Tuesday, September 15, 2020

साहिबगंज: हिंदी दिवस पर एनएसएस के तत्वाधान में "हिंदी और हिंदुस्तान" विषय पर विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया


सुमन कु झा।
साहिबगंजज: हिंदी दिवस पर सोमवार को एनएसएस के तत्वाधान में "हिंदी और हिंदुस्तान" विषय पर विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया। बेविनार में साहिबगंज महाविद्यालय, बीएसके कॉलेज बरहरवा, शिबू सोरेन जनजातीय कॉलेज, बोरियो से शिक्षक, छात्र व अन्य राज्य से हिंदी के विद्वानजन व साहित्य प्रेमी जुड़े। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि साहिबगंज महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विनोद कुमार शामिल हुए। वहीं
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसके कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह ने की। संचालन एनएसएस
नोडल पदाधिकारी डॉ रणजीत कुमार सिंह ने किया। एनएसएस वालंटियर्स दीपांजलि कुमारी ने कहा कि
हिन्दी से पहचान हिन्दूस्तान की है। हिन्दी से ही पहचान हमारे समाज की है। बिन हिन्द हमारी पहचान अधूरी है।इसलिए विदेशों में भी हिंदी को सम्मान दिलाना है।शिक्षिका रेणु गुप्ता ने कहा कि भारतेंदु हरिश्चंद्र ने कहा था कि"अंग्रेजी पढ़ के यद्यपि सब गुण होत प्रवीण,
पर निज भाषा ज्ञान बिन रहत हैं के हीन"। भाषा केवल संवाद की भाषा नही होती बल्कि उसमे एक जीवित समाज सांस ले रहा होता है। हिंदी बहुत ही ताकतवर, स्नेहिल और ज्ञानवान भाषा है। डॉ ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने कहा कि
जन जन में लोकप्रिय होने की वजह इसकी सरलता,सहजता और सरसता है। डॉ चंदन कुमार बोहरा ने कहा कि हिंदी को हमेशा प्राथमिकता दें।
हिंदी है और हिंदी ही हिंदुस्तान है।ज्योति कुमारी ने हिंदी को बचाओ स्वरचित कविता के माध्यम से बड़ा संदेश दिया।
बक्सर बिहार से नवनीत कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी पूरे देश की है। हिंदी एकवचन नहीं, हिंदी भाषा विविधता से भरी हुई है। हिंदी भाषा में उतनी ही विविधता है, जितना की इस देश की विविधता में है। हिंदी और हिंदुस्तान एक दुसरे के पूरक हैं।
-------------
हिंदी भाषा अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार हैं :- डॉ रणजीत कुमार सिंह


भारत विविधताओं का देश है। यहां अनेक भाषाएं बोली जाती है। जब उत्तर भारत दक्षिणी भारत पूर्वी और पश्चिमी भारत के तमाम क्षेत्रों में जाएंगे तो आपको वहां की अलग-अलग भाषाओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा। ऐसी स्थिति में हिंदी ही आपको तमाम क्षेत्रों और लोगों से जोड़ेगी। कोई भी हिंदुस्तानी जहां भी हो दूसरे हिंदुस्तानी से हिंदी में अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं।अपने दिल और मन की बात अगर किसी भाषा में सहजता से की जा सकती है तो वह हिंदी ही है। हिंदी केवल हमारी मातृभाषा व राष्ट्रभाषा ही नहीं। अपितु राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रभाषा हिंदी हमें भावनात्मक एकता के सूत्र में बांधती है। आज विश्व में हिंदी बोलने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी हिंदी के सम्मान में हर वर्ष 14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। आजादी मिलने के 2 साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एकमत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिंदी को जनमानस की भाषा कहा था। इंटरनेट पर हिंदी का प्रसार तेजी से हो रहा है।डिजिटल माध्यम से 2016 में हिंदी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5 पॉइंट 5 करोड़ जो 2021 में बढ़कर जो 2021 में बढ़कर 14 करोड़ होने का अनुमान है।

Sunday, September 13, 2020

हजारीबाग:मृतका सलीना यास्मीन के परिजनों से मिला आप का प्रतिनिधिमंडल,कहा सच की लड़ाई में पार्टी है साथ




हज़ारीबाग की बेटी सलीना यास्मीन की मौत के मामले में आप का एक प्रदेश प्रतिनिधिमंडल परिजनों से मिला।

ज्ञात हो कि सलिना यास्मीन हजारीबाग के रोमी की रहने वाली थी जो 2सितंबर 2020 को अपने घर से कालेज जाने के लिए निकली थी।

जिसके बाद युवती के शव को पलामू से बरामद किया गया था। 4 सिंतबर को डालटेनगंज की पुलिस ने सलिना यास्मीन के परिजनों को यह सूचना दी।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताया है। लेकिन परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्याकांड बताया है।

लड़की की मिट्टी मंजिल होने के बाद हजारीबाग की जनता हत्या के विरोध में जुलूस निकालती है।लेकिन इस जलूस में पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया जाना पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है।आप प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि  एकतरफा बेकसूर लोगों पर भी प्राथमिक दर्ज कर गिरफ्तार करना और जेल में बंद करना पुलिस की बर्बरता है तथा निष्पक्ष जांच संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है।

दिनांक 12 सिंतबर को आम आदमी पार्टी झारखंड महिला प्रभारी श्रीमती यास्मीन लाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सलिना यास्मीन के परिवार से मिला और संतवाना देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश करेंगी।

साथ ही साथ डालटेनगंज पुलिस से भी पूछना चाहती है कि जिस कोरोना महामारी के समय लॉज कैसे चल रहा था ?

