Saturday, February 15, 2020

आठ माह पूर्व विवाहित युवती ससुराल में मिली फांसी के फंदे से झूलती,ससुराल वाले हुए फरार




युगल किशोर महतो।#गिरिडीह। निमियाघाट थाना क्षेत्र के जोगीडीह में दहेज की बलि चढ़ा दी गयी एक विवाहिता।  मृतका का शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर अपनी बेटी को दहेज के खातिर मार दिए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

घटना के बाबत मृतका के पिता युनूस अंसारी ने बताया कि 8 महीने पहले ही उन्होंने अपनी बेटी मुस्कान खातून का निकाह इलियास अंसारी के साथ बड़े ही धूमधाम से किया था। लेकिन शादी के दो महीने बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग की जाने लगी। उन्होंने बाइक के लिये 20 हजार रुपए दे भी दिया। लेकिन और रुपये की मांग को लेकर उसे ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा।साथ ही उसके साथ मारपीट भी किया जाता रहा।

यूनुस ने बताया कि शुक्रवार को भी बेटी ने फोन पर मारपीट की बातें बतायी थी और वह उसे लेने आने वाले थे।  लेकिन दामाद इलियास ने फोन कर खुद पहुंचा देने की बात कही। और, आज सुबह उन्हें उनकी बेटी की मौत की खबर मिली। 
मृतका के पिता ने हत्या कर शव को फंदे से झूला दिए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।बता दें कि ठीक इसी तरह थाना क्षेत्र में एक अन्य विवाहित महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया था। लेकिन घटना को खुदकुशी करार दी गई थी।

भूमि विवाद के कारण एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काट कर नृशंस हत्या कर दी गई




#बगोदर/गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के जरमुने पंचायत अंतर्गत कोल्हरिया गाँव में बीती रात एक  व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार  से कटकर कर दी गई ၊जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना उस वक्त हुई, जब 40 वर्षीय कृष्णा कोल्ह मजदूरी करके अपने घर वापस आ रहा था၊ घटना के सबंध में मृतक की पत्नि दीपिका देवी ने पड़ोसी पर जमीन विवाद के कारण हत्या का आरोप लगाया हैं। जिसमें रघु कोल्ह, धानेश्वर कोल्ह, संजय कोल्ह, सहित अन्य पर इस हत्याकांड का आरोप लगाया है၊
इधर बगोदर पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही घटना को ले पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।  बगोदर डीएसपी विनोद कुमार महतो ने कहा कि बहुत ही जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा၊

 

Friday, February 14, 2020

फुलवामा हमले में शहादत की ये कैसी तस्वीर, शहीद की पत्नी सड़क पर बेच रही हैं सब्जियां



#झारखंड।
#सिमडेगा । क्या लेंगे मोदी जी, मटर छीलेंगे या आलू, बोलिए ना, आलू 20 रुपए किलो, मटर 30 रुपए किलो, अरे आप आलू-मटर क्यों लेंगे आप तो प्रधानमंत्री हैं, देश के सबसे बड़े नेता हैं, दुनिया की सबसे बड़ी बड़ी पार्टी के सबसे बड़े नेता। आपको कहां फूर्सत आलू-मटर लेने की, ये तो हमारा काम है। हम ही अपना सुहाग भी बलिदान करते हैं और हम ही अपना घर-बार चलाते हैं, आप देश चलाइए, आपको फूर्सत कहां।

