अनूप कुमार पाण्डेय।
कोडरमा - कोडरमा नगर पंचायत के प्रमुख छठ घाट राजा तालाब अरधोती नदी प्रेम सागर तालाब की साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोडरमा नगर की निवर्तमान अध्यक्ष कांति देवी ने निरीक्षण किया। निवर्तमान नगर अध्यक्ष कांति देवी ने सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही घाटों पर ब्लीचिंग का छिड़काव बैरिकेडिंग लगाने कोडरमा बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास रोड पर बह रहे गंदे नाली के पानी के लिए नगर पंचायत प्रशासक जितेंद्र कुमार जैसल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर कोडरमा नगर पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलबीर सलूजा वार्ड पार्षद सूरज यादव सिकंदर कुमार दास भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय, नरेंद्र पाल,राजेश यादव, दिलीप सिन्हा, रवि राम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment