Monday, January 28, 2019

आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करें-- रघुवर दास, मुख्यमंत्री

रांची ၊

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज झारखंड मंत्रालय में रांची के बेड़ो, चाईबासा के खूंटपानी और दुमका के मसलिया में नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर प्रस्तावित आवासीय विद्यालय का प्रेजेंटेशन देखा। भवन निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि बेड़ो में 15 एकड़ में, खूटपानी में 36 एकड़ में और मसलिया में 25 एकड़ भूमि में आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। यहां कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होगी। प्रत्येक कक्षा में 100-100 छात्र होंगे। बेड़ो में छात्राओं के लिए तथा खूंटपानी और मसलिया में छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। कैंपस में ही आवासीय स्कूल के साथ साथ प्रशासनिक भवन, बच्चों तथा शिक्षकों के रहने के लिए हॉस्टल, खेल मैदान आदि की व्यवस्था रहेगी। कैंपस में ही किचन और डायनिंग हॉल, लाइब्रेरी, गेस्ट हाउस, इंडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स, हेल्थ सेंटर आदि भी रहेंगे।


मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने इस काम को यथाशीघ्र शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि यहां दलित, आदिवासी व पिछड़े समाज के बच्चों को प्राथमिकता दें ताकि, उन्हें हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मुख्यधारा में ला सके। यह विद्यालय इसी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने के लिए शुरू की जा रही है।


बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधीर त्रिपाठी, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव शिक्षा विभाग श्री एपी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल,  सचिव भवन निर्माण विभाग श्री सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण मेरे भाई नीरज सिंह की हत्या कराई गई -एकलव्य सिंह,डिप्टी मेयर

धनबाद ၊

राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण मेरे भाई नीरज सिंह की हत्या कराई गई। इन्ही शब्दों के साथ सोमवार को धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्याकांड मामले में धनबाद न्यायालय में अपनी गवाही कलमबद्ध कराई।

लगभग 22 महीने बाद नीरज सिंह हत्याकाण्ड मामले में ट्रायल शुरू हो चुका है। सोमवार को धनबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार की अदालत में नीरज हत्याकांड मामले में तीन गवाहों ने अपनी गवाही कलमबद्ध कराया। राजू सिंह, अनुप कुमार उर्फ अनुप पासवान और धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड में आज अपनी गवाही दी है। वैसे आज एकलव्य सिंह की गवाही पूरी नहीं हो सकी। जिसे कल तक के लिए मुल्तवी कर दिया गया है। कल एक बार फिर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्याकाण्ड मामले में डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह अपनी पूरी गवाही अदालत में कलमबद्ध कराएंगे।


पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले में गवाही के दौरान झरिया के विधायक संजीव सिंह समेत सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया। हत्या के 22 महीने बाद इस केस में आज से ट्रायल शुरू चुका है। इस मामले में पहले ही आरोपियों को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक झटका लग चुका है। पुलिस ने पहले चार्जशीट में कुल 49 लोगों को गवाह बनाया है।

जमशेदपुर:रिश्वत लेते राजकीय मवि का प्रधानाध्यापक रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार,इस वर्ष ACB की पहली ट्रैप

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर डूमरडीहा राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक व वहीं के रहने वाले अमीर कुमार राउत को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक अंजनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे अपने साथ प्रमंडलीय कार्यालय सोनारी लेकर गई. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर लक्ष्मीपोसी गांव निवासी सोमनाथ महतो ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने कहा कि राजकीय मध्य विद्यालय में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने हेतु मानदेय पर तीन माह के लिए नियुक्ति की गई थी. इसके एवज में विद्यालय को प्रत्येक माह 3000 रूपये का भुगतान करना था. एक माह का भुगतान 3000 रूपये भी किया गया. बचे हुए शेष दो माह का भुगतान 6000 रूपये करने के लिए प्रधानाध्यापक के द्वारा 3000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. जिसकी शिकायत भुक्तभोगी ने कार्यालय में की थी और सत्यापन करने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई की. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के द्वारा यह वर्ष 2019 का पहला ट्रैप है.

