Saturday, August 22, 2020

हजारीबाग:विष्णुगढ़ प्रखंड के देवी मंडप में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेशोत्सव शुरू



श्री प्रसाद सोनी।
हजारीबाग।विष्णुगढ़ प्रखंड में आज से गणेशोत्सव का त्यौहार मनाया जा रहा है। भगवान गणपति के मूर्ति को मंदिर में विराजमान करके डीएमटी समिति के लोगों द्वारा भगवान गणेश की पूजा पान, सुपारी, लड्डू, सिंदूर, दूर्वा आदि सामग्री के साथ की गयी। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को अत्यंत ही पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, गणेश जी का नाम किसी भी कार्य के लिए पहले पूज्य है। इसलिए इन्हें 'प्रथमपूज्य' भी कहते हैं। वह गणों के स्वामी हैं, इस वजह से उनका एक नाम गणपति भी है। इसके अलावा हाथी जैसा सिर होने के कारण उन्हें गजानन भी कहते हैं। मान्यता है कि भाद्रपद की चतुर्थी को गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन गणेश चतुर्थी त्योहार मनाया जाता है।
बताते चलें कि गणपति पूजा समिति देवी मंडप विष्णुगढ़ समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इस बार गणपति उत्सव धूमधाम से मेले के रूप में नहीं मनाया जाएगा। बल्कि यह त्यौहार सादगी के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाया जाएगा। मौके पर डीएमटी क्लब के अध्यक्ष शंकर कुमार कसेरा,उपाध्यक्ष शेखर सुमन, पिंकू कुमार कसेरा, अनिल कसेरा,सचिव नीतीश कुमार,
कोषाध्यक्ष संदीप कुमार कसेरा,
मीडिया प्रभारी नीरज कुमार बर्मन ,बहादुर प्रसाद कसेरा,संतोष रजक, सुबोध कसेरा ,शुभम कुमार, राहुल कुमार, बुधन यादव, सुनील कसेरा एवं विभिन्न ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Friday, August 21, 2020

गया:मोबाइल चोरी का आरोप लगा चार नाबालिग बच्चों का किया सिर मुंडन




दिनेश कुमार पंडित।
गया।
जिले में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के महज चंद मीटर की दूरी पर स्थित तेतरिया गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में चार नाबालिग बच्चों को फिर मुंडन किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है ।वहीं उक्त चारों आरोपियों से पांच -पॉच हजार जुर्माना के रूप में भी वसूले भी गए है। हालांकि इस मामले में स्थानीय थाना में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है ।घटना के संबंध में बताया गया है कि बीते बुधवार को गांव के रहने वाले ग्रामीण श्रवण कुमार का मोबाइल स्मार्टफोन की चोरी हो गई थी।इस दौरान उक्त मोबाइल की खोजबीन शुरू हुई तो इसी क्रम में गांव के ही 4 लोगों का नाम सामने आया जो उक्त चोरी का मोबाइल सरवॉ बाजार के एक दुकान में बेचने हेतु गया था। मोबाइल बेचे जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने उक्त चारों नाबालिगों को दबोच लिया और दंड स्वरूप उसका सिर मुंडन कर दिया।साथ ही सभी आरोपियों से पांच -पॉच हजार जुर्माना के रूप में भी वसूले गए है ।ताज्जुब तो इस बात का है कि गांव के सटे बाराचट्टी थाना भी है लेकिन इसकी भनक तक उसे नहीं लग पाई।

Thursday, August 20, 2020

चेकिंग के दौरान एसएसपी ने मांगा विद्युतकर्मी से आईडी कार्ड तो बिजलीकर्मचारी ने शहर की लाइट कटवाकर दी अपनी पहचान





