Saturday, March 2, 2019

अभिनंदन तो झांकी है,लेकिन आतंकवाद अभी बाकी है......

             (File Photo)

ये सही है कि भारत का जाबांज सही सलामत वापिस आ गया है, परंतु वह जिस मिशन के लिए काम कर रहा था, क्या वह खत्म हो गया है? नहीं! अभिनंदन साधन मात्र था जिसे साध्य पर चलाया गया था, परंतु पिछले दो तीन दिनों तक हमारा पूरा ध्यान साधन अर्थात अभिनंदन पर टिक गया था।

पाकिस्तान अपनी सोची समझी कुशल रणनीति के तहत भारतीय मानस को भावनात्मक रूप से दूसरी ओर मोड़ने में सफल रहा। हमारी भारतीय मीडिया भी हमें दिनभर वही परोसती रही जो पाकिस्तान चाहता था और आम जनता भी वह देखती रही।

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाक अधिकृत कश्मीर तथा पाकिस्तान के जैश-ए-मुहम्मद के आतंकवादी ठिकानों पर बम गिराए थे। उसके बाद से तो पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन का और भारत की जवाबी कार्रवाई का सिलसिला चल ही रहा है। आज भी सीमा पर हमारे जवान शहीद हो ही रहे हैं।

भगवान की कृपा अभिनंदन पर थी और वे सही सलामत स्वदेश लौट आये हैं परंतु अब भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इसके बाद पाकिस्तान कुछ नहीं करेगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने आपको शांतिदूत साबित करने का जो नाटक किया है, वह कितने दिन चलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। परंतु भारत को यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारा लक्ष्य अभिनंदन नहीं है। हमारा लक्ष्य आतंकवादी हैं।

डोजियर के डोज से सुधरेगा पाक?
पाकिस्तान लगातार यह कहता आया है कि वह आतंकवाद को पनाह नहीं दे रहा है और जिन जगहों पर भारत ने बम दागे हैं वहां जैश का कोई अड्डा नहीं था मात्र जंगल था। पाकिस्तान के द्वारा आतंकवादियों को बचाने की यह पहली कोशिश नहीं है। इसके पहले भी वह दाऊद, ओसामा बिन लादेन, मसूद अजहर, हाफ़िज़ सईद जैसे अन्य आतंकवादियों को बचाता आया है।

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर जिस जगह पर मारा था वह जैश के उन ठिकानों से ज्यादा दूर नहीं है जहां भारत ने बम गिराए हैं।

ये सभी आतंकवादी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी घोषित किये जा चुके हैं। सभी वांटेड लिस्ट में शामिल हैं, सभी पर ईनाम रखे गए हैं। परंतु फिर भी पाकिस्तान उन्हें शह दे रहा है। हाफिज सईद तो पाकिस्तान में चुनाव तक लड़ लेता है। पाकिस्तान का कहना है कि इनके खिलाफ अगर सबूत मिलते हैं तो वह कार्रवाई करेगा। भारत के द्वारा दिये गए डॉजियर में वे सारे सबूत शामिल हैं जिनसे यह साफ समझ में आता है कि ये आतंकवादी हैं। अब पाकिस्तान को इन सभी पर कार्रवाई करना आवश्यक होगा। परंतु अगर धीरे-धीरे उस पर से दबाव हटता रहा तो वह अपनी फितरत के अनुसार कार्रवाई करने से मुकर जाएगा।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर पाक सेना और आई एस आई का भरपूर दबाव है। जिस तरह से कल विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी में देर की जा रही थी और अंतिम क्षण तक पाकिस्तान अपनी खुरापातों से बाज नहीं आया उसे देखकर यह समझ जाना चाहिए कि अभिनंदन को छोड़ने का फैसला केवल और केवल भारतीय कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण किया गया है।पाकिस्तान पर यह दबाव चारों ओर से बनाये रखना बहुत आवश्यक होगा।

