Friday, August 13, 2021

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के गोड्डा में शूट की गई फौजी मेरा भाई हुई रिलीज



गोड्डा। 
झारखंड के गोड्डा जिले के छोटे से कसबे महागामा के ऊर्जा नगर ईसीएल कालोनी में यहां के प्रतिभावान युवा कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फौजी मेरा भाई नाम के एलबम की शूटिंग की है। कलाकारों ने महज दस दिनों की कड़ी मेहनत के बाद इस एलबम की शूटिंग की है। इस एलबम को 13 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है और इसका टेलर 10 अगस्त को झारखंड रनर बिट्टु चैनल पर अपलोड किया गया। टीम जुगाड़ आफिसयल स्टूडियो में बनी इस एलबम का कास्टिंग बिट्टु जायसवाल ने तैयार किया है तथा सिंगर के तौर पर अभिषेक गुप्ता उर्फ ऋषभ गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं लिरिक्स  राहुल शर्मा और  आकाश कुमार तथा कोरियोग्राफी विनय ने तैयार की है। इस एलबम की थीम यह है कि स्कूल में  बच्चे पढने के लिए जा रहा हैं, कुछ आतंकी संगठन समाज में भय पैदा करने के लिए बच्चे को स्कूल भैन को रोक कर किडनैप कर लेते हैं। इस घटना की जानकारी बगल में रह रहे फौजी को मिलता है ।आतंवादी बच्चे को पुराने खंडहर में छिपा कर रखता है जिसको फौजी अपने जान पर खेल कर बच्चे को बचाता है। इस घटना में दो फौजी घायल होकर नौ आतंकवादियों को मार गिराकर बच्चों को सुरक्षित निकाल कर परिजन को सौंप देता है।बच्चों के मिलने से परिजनों में फौजी के प्रति सम्मान बढ जाता है।
बता दें कि अभिषेक गुप्ता उर्फ ऋषभ गुप्ता ने अपनी मधुर ध्वनि से इसके गीत को सजाया संवारा है।आपको बता दें कि श्री गुप्ता जिले के प्रख्यात व अनुभवी यूएनआई पत्रकार डॉ सुनील गुप्ता के पुत्र हैं।

Thursday, August 12, 2021

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अपनी मांग पर अड़े एबीपीएसएस के देश भर के पत्रकार

एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वेश तिवारी ने किया झारखण्ड से प्रतिनिधित्व

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अग्रसर छत्तीसगढ़ सरकार से शीघ्र पहल की अपील

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अपनी मांग पर अड़े देश भर के पत्रकार



गिरिडीह।
 देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने को लेकर देश भर के पत्रकारों के साथ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति लगातार संघर्षशील रहा है।संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने कहा कि आने वाले दिनों में दिसम्बर में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में देश के कई राज्यो के पत्रकार शामिल होंगे।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडीया ने बताया कि पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर 2022 में दिल्ली में एक महाआंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया है।


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में 22 राज्यों के पत्रकारों ने भाग लिया।अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर छत्तीसगढ़ में हो रहे संघर्ष एव देश मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए सामूहिक रूप से चर्चा की गई।


कहा कि संगठन के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यो से  कोरोना वॉरियर्स पत्रकारो का सम्मान करते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जल्द से जल्द यदि सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून प्रदेश में लागू नही किया गया तो आने वाले दिनों में राजधानी में प्रदेश ही नही देश भर के पत्रकार एकत्रित होकर महाआंदोलन करेंगे । 


अधिवेशन में महाराष्ट्र के नागपुर से पहुंचे किसान नेता अविनाश भाऊ काकड़े ने पत्रकारों के पक्ष में बात करते हुए मोदी सरकार के साथ भूपेश सरकार को कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून देश एव छत्तीसगढ़ में जल्द से जल्द लागू करे।साथ ही पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार अभी जाग जाये और एकत्रित हो जाये आने वाला दौर आपके लिए और कठिन होने वाला है, क्योंकि सरकार नही चाहती है कि आप सच्चाई को जनता तक पहुँचाए ।


अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पांडेय ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भुपेश सरकार से एक प्रतिनिधिमंडल आने वाले दिनों में मुलाकात करेगा और प्रदेश में जल्द से जल्द सुरक्षा कानून लागू करने की पुरजोर अपील करेगा। 
मौके पर बिलासपुर में पत्रकार कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह के साथ एकता ब्लड बैंक के सौजन्य से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों ने स्वेक्षापूर्वक रक्त दान किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शंकर पांडेय के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में अविनाश भाऊ काकड़े, किसान नेता,हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीके केशरवानी, सचिव राकेश पांडेय,डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह गौतम ,सचिव रवि पांडेय,अधिवक्ता आलोक गुप्ता जी के साथ बिहार,उत्तरप्रदेश,गुजरात, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मध्यप्रदेश,के अलावा प्रदेश के जिलों से भारी संख्या में पत्रकार शामिल हुए ।
सम्मान समारोह में कोरोना के कारण मृत पत्रकार साथियों के साथ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान,भरत सिंह जाला, योगेश शाह,सलीम भवानी, योगेश व्यास,गुजरात से जुड़े पत्रकार सुरक्षा समिति के पत्रकार साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 पत्रकार  कोरोना वेरियर्स सम्मान समारोह में आये बहुत से पत्रकारो ने रक्त दान शिविर में रक्त दान किया जिनको समिति ने आभार व्यक्त किया एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया गया इसमे सहयोग कर रही संस्था एकता ब्लड बैंक का भी आभार व्यक्त किया गया ।
समारोह में  पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर चर्चा में राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिद्याभूषण जी,महासचिव राकेश परिहार,रत्नाकर त्रिपाठी,अजय परमार,सरोज जोशी,शहनाज मकल,मनोज सिंह,शेख रईस, अमन खान,सर्वेश तिवारी,मकसूद आलम,नितिन सिन्हा के साथ अन्य प्रदेश के पत्रकारो ने अपने विचार रखे।समारोह का संचालन राष्ट्रीय महासचिव राकेश प्रताप सिंह परिहार ने किया।


Tuesday, July 27, 2021

झारखंड में विधानसभा-लोकसभा की सीटों का नए सिरे से परिसीमन, इंटरनेट व मीडिया में Viral News की क्या है सच्चाई!!

झारखण्ड विस का नए सिरे से परिसीमन हो गया है। नए परिसीमन के आधार पर ही झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 होगा। यह खबर पिछले कई दिनों से इंटरनेट मीडिया के विभिन्न मंचों-फेसबुक और वाट्सएप आदि पर वायरल है। इसके बाद से लोग सच्चाई जानना चाह रहे हैं। यह खबर किसी भी परंपरागत मीडिया से जेनरेट नहीं हुई है। यही कारण है कि लोग जानना चाह रहे हैं कि सच क्या है ? विधानसभा की सीटों के साथ ही झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के परिसीमन की भी बात की जा रही है। वाट्सएप पर परिसीमन से संबंधित अधिसूचना भी प्रसारित की जा रही है। हालांकि यह अधिसूचना पुरानी है। साल 2007 की अधिसूचना है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है ? *अधिसूचना के अनुसार झारखंड में घट जाएगी ST के लिए आरक्षित सीटें* भारत परिसीमन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोक रोड, नई दिल्ली से जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड में विधानसभा के लिए 81 सीटें होंगी। यहां पहले से 81 विधानसभा सीटें हैं। परिसीमन के बाद सीटों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं होगा। परिवर्तन विधानसभा की भौगोलिक स्थिति और आरक्षित श्रेणी में होगा। फिलहाल झारखंड में अनुसूचित जनजाति ( ST) के लिए 28 सीटें हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति (SC) के लिए 8 सीटें आरक्षित हैं। नए परिसीमन के अनुसार एसटी की सीटें घटकर 22 और एससी की सीटें बढ़कर 10 हो जाएंगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल साबिगंज जिले के बरहेट से विधायक हैं। परिसीमन के बाद सीट का नाम बदलकर बरहड़वा कर दिया गया है। साथ ही यह सीट एसटी के लिए न होकर सामान्य होगी।     होल्ड पर है झारखंड में परिसीमन वायरल खबर आधा सच और आधा फसाना है। दरअसल, झारखंड विधानसभा की सीटों और यहां की लोकसभा की सीटों का परिसीमन होल्ड पर है। साल 2007 में देश भर में विधानसभा और लोकसभा की सीटों का परिसीमन हुआ। यह परिसीमन 2009 के लोकसभा चुनाव से देशभर में लागू हो गया। तब झारखंड में भी लागू होना था। लेकिन यहां के आदिवासी ( ST) विधायकों ने विरोध किया। विरोध का कारण यह था कि परिसीमन प्रस्ताव लागू होने के बाद झारखंड विधानसभा में ST की  सीटें घट जाएंगी। जब परिसीमन रिपोर्ट लागू हो रहा था उस समय मधु कोड़ा झारखंड के मुख्यमंत्री थे। मधु कोड़ा सरकार कांग्रेस और झामुमो के समर्थन से चल रही थी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। सोनिया गांधी यूपी सरकार की अध्यक्ष थीं। मधु कोड़ा के नेतृत्व में झारखंड के आदिवासी नेताओं और विधायकों ने सोनियां गांधी और मनमोहन सिंह से मुलाकात की। झारखंड में परिसीमन आयोग की रिपोर्ट लागू न करने के लिए जोर दिया गया। नतीजतन, झारखंड में परिसीमन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं हुई। जबकि पूरे देश में लागू हो गई। झारखंड विधानसभा सीटों का परिसीमन अब भी होल्ड पर है। कभी भी लागू हो सकता है।  *पुरानी खबर इंटरनेट मीडिया पर वायरल* झारखंड विधानसभा की सीटों के परिसीमन की जो रिपोर्ट इंटरनेट मीडिया पर वायरल है, वह 13-14 साल पुरानी है। फिलहाल इस रिपोर्ट का कोई मतलब नहीं है। वायरल खबर को देखकर किसी भी विधानसभा क्षेत्र के विधायकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Monday, July 26, 2021