वाराणसी। वाराणसी में पुलिस चेकिंग के दौरान ऐसा वाकया हुआ, जिसे देखकर न केवल वाराणसी के एसएसपी हैरान हो गए जबकि वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी भी दंग रह गए. अब ये किस्सा हर शहरी की जुबां पर है. दरअसल मामला वाराणसी के लंका थाना इलाके का है. यहां वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे. रात में करीब 2 बज रहे थे. तभी वहां से बिजली विभाग के कर्मचारी संजय सिंह बाइक से निकला. फोर्स ने रोककर पूछताछ की तो संजय सिंह ने बताया कि वो बिजली विभाग में कार्यरत हैं. फोर्स ने पहचान पत्र मांगा तो संजय सिंह नहीं दे सके। इसी बीच पुलिसकर्मी और संजय सिंह में बहस होने लगी. मामला वहां खड़े एसएसपी के पास पहुंचा तो एसएसपी ने भी आईडी कार्ड दिखाने की बात कही. इस बात से संजय सिंह इतना तैश खा गए कि उसने कहा कि मैं अपनी पहचान अभी साबित कर देता हूं. उसके बाद जो हुआ तो सभी हैरान रह गए. संजय सिंह ने करौंदी उपकेंद्र पर फोन किया और रात दो बजकर 13 मिनट पर बिजली कटवा दी. पूरा इलाका अंधेरे में और एसएसपी समेत पूरा फोर्स स्तब्ध। 4 मिनट तक पूरा इलाका अंधेरे में रहा. इसके बाद फोन करके 2:17 पर सप्लाई चालू करा दी। एसएसपी अमित पाठक ने इसकी शिकायत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से की. एमडी ने अधीनस्थ अधिकारियों से जांच का आदेश दिया. जांच में आरोपी सही पाए गए. पता चला कि संजय सिंह के कहने पर करौंदी उपकेंद्र पर तैनात रामलखन से बिजली कटवा दी, जबकि लॉगबुक पर न तो बिजली काटने और जोड़ने का समय दर्ज है बल्कि कारण भी लिखा नहीं मिला. यही नहीं, बिना ब्रेकडाउन लिए बिजली सप्लाई काटी और चालू की गई. जांच के बाद दोनों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। यही नहीं दोनों के खिलाफ लंका थाने में एफआईआर दर्ज की गई. अब बिजली विभाग के एमडी ने सख्त आदेश दिया है कि बगैर लॉगबुक में दर्ज किए कोई भी कर्मचारी अगर बिजली सप्लाई बाधित करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी नौकरी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

Wednesday, August 19, 2020

एमवी राव बने रहेंगे झारखंड के डीजीपी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका




रांची, ।झारखंड के डीजीपी कमल नयन चौबे को पद से हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दे दिया है। आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि वर्तमान में नियुक्‍त किए गए प्रभारी डीजीपी एमवी राव पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने याचिका खारिज कर दी। बता दें कि एक याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

इसमें उन्‍हाेंने कहा है कि एमवी राव की नियुक्ति को गलत बताया है और केएन चौबे को पद से हटाने काे भी नियम के विरुद्ध बताया है। केएन चौबे को 9 माह के अंदर ही राज्‍य सरकार ने पद से हटा दिया था, जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार डीजीपी की नियुक्ति दो साल के लिए होती है।

मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी, केंद्र सरकार और झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया था।

 डीजीपी की नियुक्ति पर सरकार अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत कर रही काम

इधर, प्रभारी डीजीपी नियुक्ति के मामले में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आपत्ति पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि यूपीएससी के सवालों का जवाब दे दिया गया है। राज्य सरकार को अब यूपीएससी के जवाब का इंतजार है। राज्य सरकार अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करती है। इसे ही केंद्र में रखकर नियमानुसार अधिकारियों और पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की जाती है। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में मीडिया से मुखातिब थे।

धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा के नजदीकी सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या, शूटर सीसीटीवी फुटेज में





बाइक सवार दो अपराधी मटकुरिया पहुंचे। एक ने सतीश के सिर पर नजदीक से गोली दाग दी।इसके बाद भाग निकले। सतीश को पीएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया

धनबाद।

 शहर के मटकुरिया में बुधवार को दोपहर बाद अपराह्न लगभग तीन बजे भाजपा नेता सतीश सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। बाइक सवार दो अपराधी मटकुरिया पहुंचे और सतीश के सिर पर नजदीक से गोली दाग दी। इसके बाद अपराधी भाग निकले। सतीश को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक राज सिन्हा  पीएमसीएच पहुंचे। धनबाद के विधायक राज सिन्हा के सतीश काफी नजदीकी थे। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

