भरत मण्डल ၊ गिरिडीह ၊ जिले के अहिल्यापुर थाना अंतर्गत भंडारीडीह गांव टोला पिड़यांनशेर में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री की छापेमारी एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में किया गया।
दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी किये गए।
जिसमें देवपूर मोड़ के पास मोटरसाइकिल गैरेज की आड़ में कोरबा, झितरी निवासी लिलामनी मंडल के गैरेज से भारी मात्रा में नकली शराब की बोतलें व नकली शराब बनाने वाली सामग्री बरामद किया गया व भंडारीडीह गांव टोला पिड़यांनशेर जो जानकारी के अनुसार बबलू मुर्मू का मकान बताया जा रहा है ၊ इस मकान में भारी मात्रा में बोतल सील करने के ढक्कन, नकली शराब बनाने के मशीन, स्प्रीट से भरे ड्राम , हजारों बोतल नकली शराब, हजारों बोतल खाली, स्टीकर, स्टील ड्राम समेत सभी प्रकार के सामाग्री बरामद किया गया है।
जिसे अहिल्यापुर पुलिस दो गाड़ी पिक अप वैन व एक ट्रैक्टर गाड़ी में भरकर जब्त सभी सामग्री को अहिल्यापुर थाना परिसर लाया गया।
हालांकि इस दौरान छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मालूम हो कि गुप्त सूचना पर छापेमारी करने जब स्थल पर पहुंचे तो देखा घर पर बाहर से ताला लगा है उसे तोड़कर देखा गया तो पुलिस देख कर अचंभित रह गयी। सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया।




No comments:
Post a Comment