आप यकीन करेंगे, घोर राष्ट्रवाद के इस दौर में शहीद की पत्नी विमला देवी सड़क पर सब्जियां बेच रही हैं। जिस दौर में देश के हर स्टेशन पर तिरंगे की ऊंचाई सैकड़ों मीटर तक पहुंच रही है उस दौर में शहीद की पत्नी सौ-दो सौ रुपए की जुगाड़ के लिए तराजू ले आलू-मटर तौलने के लिए मजबूर हैं । ये तस्वीर है सिमडेगा की और ये महिला है शहीद विजय सोरेंगे की पत्नी,  दरअसल तराजू में सब्जियां नहीं नीयत तौली जा रही है । सरकारों की नीयत, पीएम-सीएम-डीएम की नीयत । पलड़े पर एक तरफ है शहादत तो दूसरी ओर है नीयत । अगर नीयत अच्छी होती तो शहीद विजय सोरेंग की पत्नी सड़क पर सब्जियां नहीं बेचतीं दिखतीं और ना ही शहीद की बेटियां फर्श पर बैठ खाना खातीं।

14 फरवरी 2019, साल चुनावी था, और माहौल में कहीं से भी इतनी बुरी खबर की आहट नहीं थी, मगर वेलेंटाइन डे की शाम जो खबर आई उसने पूरे मुल्क को हिला कर रख दिया, विमला देवी के लिए तो मानों आसमान टूट पड़ा । बेटियां बिलख पड़ीं , जो पिता चंद दिनों पहले ही छुट्टियां बिता कर लौटा था, रिटायरमेंट की तारीख नजदीक आ रही थी उनकी शहादत की खबर ऐसे आएगी सोचा तक ना था और जब ताबूत में शहीदे के जिस्म के टुकड़े पहुंचे तो देख कर रोंगेट खड़े हो गए, तब सलामी दी गई थी, परिवार की देखभाल का वादा किया गया था... और आज शहीद विजय सोरेंग की पत्नी सड़क पर सब्जियां बेच रही हैं।

कॉरॉना वायरस त्रासदी:भारत में 2315 उड़ानों के यात्रियों को चेक किया जा रहा है,12 बड़े और 65 छोटे बंदरगाहों को चेक किया जा रहा है


भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि पहले सात एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू की थी जिसमें कलकत्ता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल थे. शुरुआती दिनों में ही इन सब जगहों पर एक्सपर्ट्स की टीम भी भेजी गई है. बाद में इनकी संख्या बढ़ातर 21 कर दी गई और सी-पोर्ट पर भी स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई. इसमें चीन, इंग्लैंड, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर, जापान और कोरिया, इन छह देशों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, इस समय पूरे देश में 2315 उड़ानों के यात्रियों को चेक किया जा रहा है. 12 बड़े और 65 छोटे पोर्ट हैं जहां आने वाले यात्रियों को मॉनिटर किया जा रहा है.

इन पोर्ट पर जिन विमानों का रास्ता चीन से जुड़ता है, वैसे 5776 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है. एनआईबी पुणे में लैब ने करीब 1756 सैंपल को टेस्ट किया जिसमें से सिर्फ 3 पॉज़िटिव पाए गए थे.

नेपाल में कोरोना वायरस का पहला केस सामने आने के बाद नेपाल से जुड़े बॉर्डर वाले राज्यों में भी अलर्ट किया. पंचायत, ग्राम सभा के स्तर पर भी स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी. साथ ही चीन से जुड़ी सीमा वाले राज्यों को भी अलर्ट किया गया.

अब तक सामने आए

भारत में अब तक संक्रमण के तीन ऐसे मामले सामने आए हैं जिनकी पुष्टि हुई है. सारे मामले केरल के हैं जहाँ उन्हें भर्ती रखा गया है. ये सभी किसी न किसी तरह वुहान की यात्रा से जुड़े हैं. उनकी जाँच की गई और पॉज़िटिव पाए जाने पर ट्रीटमेंट दिया गया. फ़िलहाल ये नेगेटिव साबित हो गए हैं. उनमें से एक को डिस्चार्ज भी कर दिया है. बाकी दो को भी कुछ दिनों में डिस्चार्ज किया जा सकता है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ''हमने ट्रैवेल पॉलिसी में फिलहाल बदलाव किए हैं. लोगों को ट्रैवेल करने से मना किया था. जो वीज़ा पहले से जारी हो चुके थे उन्हें भी ख़त्म कर दिया है. विदेशी नागरिक जो चीन से भारत की यात्रा पर थे उनका वीज़ा ख़त्म कर दिया गया है.''कोलकाता एयरपोर्ट के 15 मामले सामने आए हैं.