श्रीमती यास्मीन लाल ने यह भी कहा है कि सलिना यास्मीन की लाश इतनी बुरी हालत में मिली है की उससे कहीं से भी यह नहीं लगता कि आत्महत्या की गुंजाइश है।
डालटेनगंज पुलिस प्रशासन ने लाज के फुटेज कमरे को क्यो नही जांच की ?
आम आदमी पार्टी ने यह मांग करती है कि सरकार एक एसआईटी गठित कर इसकी निष्पक्ष जाँच कराए।
आप के प्रतिनिधि मंडल में कोडरमा जिला के महेश यादव, संतोष कुमार, तमन्ना बेगम आदि शामिल थे।


Saturday, September 12, 2020

हज़ारीबाग़: नेशनल हाईवे2 पर लूट की योजना बना रहे 5 अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


हजारीबाग।
जिले के गोरहर थाना अंतर्गत कलकतिया मोड़ के पास से हाइवे पर लूट की योजना बना रहे पाँच अपराधकर्मी को पुलिस नेगिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ बरही मनीष कुमार के नेतृतव में गोरहर पुलिस की  यह एक बड़ी सफलता माानी जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस को अपराधियो की सूचना मिलने के बाद करवाई के दौरान 5 अपराधियो को गिरफ्तार किया गया। जबकिि तीन भागने में सफल रहे थे। एसडीपीओ मनीष कुमार की कार्यकुशलता से फरार तीनो आरोपियो को महज 24 घंंटों के भीतर गी रफ्तार किया गया।अपराधियो के पास से पुलिस ने अर्टिगा कार, देशी रिवॉल्वर, चाकू, हॉकी-बेसबॉल स्टिक, पुलिस बोर्ड इत्यादि समान बरामद किया। है।

TERRORIST MODULE BUSTED IN MENDHER POONCH, HUGE QUANTITY OF ARMS AND AMMUNITION RECOVERD,OGWs ARRESTED




JBSINGH.
POONCH(JK)

On specific input joint operation comprising of Army, Mendhar police and SOG Jammu was launched to intercept the couriers of arms, ammunitions and explosives along with other subversive material.
SF Parties were deputed to intercept the couriers of these material along with the arms, ammunitions, explosives and other material to be used in subversive activities.The material was supposed to be carried from forward area to hinterland for subversive activities.
As of now 2 accused have been apprehended and arms and ammunition has been recovered from them. In  this connection case FIR 217/ 2020 under relevant sections of Unlawful Activity Prevention Act has been registered at PS Mendher.
The details of the recovery made are as:
Chinese pistol -03
Pistol magzines -06
Pistol rounds -70
Hand grenades -11
Wireless set - 01
IED -01
Batteries -02
Flags - 02
Mobile phone -01
Charger -01
Pen drive -01 and other related materials to IED.
Further interrogations have been going on in this case .The consignment was sent from POJK.

Tuesday, September 8, 2020

सुशांत केस:रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल




सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में NCB द्वारा की गई तीन दिन की मैराथन पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया. कोर्ट में पेश किए जाने पर NCB ने रिया के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी जिस पर कोर्ट ने मोहर लगा दी है. यानि अब 22 सितंबर तक रिया को जेल में ही रहना होगा।

क्या रिया को मिलेगी जमानत? फैसला आना बाकी

NCB ने कोर्ट से रिया के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी जिस पर कोर्ट ने मोहर लगा दी है. हालांकि अभी रिया की जमानत पर फैसला आना बाकी है. रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने रिया के लिए जमानत मांगी है।

22 सितंबर तक जेल में रहेंगी रिया चक्रवर्ती

कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है. NCB ने कोर्ट से रिया चक्रवर्ती के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी. यानि अब 22 सितंबर तक रिया चक्रवर्ती को जेल में रहना होगा।

Monday, September 7, 2020

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करनेवालों का भाजपा-बजरंग दल द्वारा पक्षपोषण को ले भाकपा माले का प्रतिवाद मार्च


