Saturday, September 12, 2020

हज़ारीबाग़: नेशनल हाईवे2 पर लूट की योजना बना रहे 5 अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


हजारीबाग।
जिले के गोरहर थाना अंतर्गत कलकतिया मोड़ के पास से हाइवे पर लूट की योजना बना रहे पाँच अपराधकर्मी को पुलिस नेगिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ बरही मनीष कुमार के नेतृतव में गोरहर पुलिस की  यह एक बड़ी सफलता माानी जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस को अपराधियो की सूचना मिलने के बाद करवाई के दौरान 5 अपराधियो को गिरफ्तार किया गया। जबकिि तीन भागने में सफल रहे थे। एसडीपीओ मनीष कुमार की कार्यकुशलता से फरार तीनो आरोपियो को महज 24 घंंटों के भीतर गी रफ्तार किया गया।अपराधियो के पास से पुलिस ने अर्टिगा कार, देशी रिवॉल्वर, चाकू, हॉकी-बेसबॉल स्टिक, पुलिस बोर्ड इत्यादि समान बरामद किया। है।

TERRORIST MODULE BUSTED IN MENDHER POONCH, HUGE QUANTITY OF ARMS AND AMMUNITION RECOVERD,OGWs ARRESTED




JBSINGH.
POONCH(JK)

On specific input joint operation comprising of Army, Mendhar police and SOG Jammu was launched to intercept the couriers of arms, ammunitions and explosives along with other subversive material.
SF Parties were deputed to intercept the couriers of these material along with the arms, ammunitions, explosives and other material to be used in subversive activities.The material was supposed to be carried from forward area to hinterland for subversive activities.
As of now 2 accused have been apprehended and arms and ammunition has been recovered from them. In  this connection case FIR 217/ 2020 under relevant sections of Unlawful Activity Prevention Act has been registered at PS Mendher.
The details of the recovery made are as:
Chinese pistol -03
Pistol magzines -06
Pistol rounds -70
Hand grenades -11
Wireless set - 01
IED -01
Batteries -02
Flags - 02
Mobile phone -01
Charger -01
Pen drive -01 and other related materials to IED.
Further interrogations have been going on in this case .The consignment was sent from POJK.

Tuesday, September 8, 2020

सुशांत केस:रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल




सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में NCB द्वारा की गई तीन दिन की मैराथन पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया. कोर्ट में पेश किए जाने पर NCB ने रिया के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी जिस पर कोर्ट ने मोहर लगा दी है. यानि अब 22 सितंबर तक रिया को जेल में ही रहना होगा।

क्या रिया को मिलेगी जमानत? फैसला आना बाकी

NCB ने कोर्ट से रिया के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी जिस पर कोर्ट ने मोहर लगा दी है. हालांकि अभी रिया की जमानत पर फैसला आना बाकी है. रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने रिया के लिए जमानत मांगी है।

22 सितंबर तक जेल में रहेंगी रिया चक्रवर्ती

कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है. NCB ने कोर्ट से रिया चक्रवर्ती के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी. यानि अब 22 सितंबर तक रिया चक्रवर्ती को जेल में रहना होगा।

Monday, September 7, 2020

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करनेवालों का भाजपा-बजरंग दल द्वारा पक्षपोषण को ले भाकपा माले का प्रतिवाद मार्च