परिवारिक तनाव के कारण एक पिता ने अपनी दो बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या





Sri Prasad Soni.#बोकारो। जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी में बुधवार बीते देर रात लगभग 11: 30 बजे एक सनकी पिता मनसु सोनी ने अपनी  बेटी 15 वर्षीय प्रिया कुमारी व छोटी 12 वर्षीय किरण कुमारी को गला दबाकर जान से मार दिया। घर के कमरे में सो रही बेटी को घर से बाहर निकाल कर गला दबाकर बगल के झड़ी में फेंक दिया।    प्रिया कुमारी व किरण कुमारी स्थानीय  विनोद बिहारी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी।फुसरो के रेडीमेड दुकानदार मनसु सोनी के दो पुत्र एवं दो पुत्री है।दोनों बच्ची के शव अस्पताल के मर्चरी में रखा गया है। फिलहाल घर मे ताला लगा है। गुरुवार की सुबह घर के बाहर लोगो की भीड़ इकट्ठी थी।मनसु पिछले एक सप्ताह से परिवारिक उलझन के कारण मानसिक परेशानी में था।

Thursday, February 13, 2020

धनबाद के गोमो में दिनदहाड़े 90 हजार रुपये की छिनतई,जांच में जुटी भीड़


 
 

#धनबाद
: तोपचांची थाना अंतर्गत खेशमी वाहन स्टैंड के समीप पल्सर सवार अपराधियो ने दिन दहाड़े एक बुजुर्ग महिला से 90 हजार रुपये की छिनतई कर फरार हो गए.

हरीहरपुर थाना अंतर्गत लोको बाजार निवासी जुलेखा खातून कतरास से 90 हजार रुपए लेकर अपने घर लोको बाजार आ रही थी

इस क्रम में जब वह खेशमी वाहन स्टैंड पहुंच कर थैले में रखे रुपये को अपने बेटे को देने लगी इस दौरान एक  पल्सर पर सवार दो लोग झपटा मारकर रुपये वाले थैले लेकर तोपचांची की ओर भाग निकले.

घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग जमा हो गए. भुक्तभोगी द्वारा इसकी सूचना तोपचांची थाना में दी गई है.

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: 9 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर, देखिए घायलों की सूची...





#भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के स्लोप का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में 9 लोग घायल हो गए, जिसमें 3 की हालत गंभीर है। 4 को रेलवे और 5 को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रेल्वे के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। और घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि हादसे में यात्री पहले प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे थे। इस दौरान ब्रिज पर लगा शेड यात्रियों पर गिर गया। घटना को देखते ही अन्य यात्रियों में दहशत का महौल है। गनीमत रही की हादसे के समय प्लेटफार्म के पास ज्यादा यात्री नहीं थे।

भोपाल हादसे में घायलों के नाम

अयान खान – 15 वर्ष – पुरुष

अनुपम शर्मा – 31 वर्ष – पुरुष

खालिद रहमान – 28 वर्ष – पुरुष

खालिद बेग – 48 वर्ष – पुरुष

सलीम – 38 वर्ष – पुरुष

नाहिद चहां – 37 वर्ष – महिला

मरियम – 18 वर्ष – महिला

अजय सिंह - उम्र 42 वर्ष - पुरुष 

हादसे के बाद जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने स्टेशन पहुंचकर हालत का जायजा लिया तथा सरकार की ओर से साधारण घायलों को 10हज़ार रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घायलों का मुफ्त ईलाज किया जायेगा। घटना की मजिस्ट्रियल जांच करवाई जाएगी। और रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखकर ऐसे सभी स्टेशनों पर जांच और मरम्मत की मांग की जायेगी.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...