Tuesday, January 5, 2021

रांची:48 घंटे बाद भी रांची पुलिस के हाथ खाली, SSP के ईनाम की राशि को IG ने किया दोगुना

*



रांची के ओरमांझी में युवती की हत्या मामले की तफ्तीश करने के लिए IG अखिलेश झा व कई अन्य वरीय अधिकारी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे। वह खुद जवानों के साथ हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं। लेकिन शव मिले 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

इस बीच अब शव की पहचान बताने के लिए ईनाम की राशि को दोगुना कर दिया गया है। रांची के SSP ने 25 हजार रुपए की घोषणा की थी। IG अखिलेश झा ने युवती के शव की पहचान करने और उसकी हत्या में शामिल अपराधियों का सुराग देने वालों को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। युवती का शव ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित साईनाथ यूनिवर्सिटी के पीछे जीराबार टोले में परसागढ़ के पलाश की झाड़ी से बरामद हुआ था।राँची

इधर सदर थाना क्षेत्र स्थित चेशायर होम रोड की महिला ने युवती के शव को अपनी बेटी बताया है. महिला ने कहा है कि उसकी बेटी पिछले तीन महीने से गायब है। इसको लेकर महिला ने सदर थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था।पुलिस महिला के दावे की जांच कर रही है।जरूरत पड़ने पर महिला का डीएनए टेस्ट भी करवाया जा सकता है।

मुख्य मंत्री के काफिले पर हमले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी



राँची।
सोमवार को हरमू रोड में सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश और सड़क पर हंगामा कर करने वालों पर एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने बड़ी कार्रवाई की है।एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र से करीब दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।अन्य की धड़पकड़ जारी है।एसएसपी श्री झा ने बताया कि जिसने भी कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की है।सबकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।जो भी लोग शामिल हैं उसकी पहचान की जा रही है।उन्होंने बताये की वीडियो फुटेज एवं अन्य स्रोतों से सबकी शिनाख्त की जा रही है।एसएसपी ने ओरमांझी की घटना के सम्बंध में बताये की पुलिस की कई टीमें लगी है।रात दिन उस घटना पर काम हो रही है।वो स्वयं इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।वहीं उन्होंने लोगों से भी अपील की है किसी प्रकार युवती के बारे में जानकारी मिले या हो उसे पुलिस को सूचना दें।सूचना देने वालों की पहचान पता सब गुप्त रखी जायेगी ।

Monday, January 4, 2021

सरायकेला:26 वर्षीय फार्मेसी छात्र ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस




सरायकेला में एक युवक ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच में जुट गई है. साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्डीह बस्ती निवासी 26 वर्षीय देवाशीष पॉल ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. मृतक ग्वालियर में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था. इधर घटना की सूचना होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.

जानकारी के अनुसार मृत युवक रात में अपने कमरे में सोने गया था. इस बीच सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई, तो इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को को दी गई. हालांकि आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि 6 महीने पूर्व ही शादी हुई थी. वहीं, मृतक के पिता डॉ अंकुर ग्रामीण चिकित्सक के रूप में क्षेत्र में विख्यात हैं.

सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जलापूर्ति में पीएचईडी फेल, जलमीनार खराब होने से चिलदिरी गांव में बढ़ी पानी की किल्लत





सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने किया किया गांव का दौरा

पानी समेत कई समस्याओं की ली जानकारी

आज तक गांव में न पंचायत सेवक पहुंचा है और न ही राजस्व कर्मचारी

उपायुक्त और बीडीओ से की सामाधान की मांग।


लातेहार। सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान, अजीज अंसारी ने चंदवा के बरवाटोली पंचायत के चिलदीरी गांव का दौरा किया।उन्होंने कहा कि चिलदिरी गांव में जल नल योजना के तहत लगे जलमीनार करीब आठ माह से खराब पड़ा है, पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं, इससे महिलाएं पानी के लिए काफी परेशान हो रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के लिए भले ही कई तरह की नल - जल योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन पीएचडी विभाग नलजल योजना के संचालन में विफल साबित हो रही हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है, पेयजल योजना ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही है, ग्रामीणों को पानी के लिए दूरी तय करनी पड़ रही है, गांवों के ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, अब्राहम बागे, पवल बागे, एनोन बागे, आसियान भागे, जुरसेन बागे, सरोज बागे, मेरी बागे, नुतन टोपनो, सुशील बागे, अनील सुरीन, जुनुल सुरीन, टुनूर बागे ने बताया कि यहां करीब पंद्रह घर आदिवासी परिवार निवास करते हैं, पानी की समस्या गंभीर है। जलमीनार खराब हो जाने से खेत की कुआं के दूषित पानी जिसमे कीड़े हैं उस पानी को कई बार छानकर पी रहे हैं, कीड़ेयुक्त पानी पीकर आदिवासी परिवार अपनी प्यास बुझा रहे हैं, बच्चे इस पानी को पीकर उल्टियां कर देते हैं। उन्होंने बताया कि इस गांव के लोग तकरीबन आठ माह से कुआं के दुषित पानी का सेवन कर रहे हैं, जलमीनार आठ नौ माह से खराब पड़ी है, प्यास बुझाने के लिए दुषित पानी पीना पड़ रहा है, आज तक इस गांव में पंचायत सेवक और राजस्व कर्मचारी एक बार भी गांव नहीं आए हैं, इस गांव में एक भी चापानल नहीं है, पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, इस गांव में बिजली भी अभी तक नहीं पहुंची है, ढीबरी लालटेन युग में ग्रामीण जी रहे हैं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त अबु इमरान और बीडीओ से चिलदिरी गांव में पानी बिजली समस्या दूर करने की मांग की है।

