Friday, December 14, 2018

मोदी सरकार जल्द ही 100 रूपए का सिक्का जारी करने की तैयारी में

नई दिल्ली ।  मोदी सरकार जल्द ही 100 रूपए का सिक्का जारी करने की तैयारी है। यह सिक्का 100 रुपये का होगा और इस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर होगी। पूर्व प्रधानमंत्री की 95वीं जन्मतिथि पर भारत सरकार की तरफ से यह स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में वित्त मंत्रालय की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आपको बता दें अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। ऐसे में सरकार उनकी 95वीं जन्मतिथि के मौके पर इसे खास बनाने की तैयारी कर रही है।

सिक्के के एक ओर पूर्व प्रधानमंत्री वाजयपेयी की तस्वीर होगी और दूसरी तरफ अशोक स्तंभ होगा। सिक्के के एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा नाम देवनागरी और अंग्रेजी में लिखा जाएगा। वहीं तस्वीर के निचले हिस्से में वाजपेयी का जन्म वर्ष 1924 और देहांत का वर्ष 2018 अंकित किया जाएगा. इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। सिक्के की बांयी परिधि पर देवनागरी लिपि में भारत और दांयी तरफ अंग्रेजी में इंडिया लिखा जाएगा।

इस स्मारक सिक्के को 100 रुपये के मूल्य वर्ग में रखा जाने का प्लान है और यह सिक्का प्रचलन में नहीं आएंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस सिक्के को 3300 से 3500 रुपये की प्रीमियम दरों पर बेचे जाने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सिक्के का डिजाइन तैयार है और मुंबई टकसाल जल्द ही इसकी ढलाई का काम शुरू करने वाला है।

गुजरातः आदमी को खा गया शेर, चबाया आधा शरीर

गुजरातः भावनगर ၊

गिर जंगल के शेर अब जंगल तक ही सीमित नहीं रहे. अब ये आसपास के चार जिलों में फैल चुके हैं. भावनगर के महुआ तहसील के पिगलेश्वर में बुधवार देर रात एक शेर ने यहां से गुजर रहे एक शख्स पर हमला कर दिया. 37 साल का रामभाई चुडासमा नाम का मछुआरा रात के वक्त अपने घर लौट रहा था. उसी वक्त करीबन 2 बजे शेर ने हमला कर दिया. इसमें उनकी मौत हो गई. उनका क्षत विक्षत शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि उनका आधा शरीर शेर खा गया था.


इस हमले के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. गांव में शेर की वजह से भय का माहौल है. वन विभाग के कर्मचारियों ने शेर को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि अब तक शेर को पकड़ा नहीं जा सका है. लोगों का मानना है कि शेर एक बार अगर इंसान का खून चख लेता है तो वो इंसान पर हमला करने का आदी हो जाता है. इस कारण गांव में डर का माहौल बना हुआ है. हाल ही में देवलिया फॉरेस्ट रेंज में 2 शेरों ने तीन वन कर्मचारियों पर हमला कर दिया था. इसमें एक की मौत हुई थी, जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए थे.


पिछले महीने भी ऐसी ही घटना एक घटना हुई थी जब गिर के जंगल में दो आदमखोर शेरों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया था. हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह जख्मी हो गए थे. हुआ यूं कि शेर ने सबसे पहले एक वनकर्मी पर हमला किया. इस वनकर्मी को बचाने के लिए दो साथी वहां पहुंचे. इससे शेर उग्र हो गए और हमला कर दिया. घायल वन कर्मचारी को जूनागढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया.

भारत के 2000,500 व 200 के नोटों पर नेपाल में प्रतिबन्ध


"The government has decided to ban the use of high denomination Indian Currency notes and use only IRS 100 in Nepal from now onwards.

The government has called on the people to refrain from keeping or carrying Indian bank notes higher than 100 notes as the government has not legalised the Indian bank notes of denomination Rs 200, Rs 500 and Rs 2000, according to government’s spokesperson and Minister for Information and Communications Gokul Prasad Baskota"

Thursday, December 13, 2018

तीन राज्यों में अप्रत्याशित सफलता के बाद मुख्य मंत्री पद को ले छूटा कांग्रेस का पसीना

  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के नाम पर विचार कर रही है. बुधवार को पूरे दिन कांग्रेस हाईकमान इन राज्यों में अपने नेताओं और जीते विधायकों से बात करने में व्यस्त रहे. दावेदार के समर्थकों द्वारा राज्यों में हंगामा बरपा है ၊ पार्टी से जुड़े सूत्रो की मानें तो मध्यप्रदेश और राजस्थान में पार्टी किसी फैसले तक पहुंचने से पहले अगले साल होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखकर चल रही है.                                   बता दें कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. कांग्रेस इन दोनों राज्यों में अपने सहयोगी दलों की मदद से सरकार बनाने जा रही है. मध्यप्रदेश में उसे 114 सीटें मिली हैं जो बहुमत से दो सीट कम है वहीं राजस्थान में पार्टी को 99 सीटें मिली है. यहां भी पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई है. 