भारत का एक वर्ग जो सोशल मीडिया पर #saynotowar चला रहा है और भारत सरकार और सेना से जवाब तलब कर रहा है ,वह देशद्रोह जितना ही बड़ा अपराध है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह से वह अलग थलग पड़ गया है ये भारत के लिए शुभ संकेत है। यही वह समय है जब उसे अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति और सैनिकी कार्रवाई करके चारों ओर से घेरा जा सकता है। अतः अब यह आवश्यक है कि अभिनंदन के घर वापस आने की खुशियां मनाने के साथ ही हम यह भी ध्यान रखें कि पाकिस्तान अब उस सांप की तरह हो गया है जिसकी पूंछ पर भारत ने पांव रखा है और वह हर हाल में भारत को डसने का प्रयत्न करेगा ही। इस समय हमारी सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी क्योंकि अभिनंदन तो झांकी हैं पर आतंकवादी बाकी हैं…… (हिं.विवेक)

भारतीय पायलट अभिनंदन को छोड़ने को लेकर हुआ बड़ा चौंकाने वाला खुलासा

         . .  (File Photo)

पाकिस्तान के एफ 16 लड़ाकू विमान का पीछा करके उसे मार गिराने वाले पायलट अभिनंदन वर्तमान को छोड़ने के पाकिस्तान के फैसले के पीछे की पूरी कहानी सामने आ रही है। भारती न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक इमरान खान के इस फैसले के पीछे जिनेवा संधि नहीं, बल्कि भारत के हमले का अल्टीमेटम था।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि पायलट के पाकिस्तान के कब्जे में होने की खबर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बेहद नाराज थे और उन्होंने इसकी जवाबी कार्रवाई जल्द से जल्द करने का मन बना लिया था। इस दौरान भारत ने अमेरिका समेत कई देशों को यह साफ कर दिया कि अगर पाकिस्तान ने 24 घंटे के अंदर विंग कमांडर अभिनंदन को वापस नहीं लौटाया तो भारत पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए स्वतंत्र होगा।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कूटनीतिक जरियों से इस बात की जानकारी पाकिस्तानी सरकार को दी और कहा कि अगर वो गुरुवार शाम तक अभिनंदन को वापस करने का एलान नहीं करता है तो उसके बाद के घटनाक्रम की अमेरिका की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। खास बात यह रही कि चीन और सऊदी अरब के विदेश विभागों ने भी पाकिस्तान सरकार से साफ कर दिया कि पहले वो भारतीय पायलट को रिहा करे, वरना हालात हाथ से निकल सकते हैं।

गुरुवार रात तय था भारत का हमला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने बुद्धवार और गुरूवार की रात को पाकिस्तान के खिलाफ सभी मोर्चों पर एक साथ जंग छेड़ने का फैसला कर लिया था। इनमें मिसाइलों से हमले की भी तैयारी थी।

पाकिस्तानी सेना और सरकार को जब इस बात की भनक लगी तो बुधवार की रात भर उनकी सांसें अटकी रहीं। पाकिस्तान को यह लगता रहा कि कहीं भारत बुधवार को ही हमला न कर दे। इस डर का इशारा इमरान खान ने पाकिस्तानी संसद में दिए अपने भाषण में भी किया है।

इमरान ने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमें डर था कि भारत कहीं मिसाइल हमला ना कर दे इसलिए पूरा देश अलर्ट पर रखा गया था। हवाई सेवाएं रोक दी थी और सेना को किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहने कहा था।’ बुधवार की रात बीतने पर पूरे पाकिस्तान ने चैन की सांस ली।

सुबह से ही इमरान खान और सेना के बड़े अफसरों की बैठकों का दौर शुरू हो चुका था। इस दौरान अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बार फिर से दोपहर 12 बजे के आसपास पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को फोन करके याद दिलाया कि समय बीता जा रहा है।


