Wednesday, August 19, 2020

धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा के नजदीकी सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या, शूटर सीसीटीवी फुटेज में





बाइक सवार दो अपराधी मटकुरिया पहुंचे। एक ने सतीश के सिर पर नजदीक से गोली दाग दी।इसके बाद भाग निकले। सतीश को पीएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया

धनबाद।

 शहर के मटकुरिया में बुधवार को दोपहर बाद अपराह्न लगभग तीन बजे भाजपा नेता सतीश सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। बाइक सवार दो अपराधी मटकुरिया पहुंचे और सतीश के सिर पर नजदीक से गोली दाग दी। इसके बाद अपराधी भाग निकले। सतीश को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक राज सिन्हा  पीएमसीएच पहुंचे। धनबाद के विधायक राज सिन्हा के सतीश काफी नजदीकी थे। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

केंदुआ मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष थे सतीश

बुधवार को करीब तीन बजे भाजपा केंदुआ मंडल के उपाध्यक्ष सतीश सिंह एक बोलेरो से मटकुरिया मुख्य सड़क पर उतरे थे। यहां से वे पैदल मोबाइल फोन पर बात करते हुए विकास नगर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे। बाइक रुकते ही पीछे बैठा युवक मोटरसाइकिल से उतर गया और सतीश के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सतीश जमीन पर गिर गए और काफी खून निकलने लगा। इस बीच बाइक सवार दोनों युवक विकास नगर के रास्ते फरार हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और सतीश को पीएमसीएच ले जाया गया। पीएमसीएच में मृत घोषित कर दिया गया। सतीश को सिर्फ एक गोली सिर में लगी है। 

सीसीटीवी मे कैद हुए अपराधी

विकास नगर मुख्य सड़क पर जहां घटना हुई है, वहां सामने के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। इस कैमरा में दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर बैठा है जबकि दूसरा जो सफेद र्शट, काली टोपी और मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे हुए है। सतीश सिंह पर गोली चला रहा है। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था मुकेश कुमार विकास नगर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आउटसोर्सिंग विवाद को केंद्र में रख पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने सतीश सिंह हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। कुस्तौर इलाके में आउटसोर्सिंग कंपनियां बीसीसीएल के लिए कोयला खनन का काम करती हैं। आए दिन विवाद होता रहता है।

भेलाटांड़ में युवक की हत्या ,स्थानीय लोगों ने जम कर किया हंगामा, पुलिस पहुँची जांच शुरू, 3 हिरासत मे




धनबाद। बरवाआडा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में मिथुन कुमार हाजरा की हत्या के बाद स्थानीय लोग हंगामा करते रहें , मौके पर गोविंदपुर डीएसपी सरिता मुर्मू एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन शुरू कर दिए लेकिन पुलिस के अनुसार जांच जारी है हत्या के कारण क्या थी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है,  पुलिस को लिखित आवेदन दी गई है जिसमे हत्या का आरोप लेडीज टेलर मालकिन एवं उसके पति पर लगाया गया , पुलिस दो महिला समेत एक पुरुष को गिरफ्तार की है ।

स्थानीय लोगों के अनुसार सिलाई दुकान संचालक के साथ किसी बात को लेकर युवक का वाद विवाद हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार इसी क्रम में दुकान संचालक ने उसे चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। 


वहीं कुछ लोगों के अनुसार विवाद के बाद मृतक ने दुकान में लगे शीशा पर हाथ चला दिया, जिससे शीशा तो टूट गया और उससे उसका हाथ भी बुरी तरह चोटिल हो गया। शीशा से हाथ कट जाने के कारण अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। 


 क्षेत्र मे तनाव का माहौल है इलाके में सनसनी फैली है लोगों ने हत्या के विरोध में जम कर हंगामा किया फिलहाल पुलिस के मौजूदगी में हंगामा शांत कराया गया है शव को कब्जे में लेकर पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर दिया वो जांच में जुटी है ।।

Tuesday, August 18, 2020

रांची के डॉक्टर दिलीप सोनी को RKSS का राष्ट्रीय संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया





श्री प्रसाद सोनी। रांची निवासी श्रीमान डॉक्टर दिलीप सोनी जी को राष्टीय संरक्षक के पद से मनोनीत कर सम्मानित किया गया।
समाज के प्रति उनके निष्ठा लगन ईमानदारी एवं संस्थान के प्रति विश्वास की अभिव्यक्ति को देखते हुए तथा केंद्रीय कार्यकारिणी की सहमति से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन बर्मन जी के द्वारा उन्हें राष्टीय कन्नौजिया स्वर्णकार समाज का राष्टीय सरंक्षक के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है।

