन को लेकर भारत सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए मुरूलीडीह 20/21 कोलियरी में संयुक्त मोर्चा द्वारा केन्द्रीय नेताओं के आह्वान पर शाम 5 बजे भारत सरकार के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। मौके पर संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि आज 09 अगस्त एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण दिवस है,इसी दिन 1942 को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी ने "भारत छोड़ो आंदोलन" का क्रांतिकारी उदघोष किया था साथ ही आज 9 अगस्त को "विश्व आदिवासी दिवस" के रूप में भी मनाया जाता है। हमलोग कोयला उद्योग के साथ देश के अन्य उद्योगों के मजदूरों को बचाने के लिए संकल्पित है अगर कुर्बानी भी देनी होगी तो देने को तैयार हैं।
इस मौके पर बिसीकेयु के जैनुल अंसारी, झारखंड इंटक की संगठन सचिव संगीता तिवारी,पीएन तिवारी,अध्यक्ष,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) पश्चिमी झरिया क्षेत्र,जेएमएस के जीपी सिंह,मोइन अंसारी,एटक के बदरूद्दीन अंसारी, केआईएमपी के बिद्या प्रकाश पाण्डेय, जेसीएसयु के नारायण यादव,ए आर खान, जेआर जैसवारा, मुख्तार अंसारी, शंकर भुईयां, भीम बाउरी सहित अन्य श्रमिक उपस्थित थे।

पी एन तिवारी
अध्यक्ष
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) पश्चिमी झरिया क्षेत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद रेहाना ने किया सरेंडर,मामला अपने शरीर पर छोटे बच्चों से पेंटिंग कराने का

अक्सर अपनी हरकतों की वजह से विवादों में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा ने कोच्चि पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. रेहाना पर एक वीडियो को लेकर मामला दर्ज है, जिसमें वह अर्ध-नग्न अवस्था में लेटी हुईं दिख रही हैं और अपने नाबालिग बच्चों से अपने शरीर पर पेंट करवा रही हैं. सर्वोच्च न्यायलय ने इस मामले में एक दिन पहले ही उनकी अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज कर दी थी. जिसके बाद रेहाना शनिवार को पुलिस थाने पहुंची और सरेंडर कर दिया.

पुलिस ने रेहाना फातिमा गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि रेहाना ने शनिवार दोपहर कोच्चि आयुक्तालय अंतर्गत दक्षिण थाने में सरेंडर कर दिया. गिरफ्तारी की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रेहाना को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि ये वही रेहाना हैं, जो साल 2018 में केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में घुसने का प्रयास कर रही थीं. इनपर आरोप है कि इन्होंने अपने 14 वर्षीय बेटे और आठ वर्षीय बेटी से अपने अर्ध नग्न शरीर पर पेंटिंग करवाई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.

कोच्चि पुलिस के साइबर डोम ने वीडियो देखने के बाद जून-2020 में रेहाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. उनपर पॉक्सो एक्ट-2012, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम – 2000 और जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) बिल 2015 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है. सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को ठुकराते हुए कहा था कि जो मामाला उनके सामने आया है उसको देखकर अदालत असमंजस में है. अदालत ने चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि ऐसे वीडियो को देखकर देश की संस्कृति को लेकर बच्चों की मनोदशा पर क्या असर पड़ेगा.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...