वाराणसी।आज नरिया , भोगावीर , रश्मि नगर , पाण्डेयमहाल , रोहित नगर , में पानी न आने की शिकायत पर समाजवादी पार्टी पार्षद दल नेता कमल पटेल और पूर्व पार्षद वरुण सिंह के नेतृत्व में महिलाओं व स्थानीय नागरिकों ने हाथों में खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया । पार्षद कमल पटेल ने कहा कि सुन्दरपुर के कई मुहल्ले जलसंकट के दौर से गुजर रहे हैं लेकिन जलकल सोया रहता है । पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा आज बकरीद के दिन भी मुस्लिम बस्तियों में जलसंकट है तो अन्य मुहल्ले में भी पानी के लिए हाहाकार है , " बिन जल सब सुना है अब बिन पानी ही जीना है " । जलकल महाप्रबंधक को सूचना दी गई है उनके द्वारा भदैनी पम्प में कुछ खराबी की बात बताई गई है । जल्द निस्तारण की बात कही गई है । स्थानीय महिलाओं में हसीना , रशिदन , रुखसाना , सलमा , संगीता चौरसिया , शांति देवी , अनिशा बेगम ने बताया हम महिलाओं को घर के जरूरत वाले कामों के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है अब आज सुबह 7 बजे से पानी न आने से की वजह से सब काम रुका पड़ा है ।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कमल पटेल , वरुण सिंह , गौरव श्रीवास्तव , संजय यादव , दिनेश पटेल , जितेन्द्र पटेल , अनीस , बाबू सोनकर , अनिशा बेगम , संगीता चौरसिया , रुखसाना बेगम मौजूद रहे ।

No comments:
Post a Comment