गिरिडीह: ACB ने भूमि संरक्षण विभाग के दो कर्मियों को रिश्वत की राशि के साथ लिया गिरफ्त में

गिरिडीह ၊ धनबाद एसीबी की टीम ने गिरिडीह भूमि संरक्षण विभाग के दो कर्मियों को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने तालाब निर्माण योजना में रिश्वत लेने के आरोप में भूमि संरक्षण विभाग के कर्मी राकेश कुमार और राकेश पास्कल के गिरिडीह बरगंडा स्थित आवास में छापामारी की,छापामारी में लगभग 3 लाख रुपए नगद बरामद किए गए।एसीबी की टीम दोनों गिरफ्तार कर्मियों को अपने साथ ले गई है।                                बताया जाता है कि भेलवाघाटी क्षेत्र में एक बड़ा तालाब का निर्माण करवाया जा रहा है। इस तालाब के संवेदक ने शिकायत की थी कि उक्त दोनों कर्मियों ने रिश्वत के रूप में डेढ़ लाख रुपए की मांग की है। एसीबी की टीम ने इस शिकायत की जांच का जाल बिछाया और आज 60 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरिडीह आवास से दोनों कर्मियों को धर दबोचा।

आवास की तलाशी के दौरान एक ब्रीफकेस में लगभग 3 लाख रुपये नगद तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए, जिसे एसीबी की टीम अपने साथ ले गई है। रिश्वतखोरों की गिरफ्तारी से भ्रष्ट कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप व्याप्त है।जानकारी के अनुसार राकेश पास्कल 2016 में भी एसीबी के हाथों हजारीबाग में रिश्वत लेते धरा गया था।

Wednesday, December 12, 2018

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी को ले राहुल को सम्मन जारी

मध्‍यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्‍थान के विधानसभा चुनावों में जीत का जश्‍न मना रहे कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रांची की एक अदालत ने समन जारी‍ किया है। राजधानी की निचली अदालत से जारी यह समन उन्‍हें भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के मामले में दिया गया है। संभव है कि इस मामले में राहुल गांधी को अब रांची की अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सशरीर हाजिरी लगानी पड़े। रांची के एसडीजेएम अजय कुमार गुडि़या की अदालत में नवीन कुमार झा की याचिका पर सुनवाई करते हुए राहुल गांधी को समन जारी किया गया है।

अदालत में दाखिल याचिका में भाजपा कार्यकर्ता नवीन कुमार झा ने कहा था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्‍ली में आयोजित अधिवेशन में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। इस दौरान राहुल ने कहा था कि बीजेपी में एक हत्‍यारा अध्‍यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। इस बयान पर नवीन झा ने कहा था कि राहुल के इस बयान से उन्‍हें ठेस पहुंची है। पार्टी की छवि खराब हुई है। इस वजह को लेकर उन्‍होंने याचिका दाखिल की थी।

बता दें कि भाजयुमो के कार्यकारिणी व राजधानी के हरमू इलाके के निवासी नवीन कुमार झा ने राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा (शिकायतवाद) किया है। इसमें राहुल गांधी पर भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ अमर्यादित टिप्‍पणी का आराेप लगाते हुए मानहानि के रूप में 10 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की गई है।

देवघर : ठंढ को ले सरकार द्वारा जिले को कुल 34,278 कम्बल उपाबंटित किया गया

वर्तमान में ठंड को देखते हुए सरकार के द्वारा आदिम जनजाति को प्राथमिकता देते हुए निर्धन, अपंग, असहाय, विधवाओं, भूमिहीन, निसहाय, वृद्ध, वृद्धा एवं भिक्षुओं के बीच कम्बल का निःशुल्क वितरण किया जाना है।

इसके अन्तर्गत देवघर जिले को कुल 34,278 कम्बल उपावंटित किया गया है, जिसके तहत् प्रति पंचायत 160 कम्बल की दर से अंचल कार्यालय, देवघर में 3,680, अंचल कार्यालय, सारवां में 2,240, अंचल कार्यालय, सारठ में 4,320, अंचल कार्यालय, मधुपुर में 3,360, अंचल कार्यालय, देवीपुर में 2,720, अंचल कार्यालय, करौं में 2,240, अंचल कार्यालय, मोहनपुर में 4,480, अंचल कार्यालय, सोनारायठाढ़ी में 1,920, अंचल कार्यालय, पालोजोरी में 4,000, अंचल कार्यालय, मारगोमुण्डा में 2,080, अनुमंडल कार्यालय, देवघर (वार्ड क्षेत्र) में 1,548, अनुमंडल कार्यालय मधुपुर (वार्ड क्षेत्र) में 1,490 एवं जिला मुख्यालय में 200 कम्बलों का वितरण किया जाना है।

इस हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर एवं मधुपुर तथा सभी अंचलाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि उनके द्वारा आपूर्तिकत्र्ता से कम्बल प्राप्त करने के क्रम में कंबलों की विशिष्टता/गुणवत्ता के साथ आकार एवं वजन आदि की भी भली-भाँति जांच कर सरकारी निदेशों के अनुरूप सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों के बीच कम्बलों का वितरण सुनिश्चित कराया जाय एवं इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि कम्बल वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। साथ हीं अधिकारियों को स्पष्ट निदेशित किया गया है कि लाभुकों के बीच कम्बल वितरण में यदि किसी प्रकार की अनियमितता होती है तो संबंधित पदाधिकारी/कर्मी इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेवार होंगे। 

ज्ञात हो कि देवघर जिला अंतर्गत अंचल कार्यालय, देवघर, सारवां, सारठ एवं मधुपुर में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 13.12.2018 है। वहीं अंचल कार्यालय, देवीपुर, करौं, मोहनपुर एवं सोनारायठाढ़ी में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 14.12.2018 है। इसके अलावा अंचल कार्यालय, पालोजोरी एवं मारगोमुण्डा में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 15.12.2018 है। वहीं अनुमंडल कार्यालय, देवघर (वार्ड क्षेत्र) में में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 13.12.2018, अनुमंडल कार्यालय मधुपुर (वार्ड क्षेत्र) में दिनांक 14.12.2018 एवं जिला मुख्यालय में दिनांक 15.12.2018 है।

उक्त सूचना उपायुक्त ,देवघर के द्वारा जारी की गई है ၊

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...