Tuesday, January 26, 2021

महामारी के दौर में भूख से बिलबिलाते लोगों को जीवन देने का काम किया डॉ उवेष गुजराती ने

संयुक्त राष्ट्र के IOUNV INDIA के नेशनल सेक्रेटरी डॉ उवैस गुजराती (ओजस परिवार) ,रिजवान आंबलिया और उनकी टीम द्वारा अहमदाबाद के अलग अलग स्लम बस्तियों में कोरोना महामारी के इस दौर में लगी लॉक डाउन के कारण जिंदगी से जद्दोजहद करते मासूमों को खुले दिल से बिना किसी बाहरी मदद से दोनों हाथों मददगार साबित हो रहे हैं।

बताते हैं कि केंद्र सरकार ने अभी तक इस बात की कोई घोषणा नहीं की है कि भारत में फैले कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन के कारण पहले से ही सामना कर रहे आर्थिक आपातकाल से निपटने की उसकी क्‍या योजना है।


ऐसी स्थिति में लोगों की तत्काल मदद करने के लिए नकदी से लेकर शहरी क्षेत्रों में प्रवासियों के लिए सामान देकर सहायता तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक उपायों के बारे में कुछ सुझाव हैं, जिन पर गौर किया जा सकता है।

ऐसे समय में डॉ उवेश एवं उनकी टीम ने अहमदाबाद की गलियों और बस्तियों में अपने प्राणों की चिंता किए बिना जाकर हर तरह की सहायता पहुंचाया।ना तो कोई बाहरी सहयोग और ना ही कोई चिंता।इस बात पर डॉ ऊवेश कहते हैं कि शायद ऊपरवाले ने इन्हे इंसानियत की हिफाज़त करने के लिए इस दुनिया में पैदा किया है।

चाहे खाने पीने के समान हों या फिर पहनने के कपड़े और तो और मिनरल वॉटर से लेकर मास्क तक मुहैय्या करना कोई छोटी बात नहीं है।मौसमी फल एवं ताज़ी सब्जियों के साथ भोजन देकर उन्होंने मनुष्य जाति की रक्षा करने का महती भूमिका निभाई है।

अहमदाबाद में बापूनगर एरिया, राखियालएरिया, अजित मीलचार रास्ता, सारंगपुर एरिया, जुहापुरा, सुंदरम नगर आदि स्थानों में ऐसा कोई नहीं जिसने इन्हे रात दिन सेवा करते नहीं देखा हो।

कोरोना वायरस रोग 2019 (कोविड-19) के प्रसार और इसके आगे के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए लागू किए गए अनियोजित लॉकडाउन ने ऐसे लाखों लोगों के जीवन में एक आर्थिक तबाही मचा दी है जो अनौपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं– इनमें न केवल दिहाड़ी मज़दूर हैं बल्कि अनियमित अर्थव्‍यवस्‍था में काम करने वाले मजदूर भी हैं।ऐसे लोगो के परिवार में भूख से बिलबिलाता बच्चा को कोई देख लें तो कलेजा मुंह को आ जाए।

भारत के कुल कार्यबल का 80% से अधिक हिस्‍सा अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, इसमें से एक तिहाई कैज़ुअल मजदूर हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा 19 मार्च को दिए गए संबोधन के 24 घंटों के भीतर महानगरों के रेलवे और बस स्टेशनों पर भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई. जो लोग कमा नहीं सकते, वे अपने घर जाना चाहते थे, जहां उन्हें कम से कम खाना और आश्रय तो मिलेगा।

वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक लॉकडाउन से उत्पन्न आर्थिक स्थिति उन लोगों को भी प्रभावित करेगी जो कोविड-19 से बच जाएंगे. इस स्थिति से निपटने के लिए तुरंत क्या किया जा सकता है।

बता दें कि वैश्विक स्तर पर डॉ युवेश की खाश पहचान बन चुकी है।जिसमें कई देशों ने इन्हे सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रामाणिकता भी प्रदान की है।इनकी टीम में ज़किया बानू, सबानानाज़, रिजवान आंबलिया, बिलाल राजपूत आदि ने बेहतरीन तरीके से इनका हाथ बंटाया है।

नेशनल सेक्युरिटी एंड एन्टी-करप्शन प्रीवेंटिव की बोकारो कार्यालय का उद्घाटन किया प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने



बोकारो। नेशनल सेक्युरिटी एंड एन्टी-करप्शन प्रीवेंटिव ब्रिगेड बोकारो की बैठक जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में  सेक्टर 6 D आवास नं 2169 के कार्यालय में की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पीएन तिवारी एवं महामंत्री संगीता तिवारी उपस्थित हो कार्यालय का उद्घाटन किया।


 इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री के झारखण्ड आगमन पर विधि ब्यवस्था तथा कार्यक्रम को सफल बनाने  चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री को बोकारो जिला में आगामी 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन बोकारो जिले में बुलाया जाएगा।


 बैठक में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और उपाध्यक्ष मंजू कुमारी गुप्ता के सहयोग से संतोष कुमार सुरेंद्र कुमार, सतगुरु प्रसाद, प्रत्यूष क्रिकेटर ,मरजीना खातून जुबैद अहमद, अंकुश साह, नंद किशोर कुमार, आनंद मोहन, सहित दस लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, सितेश समद, मंजू कुमारी गुप्ता, अनीता सिंह, सविता तिवारी, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Monday, January 18, 2021

झारखंडी एकता संघ द्वारा प्रवासी श्रमिक जागरूकता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया



 झारखंडी एकता संघ झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में प्रवासी श्रमिक जागरूकता सह सम्मान समारोह झारखंड विधानसभा सभागार धुर्वा, राँची में आयोजित की गई।


  
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने किया। संचालन सुनील कुमार एवं एम• एस• भारती ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिलीप तिर्की निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप आज़म अहमद झारखंड आंदोलनकारी सह् नेता एवं मुख्य संयोजक,अन्तू तिर्की,तसनीम अहमद,गौरी शंकर यादव,राजेश कुमार गुप्ता,अब्बास अंसारी,राजकुमार जी,प्रो रतन तिर्की,कैलाश यादव आदि शामिल हुए! 
कार्यक्रम में संक्रमण काल मे कोरोना वॉरियर्स के रूप में सराहनीय भूमिका अदा करने वाले कोरोना वायरियस को मुख्य अतिथि दिलीप तिर्की के द्वारा सम्मानित किया गया हैं।


मोहम्मद शाहिद अयूबी, मुन्ना बडाईक,जावेद अख्तर अंसारी,अविनाश कुमार,कुन्दन कुमार सिंह,मोहम्मद जबीउल्लाह,इन्दूमति शालीनी सोरेंग,रिना सिंह,इमरान अंसारी सहित दर्जनों लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया! 
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शकील अहमद अंसारी,नौशाद आलम अंसारी,सुलील कुमार,अविनाश कुमार मुन्ना बडाईक आदि ने मुख्य भुमिका निभाये!


वही झारखंडी एकता संघ के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पारित कर झारखंड सरकार से मांग की गई कि झारखंड प्रवासी  कल्याण आयोग का गठन किया जाय, प्रवासी श्रमिकों का डाटा वेस तैयार किया जाये, श्रमिकों की बिमारी या मौत पर तत्काल मुआवजा देने का घोषणा किया जाये तथा प्रवासी मज़दूरों को समान्य मृत्यु में भी तत्काल मुवाज़ा सरकार के द्वारा दिया जाए।

     
----------------------------------------------------------

Sunday, January 17, 2021

21 जनवरी को होने वाली थी शादी,पुलिस जवान ने खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या




रांची। रांची के बुढ़मू थाने में तैनात पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बुढमू थाने में संतरी के पथ में पदस्थापित देवेश प्रसाद ने खुद को अपने इंसास राइफल से गर्दन मे सटा कर गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 2018 बैच के सिपाही देवेश बुढ़मू थाने में ही पदस्थापित थे। थाना प्रभारी सिद्धेशवर महथा ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे से उनकी डयूटी थी।

सुबह मार्निंग वॉक से लौटने के बाद अन्य साथियों ने देवेश की खोजबीन शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर छत में आकर देखा तो देवेश मृत पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी मनोज कुमार थाना पहुंचें और छानबीन में जुट गए।
मृतक रातू थाना के हिसरी गांव का निवासी है। मृतक के बडे़ भाई नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि 21 मई को उसकी शादी होने वाली थी। घर में जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही है।

भाई ने यह भी बताया कि कल देवेश ने घर वालों से बातचीत भी की थी। उसने बताया था कि कल उसे घर जाना था। इधर, ग्रामीण एसपी भी बुढ़मू थाना पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। एफएसीएल की टीम रांची से आने के बाद शव को उतारा जाएगा।

Saturday, January 16, 2021

अयोध्या राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह को लेकर विष्णुगढ़ में हुई बैठक




