सरिया (गिरिडीह ) ၊ सरिया थाना क्षेत्र के बगोडीह चौक पर संध्या करीब 5:00 बजे अचानक एक अफवाह फैली कि एक महिला को बच्चा चोर चाकू मार कर भाग गया। इस अफवाह पर बागोडीह चौक पर अचानक बहुत सारे लोग जमा हो गए आनन-फानन में महिला को
एक क्लिनिक में भर्ती कराया गया
वही सूचना पाकर सरिया थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास दल बल के साथ बागोडीह चौक पर पहुंचे और सूचना का सत्यापन किया गया तो ज्ञात हुआ कि महिला को किसी प्रकार के कोई चोट का कोई जख्म का निशान नहीं है ၊ वहीं थाना प्रभारी दास ने लोगों के बीच अफवाह से बचने के लिए सलाह दिए और पुनः महिला के परिजनों को अपने घर ले जाने की सलाह दी गई।



No comments:
Post a Comment