कोडरमा।
कोडरमा जिला परिषद की प्रधान शालिनी गुप्ता शनिवार को कोडरमा उपायुक्त रमेश घोलप से मिलकर कोविड-अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 25 पीस फ्लॉवमिटर उपलब्ध कराया। इससे कोरोना के मरीजों को इलाज करने में 25 ऑक्सीजनयुक्त बेड तैयार करने में मदद मिलेगी। इसके पूर्व भी कोडरमा जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता के द्वारा कोडरमा जिला प्रशासन को कई ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जा चुका है जिससे कोरोना की गंभीर मरीजों का इलाज करने में जिला प्रशासन कोडरमा को काफी मदद मिल रही है। कोरोना महामारी के इस संकट के समय मे कोडरमा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए गए सामग्री फ्लो मीटर एवं ऑक्सीजन सिलेंडर जो कहीं नही मिल पा रहा है। लेकिन जिला परिषद की प्रधान शालिनी गुप्ता के पहल से कलकत्ता से प्रयास कर यह सामान उपलब्ध करवाया है। अथक परिश्रम के बाद एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अभी तक 26 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर 25 पीस ह्यूमिडिफर और 25 पीस फ्लॉवमिटर और 25 रेगुलेटर फ्लो मीटर और रेगुलेटर के साथ कोडरमा प्रशासन को उपलब्ध कराया है। कोडरमा जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने कोडरमा जिला प्रशासन की तत्परता, संवेदनशीलता, और कड़ी मेहनत ,साथ ही सभी भगवान रूपी डॉक्टर्स, पूरी मेडिकल टीम, कोरोना वारियर्स, कोविड हॉस्पिटल के सभी कर्मचारीगण,विभिन्न मददगार सामाजिक संगठन और अन्य सभी मददगार हाथों को हृदय से आभार व्यक्त एवं प्रणाम करते हुए कहा है कि आप इस वक़्त के सच्चे जाबाज़ है जो अपने जान की परवाह किए बिना कोरोना संक्रमित मरीजों की दिन रात सेवा कर रहे है। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ईश्वर से दिन रात यही प्रार्थना है कि सभी जल्द से जल्द ठीक हो जाए। अपने घर परिवार के बीच सुरक्षित और स्वस्थ्य रहें।सबके सामूहिक प्रयास से हम सब कोरोना से जंग ज़रूर जीतेंगे।

No comments:
Post a Comment