सौदेबाजी की कोशिश में था पाकिस्तान

भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने पायलट अभिनंदन के बदले सौदेबाजी की कोशिश भी शुरू कर दी थी। इसी के तहत पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने वहां के टीवी चैनल जियो न्यूज़ को फोन पर इंटरव्यू में कहा कि अगर भारतीय सेनाएं पीछे हट जाएं तो वो अभिनंदन को छोड़ने को तैयार हैं। लेकिन विदेश विभाग ने इस पेशकश का जवाब यह दिया कि ‘पाकिस्तान से कोई सौदेबाजी नहीं होगी और अगर उसने विंग कमांडर अभिनंदन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं।’

गुरुवार दोपहर 2 बजे के आसपास भारतीय टीवी चैनलों पर विदेश मंत्रालय के ऐसे सख्त तेवरों की खबर आने के बाद पाकिस्तान समझ गया कि सौदेबाजी की कोशिशें उसे महंगी पड़ सकती हैं। पाकिस्तानी सेना से हरी-झंडी मिलने के बाद इमरान खान ने आनन-फानन में संसद में रिहाई का एलान करने का फैसला किया।

इस ऐलान से पहले अमेरिकी सरकार और इस्लामाबाद में भारतीय राजदूत को फोन पर यह जानकारी दे दी गई थी कि रिहाई का थोड़ी देर में ऐलान होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप इस वक्त वियतनाम के हनोई में उत्तर कोरिया के किम जोंग उन से मिलने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वहां पर मीडिया को यह जानकारी दी कि थोड़ी देर में कुछ अच्छा होने वाला है। उनका इशारा इसी बात की तरफ था।

आतंक से लड़ाई में अब आगे क्या होगा?

हमारे सूत्र ने बताया कि भारत ने पूरे विश्व समुदाय को जता दिया है कि पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क के सफाये के बिना वो अब चुप नहीं बैठेगा। भारत ने कहा है कि या तो पाकिस्तान खुद इन ठिकानों को खत्म करे या भारत को यह काम करना पड़ेगा।

साफ है कि भारत ने जता दिया है कि वो आगे फिर से पाकिस्तान के अंदर हमले करेगा। इस बात की भी जानकारी भी अमेरिका से लेकर चीन और सऊदी अरब जैसे पाकिस्तान के हितैषी देशों को दे दी गई है। भारत सरकार ने यह शर्त भी रखी है कि पाकिस्तान हाफिज सईद और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकवादियों को उसे सौंपे।

पूरी दुनिया इस बात को समझ रही है कि भारत इस मामले में अब झुकने को तैयार नहीं है। ऐसे में आगे भी पाकिस्तान को ही झुकना होगा, जिसकी शुरुआत इमरान खान ने कर दी है।

B A Pass 2 actress Kritika Sachdeva all set for her first music video, Viral. With Altaaf sayyed

Kritika Sachdeva, who marked her acting debut with B A Pass 2, is gearing up for her first ever music video titled Viral. Produced and directed by Narendra Singh, the music video is voiced and composed by Altaaf Sayyed and Manny Verma. Atiya sayyed has penned the lyrics of this song and is slated to release on March 3rd, 2019 in Digitunes.


Singer and composer  Altaaf Sayyed says, "Ya it was challenging for me but earlier I have done a lot of romantic and sad songs. I believe that my voice texture suits to romantic and sad songs but this time I tried something new. I composed this fast number along with Mani Verma and I collaborated with actress Kritika Sachdeva, who debuted in B. A Pass 2 act and tried something different.”


“Viral is a fast number with a Punjabi touch in which I acted and danced too. I tried to manage and learn a lot of things and it was fun and very adventurous for me. I'll be planning more such songs because the whole team is very happy with this outcome. It has shaped up well,” Altaaf adds.


Elated actress Kritika Sachdeva shares, “It was a great experience shooting this song. B. A. Pass 2 was a serious film but Viral is a party kind of a song with lots of glamour. Both were like opposite of each other and since I am a big fan of Altaaf sir's song, 'Naino ki Jo Baat Naina Jane hai' which was the most viral song of 2018, It was a privilege to work with him and I hope Viral song, gets viral soon.”

