Sunday, April 11, 2021

RJD ऑफिस में कोरोना का भारी असर, अनिश्चित काल के लिए बंद हुआ राजद कार्यालय, नेताओं की एंट्री बंद



  
पटना (बिहार):
 देश-दुनिया में कोरोना के दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार में भी कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में भी इसका असर काफी देखने को मिल रहा है. बिहार और खासकर राजधानी पटना में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने अनिश्चित काल के लिए प्रदेश कार्यालय को बंद करने का एलान कर दिया है. 
शनिवार को आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने एक अहम जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यालय को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है. पार्टी नेतृत्व के इस बड़े फैसले के बाद राज्य कार्यालय में आम कार्यकर्ताओं और नेताओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है.
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने आगे कहा है कि "कोरोना वायरस जैसी भयवाह बीमारी मानव जाति पर संकट है. ऐसे में पार्टी ने अपना दफ्तर बंद करने का फैसला लिया है. पार्टी दफ्तर में सिर्फ पार्टी के पदाधिकारी ही आ सकेंगे, लेकिन उन्हें भी अल्टरनेट दिनों में ही आना होगा. बिना वजह पार्टी ऑफिस आने की इजाजत किसी को नहीं होगी."
गौरतलब हो कि बिहार में कोरोना की दूसरी लहर तेजी के साथ सूबे को अपनी चपेट में लेती जा रही है. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 3469 नए कोरोना के मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हजार 998 जा पहुंची है. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 6 की मौत हुई है.
राजधानी पटना में  सर्वाधिक 1431 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 95 हजार 112 सैम्पल की कोरोना जांच की गई, जिसमें 3469 नए मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटे में 822 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 95.13 हो गई है. 
बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सर्वाधिक 1431 नए संक्रमितों की पहचान की गई है. जबकि गया में 310 और मुजफ्फरपुर में 183 नए मरीज मिले हैं. जबकि अररिया में 27, औरंगाबाद में 93, भागलपुर में 97, बक्सर में 30, दरभंगा में 50, पूर्वी चंपारण में 33, गोपालगंज में 44, जमूई में 16, जहानाबाद में 77, किशनगंज में 29, मुंगेर में 51, नालंदा में 25, नवादा में 40, पूर्णिया में 87, रोहतास में 35, सारण में 62, शेखपुरा में 6, सीवान में 57, वैशाली में 51, पश्चिमी चंपारण में 43 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है.
आपको बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण से 2 लाख 79  हजार 473 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 2 लाख 65 हजार 870 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि राज्य में कोरोना संक्रमित 1604 व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

Thursday, April 8, 2021

कोरोना से बिगाड़ी माली हालत, एक और व्यक्ति ने कर ली अवसाद में आत्महत्या





धनबाद में निरसा के कुमारधुबी ओपी अंतर्गत धान कूड़ा बस्ती में किराये के मकान में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. कोरोनाकाल में उसका ठेकेदारी का काम बंद होने से वह डिप्रेशन में था.


धनबाद: निरसा के कुमारधुबी ओपी अंतर्गत धान कूड़ा बस्ती में किराये के मकान में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मृतक व्यक्ति का नाम अशोक सिंह बताया जा रहा है. वह एमबीई कंपनी में ठेकेदारी करता था, लेकिन कोरोना काल से ही उसका कामकाज ठप था. इसके चलते वह डिप्रेशन में आ गया था.


मृतक की बेटी ने बताया कि कोरोना काल में कामकाज ठप होने से घर की माली हालत खराब हो गई थी. खाने के लाले पड़ गए थे. उसके पिता डिप्रेशन में थे. जबकि भाई सुमित और अमित कम उम्र में ही पेट के भूख मिटाने के लिए काम पर लगना पड़ा था. इस बीच यह घटना हो गई. सूचना पर बुधवार देर रात कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची.
ना जाने क्या हो गया

बता दें कि मृतक अशोक सिंह के दो बेटा एवं तीन बेटी हैं. पत्नी का अरसे पहले निधन हो गया था. अशोक ने तीनों बेटी का विवाह कर दिया था, जबकि दोनों बेटे छोटे थी. इधर जानकारी मिलने पर बड़ी बेटी ससुराल से अपने पिता के घर पहुंची थी. मृतक के बड़े बेटे सुमित कुमार ने बताया कि छोटा भाई काम पर गया था और हम बाजार सब्जी लाने गए थे. जब घर आए तो देखा पापा ने खुदकुशी कर ली थी. इससे पहले दोपहर तक वे ठीकठाक थे. शाम को अचानक ना जाने क्या हो गया. घटने के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Sunday, March 28, 2021

होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है:यशोदा देवी




आजसू पार्टी नावाडीह प्रखण्ड कमिटी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डुमरी की लोकप्रिय प्रमुख सह डुमरी विधान सभा प्रभारी यशोदा देवी उपस्थित रहीं। 


 मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव प्रोफेसर अललाउदीन अंसारी नावाडीह के पूर्व प्रमुख मोहन महतो, जिला संयुक्त सचिव अर्जुन महतो, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष कलाम राय,वरिष्ठ नेता सालार खान,प्रखण्ड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो सचिव दौलत महतो प्रखण्ड उपाध्यक्ष जगरनाथ महतो संगठन सचिव दीपू अग्रवाल उपाध्यक्ष मोहन महतो उपाध्यक्ष परमेश्वर महतो सांसद प्रतिनिधि नितेश महतो,कालेश्वर सिंह,बासुदेव महतो,हीरालाल बब्बन यादव, धनेश्वर ठाकुर, खेमलाल विद्यार्थी,नुनुचंद महतो, पप्पू कुमार  युवा नेता भागीरथ महतो, दीपक महतो, जगरनाथ महतो, अजय मंडल, खेमलाल महतो, मिस्टर बौबी एवं तमाम नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


 सभी लोगों ने एक दूसरे पर  गुलाल अबीर लगाकर गले मिले एवं आशीर्वाद दिया।साथ ही मिलजुलकर मिठाईयाँ बांटी गई।

गढ़वा में निवर्तमान वार्ड सदस्य की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी


उज्जवल।
गढ़वा : 
गढ़वा थाना क्षेत्र के बलीगढ़ गांव में वार्ड सदस्य बिगू राम (42) की हत्‍या कर दी गई।मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। उसका शव घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर ही मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोग मौके पर डॉग स्‍क्‍वायड को बुलाने और मामले की जांच कराने की मांग पर अड़ गए। लोगों ने शव को पुलिस को पोस्‍टमार्टम के लिए नहीं भेजने दिया।
जानकारी के अनुसार बिगू शनिवार की रात घर पर होलिका दहन के लिए लकड़ी काटने जाने की बात कहकर निकला था। मगर वह देर रात तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने अपने स्‍तर से उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। सुबह घर से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ उसकी लाश मिली। मामले में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बलीगढ़ गांव में बि‍गू राम नामक व्यक्ति की हत्या कुल्हाड़ी से मार कर दी गई है। पुलिस हत्‍या के कारणों का पता लगा रही है।

Tuesday, March 23, 2021

iPhone के साथ चार्जर ना देना Apple को पड़ा भारी, लगा 14 करोड़ का जुर्माना




नई दिल्ली।
दुनिया की दिग्गज फोन मेकर कंपनी एप्पल को अपने आईफोन 12 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ चार्जर ना देना भारी पड़ गया। 9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रजील की कंज्यूमर प्रोटेक्शन एजेंसी Procon-SP ने एप्पल पर इसके लिए 2 मिलियन डॉलर (करीब 14 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। ब्रजीलियन एजेंसी ने भ्रामक विज्ञापन, बिना चार्जर के डिवाइस बेचना और अनुचित नियमों' को जुर्माने की वजह बताया है। प्रोकॉन-एसपी ने यह भी बताया है एप्पल के इस कदम से पर्यावरण को कोई लाभ नहीं दिख रहा। 
एजेंसी ने पूछा- क्यों नहीं घटाई कीमत?
अपने फैसले में एजेंसी ने एप्पल से यह भी पूछा कि क्या कंपनी ने चार्जर निकालने के बाद iPhone 12 की कीमत घटा दी है? हालांकि एप्पल की तरफ से इसका कोई जवाब नहीं मिला है। कंपनी ने ऐसे सवालों के जवाब भी नहीं दिए, जैसे कि चार्जर के साथ और उसके बिना हैंडसेट की कीमत क्या थी, और क्या कंपनी ने चार्जर का प्रोडक्शन कम कर दिया है?
iOS अपडेट को लेकर भी लगाई लताड़
बॉक्स के साथ चार्जर ना मिलने के अलावा एजेंसी ने कंपनी को कुछ अन्य मुद्दों पर भी सवाल पूछे हैं। iOS अपडेट के मामले पर एजेंसी ने पूछा, 'ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ यूजर्स को आईफोन्स अपडेट करने के बाद कई फंक्शन में दिक्कत आई थी, जिसमें Apple ने कोई मदद नहीं की। एप्पल को यह समझने की जरूरत है कि ब्राजील में कड़े उपभोक्ता संरक्षण कानून और संस्थान हैं। जिनका एप्पल को सम्मान करना होगा।'
चार्जर हटाने की एप्पल ने बताई थी यह वजह
बता दें कि एप्पल ने पिछले साल अक्टूबर में आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी ने उस समय दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया था, जब बॉक्स के साथ चार्जर ना देने की बात कही थी। हालांकि कंपनी ने इसके पीछे एक जरूरी वजह भी गिनाई थी। एप्पल का कहना था कि चार्जर ना देकर कंपनी ई-वेस्ट की समस्या को कम कर रही है,जिससे पर्यावरण को फायदा होगा।  सैमसंग ने भी इस तरकीब को अपनाया है

Friday, March 19, 2021

राम मंदिर पर मुहूर्त शूट के लिए अयोध्या पहुंचे अक्षय


  


