Wednesday, October 7, 2020

उपायुक्त द्वारा वरीय पदाधिकारियों एवं मंदिर के प्रबंधकों/मठाधीशों को मन्दिर खोलने सम्बन्धी दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश


 मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई के साथ-साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मंदिर खोलने की अनुमति -उपायुक्त


आज दिनांक 07.10.2020 को गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए पीरटांड़ प्रखंड अन्तर्गत मधुबन के सभी मंदिर प्रबंधक/कमिटी/ मठाधीशों एवं पदाधिकारियों के साथ मंदिर खोलने संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि झारखण्ड सरकार द्वारा अनलाॅक-05 से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिसके तहत राज्य में कन्टेनमेंट जाॅन के बाहर सभी धार्मिक स्थल खोले जायेंगे। इसके लिए 08 अक्टूबर से पहले सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिया जायेगा। फिलहाल स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान एवं सिनेमा हॉल को खोलने को लेकर किसी तरह की राहत सरकार द्वारा नहीं दी गई है।

गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए आदेश के तहत मंदिर खोलने संबंधित शर्तों के अधीन इजाजत दी गई है। उपायुक्त ने कहा कि मंदिर खोलते एवं बंद करते वक्त निश्चित रूप से प्रतिदिन साफ-सफाई, नियमित रूप से सैनिटाइजेशन एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्णत: अनुपालन करना सुनिश्चित करें। मंदिर प्रांगण में प्रवेश एवं दर्शन के पूर्व कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर सभी नियमों का पालन करते हुए सभी श्रद्धालुओं को मंदिर कार्यालय द्वारा थर्मल स्कैनिंग एवं सैनिटाइजर आदि का प्रयोग कराते हुए साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का सख्ती से अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा वैसे व्यक्ति जो खांसी/जुकाम/बुखार अथवा किसी अन्य असाध्य बीमारी से ग्रसित हो वैसे व्यक्तियों को मंदिर परिसर में जाने की अनुमति न दी जाए। साथ ही मन्दिर परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत जांच किया जाए ताकि सभी व्यक्तियों की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकारी और अधिकारियों की संबंधित स्थानों पर प्रतिनियुक्ति की जाय ताकि ज्यादा भीड़-भाड़ ना हो और लोगों की पारस्परिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अन्ततः मंदिर प्रबंधकों/संचालकों से अपील करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे हैं महत्वपूर्ण कदमों एवं इससे संबंधित किये जा रहे कार्यों में सहयोग करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया जाए जिससे कि इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से ना केवल हम सभी अपितु संपूर्ण जिले एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे श्रद्धालुओं को इस वैश्विक आपदा से बचाया जा सके और कोविड-19 को नियंत्रित किया जा सकें।

*■ बैठक में इनकी रही उपस्थिति...*

बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, पीरटांड़ तथा मधुबन क्षेत्र के सभी मंदिर प्रबंधक/संचालक एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।


J&K Shopian Encounter: Two militants killed, operation on



JB SINGH.
 Srinagar: Two militants have been killed in an overnight encounter in Sugan area of South Kashmir's Shopian district.

Official sources told that two militants have been killed so far, However their identity couldn't be ascertained yet, they said.

The operation was suspended late night on Tuesday due to darkness, however operation again resumed with the first light of this morning.

A police officer told that on Tuesdays evening when militants were trapped after being encircled by forces, they were offered chance to surrender, however they refused the offer.

Earlier, According to the reports reaching a joint team of Police, Army's 3
44 RR and CRPF launched a cordon-and-search-operation in Sighanpora .

As the joint team encircled the suspected spot, the hiding militants fired upon them. The fire was retaliated by the joint team, triggering off an encounter.

तमिलनाडु ले जाई जा रही कई जिलों की 31 युवतियों को किया गया रिसक्यू, जिनमें हैं 9 अवयस्क