बगोदर (गिरिडीह)।

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करनेवालों का भाजपा-बजरंग दल द्वारा पक्षपोषण करने व दोषियों के पक्ष में रोड जाम करने तथा ऐपवा और भाकपा माले नेताओं पर झूठे मुकदमे के खिलाफ महिला संगठन अखिल भारतीय प्रगतिशील एसोसिएशन( ऐपवा ) की और से बगोदर में प्रतिवाद मार्च संगठित किया गया।उक्त मार्च सरिया रोड स्थित किसान भवन से शुरू होकर समूचे बाजार भर्मण के बाद बस स्टैंड पहुँचकर नुक्कड़ सभा मे तब्दील हो गया।उक्त प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व माले राज्य कमिटी सदस्य व धनवार जिला परिषद जयंती चौधरी,बगोदर पश्चिमी जिला परिषद पूनम महतो,बगोदर मध्य जिला परिषद सरिता महतो,बगोदर उप प्रमुख सरिता साव,कोडरमा ऐपवा नेत्री सविता सिंह व अन्य ने किया।
मौके पर ऐपवा नेत्री व जिप सदस्य जयंती चौधरी ने कहा कि बगोदर मध्य की जिला परिषद सदस्या को केंद्रित करके सोशल मीडिया में जिस तरह से भाजपा और बजरंग दल से जुड़े लोगों ने अश्लील और अभद्र टिप्पणी की है ,यह सम्पूर्ण महिलाओं के मान सम्मान के ऊपर प्रहार है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सभी दोषियों को अविलंब पुलिस गिरफ्तार कर सजा नही देती है तो महिला संगठन ऐपवा पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेगी।
ऐपवा राज्य अध्यक्ष सविता सिंह ने कहा कि महिलाओं के ऊपर फेसबुक में घोर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखनेवालों लोग भाजपा और बजरंग दल से जुड़े हुए हैं।दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग हमलोग शासन प्रशासन से करते हैं।दोषियों के पक्ष में भाजपा का बिरनी में रोड जाम करना उसके घोर महिला विरोधी चरित्र को पर्दाफाश करता है।उनका पक्ष पोषण बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।
उप प्रमुख सरिता साव ने कहा कि अश्लील और गलत कमैंट्स करनेवाले पर समुचित कार्रवाई की मांग को लेकर बगोदर और बिरनी थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी प्रशासन जब कोई कार्रवाई नही करती है तो दोषी को पकड़कर जब पुलिस के हवाले किया जाता है।पर उल्टे दोषी को पकड़नेवाले ऐपवा और माले नेताओं पर झूठा मुकदमा किया जाता है।उन्होंने दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा देने और माले नेताओं पर से झूठे मुकदमे को अविलंब वापस लेने की मांग की अन्यथा ऐपवा पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेगी। सभा की अध्यक्षता ऐपवा जिला सचिव रेणु रवानी ने की।
मौके पर जिप सदस्य पूनम महतो,पूर्व पंस खगिया देवी,मुखिया मुनेजा खातून,पूर्व पंस लीलावती देवी,गीता देवी,विभा पुष्पा दीप, मंजू देवी,शिला देवी,आशा देवी,ललिता देवी,भगिया देवी,मनीषा सिंह,कवलजीत कौर,रेखा देवी,भिखनी देवी,खेमिया देवी,कलवाती देवी,उर्मिला देवी,गिरजा देवी,हेमिया देवी समेत सैकड़ो महिलायें शामिल रही।

Friday, September 4, 2020

बगोदर पुलिस ने चोरी कर भाग रहे ट्रक के साथ चोर को घंघरी टोल प्लाजा में दबोचा,ट्रक हुई बरामद


श्री प्रसाद सोनी।

गिरिडीह। गिरिडीह में बगोदर थाना क्षेत्र के घांघरी टोल प्लाजा से बगोदर पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। रात्रि गश्ती के दौरान बगोदर पुलिस टोल प्लाजा में तैनात थे। इसी दौरान धनबाद के बरवाड़ा से एक ट्रक चोरी कर दो चोर भाग रहे थे। जिसके बाद उक्त ट्रक मालिक बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मंगरो निवासी विनोद साहू ने इसकी सूचना बरवाअड्डा पुलिस को दी। जिसके बाद बगोदर पुलिस के सहयोग से एक चोर के साथ उक्त ट्रक को पकड़ लिया गया। घटना को लेकर बताया जाता है कि मंगरो निवासी विनोद साहू ने कहा कि वे जब गाड़ी में लोड माल का बिल्टी लेने गया था कि कागजात लेकर जब तक अपने ट्रक के पास आया, तो वहां से ट्रक गायब था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बरवाअड्डा थाना को दिया और खोजबीन के लिए भाग दौड़ करने लगे।साथ ही सभी रिश्तेदार वगैरह को कॉल करके जानकारी देने लगे। इसके साथ वे अपने भांजा अशोक साहू व गजेंद्र साहू को भी इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही गजेंद्र व सुरेश ने अपने सहयोगियों के साथ घंघरी टोल प्लाजा में जाकर वाहन पहचान करना शुरू कर दिया। इसी दौरान लंबी लाइन में लगी अपने मामा के ट्रक संख्या जे एच02 ए3906को पहचान लिया।जैसे ही ट्रक के चोर को भनक लगते ही एक चोर ट्रक से कूदकर खेत की तरफ भाग गया। तो दूसरे चोर को बगोदर पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। जिसके बाद बगोदर पुलिस ने ट्रक व पकड़े गए चोर बिहार के नवादा जिले के निवासी उमेश यादव को बगोदर ले गए। इसके बाद बरवाअड्डा पुलिस को सूचित किया गया। इधर बगोदर पहुंचकर बरवाअड्डा पुलिस ने उक्त चोर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...