अयोध्या।
अभिनेता अक्षय कुमार अपने दूसरे को-स्टार्स जैकलीन फर्नाडीज और नुसरत भरूचा संग अपनी नई फिल्म 'रामसेतु' के मुहूर्त के लिए गुरुवार को अयोध्या रवाना हुए। कलाकारों के साथ मिलकर अक्षय ने पहले अयोध्या के राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा संग मुलाकात की, जहां वह श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अन्य सदस्यों से भी मिले।
दोपहर बाद ये कलाकार राम जन्मभूमि मंदिर में जाएंगे, जहां दर्शन-पूजन के बाद ये 'रामसेतु' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू करेंगे।
शाम को अभिनेता लखनऊ लौट आएंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग उनके मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
'रामसेतु' के निर्देशक अभिषेक शर्मा है, जिसका निर्माण अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है।
फिल्म की शूटिंग कई अलग-अलग हिस्सों में होगी, लेकिन अधिकतर इसे मुंबई में ही फिल्माया जाएगा।
अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले अक्षय ने जैकलीन और नुसरत के साथ बात करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें ये चार्टर्ड फ्लाइट के बाहर नजर आ रहे हैं।
इसके साथ कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, "एक खास फिल्म की खास शुरुआत..टीमहैशटैगरामसेतु मुहूर्त शूट के लिए अयोध्या जा रही है तो अब सफर की शुरुआत होती है। आप सबकी दुआओं की जरूरत है।"

Monday, March 15, 2021

कोडरमा के पूर्व जिप अध्यक्ष महेश राय विस्फोटक,खनन के अवैध कारोबार मामले में गिरफ्तार



कोडरमा।
कोडरमा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष महेश राय को कोडरमा की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है. राय के खिलाफ अवैध खनन, विस्फोटक के अवैध कारोबार व अन्य आरोपों में बिहार के रजौली के अलावा कोडरमा व डोमचांच थाना में कई केस दर्ज है.
हाल के दिनों में वन्य प्राणी आश्रयाणी क्षेत्र अंतर्गत सिरसिरवा में पत्थर के अवैध उत्खनन मामले में बड़े स्तर पर हुई कार्रवाई में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष महेश राय का नाम सुर्खियों में आया था. इसके बाद दर्ज हुए मामले में पुलिस अन्य आरोपियों के साथ ही उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. हालांकि, इस मामले में हाल में उसकी गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे जारी होने के बाद पुलिस ने डोमचांच थाना में विस्फोटक के अवैध कारोबार को लेकर वर्ष 2018 में दर्ज एक अन्य मामले में उसे गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, वन्य प्राणी आश्रयणी अंतर्गत सिरसिरवा में पत्थर के अवैध उत्खनन मामले में 19 जुलाई, 2020 में डीसी रमेश घोलप के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की टीम ने बड़े स्तर की छापेमारी की थी. यहां करीब 10 एकड़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर खनन का कार्य किया जा रहा था. इस वजह से खदानों की गहराई 150 से 200 फीट तक हो गयी है, जबकि इस क्षेत्र में किसी भी तरह की गतिविधि की सख्त मनाही है. टीम ने उस समय 4 पोकलेन मशीन यहां से जब्त किया था.
अवैध खनन को लेकर उस समय महेश राय, उसके भाई लक्ष्मण राय और आनंद राय पिता जगदीश राय निवासी ढ़ोढ़ाकोला डोमचांच सहित 22 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. सभी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न एवं झारखंड लघु खनिज संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराएं लगायी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को पिछले दिनों अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया था, पर महेश राय गिरफ्त में नहीं आ सका.
सीनियर ऑफिसर्स लगातार उसकी गिरफ्तारी को लेकर निर्देश जारी कर रहे थे. इसी बीच इस केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे लग गया, पर पुलिस के पास डोमचांच में अवैध विस्फोटक को लेकर दर्ज मामले में वारंट हासिल था. सीनियर ऑफिसर्स को मिले मोबाइल लोकेशन के आधार पर जानकारी मिली कि महेश राय गावां के मालड़ा में हैं.
सूचना पर पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में छापेमारी की. मालडा- पिहरा पथ पर नगवा के पास जब पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो वहां कुछ देर के लिए विवाद भी हो गया. हालांकि, बाद में उसे गिरफ्तार कर कोडरमा लाया गया. एसपी के अनुसार उसकी गिरफ्तारी सतगावां थाना क्षेत्र से हुई है.
छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदी कार जब्त, तस्करी कर बिहार ले जाने की थी तैयारी
अवैध विस्फोटक को लेकर मामला है दर्ज : एसपी
इस संबंध में एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने कहा कि महेश राय की गिरफ्तारी डोमचांच थाना में वर्ष 2018 में अवैध विस्फोटक को लेकर दर्ज मामले में की गयी है. उस समय विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत कांड संख्या 15/18 दर्ज किया गया था. उसकी गिरफ्तारी सतगावां थाना क्षेत्र के पास से विशेष टीम ने की है.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...