दिलीप कुमार।
लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढा ग्राम के नावाबांध से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तमिलनाडु नम्बर की बस TN49AM 9633 में सवार 31 लड़कियों का रेस्क्यू किया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार ,सभी लड़कियों को धागा मिल में नौकरी का लालच देकर झारखंड से दूसरे राज्य तमिलनाडु, चेन्नई में ले जाया जा रहा था।इस सम्बंध में अंचलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि लातेहार,लोहरदगा,रांची, सिमडेगा सहित कई जिलों से लड़कियों को चेन्नई के कृष्णा कपड़ा मिल ले जाया जा रहा था ।जिसमे से 9 नाबालिक लडकिया है ।वही गाड़ी में से लड़कियों को ले जाने सम्बंधित कोई भी पेपर नही पाया गया ।साथ ही फैक्टरी का भी पेपर नही पाया गया है ।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालूमाथ का रहने वाला शिवा उरांव नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है । जो इन लड़कियों नौ हजार रुपये प्रति माह काम दिलाने के नाम पर ले जा रहा था ।पकड़े गए बस से चालक और उपचालक भी पकड़े गए है ।लेकिन दोनों को हिंदी नही आती ।फिहलाल रेस्क्यू किये गए लड़कियों को बालूमाथ स्तिथ कस्तुरबा बालिका स्कूल में रखा गया है,और मामले की छानबीन की जा रही है ।अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है,अगर इन लड़कियों के पास किसी प्रकार का कागज उपलब्ध नही है,किस इरादे से इन लड़कियों को ले जाया जा रहा है। कई ऐसे मामले है जो ग्रामीण लड़कियों को बाहर ले जाकर महानगरों में बेच दिया जाता है।जब सरकार लोगो को घर मे काम उपलब्ध करा रही है तो आखिर क्यों लोग पलायन को मजबूर हो जा रहे हैं।

Monday, October 5, 2020

ठगी के मामले में फिर उछला जामताड़ा का नाम, 17 साल के लड़के ने इस तरह बनाया शिकार


 झारखंड का जामताड़ा साइबर ठगी के मामले में कुख्यात है। जामताड़ा के बारे में कहा जाता है कि यहां की एक फोन कॉल आपको कंगाल बना सकती है। जामताड़ा पर नेटफ्लिक्स वेब सीरीज रिलीज कर चुका है। जिसमें साइबर ठगी के मामलों में लिप्त युवाओं को दिखाया गया है। जामताड़ा का नाम एक बार फिर उछला है।
दिल्ली पुलिस की एक टीम ने झारखंड के जामताड़ा में एक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत 17 साल के नाबालिग लड़के को ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है, वहीं उसके अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक डिफेंस कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से केवाईसी अपडेशन के नाम पर ठगी की गई। व्यक्ति को केवाईसी कराने के नाम पर उसके अकाउंट की जानकारी हासिल कर पैसे ऐंठ लिए गए, जिसके बाद उसका पीछा करते हुए पुलिस टीम झारखंड पहुंची।

जांच के दौरान, बैंक अकाउंट और मोबाइल फोन नंबरों का विवरण प्राप्त किया गया। एक तकनीकी विश्लेषण से पता चला है कि कंसारा जिले से धांधली चल रही है, जिसके बाद हमारी टीम तलाश के लिए झारखंड पहुंची।
मंगलवार को कक्षा 10वीं में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र, जो झेरुवा गांव का है। उसे तकनीक और खाता संख्या के आधार पर पकड़ा गया। उसके पास से पीड़ितों को फोन करने और ऑनलाइन बैंकिंग लेनदेन की ठगी में उपयोग मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड को जब्त कर लिया गया।

इधर, केवाइसी अपडेट का मैसेज भेजकर जामताड़ा जिला के साइबर क्रिमिनल्स ने गुजरात के वकील को झटके में 11 लाख रुपये का चूना लगा दिया। इस सिलसिले में गुजरात पुलिस ने झारखंड से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अजय मंडल और कुंदन मंडल हैं।

गुजरात पुलिस ने इनकी कार्यशैली के बारे में भी खुलासा किया है। ऑनलाइन ठगी करने वाले जामताड़ा के ये शातिर केवाइसी (नो योर कस्टमर यानी अपने ग्राहक को जानें) के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। पुलिस के अनुसार, जब लोग अपना विवरण इन्हें बताते हैं, तो उसी दौरान ये लोग गिफ्ट वाउचर तैयार कर लेते हैं।

इस गिफ्ट वाउचर को साइबर ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म पर भुना लेते हैं और इसके बाद आपस में पैसे बांट लेते हैं। इनके ट्रांजैक्शन का चेन इतना पेचीदा होता है कि आमतौर पर पुलिस उसमें उलझकर रह जाती है और अपराधियों तक पहुंच नहीं पाती। पुलिस का कहना है कि आमजन यदि सतर्कता बरते और संदिग्ध लगने वाली इन कॉल या मैसेज को इग्नोर करे तो काफी हद तक ऐसे मामले होने से बचा जा सकता है।

Sunday, October 4, 2020

सांसद समाधान केंद्र के उद्घाटन के मौके पर सांसद संजय सेठ-सेवा ही मेरा धर्म मैं सेवक के रूप में हमेशा खड़ा रहूंगा


