मुंबई। मराठी आर्किटेक अन्वय नाइक आत्महत्या प्रकरण की फाइल दोबारा खोलने के आदेश राज्य के गृहराज्यमंत्री शंभुराजे देसाई ने रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक को दे दिया है।15 अगस्त से मंत्रालय के सामने महात्मा गांधी स्मारक के सामने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने सत्याग्रह करने की चेतावनी राज्य सरकार को दी थी।
अन्वय नाइक की पत्नी अक्षता नाइक इंसाफ की गुहार लगातार 2 वर्ष से कर रही थी जिस पर कोई सुनवाई नही हों पा रही थी शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 15 अगस्त से अन्वय नाइक आत्महत्या मामले की फाइल री ओपन करने के लिए सत्याग्रह करने का पत्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृहमंत्री अनिल देशमुख, गृहराज्य मंत्री संभुराजे देसाई को दिया था लगातार 3 पत्र देने के बाद आज गृहराज्यमंत्री शंभुराजे देसाई ने रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी)को आदेश दिया कि इस मामले में जांच की जाए।
अन्वय नाइक ने आत्महत्या करते समय सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें पहला नाम अर्नब गोस्वामी का और अन्य 2 लोगो के नाम लिखे थे।
सन 2018 में भाजपा सरकार होते हुए यह मामला अर्नब गोस्वामी की जांच किये बिना बन्द कर दिया गया था ऐसा आरोप अक्षता नाइक,व विधायक प्रताप सरनाईक ने लगाया है ।
आज इस मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए जाने से अर्नब गोस्वामी के लिए मुश्किलें बढ़ गयी है।
विधायक प्रताप सरनाईक के दबाव के चलते यह फ़ाइल रीओपन हो गयी है सुशांत सिंग राजपूत की तरह अन्वय नाइक को भी इंसाफ मिलेंगा ऐसा विधायक प्रताप सरनाईक का कहना है।अक्षता नाइक ने राज्य सरकार को भी धन्यवाद कहा है।

No comments:
Post a Comment