बगोदर (गिरिडीह)।

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करनेवालों का भाजपा-बजरंग दल द्वारा पक्षपोषण करने व दोषियों के पक्ष में रोड जाम करने तथा ऐपवा और भाकपा माले नेताओं पर झूठे मुकदमे के खिलाफ महिला संगठन अखिल भारतीय प्रगतिशील एसोसिएशन( ऐपवा ) की और से बगोदर में प्रतिवाद मार्च संगठित किया गया।उक्त मार्च सरिया रोड स्थित किसान भवन से शुरू होकर समूचे बाजार भर्मण के बाद बस स्टैंड पहुँचकर नुक्कड़ सभा मे तब्दील हो गया।उक्त प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व माले राज्य कमिटी सदस्य व धनवार जिला परिषद जयंती चौधरी,बगोदर पश्चिमी जिला परिषद पूनम महतो,बगोदर मध्य जिला परिषद सरिता महतो,बगोदर उप प्रमुख सरिता साव,कोडरमा ऐपवा नेत्री सविता सिंह व अन्य ने किया।
मौके पर ऐपवा नेत्री व जिप सदस्य जयंती चौधरी ने कहा कि बगोदर मध्य की जिला परिषद सदस्या को केंद्रित करके सोशल मीडिया में जिस तरह से भाजपा और बजरंग दल से जुड़े लोगों ने अश्लील और अभद्र टिप्पणी की है ,यह सम्पूर्ण महिलाओं के मान सम्मान के ऊपर प्रहार है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सभी दोषियों को अविलंब पुलिस गिरफ्तार कर सजा नही देती है तो महिला संगठन ऐपवा पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेगी।
ऐपवा राज्य अध्यक्ष सविता सिंह ने कहा कि महिलाओं के ऊपर फेसबुक में घोर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखनेवालों लोग भाजपा और बजरंग दल से जुड़े हुए हैं।दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग हमलोग शासन प्रशासन से करते हैं।दोषियों के पक्ष में भाजपा का बिरनी में रोड जाम करना उसके घोर महिला विरोधी चरित्र को पर्दाफाश करता है।उनका पक्ष पोषण बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।
उप प्रमुख सरिता साव ने कहा कि अश्लील और गलत कमैंट्स करनेवाले पर समुचित कार्रवाई की मांग को लेकर बगोदर और बिरनी थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी प्रशासन जब कोई कार्रवाई नही करती है तो दोषी को पकड़कर जब पुलिस के हवाले किया जाता है।पर उल्टे दोषी को पकड़नेवाले ऐपवा और माले नेताओं पर झूठा मुकदमा किया जाता है।उन्होंने दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा देने और माले नेताओं पर से झूठे मुकदमे को अविलंब वापस लेने की मांग की अन्यथा ऐपवा पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेगी। सभा की अध्यक्षता ऐपवा जिला सचिव रेणु रवानी ने की।
मौके पर जिप सदस्य पूनम महतो,पूर्व पंस खगिया देवी,मुखिया मुनेजा खातून,पूर्व पंस लीलावती देवी,गीता देवी,विभा पुष्पा दीप, मंजू देवी,शिला देवी,आशा देवी,ललिता देवी,भगिया देवी,मनीषा सिंह,कवलजीत कौर,रेखा देवी,भिखनी देवी,खेमिया देवी,कलवाती देवी,उर्मिला देवी,गिरजा देवी,हेमिया देवी समेत सैकड़ो महिलायें शामिल रही।

Friday, September 4, 2020

बगोदर पुलिस ने चोरी कर भाग रहे ट्रक के साथ चोर को घंघरी टोल प्लाजा में दबोचा,ट्रक हुई बरामद