रांची।
आज कांके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेंसरा में सांसद समाधान केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सांसद सेठ ने कहा आपने एक सेवक को चुना है सेवा मेरा धर्म है। रांची संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ उनके हर सुख दुख में मैं 24 घंटे खड़ा हूं ।मेरा प्रयास है क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान अविलम्ब किया जाएगा। क्षेत्र बहुत बड़ा है 6 विधानसभा हैं लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर रांची बार-बार ना आना पड़े इसलिए हर विधानसभा में समाधान केंद्र की स्थापना की जा रही है। क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं समाधान केंद्र में आकर अपनी समस्याओं को रखें उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा । मैं एक नेता के रुप में नहीं एक बेटा के रूप में आप सब की सेवा में तत्पर रहूंगा कोई भी समस्या हो आप तुरंत बेहिचक संपर्क करें।
*प्रदेश उपाध्यक्ष सा पुर्व विधायक गंगोत्री कुजुरने कहा* झारखंड में सांसद संजय सेठ ने एक उद्धारण प्रस्तुत किया है मैंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा नहीं देखा जिस तत्परता के साथ क्षेत्र की जनता के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समाधान केंद्र सभी विधानसभा में खोली जा रही है ।सभी सांसदो के लिए यह एक उद्धारण है और सबको इस से सीख लेनी चाहिए मैं सांसद को इसके लिए बधाई देता हूं।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजुर ने कहा सांसद संजय सेठ का पहल सराहनीय हैं। गांव कस्बे के लोग छोटे छोटे काम के लिए कभी सोच भी नहीं सकते थे परंतु समाधान केंद्र खुल जाने से जनप्रतिनिधि और लोगों के बीच संवाद बना रहेगा एक दूसरे से संपर्क स्थापित रहेंगे यह एक सराहनीय पहल है।
कांके के विधायक समरी लाल ने कहा सांसद समाधान केंद्र खोलने से सभी विधानसभा के विधायक पूर्व विधायक यहां बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं सांसद और विधायक क्षेत्र की जनता के साथ एक संवाद का अच्छा माध्यम है।
इस अवसर पर काके के पूर्व विधायक जीतूचरणराम,खीजरी के पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता, जिला परिषद अनिल टाइगर ,लखन महतो, उप प्रमुख लालू साहू , मंडल अध्यक्ष पप्पू महतो सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे
*यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी*

धनबाद: ग्रामीण ने अपने पुत्री की वेल्लोर में इलाज हेतु लगाई मदद की गुहार,सूचना मिलने पर पहुंके युवा साथी टीम के लोग



धनबाद।
आज दिनांक 03/10/2020 दिन शनिवार को जिले के तोपचांची प्रखंड के अन्तर्गत तांतरी पंचायत मानगो बस्ती के एक गरीब परिवार ने अपनी पुत्री के इलाज हेतु आर्थिक मदद की गुहार लगाई। युवा साथी टीम संगठन पहुंची हुई थी लखन महतो पंकज कुमार गौतम अजय कुमार
युवा साथी संगठन डुमरी उपसचिव सुनिल महतो उपस्थित हुए।
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के तांतरी ग्राम निवासी नंदलाल महतो
ने अपनी पुत्री रिंकी कुमारी उम्र 27 वर्ष के इलाज के आर्थिक मदद की गुहार लगाई।
नंदलाल महतो से जानकारी पाकर युवा साथी संगठन की टीम को अत्यंत दुख महसूस हुआ ।
जानकारी के अनुसार रिंकी कुमारी की विगत कुछ महीनो से तबीयत अत्यंत ही खराब रह रही है ।
*प्राथमिक उपचार के लिए पीएमसीएच धनबाद ले जाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने बताया कि इन्हे थैलेसीमिया हो गई है ।
यह जानकर उसके पिता निराशा हो गए। ईलाज निरंतर चलता रहेगा कुछ दिनो के बाद पैसे के अभाव हो जाने के कारण इन्हे वापस घर ले आया गया है।
* नंदलाल महतो का कहना है कि अभी तक हम सब ने ₹3 लाख लगभग ईलाज मे खर्च कर चुके है इधर उधर से कर्जा कर चुके है।
अपनी बेटी की अच्छे से ईलाज वेल्लोर हॉस्पीटल मे हो सके।
जब उसके पिता नंदलाल महतो को पता चला है कि हमारे युवा साथी संगठन की टीम सभी प्रखंडो मे जैसे डुमरी बगोदर सरिया बिरनी विष्णुगढ़ गरीब असहाय निर्धन परिवार के लिए मदद करती है।
जानकारी मिलने के बाद उन्होंने युवा साथी संगठन से मदद की अपील की।

Friday, October 2, 2020

कोडरमा में वर्षों बाद दिखा विलुप्त गिद्धों का झुंड,हजारीबाग से पहुंचे पदाधिकारी ने जताया आश्चर्य


KODERMA.