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के अधिवेशन में विभिन्न प्रदेशों के पत्रकारों का लगेगा जमघट



।।डेस्क न्यूज।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा कोरोना काल के दौरान देश,समाज के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल कर चौथे स्तम्भ को मजबूत करने का कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने का अहम् निर्णय लिया है। आगामी 8 अगस्त को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा बिलासपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है|



अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कहा कि सभी पत्रकार मित्रो को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आपके द्वारा कोरोना काल में देश व समाज के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल कर चौथे स्तम्भ को मजबूत करने का कार्य किया गया है। पत्रकारों के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।आगामी 8 अगस्त को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक झूलेलाल मंगल भवन, नया बस स्टैण्ड, थोक फल सब्जी मार्केट, तिफरा, बिलासपुर में कोरोना वॉरियर्स पत्रकार सम्मान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा कानून छत्तीसगढ़ में लागू किए जाने की मांग पर परिचर्चा में आप भी अपनी बातो को रख सकते है|



इधर पत्रकार संगठन एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडिया ने कहा है कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन हैं, जिसने सबसे पहले "पत्रकार सुरक्षा कानून" की मांग रखी और इसके लिए पूरे देशमें अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते हमारे इस अभियान में थोड़ी रुकावट पैदा हो गई थी, लेकिन अब देश में स्थिति सामान्य हो रही हैं, यह देखते हुए हमे फिर अपने मकसद को कामयाब बनाने के लिए जी जान से जुटना होगा। इसी उद्देश्य से हम 8 अगस्त को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एकत्र हो रहे हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिलासपुर की इस बैठक में देश के 22 राज्यों के पत्रकार शामिल हो सकते हैं। श्री कलावाडिया ने आगे कहा कि हमे हर एक राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को आगे रखकर अभियान को आगे बढ़ाना है। देश के हर राज्य में हमे प्रदेश से तहसिल स्तर तक संगठन की नींव रखनी होगी, तभी जाकर हम अपने मकसद में कामयाब होंगे। कहा कि हमे पूरा विश्वास है कि पूरे देश के पत्रकार साथियों हमारे इस महा अभियान में शामिल होकर लोकतंत्र को बचाने एवं पत्रकारिता को जिंदा रखने की हमारी मुहिम में पुरजोर साथ देंगे। इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए ही हमने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति _ABPSS के  वॉट्स ऐप ग्रुप बनाए हैं। कहा कि मैं चाहता हूं कि इस ग्रुप में सिर्फ पत्रकारिता और हमारी मुहिम एवं संघठन की ही बात रखी जाय। न्यूज और बाकी के फालतू मेसेज एबीपीएसएस के किसी भी ग्रुप में न हो। ग्रुप एडमिन नियमो के अधीन ही ग्रुप चलाए। पत्रकार सुरक्षा कानून लाने के लिए हमे अनुशासनबद्ध संगठन चाहिए। जो मित्र ग्रुप नियमो का पालन कर सकते हैं वो ही ग्रुप में रहे अन्यथा ग्रुप छोड़ दें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द हम सभी राज्यों का दौरा करेंगे और एकदूसरे से मिलेंगे। 


            

