Friday, June 12, 2020

झारखंड में 15 जुलाई के बाद 4 चरणाें में स्कूल खाेलने की तैयारी, जेपीईसी का ड्राफ्ट तैयार

*

झारखंड शिक्षा परियाेजना (जेईपीसी) ने सरकारी स्कूलाें काे खाेलने का शेड्यूल तैयार कर लिया है। सीनियर बच्चाें की पढ़ाई 15 जुलाई के बाद और जूनियर बच्चाें की पढ़ाई अगस्त से शुरू करने का प्रस्ताव है। दाेनाें के बीच 15 दिन का अंतराल रखा गया है। सबसे अंत में प्राथमिक कक्षा लगेगी। जेईपीसी ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, जिसे शुक्रवार काे केंद्र काे भैजा जाएगा। ड्राफ्ट में चार चरणाें में स्कूल खाेलने का प्रस्ताव है। इसमें कहा गया है कि पहले 10वीं और इससे ऊपर के बच्चाें के लिए स्कूल खाेला जाए। इसके बाद आठवीं-नाैवीं, फिर पांचवीं से सातवीं और अंत में चाैथी कक्षा तक के बच्चाें काे बुलाया जाए। यह भी कहा गया है कि एक क्लास में एक दिन में 25-30 बच्चाें काे ही बुलाना चाहिए और अलग-अलग राज्याें के लिए स्कूल खाेलने की तिथि अलग निर्धारित करनी चाहिए।

Thursday, June 11, 2020

दहेज मुक्त झारखंड संस्था द्वारा विभिन्न कार्यालयों में होम्योपैथिक आर्सेनिक एलबम30 दवा वितरित किए गए



SRI PRASAD SONI. #विष्णुगढ़/हजारीबाग।आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित होमियोपैथिक दवा आर्सेनिक अल्बम 30, covid 19 के बचाव के लिए विष्णुगढ़ थाना, प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय में चानो मुखिया पार्वती देवी जी के सौजन्य से वितरित किया गया।
दहेज मुक्त झारखंड संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रसाद ने थाना प्रभारी को दवा दे कर इसकी शुरुआत की। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने कहा कि दहेज प्रथा मिटाने के साथ साथ आज संस्था COVID19 के बचाव हेतु दवा वितरण कर रही है जो सराहनीय तथा कल्याणकारी कार्य है।
डॉo विनय कुमार पाण्डेय ने थाना के पदाधिकारियों एवं जवानों को दवा खाने का तरीका बताया।
साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगारी ने कहा कि "संस्था के इस नेक कार्य से बहुत खुशी हुई। इस कार्य के लिए प्रखंड प्रशासन आभार प्रकट करती है।"
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि "कोरोना जैसी वैश्विक माहामारी काल में लगातार हमलोग सेवा दे रहे है, मेरी कोशिश रहेगी कि सभी लोगो को इसका खुराक दिया जाय, जो बन पड़ेगा हमारी संस्था करेगी।"
वही प्रखंड अध्यक्ष माही पटेल ने कहा कि हमारी संस्था इस महामारी में लोगों के बीच लगातार सेवा दे रही है। इस क्रम में दवाई वितरण का कार्यक्रम शामिल है ।
संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक ने की अपील:
संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक डॉo आनन्द कुमार शाही ने लोगो से अपील किया कि सोशल डिस्टनसिंग, मास्क लगाना, साफ सफाई यही इसकी दवा है। उन्होंने यह भी अपील किया कि संस्था से विद्वान, युवा, अच्छे लोग जुड़ कर कार्य करे और सहयोग करे।आज के कार्यक्रम में दहेज मुक्त झारखंड के प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल, मुखिया प्रतिनिधि द्वारिका महतो उर्फ डीएम, अनुराग बर्मन, प्रभात सोनी, बजरंग दल सह सत्संग प्रमुख वरुण कुमार, रवि सिंह(करणी सेना प्रदेश आई टी सेल प्रमुख), अवधेश सिंह, मनोज शीतल, दीपक तिवारी दशरथ रॉय, राजू श्रीवास्तव व अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजयूमो जिला अध्यक्ष सह व्यक्तिगत संवाद प्रभारी द्वारा व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से घर घर पत्रक वितरण किए गए