केंदुआ मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष थे सतीश

बुधवार को करीब तीन बजे भाजपा केंदुआ मंडल के उपाध्यक्ष सतीश सिंह एक बोलेरो से मटकुरिया मुख्य सड़क पर उतरे थे। यहां से वे पैदल मोबाइल फोन पर बात करते हुए विकास नगर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे। बाइक रुकते ही पीछे बैठा युवक मोटरसाइकिल से उतर गया और सतीश के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सतीश जमीन पर गिर गए और काफी खून निकलने लगा। इस बीच बाइक सवार दोनों युवक विकास नगर के रास्ते फरार हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और सतीश को पीएमसीएच ले जाया गया। पीएमसीएच में मृत घोषित कर दिया गया। सतीश को सिर्फ एक गोली सिर में लगी है। 

सीसीटीवी मे कैद हुए अपराधी

विकास नगर मुख्य सड़क पर जहां घटना हुई है, वहां सामने के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। इस कैमरा में दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर बैठा है जबकि दूसरा जो सफेद र्शट, काली टोपी और मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे हुए है। सतीश सिंह पर गोली चला रहा है। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था मुकेश कुमार विकास नगर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आउटसोर्सिंग विवाद को केंद्र में रख पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने सतीश सिंह हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। कुस्तौर इलाके में आउटसोर्सिंग कंपनियां बीसीसीएल के लिए कोयला खनन का काम करती हैं। आए दिन विवाद होता रहता है।

भेलाटांड़ में युवक की हत्या ,स्थानीय लोगों ने जम कर किया हंगामा, पुलिस पहुँची जांच शुरू, 3 हिरासत मे




धनबाद। बरवाआडा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में मिथुन कुमार हाजरा की हत्या के बाद स्थानीय लोग हंगामा करते रहें , मौके पर गोविंदपुर डीएसपी सरिता मुर्मू एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन शुरू कर दिए लेकिन पुलिस के अनुसार जांच जारी है हत्या के कारण क्या थी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है,  पुलिस को लिखित आवेदन दी गई है जिसमे हत्या का आरोप लेडीज टेलर मालकिन एवं उसके पति पर लगाया गया , पुलिस दो महिला समेत एक पुरुष को गिरफ्तार की है ।

स्थानीय लोगों के अनुसार सिलाई दुकान संचालक के साथ किसी बात को लेकर युवक का वाद विवाद हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार इसी क्रम में दुकान संचालक ने उसे चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। 


वहीं कुछ लोगों के अनुसार विवाद के बाद मृतक ने दुकान में लगे शीशा पर हाथ चला दिया, जिससे शीशा तो टूट गया और उससे उसका हाथ भी बुरी तरह चोटिल हो गया। शीशा से हाथ कट जाने के कारण अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। 


 क्षेत्र मे तनाव का माहौल है इलाके में सनसनी फैली है लोगों ने हत्या के विरोध में जम कर हंगामा किया फिलहाल पुलिस के मौजूदगी में हंगामा शांत कराया गया है शव को कब्जे में लेकर पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर दिया वो जांच में जुटी है ।।

Tuesday, August 18, 2020

रांची के डॉक्टर दिलीप सोनी को RKSS का राष्ट्रीय संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया





श्री प्रसाद सोनी। रांची निवासी श्रीमान डॉक्टर दिलीप सोनी जी को राष्टीय संरक्षक के पद से मनोनीत कर सम्मानित किया गया।
समाज के प्रति उनके निष्ठा लगन ईमानदारी एवं संस्थान के प्रति विश्वास की अभिव्यक्ति को देखते हुए तथा केंद्रीय कार्यकारिणी की सहमति से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन बर्मन जी के द्वारा उन्हें राष्टीय कन्नौजिया स्वर्णकार समाज का राष्टीय सरंक्षक के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है।

राष्टीय सरंक्षक बनाये जाने पर रांची जिला से गोपाल सोनी ,दिलीप स्वर्णकार ,श्री प्रसाद वर्मा , शभू प्रसाद , संतोष सोनी ,भोला प्रसाद,श्री प्रसाद सोनी समेत RKSS राष्ट्रीय कमिटी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जनार्दन बर्मन, श्रीमती सीमा बर्मन, श्री मनोज स्वर्णकार, बीरेंद्र वर्मा , श्री गंगा प्र० बर्मन, श्री राहुल दास, श्री शिव कु० साहू, श्री मिंकू स्वर्णकार, श्री शम्भू प्र० बर्मन, श्री पिंकु बर्मन, श्री किशोर वर्मा,के साथ समाज के कई गणमान्य जनों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...