युवा संगठन इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत सरिया रोड स्थित शहीद महेंद्र सिंह भवन मे कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र व राज्य  सरकार से पांच सूत्री मांग की गई। कार्यक्रम में शामिल बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कोविड-19 का देश के नागरिकों ने एकजुट होकर मुकाबला किया। इस मुसीबत की घड़ी में एक दूसरे का हाथ थामा, जबकि  सरकारों ने अपने हाथ खींच लिए थे। सरकार की आपराधिक लापरवाही के कारण वायरस से, फंगस से, आक्सीजन, अस्पताल या दवा के अभाव में हमने लाखों लोगों को खो दिया। ऐसे भी बहुतों की जाने गईं  जिन्हें कोविड के अलावा कोई जानलेवा बीमारी थी। उन्हें अस्पतालों में जगह न मिल पाई। इतनी बड़ी तबाही के बाद भी इन सरकारों की कोई दिलचस्पी हॉस्पिटलों के हालात बेहतर करने में नहीं दिख रही है।  इनौस के राष्ट्रीय सचिव संदीप जायसवाल ने कहा कि देश के लाखों परिवार अपनों को बचाने के दौरान प्राइवेट हॉस्पिटलों द्वारा लूट लिए गए जिसके कारण लाखों-लाख लोग कर्ज में डूब गए।  कोविड की इस दूसरी लहर में भी करोड़ों लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। रोजगार के लिए वर्षों से धक्के खा रहेम। तेनुघाट ओपी कांड संख्या 52/2021 के पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए दहेज मुक्त झारखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अभियुक्त नसरुद्दीन अंसारी, उसका पुत्र मोहम्मद अली, दामाद सफीक अंसारी, बेटी अंजुम परवीन एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही झारखंड का दौरा करेंगे और राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात  करेंगे।उन्होंने कहा कि दहेज़ लोभी अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाने के लिए संस्था का शत प्रतिशत प्रयास जारी रखेंगे।साथ ही घाटो स्थित टाटा कोलियरी में कार्यरत दोषी लड़का मोहम्मद अली को नौकरी से निष्कासित कराने के लिए संस्था के पदाधिकारी टाटा माइन्स के वरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नसरुद्दीन अंसारी और मोहम्मद अली जैसे दहेज लोभी व्यक्ति समाज के लिए कलंक हैं,इसीलिए ऐसे लोगों को समाज से बहिष्कार करना चाहिए और भविष्य में ऐसे लोगों के साथ शादी ब्याह करने से बचना चाहिए। शराफत का चोला ओढ़कर दहेज मांगने जैसा घृणित कार्य करने वाले नसरुद्दीन अंसारी को सा

Thursday, June 10, 2021

फिंगर प्रिंट का नकली रबर स्टाम्प बना कर खाते से पैसा निकासी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश



लोहरदगा।
फिंगर प्रिंट का नकली रबर स्टाम्प बनाकर बैंक खाते से पैसा निकासी करने के मामले में आठ अभियुक्त को लोहरदगा पुलिस ने  गिरफ्तार किया। सिम , लैपटॉप, सहित 32 फिंगर प्रिंट का स्टाम्प बरामद किया गया है। इस फर्जी निकासी में कुछ मास्टर माइंड का तार पटना से भी जुड़े होने की सन्देह जतायी जा रही है। बताया जाता है कि कुछ प्रज्ञा केंद्रों में सरकारी योजना जैसे आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड आदि की लाभ देने के नाम पर ग्रामीणों से सारी डेटा हासिल करने के बाद उनके घर पर जा कर ये लोग धोखा दे अंगूठा लगवा लेते हैं। और उसी अंगूठे के आधार पर जाली स्टाम्प बना कर फर्जी तरीके से पैसा निकालने का कार्य करते है। एसपी प्रियंका मीणा से जागरूकता फैलाने की अपील करते हुए ऐसी जालसाजों से बचने की अपील की है। श्रीमती मीणा ने कहा मोबाईल में बहुत ऐसी एप्प है एवं फर्जी लोग फोन कर आधार व खाते की ओटीपी की मांग कर बैंक से पैसा उड़ाने का कार्य कर रहे है उससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपरोक्त जानकारी प्रियंका मीीणा, अधीक्षक लोहरदगा ने मीडिया को दी।

Monday, May 31, 2021

Local Videos

इसरी बाज़ार NH2 के आसपास के घरों में बारिश का पानी लगने से परेशान लोगों को मिली राहत, रात में हुआ नाले की मरम्मत https://public.app/s/fW5iM अपने क्षेत्र डुमरी की खबरों के लिए डाउनलोड करें पब्लिक (Public) ऐप https://goo.gl/K25sy1

Local Videos

भाजपा के सेवा ही संगठन के तहत डुमरी में कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर वितरित की राहत सामग्री https://public.app/s/TvoEb अपने क्षेत्र डुमरी की खबरों के लिए डाउनलोड करें पब्लिक (Public) ऐप https://goo.gl/K25sy1

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...