Sri PRASAD SONI.#जमशेदपुर।
भाजपा सुन्दरनगर मण्ड़ल अध्यक्ष अनमोल वर्मा के नेतृत्व में भाजयूमो जिला अध्यक्ष सह व्यक्तिगत संवाद प्रभारी अमरजीत सिंह राजा के द्वारा आज व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से घर घर पत्रक वितरण कार्यक्रम किया गया।


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार 2.0 के एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जी के आदेशानुसार आज पोटका विधानसभा अंतर्गत सुन्दरनगर मण्डल में मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा(पप्पु) के नेतृत्व में बूथ संख्या 95 में घर घर जाकर गौरवमय एक वर्ष में केन्द्र द्वारा लिए गये ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी पत्रक के माध्यम से पोटका विधानसभा की पूर्व विधायक श्री मति मेनका सरदार भाजयुमो जिला अध्यक्ष सह व्यक्तिगत संवाद मण्डल प्रभारी अमरजीत सिंह राजा,पिछड़ा जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हलदर साह के साथ दिया गया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा(पप्पु),मण्डल उपाध्यक्ष अमरजीत प्रसाद,व्यक्तिगत संवाद प्रभारी अमित मिश्रा,महामंत्री ईश्वर सोरेन,संजीव चटर्जी,विश्वनाथ मुखी,संतन ओझा,मुखराम सिंह,रामानंद वर्मा,सुभाष सिंह,विष्णु गर्ग,राजीव अग्रवाल,हेमन्त दीक्षित,अमित अग्रवाल,एवं मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Wednesday, June 10, 2020

क्या आप जानते हैं कि कोरो ना के इलाज की खर्च प्राइवेट हॉस्पिटल में क्या है, तो आइए जानते हैं


भारत ने कूटनीति और सैन्य शक्ति के दम पर चीन की सेना को तो पीछे धकेल दिया है लेकिन क्या भारत कोरोना वायरस को भी इसी तरह से पीछे धकेल पाएगा? ये सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसके सामने बड़े बड़े महानगरों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं कमजोर साबित हो रही हैं और कोरोना वायरस किसी व्यक्ति की जान ले या ना ले, प्राइवेट अस्पतालों में इसके इलाज का खर्च कई परिवारों की जान जरूर ले लेगा.

हम आपको बताएंगे कि कैसे दिल्ली जैसे शहर के प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना वायरस के इलाज पर 15 से 20 लाख रुपए तक का खर्च आ सकता है. लेकिन पहले ये समझ लीजिए कि कोरोना वायरस के मामले में देश की और इन बड़े शहरों की स्थिति क्या है?

इस समय भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके लोगों की संख्या 2 लाख 66 हजार से ज्यादा हो चुकी है और करीब साढ़े सात हजार लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमित लोगों की संख्या के मामले में भारत अब, दुनिया में पांचवे नंबर पर पहुंच गया है.

महाराष्ट्र जैसा राज्य तो इस मामले में चीन को पीछे छोड़ चुका है और अब दिल्ली के बारे में भी आशंका जताई जा रही है कि आने वाले कुछ ही दिनों में दिल्ली में संक्रमितों की संख्या लाखों में हो जाएगी.

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या करीब तीस हजार हो गई है. इनमें से करीब 11 हजार से ज्यादा मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 17 हजार 700 से ज्यादा मामले अभी एक्टिव हैं, यानी उनका इलाज चल रहा है. दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 874 लोगों की मौत हो चुकी है.

डराने वाली बात ये है कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट यानी टेस्ट होने पर कोरोना संक्रमित होने की दर भी बढ़ रही है.
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3700 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ, इनमें से 1007 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए यानी जितने लोगों ने टेस्ट कराया उनमें से 27 प्रतिशत लोग संक्रमित पाए गए. पिछले हफ्ते की बात करें तो ये पॉजिटिविटी रेट करीब 26 प्रतिशत था.

ये आंकड़ा बाकी राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा है, दिल्ली में फिलहाल 12 से 13 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है. दिल्ली में कोरोना के हॉट स्पॉट्स की संख्या भी बढ़कर 183 हो चुकी है. इस महीने की पहली तारीख को छोड़ दें तो इस महीने दिल्ली में अब तक प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.