श्री प्रसाद सोनी।

गिरिडीह। गिरिडीह में बगोदर थाना क्षेत्र के घांघरी टोल प्लाजा से बगोदर पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। रात्रि गश्ती के दौरान बगोदर पुलिस टोल प्लाजा में तैनात थे। इसी दौरान धनबाद के बरवाड़ा से एक ट्रक चोरी कर दो चोर भाग रहे थे। जिसके बाद उक्त ट्रक मालिक बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मंगरो निवासी विनोद साहू ने इसकी सूचना बरवाअड्डा पुलिस को दी। जिसके बाद बगोदर पुलिस के सहयोग से एक चोर के साथ उक्त ट्रक को पकड़ लिया गया। घटना को लेकर बताया जाता है कि मंगरो निवासी विनोद साहू ने कहा कि वे जब गाड़ी में लोड माल का बिल्टी लेने गया था कि कागजात लेकर जब तक अपने ट्रक के पास आया, तो वहां से ट्रक गायब था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बरवाअड्डा थाना को दिया और खोजबीन के लिए भाग दौड़ करने लगे।साथ ही सभी रिश्तेदार वगैरह को कॉल करके जानकारी देने लगे। इसके साथ वे अपने भांजा अशोक साहू व गजेंद्र साहू को भी इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही गजेंद्र व सुरेश ने अपने सहयोगियों के साथ घंघरी टोल प्लाजा में जाकर वाहन पहचान करना शुरू कर दिया। इसी दौरान लंबी लाइन में लगी अपने मामा के ट्रक संख्या जे एच02 ए3906को पहचान लिया।जैसे ही ट्रक के चोर को भनक लगते ही एक चोर ट्रक से कूदकर खेत की तरफ भाग गया। तो दूसरे चोर को बगोदर पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। जिसके बाद बगोदर पुलिस ने ट्रक व पकड़े गए चोर बिहार के नवादा जिले के निवासी उमेश यादव को बगोदर ले गए। इसके बाद बरवाअड्डा पुलिस को सूचित किया गया। इधर बगोदर पहुंचकर बरवाअड्डा पुलिस ने उक्त चोर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटे।

Thursday, September 3, 2020

क्या भारतीय रेलवे 500 ट्रेनें और 10,000 स्टेशन बंद करने जा रहा,क्या सचमुच नए टाइम टेबल में इनका नहीं होगा नामों-निशां! जानें- कारण व संरचना


रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान आईआईटी बॉम्बे के एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर तैयार किया है जीरो-बेस्ड टाइमटेबल





भारतीय रेलवे ने कोरोना महामारी के बाद के लिए जीरो-बेस्ड टाइमटेबल तैयार किया है।
देशभर में कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने रेलवे सेवाओं को लगभग ठप कर दिया। खासकर यात्री ट्रेनों को। हालांकि, अनलॉक के अलग-अलग फेजों में ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। इस बीच खबर है कि रेलवे महामारी के बाद के समय के लिए तैयार किए जा रहे अपने नए ऑपरेशन टाइमटेबल से कुछ 500 रेगुलर ट्रेन हटा सकता है। इतना ही नहीं ट्रेनों के करीब 10 हजार स्टॉप को भी रेलवे नेटवर्क से हटाया जा सकता है।

दरअसल, रेलवे इसी जीरो-बेस्ड टाइमटेबल के जरिए आगे अपनी सालाना कमाई 1500 करोड़ रुपए तक बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है। रेलवे यह अतिरिक्त कमाई बिना किराया या अन्य चार्ज बढ़ाए ही पाना चाहता है। रेलवे की अनुमानों के मुताबिक, अतिरिक्त कमाई टाइमटेबल में आधारभूत बदलाव के जरिए हासिल की जाएगी।

नए टाइमटेबल के जरिए 15 फीसदी फ्रेट ट्रेनों के लिए जगह बनाई जाएगी, जिससे वे विशेष कॉरिडोर पर तेज स्पीड से चल सकेंगी। इसके अलावा पूरे रेल नेटवर्क में ट्रेनों के कम होने से पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार भी 10 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

क्या है जीरो-बेस्ड टाइमटेबल?
रेलवे ने कोरोना महामारी के बाद अपने नए टाइमटेबल को जीरो-बेस्ड टाइमटेबल कहा है, क्योंकि इसे रेलवे ने आईआईटी बॉम्बे के एक्सपर्ट्स के साथ बिल्कुल नए सिरे से तैयार किया है। इस पर लॉकडाउन के दौरान ही काम शुरू हो गया था, जब देशभर में यात्री ट्रेनें बंद थीं। रेलवे के कई उच्चाधिकारियों ने इस टाइमटेबल को वरीयता दी थी।

फिलहाल इस टाइमटेबल की विस्तृत जानकारी मौजूद नहीं है, पर सूत्रों के मुताबिक,

1. जो ट्रेनें सालान तौर पर औसत 50 फीसदी से भी कम ऑक्यूपेंसी यानी कुल सीटों की आधी क्षमता के साथ ही चलती हैं, उन्हें नेटवर्क में जगह नहीं दी जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो ऐसी ट्रेनों को कुछ अन्य लोकप्रिय ट्रेनों के साथ मिला दिया जाएगा।