श्री प्रसाद सोनी।
हजारीबाग।
विष्णुगढ़ स्थित हाई स्कूल परिसर में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से तीन पंचायतों विष्णुगढ़,चेडरा व बेड़ाहरियारा में निधि संग्रह को लेकर श्री किशोर कुमार मण्डल सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए।साथ हीं गुरु प्रसाद जी के द्वारा  स्थानीय निवासियों से अपील की गई कि दिनाँक 18/01/2021 दिन सोमवार, समय 10 बजे सुबह  सार्वजनिक दुर्गा मंदिर,रमुआ में इस नेक कार्य हेतु उपस्थित होकर निधि संग्रह में सहयोग दें।बैठक में गिरिजा साव, संतोष कुमार,रणधीर कसेरा,प्रो० ओमकार शर्मा,सिकेन्द्र साव,कुलदीप पाण्डेय,निर्मल कुमार,विनोद सिंह,सुशील,हिरामन महतो महतो,महेंद्र नारायण सिंह,उमाशंकर वैद्य,नरेश रवानी,कुन्दन शर्मा,राम विजय सिंह,गौतम भारती, खोसलाल राम,वासुदेव राम,प्रयाग साव,विस्वास  पाण्डेय,पप्पू साव आदि उपस्थित रहे।

Thursday, January 14, 2021

रामगढ़:चितरपुर में कुएं में डूबने से महिला की मौत, हत्या का आरोप लगाया

(फ़ाइल फ़ोटो)

रामगढ़। 
जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर स्थित सोनार मुहल्ला में बुधवार को कुएं में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है।इस संदर्भ में साउथ धधका एनसीएल विद्या मंदिर स्कूल आसनसोल निवासी संतोष कुमार बर्म्मन ने रजरप्पा थाना में एक लिखित आवेदन दिया है।जिसमें कहा गया है कि मेरी बहन मुन्नी कुमारी (21 वर्ष) का विवाह चितरपुर सोनार मुहल्ला निवासी गुड्डू उर्फ राहुल वर्मा के साथ 29 नवंबर 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। मेरी मां माला देवी द्वारा एक लाख 51 हजार रुपया देकर शादी संपन्न कराया गया। शादी के एक सप्ताह बाद उसकी बहन के साथ दहेज की मांग करने लगा और रोजाना प्रताड़ित करने लगा।

मां को फोन करके चार पहिया वाहन मांगने लगा। मेरी मां देने में असमर्थ थी।नहीं देने पर 13 जनवरी को साजिश के साथ गुड्डू उर्फ राहुल ने अपने पिता संजय वर्मा, भाई और मां के साथ मिल कर कुएं में धक्का लगा दिया।इन लोगों ने फोन कर सूचना दिया कि आपकी बेटी कुएं में गिर गयी है। जिससे मेरी बहन की मृत्यु हो गयी।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर मृतिका के ससुराल वालों ने कुएं में धकेलने के आरोप को बेबुनियाद बताया है।

Wednesday, January 13, 2021

शिक्षा मंत्री के भाई समेत 7 को आजीवन कारावास, जनअदालत लगा पिटाई से हुई थी माैत




झारखंड के शिक्षा मंत्री के भाई समेत 7 को आजीवन कारावास, जनअदालत लगा पिटाई से हुई थी माैत।बोकारो जिले के तेनुघाट कोर्ट ने झारखंड के शिक्षा मंत्री के भाई बैजनाथ महतो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।


मृतक संतोष पांडेय के भाई अनंत लाल पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि विधायक जगरनाथ महतो ने अपने गांव अलारगो में अपने घर के सामने नक्सलियों की तरह जनअदालत लगाई। इसके बाद विधायक ने संतोष पांडेय की पिटाई करने का आदेश दिया था।
सजा सुनाने के बाद अभियुक्त बैजनाथ महतो, गणेश भारती, नेमी पुरी, कैलाश पुरी, जितेंद्र पुरी, नीरज पुरी एवं केवल महतो को तेनुघाट जेल भेज दिया गया।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुमार अनंतमोहन सिन्हा ने कहा कि सभी अभियुक्त इस फैसले के विरुद्ध उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।
मामला बोकारो ज़िले के अलारगो गांव की है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई थी कि संतोष पांडेय पड़ोस के गांव की एक युवती को लेकर चेन्नई चले गए थे।

युवती के परिजनों ने बोकारो के नवाडीह थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

दो दिन पहले ही युवती के कुछ परिजन और विधायक के भाई बैजनाथ महतो लड़के-लड़की को चेन्नई से लेकर गांव आए थे।

मृतक के भाई का आरोप है कि चेन्नई से उनके भाई के आने पर जनता दरबार लगाकर बेरहमी से उनकी पिटाई की गई थी।

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ा था।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...