अगर संक्रमण की रफ्तार यही रही तो आज से 5 दिन बाद यानी 15 जून तक दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 44 हजार से ज्यादा हो जाएंगे. ये आंकड़ा, 30 जून तक बढ़कर एक लाख होने की आशंका है.

गिरिडीह में कुएं से महिला और उसकी तीन बच्चियों के शव बरामद, हत्या की आशंका



गिरिडीह। जिले के गावां थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक कुएं से पुलिस ने एक महिला और उसकी तीन बच्चियों के शव बरामद किये हैं. सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में महिला और उसके तीन बच्चों के शव को तैरता हुआ देखा. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की हत्या हुई है यह महिला ने आत्महत्या की है.

Tuesday, June 9, 2020

जमशेदपुर के उद्यमी सह समाजसेवी अरुण बाकरेबाल जी के सौजन्य से सुन्दरनगर अंतर्गत विभिन्न गांवों में बच्चों को पौष्टिक आहार पैकेट का वितरण



#जमशेदपुर।

श्री प्रसाद सोनी।
"सेवा परमो धर्मः" की पंक्ति को चरितार्थ करते हुए कोरोना देशव्यापी महामारी को देखते हुए जमशेदपुर के उद्यमी सह समाजसेवी श्री अरुण बाकरेबाल जी के सौजन्य से सुन्दरनगर अंतर्गत पुरिहासा,नीलडूंगरी, लाइनटोला गांव में लोकडाउन से पीड़ित छोटे छोटे बच्चों के बीच पौष्टिक आहार पैकेट का वितरण किया गया।


उद्यमी सह समाजसेवी अरुण बाकरेबाल जी ने कहा कि पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखते हुए छोटे छोटे बच्चों के बीच पौष्टिक आहार पैकेट बितरण किया जाता हैं,पौष्टिक आहार पैकेट वितरण करते समय 1 मीटर की समाजिक दूरी का पालन सभी बच्चे एवं सदस्य कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि कोई भूखा न रहे।
इस पुनीत कार्य को लगातार सफल बनाने में सुन्दरनगर के हर्ष अग्रवाल,अनमोल वर्मा(पप्पु),राजीव अग्रवाल,हेमन्त दीक्षित,अमरजीत प्रसाद,अमित अग्रवाल,हर्ष टण्डन,विष्णु गर्ग,डेन्ज़िल डिक्रूज,मनीष शर्मा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहा।

धनबाद उपायुक्त ने की मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा




10, 11 जून को विशेष अभियान चलाकर प्रवासी मजदूरों का जॉब कार्ड बनाने, 20 जून तक पीएम आवास योजना का रजिस्ट्रेशन करने का दिया निर्देश

उपायुक्त श्री अमित कुमार ने मंगलवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) तथा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की समीक्षा की।

मनरेगा की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 10 एवं 11 जून को विशेष अभियान चलाकर जॉब कार्ड का निर्माण कर स्थानीय एवं प्रवासी श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि हर पंचायत में दो सौ से ढाई सौ मजदूरों को नियोजित करना है तथा हर गांव में 5 योजना को चलाना है।

उपायुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 6432 तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के लिए 150 आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने प्रत्येक प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में हर माह पांच आवास का निर्माण करने का लक्ष्य दिया। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 20 जून तक दोनों योजनाओं के तहत लाभुकों का पंजीयन करने तथा जियो टैगिंग करने का भी निर्देश दिया।


उन्होंने कहा कि आवास निर्माण में राज मिस्त्री का काम करने के लिए प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता देकर निर्माण कार्य को पूरा करें।

बिरसा मुंडा बागवानी योजना के लिए उपायुक्त ने हर पंचायत में 5 एकड़ भूमि को बागवानी के लिए चिह्नित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त श्री अमित कुमार, उप विकास आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक श्री संजय कुमार भगत, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदु रानी, जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत, परियोजना पदाधिकारी श्री प्रभात रंजन, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री प्रियरंजन कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक कॉर्डिनेटर उपस्थित थे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...