Wednesday, December 30, 2020

हेमंत सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर आजसू पार्टी ने विश्वासघात दिवस का किया आयोजन




गिरिडीह।
झारखंड के हेमंत सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर आजसू पार्टी ने सिरसिया स्थित सिद्धि विनायक भवन में विश्वासघात कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत सरकार की विफलताओं को बताने  का काम किया गया।मौके पर गोमिया विधायक सह आजसू जिला प्रभारी डॉ लंबोदर महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नजरुल हसन हाशमी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव व संचालन सचिव अनूप पांडेय ने किया।यहां  कार्यकर्ताओं ने सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस बाबत जिला प्रभारी डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि झारखंड सरकार ने जो वादे किए थे उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। कहा कि सरकार ने राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है। इसी को लेकर आजसू पार्टी विश्वासघात कार्यक्रम चला रही है। सरकार की विफलताओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।


 मौके पर डुमरी प्रमुख  आजसू केंद्रीय सचिव  यशोदा देवी,केंद्रीय सचिव  बैजनाथ महतो,  केंद्रीय समिति सदस्य कंचन राय, सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, कंपू यादव, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य दिनेश राणा, संजय साहू,सुनील महतो,महमूद आलम, गौतम सागर,धर्मेंद्र यादव, नजरुल हसन,मोहम्मद शाहबाज आलम, प्रकाश पंडित, राजेश साव, वीरेंद्र कुमार, तनवीर आलम,अमित यादव,अनिल रजक, राजेंद्र यादव, गिरिडीह प्रमुख पूनम देवी,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गन मौजूद थे।

Tuesday, December 29, 2020

सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान को लातेहार जिला प्रशासन ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित





लातेहार। झारखंड सरकार के प्रथम वर्षगांठ पर लातेहार जिला प्रशासन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में आयोजित समारोह में समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चंदवा के कामता निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान को जिले की युवा कुशल प्रशासक उपायुक्त अबु इमरान, लातेहार विधायक श्री बैद्यनाथ राम, मनिका विधायक श्री रामचन्द्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा, नगर पंचायत अध्यक्षा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


सम्मानित किए जाने पर अयुब खान ने राज्य सरकार के साथ साथ उपायुक्त अबु इमरान, जिला प्रशासन की पूरी टीम और विधायकों तथा पंचायत अध्यक्षा व नगर पंचायत अध्यक्षा के प्रति आभार जताया है।मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन पर्यन्त वे समाज के हितों में गरीबों,दबों कुचलों की आवाज बनकर उनकी सेवा करते रहेंगे।बता दें कि स्थानीय सामाजिक मुद्दों एवं समस्याओं को लेकर कम्युनिस्ट कॉमरेड सदा मुखर रहे हैं।उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। 

पुलिस की बड़ी लापरवाही: पुजारी का हत्यारा जेल गेट से फरार, पुलिस कर्मियों में मची हड़कंप


रांची।

सरायकेला में पुजारी की हत्या का आरोपी माझी बास्के पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है. दरअसल, उसे मेडिकल जांच के बाद मंडल कारा ले जाया गया, जहां प्रवेश करने के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.

सरायकेला: मंडल कारा गेट से पुजारी की हत्या का आरोपी सनकी युवक माझी बास्के मौके का फायदा उठाकर बीते रात जेल में प्रवेश कराने के दौरान फरार हो गया. आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की नींद उड़ी हुई है. जेल गेट से कैदी का फरार होना पुलिस लापरवाही को दर्शाता है.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत मातकमडीह गांव में शिव मंदिर के पुजारी 55 वर्षीय भावतोष शर्मा की निर्मम हत्या बीते शनिवार को सनकी युवक माझी बास्के ने शिव मंदिर के त्रिशूल और पत्थर से कुचलकर कर दी थी. इस घटना के बाद से हत्यारोपी जंगल में फरार हो गया था. वहीं, पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान सोमवार दोपहर हत्यारोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया था.

इस बीच पुलिस सोमवार की देर शाम गिरफ्तार सनकी युवक के मेडिकल समेत कोविड-19 जांच कराने सदर अस्पताल ले गई थी. जांच कराने के बाद रात तकरीबन 9 बजे जब हत्यारोपी को सरायकेला मंडल कारा में प्रवेश कराया जा रहा था तभी छोटे गेट से मौके का फायदा उठाते हुए सनकी युवक हाथ में लगे हथकड़ी के साथ फरार हो गया.

इधर, आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने हत्यारोपी को गिरफ्त में लेने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन रात होने के कारण पुलिस विफल रही, युवक के मंडल कारा से फरार होने के मामले के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...