2. बड़े शहरों के रास्ते में न आने तक लंबी दूरी की ट्रेनों का 200 किलोमीटर की दूरी तक कोई स्टॉप नहीं होगा। कुल 10 हजार स्टॉप की लिस्ट तैयार की गई है, जिन्हें खत्म किया जाएगा। हालांकि, अफसरों का कहना है कि ये स्टॉप कुछ ट्रेनों के लिए ही हटाए जाएंगे और कुछ अन्य ट्रेनें इन स्टेशनों पर सेवा जारी रखेंगी।

3. सभी यात्री ट्रेनें हब-एंड-स्पोक मॉडल पर चलेंगी। ये हब वे शहर होंगे, जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा है और जहां से सभी लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। नए टाइमटेबल के मुताबिक, छोटे शहर इन्हीं हब से कनेक्टिंग ट्रेनों के जरिए जुड़े होंगे। मुख्य पर्यटन केंद्र भी हब्स के तौर पर तैयार किए जाएंगे।

4. उपनगरीय रेल सेवा- जैसे मुंबई लोकल इस नए टाइमटेबल से प्रभावित नहीं होंगी।

5. नए टाइमटेबल के तहत ट्रेनों में डिब्बों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इनमें या तो अब लिंक हॉफमैन बुश (LHB) के 22 डिब्बे होंगे या इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में बने 24 डिब्बे। बता दें कि एलएचबी कोच रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में बनते हैं, जबकि आईसीएफ कोच चेन्नई के पेरंबूर में। इस स्टैंडर्ड को लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

लातेहार:अधिकारों की मांग को लेकर टाना भगतों ने किया रेल ट्रैक जाम,एनएच2 भी बाधित



दीपक राज।लातेहार।
टाना भगतों के द्वारा धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बरकाकाना-डालटनगंज रेलखंड के टोरी रेलवे स्टेशन के समीप अप और डाउन रेल पटरियों को पिछले 16 घंटों से जाम कर दिया गया है। अब भी टाना भगतों का समूह रेल पटरी पर बैठा हुआ है। इसके कारण रेलखंड पर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित है। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस भी खड़ी है।

पिछले 16 घंटों से रेल और सड़क परिचालन पूरी तरह ठप


मालूम हो कि पूरे देश में कोरोना को लेकर विशेष यात्री ट्रेनों का ही परिचालन किया जा रहा है इसके साथ मालगाड़ी का भी परिचालन किया जा रहा है जो पिछले 14 घंटों से पूरी तरह से ठप है। भूमि पट्टा, टाना पेंशन, छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट में मिले अधिकारों को लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर सैंकड़ों टाना भगत चंदवा के टोरी में विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं। लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा, पलामू, रांची, सिंहभूम जिले के टाना भगत शाम सवा पांच बजे टोरी में रेलवे ट्रैक पर बैठ विरोध प्रदर्शन करने में लगे हैं। इन्होंने चंदवा थाना के सामने एनएच 22 को भी जाम कर दिया है।


झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा नहीं किया जा रहा है इनके मांगों पर विचार


टाना भगतों ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही हैlउनके द्वारा उनके विचारों को दबाया जा रहा है। टाना भक्तों ने कहा कि विचार व्यक्त करने की उनकी आजादी को कोई नहीं छीन सकता। जानकारी हो कि दिन भर पुलिस और टाना भगतों के बीच बातचीत चलती रही और इसी बीच संध्या साढ़े पांच बजे थाना परिसर में वार्ता के बीच ही टाना भगत सुरक्षा घेरे को तोड़कर जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार होते बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड स्थित टोरी जंक्शन के समपार फाटक 12 एटी पहुंच गए और रेल लाइन को जाम कर आवागमन ठप कर दिया। रेलवे पुलिस और टाना भगत के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...