Modi's Victory; Trump's Card, Raj Thakare popular as 'Raja Pakistani' among mumbaikars

From d desk of Abhijeet Rane:


Modi's Victory 

Trump's Card

*

 the Marathis are ridiculing Raj Thakare as

 RAJA PAKISTANI

 in social media

 because he accused Doval & Modi 

of sacrificing lives of 40 CRPF persons 

to clinch political benifit out of it.. 

But now hard-hit  opposition leaders

 like Rahul, Mamata, Akhilesh, Chandrababu 

all have in chorus alleged Modi

 of taking disadvantage & undue milage of

 Jawan's sacrifice & bravado. 

Raj Thakare being first 

to doubt Modi's credentials 

& motive behind unproclaimed war 

was brutally targeted 

by social media 

While now immpartial media is

 indicative of opposition's allegations 

have substance in it. 

It's a fact that 

d mass hysteria

 over surgical strike 2

 is unprecedented &  never before phenomenon

 putting Modi on equal status 

that of Indira Gandhi 

after she won Bangala Desh war. 

If by hook or crook

 Modi successfully sustains

 d euphoria till election 

then Modi's NDA would break

 record of Rajeev Gandhi

 when he had 3/4 th majority in Parliament

 after assassination of Indira Gandhi. 

Only hurdle in Modi's way to grand success would be

 unperceived unexpected backlash from Pakistan 

which would sabotage Modi's swing. 

But as i watch

 international news channels

 covering India Pakistan clashes 

as they don't call it war

 i have noted that

 according to foreign media

 USA president Donald Trump

 has played a major role

 in the chain of events. 

According to foreign media

 Trump wants Modi to return

 to power with thumping majority 

as he is d right PM 

to take care & nurture USA's interests 

not just in India

 but whole of south east Asia. 

Modi is considered 

as a trustworthy dependable friend 

of USA & personally Trump 

who also would be seeking reelection

 as president of USA 

and would like to have his lovable friend Modi

 in India during next term. 

As I watch foreign channels

 with disbelief

 they suggest that 

at d moment Trump has forced Imran  khan & military junta 

 in Pakistan to be submissive

 and on low key profile

 before India 

so that Modi has a smooth sailing through election.

  In case of USA & RUSSIA

 anything is possible

 because it is rumored 

that it was Russia's Putin

 who managed Trump's victory in USA

 presidential election 

so i feel aprehensive 

that even USA and Trump 

may manipulate Modi's victory

 by ensuring defeat of Pakistan. 

If USA offers compansation

 to Pakistan 

in monetary help

 which Pakistan needs badly 

then  who knows

 Pakistan may retreat to make Modi victorious.

 Imran Khan's body language and speeches

 indicate he is under pressure

 now it may be from Trump 

to keep his profile low. 

Let us keep our fingers crossed

 as Indian & foreign media is putting up totally contradictory and wild theories.

 Modi's victory is gurrented 

but d real SUTRADHAR 

we may or may not come to know !!!

---


Friday, March 1, 2019

JAMMU: Pak violates ceasefire, 3 died &1 injured in Jhullas of Poonch

 on March 1, 2019

Pak violates ceasefire, three died one injured in Jhullas


JB singh, Poonch 

POONCH: Pakistan double standard has been exposed again as on one side, Pak sent back IAF Wing commander Abhinandan after prolonged delay as a peace gesture projected by Pak PM Imran Khan and on the other hand, violated ceasefire again with heavy shelling  in Flore area of village Jhullas this evening in which three civilians died and one inured. 

Rubina Kouser W/o Mohd Younis age 26/26 years R/o Mohalla Kasbi Flore Salotri, Mohd Shabnam S/o Mohd Younis age 4/5 years, Shazia Kouser D/o Mohd Younis age 3 years died where as Mohd Younis S/o Wahab Din age 32/34 received huge injuries. 

SSP Poonch Ramesh Angral also confirmed that three persons have died.