कोडरमा।जिले के झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गांधी स्कूल रोड स्थित झारखंड राज्य खनिज विकास निगम जमीन पर सैकड़ों गिद्ध के झुंड देखे जाने की सूचना के बाद शुक्रवार को हजारीबाग वन संरक्षक कार्य योजना अंचल के पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह हजारीबाग से कोडरमा पहुंचे। जहां कोडरमा के डीएफओ सूरज कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों अधिकारी समेत वन विभाग के अन्य कर्मी गिद्ध की झुंड देखे जाने वाले स्थान पर पहुंचे। उक्त स्थल पर अलग-अलग झुंडों में करीब 100 से अधिक गिद्ध देखे गए। कोडरमा जिले से लगभग लुप्त हो चुके गिद्ध को वर्षों के बाद काफी संख्या में कोडरमा की धरती पर देखकर हजारीबाग से आए पदाधिकारी एवं डीएफओ आश्चर्यचकित एवं काफी खुश हुए।


इस मौके पर हजारीबाग वन संरक्षक पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिद्ध को प्राकृतिक सफाई कर्मी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि गिद्ध खुले स्थानों पर फेंके गए मृत मवेशियों को साफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यदि हमारे प्राकृतिक में गिद्ध नहीं होते तो खुले स्थानों में फेंके जाने वाले मृत मवेशियों से काफी महामारी फैलती। उन्होंने बताया कि गिद्दों के लुप्त होने का एक प्रमुख कारण मवेशी पालकों के द्वारा मवेशी में जनित विभिन्न प्रकार के रोगों में उपयोग किए जाने वाले डायक्लोफेनिक के प्रयोग से मवेशियों के शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

इन मवेशियों की मौत के बाद जब गिद्ध इन्हें खाते हैं तो गिद्दों के किडनी पर काफी खराब प्रभाव पड़ता है। जिससे गिद्दों की मौत हो जाती है। और गिद्दों के प्रजनन क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता।


.इन वजहों से काफी तेजी से गिद्दों की संख्या क्षेत्र से विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि गिद्ध एक बार में एक अंडा देती है और अंडे से निकले चूजे का जीवित रहने का दर भी काफी कम है। इस वजह से भी गिद्धों का हमारे प्राकृतिक में काफी अधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि यदि हम इसे नहीं बचाएंगे तो हम एक अलग महामारी को आमंत्रित करेंगे। वन विभाग एवं कुछ एनजीओ इसके संरक्षण को लेकर पूरे झारखंड में काम कर रही है।

उन्होंने मवेशी पालकों से घातक डाइक्लोफिनेक दवा का इस्तेमाल नही करने एवं इसके जगह पर विकल्प के तौर पर उपलब्ध अन्य दवाओं का प्रयोग करने की अपील की। ताकि प्रकृति के सफाई कर्मी गिद्ध का संरक्षण हो सके। उन्होंने बताया कि इन दवाओं के प्रयोग रुकने के लिए भारत सरकार ने गाइडलाइन भी जारी की है।

*वंही समाज में चमगादड़ को अशुभ माने जाने की सोच पर उन्होंने कहा कि चमगादड़ हमारे पूरे पर्यावरण के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण जीव है।*

चमगादड़ जो कि एक शाकाहारी पक्षी है। जो मुख्यतः फलों का सेवन करते हैं। वह प्राकृतिक के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि कई ऐसे दुर्गम स्थान होते हैं जहां इंसान हमेशा नहीं पहुंच पाते हैं। लेकिन चमगादड़ उन इलाकों में आसानी से पहुंचते हैं और उनके द्वारा मल से निकले बीज से उक्त स्थल पर पेड़ पौधे उगते हैं।

वहीं डीएफओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि कोडरमा जिला एक पक्षी प्रधान जिला है। यहां पर कई विदेशी पक्षियों का भी आगमन होता है

उन्होंने कहा कि गिद्दों के लिए घातक डाइक्लोफिनेक दवा को लेकर प्रशासन के सहयोग से इसके प्रयोग के रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर इसकी बिक्री पर रोक लगाया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि पर्यावरण में पशु पक्षियों के घटती संख्या का एक कारण औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार एवं शहरी क्षेत्रों का विस्तार भी है। जिसकी वजह से पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं। प्राकृतिक को नष्ट किया जा रहा है। इस वजह से भी पर्यावरण जीवों की संख्या घटी है। जिसके संरक्षण को लेकर वन विभाग लगातार कार्य कर रही है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...