राष्टीय सरंक्षक बनाये जाने पर रांची जिला से गोपाल सोनी ,दिलीप स्वर्णकार ,श्री प्रसाद वर्मा , शभू प्रसाद , संतोष सोनी ,भोला प्रसाद,श्री प्रसाद सोनी समेत RKSS राष्ट्रीय कमिटी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जनार्दन बर्मन, श्रीमती सीमा बर्मन, श्री मनोज स्वर्णकार, बीरेंद्र वर्मा , श्री गंगा प्र० बर्मन, श्री राहुल दास, श्री शिव कु० साहू, श्री मिंकू स्वर्णकार, श्री शम्भू प्र० बर्मन, श्री पिंकु बर्मन, श्री किशोर वर्मा,के साथ समाज के कई गणमान्य जनों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

धनबाद में चोरो ने जमकर मचाया उत्पात, चार दुकानों का ताला तोड़कर ले उड़े सामान और नकद




धनबाद।जिले में चोरो ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। चोरो ने चार दुकानों का ताला तोड़कर हजारो रुपये की संपत्ति उड़ा डाली। आलम यह रहा कि चोरो ने चाय दुकान और पान गुमटी तक को नहीं छोड़ा। आज सुबह जब दुकान मालिक अपनी-अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब उन्हें इस बात का पता चला। घटना के बाद से दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह लोको बाजार स्थित देवकी अग्रवाल की राशन की दुकान, उत्तम मोदक की गीतांजली डायल की दुकान, सोनू स्टोर और कैलाश मंडल की चाय की दुकान से बीती रात अज्ञात चोरो ने चारो दुकानों से लगभग हजारों रुपए की समान नगदी आदि की चोरी कर ली।

दुकानदारों ने बताया कि आज सुबह जब सभी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की ताला टूटा हुआ है। वहीं अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। दुकानदारों के अनुसार चोरो ने महंगे सामान और नगद को अपना निशाना बनाया है।


इधर घटना के बाद से लोको बाजार के दुकानदार और ग्रामीण काफी आक्रोश व्याप्त हैं। व्यवसाइयों ने इसमें थाने की लापरवाही बताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनू स्टोर में यह पांचवीं बार चोरी हुई है। लगातार चोरी की घटना होने के बाद भी सुदामडीह पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं गई है। जिसकी वजह से चोरो के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है।

फिलहाल दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

अचानक सांस लेने में तकलीफ के बाद एम्स में भर्ती हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह




_सांस लेने में तकलीफ के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान में भर्ती कराया गया है। बीती रात 2 बजे के करीब अमित शाह को एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।_

*_कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस की चपेट में आने के चलते गृह मंत्री अमित शाह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कोरोना को मात देने के बाद 14 अगस्त को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। बीती रात अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उन्हें एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है।_*

_गौरतलब है कि कोरोना को मात के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले शुक्रवार को खुद ट्वीट कर बताया था कि मेरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामना देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।_

Sunday, August 16, 2020

हजारीबाग एसडीओ मेघा भारद्वाज के रांची जाने के क्रम में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त



हजारीबाग।
जिले के चरही थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित फौजी होटल के पास रविवार को हजारीबाग एसडीओ मेघा भारद्वाज सड़क हादसे में जख्मी हो गईं। उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई फिर गाड़ी सड़क पर पलट गई। उन्हें मांडू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एसडीओ को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। हादसे में उनके सिर पर चोट लगी है। एसडीओ के अलावा गाड़ी में उनका बॉडीगार्ड और ड्राइवर सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई है।_

_एसडीओ हजारीबाग से रांची जा रहीं थीं और इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। मौके पर जुटे लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से एसडीओ, उनके बॉडीगार्ड व ड्राइवर को बाहर निकाला और मांडू सीएचसी ले गए।_

हजारीबाग एसडीओ मेघा भारद्वाज रांची जा रहीं थीं और इसी दौरान यह दुर्घटना हुई



हजारीबाग।
 जिले के चरही थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित फौजी होटल के पास रविवार को हजारीबाग एसडीओ मेघा भारद्वाज सड़क हादसे में जख्मी हो गईं। उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई फिर गाड़ी सड़क पर पलट गई। उन्हें मांडू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एसडीओ को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। हादसे में उनके सिर पर चोट लगी है। एसडीओ के अलावा गाड़ी में उनका बॉडीगार्ड और ड्राइवर सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई है।_

_एसडीओ हजारीबाग से रांची जा रहीं थीं और इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। मौके पर जुटे लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से एसडीओ, उनके बॉडीगार्ड व ड्राइवर को बाहर निकाला और मांडू सीएचसी ले गए।_

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...