अभिनंदन की वापसी पर दुनिया भर की मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐसे सराहा

             (File Photo)

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान आज वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लेकर आएंगे। भारतीय सेना के पराक्रम और सरकार के कूटनीतिक चक्रव्यूह के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। भारत ने दो टूक कहा था हर हाल में अभिनंदन की बिना शर्त सकुशल रिहाई चाहता है। दबाव रंग लाया और गुरुवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अभिनंदन की रिहाई का एलान कर दिया। भारत की इस कामयाबी को कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है। दुनिया भर की मीडिया ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।


14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके 12 दिनों बाद 26 फरवरी को भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर 325 आतंकवादी और आतंकियों के ट्रेनर का सफाया कर दिया था। 


इनमें कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को तुरंत फैसला लेने वाले नेता के रूप में पेश किया। वहीं पाकिस्तान के सामने अपनी रणनीति तय करने की चुनौती है। 

द गार्जियन

ब्रिटेन के अखबार द गार्जियन ने लिखा है कि इमरान खान का भारतीय पायलट अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने का एलान काफी आश्चर्यजनक है। जिसके बाद पाकिस्तान भारत पर दबाव बनाएगा जिससे तनाव कम हो। लेकिन जब तक पाकिस्तान यह स्वीकार नहीं कर लेता कि वह अपनी जमीन पर मौजूद आतंकी संगठनों पर कार्रवाई कर रहा है, तब तक भारत अपनी कार्रवाई जारी रख सकता है। यही वह मुद्दा है जिसके चलते बीते दो दिन में परमाणु शक्ति से लैस दोनों देश युद्ध की कगार पर खड़े हो गए हैं। 

न्यूयॉर्क टाइम्स

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि कुछ पर्यवेक्षकों का मानना है कि अधिकतर भारतीय खास तौर पर पीएम मोदी के रूढ़िवादी हिंदू राजनीतिक समर्थक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दूसरे प्रस्ताव को मानने में  के पक्ष में नहीं थे। इमरान के इस प्रस्ताव का उद्देश्य मोदी को तनाव कम करने के लिए वार्ता करने के लिए रजामंद करना था। 


काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस की सीनियर फैलो एलिसा आयर्स का कहना है, "बीते कई दशकों से पाकिस्तान के साथ चल रही बातचीत की प्रक्रिया थका देने वाली है। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी समूहों पर कार्रवाई नहीं करने से भारत थका हुआ महसूस करने लगा है। भारतीयों को लगता है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं हो सकती है।" 


ज्यादातर लोगों का यह भी मानना है कि पाकिस्तान की की अर्थव्यवस्था बिगड़ी हुई है और उसकी स्थिति युद्ध लड़ने की नहीं है। चीन समेत कई देश अब पाकिस्तान पर आतंकी समूहों पर कार्रवाई के लिए दबाव बना रहे हैं।

येदुरप्पा के बयान ने आखिर हिला दी भाजपा की चूलें, सरकार पशोपेश में

 

Indian Air Force Aerial Strike को कथित तौर पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिहाज से फायदेमंद बताकर बीएस येदियुरप्पा ने बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष के बयान को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और बीजेपी को निशाने पर लिया है।                                                    दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक येदियुरप्पा ने कहा था कि भारत की इस कार्रवाई से बीजेपी के पक्ष में हवाएं तेज होंगी और ज्यादा सीटें जीतने में मदद मिलेगी। इस पर कांग्रेस ने सवाल पूछा कि क्या यह जवानों के पराक्रम का राजनीतिकरण करने का प्रयास नहीं है? कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर के जरिए निशाना साधा है।   कांग्रेस ने यूं उठाए सवालः सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा, ‘प्रिय मोदी जी, जेटली जी, राजनीतिकरण को लेकर अब और कुछ कहने को रह गया है?’ येदियुरप्पा के कथित बयान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सवाल किया, ‘क्या यह देशप्रेम है या मूर्खतापूर्ण राजनीति है?’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सहित 21 विपक्षी दलों ने बुधवार को आतंक के खिलाफ लड़ाई में सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता प्रकट की थी, हालांकि बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उसके नेता पुलवामा हमले के बाद जवानों की शहादत का ‘राजनीतिकरण’ कर रहे हैं।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...