Tuesday, May 12, 2020

वाराणसी:विभिन्न प्रांतो से आ रहे प्रवासी मजदूरों का KlT से हो रही जाँच




श्रीमान जिलाधिकारी वाराणसी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी बड़ागांव के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे थाना मिर्जामुराद वाराणसी की टीम ने देश के अन्य प्रांतों में लॉक डाउन के दौरान फंसे हुए मजदूरों को लेकर आ रही बसों व संपूर्ण जनपद में अन्य प्रांतों में काम करने वाले अपने साधन से आए लोगों की टेस्टिंग व आवश्यक जानकारियां विभिन्न फार्मो के माध्यम से प्राप्त कर उनकी काउंसलिंग करके हम क्वॉरेंटाइन के लिए उनके गंतव्य तक सकुशल भेजा जा रहा है।
अब तक करीब 300 बसों से आए प्रवासी मजदूरों व अन्य प्रांतों से अपने घर लौटे करीब दस हजार आम नागरिकों की टेस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है एवं टेस्टिंग के बाद सभी मजदूरों को राशन किट उपलब्ध कराकर उनके घरों पर सकुशल छोड़ा गया है।
मिर्जामुराद के काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी संस्थान में 24 घंटे 3 शिफ्ट में में डाक्टरों व राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम द्वारा पुलिस की मदद से उपरोक्त व्यवस्था कुशल पूर्वक संचालित की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...