पटना में एक करोड़ रू मूल्य के फर्जी ट्रेन-टिकट बरामद , ट्रेवल एजेंसी से 2 गिरफ्तार

बिहार ၊ पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां अवैध टिकट बरामद किए गए हैं। टिकट इंडियन रेलवे के हैं। रविवार को आरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। आरपीएफ ने गुप्त सूचना पर पटना जंक्शन स्थित पूजा टूर एंड ट्रेवल्स में छापेमारी की है। फर्जी टिकट का मूल्य करीब एक करोड़ के ऊपर बताया जा रहा है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
आरपीएफ के अधिकाररियों ने बताया कि गिरफ्तार लोग फर्जी आइडी बनाकर टिकट रिजर्वेशन करते थे। ताकि होली के समय कालाबाजारी की जा सके। बताया जाता है कि पूजा टूर एंड ट्रैवेल्स पटना जंक्शन की भीड़ भरी दुकानों में से एक है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग टिकट बुक कराने आते हैं। आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां फर्जी टिकट बेचे जा रहे हैं। इसी के आधार पर छापेमारी की गई। बताया जाता है कि ये लोग फर्जी आइडी बनाकर टिकट रिजर्वेशन करते थे ताकि होली के समय कालाबाजारी किया जा सके। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और इसके तार और कई शहरों से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Sunday, January 27, 2019

झारखंड मे एक साथ होंगे लोकसभा और विधानसभा के चुनाव!; दो दिन बाद होगा फैसला

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से कहा है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराये जाने चाहिए, तब से इस बात की चर्चा है कि झारखंड के अलावा उन सभी राज्यों में, जहां वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां लोकसभा चुनाव के साथ ही मतदान संपन्न करा लिये जायेंगे. हालांकि, पक्के तौर पर कोई भी यह बात नहीं कह पा रहा है. झारखंड में ऐसा होगा या नहीं, दो दिन बाद इसकी स्पष्ट तस्वीर सामने आ जायेगी.

दरअसल, 29 और 30 जनवरी को चुनाव आयोग की पूरी टीम दो दिन के झारखंड दौरे पर आ रही है. राज्य के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक के बाद यह टीम कई अहम निर्णय लेगी. इसी दौरान यह भी स्पष्ट हो जायेगा कि राज्य विधानसभा के चुनाव संसदीय चुनावों के साथ हो जायेंगे या तय समय पर ही राज्य के चुनाव होंगे.




मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की पूरी टीम 29 जनवरी को दो दिन के झारखंड दौरे पर आ रही है. तय कार्यक्रम के अनुसार, 29 जनवरी की शाम टीम रांची पहुंच जायेगी. रात 8 बजे चुनाव आयोग की टीम राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी. 30 जनवरी को टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी.


राज्य के वरीय पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों से राय-मशविरा करने के बाद यह टीम सभी जिलों के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनावी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करेगी. सभी बैठकें रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में होंगी.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांगते ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम के झारखंड दौरे के बारे में वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर दिया है. श्री ख्यांगते ने आला अधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करके जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये है.

धनबाद: उत्पाद विभाग की बड़ी सफलता,राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड के किनारे करीब 1 करोड़ की शराब से भरी ट्रक पकड़ा

धनबाद ၊

उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने शराब से भरे एक ट्रक के साथ दो लोगों को पकड़ा है।जब्त की गई शराब लाखों की बताई जा रही है।बताया जा रहा है,उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड के किनारे शराब से भरी एक ट्रक एक होटल के सामने खड़ी है।ट्रक में लोड शराब को खपाने की तैयारी चल रही है।सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम रेस हो गई और जाल बिछाकर राजगंज थाना क्षेत्र पहुंची।उत्पाद विभाग की टीम को देखकर सभी लोग भागने लगे।भागने के क्रम में टीम ने ट्रक ड्राइवर ओर खलासी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

जांच में जुटी उत्पाद विभाग बताया गया कि ट्रक ग्वालियर से निकला था और इसे अरुणाचल प्रदेश पहुंचना था।लेकिन राँची हजारीबाग से होते हुए ट्रक धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड इलाके में कैसे और क्यों पहुंची इसकी जांच पड़ताल में उत्पाद विभाग जुट गई है।

सहायक उत्पाद आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि इस शराब की खरीदारी लगभग 30 लाख रुपये में की गई है।जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये है।ट्रक में 17 सौ पेटी शराब पाई गई है. वहीं पूरे मामले में उत्पाद विभाग की टीम जुट गई है।

थर-थर कांप रहा झारखण्ड सर्द थपेड़ों की चपेट में ,28 जनवरी को आसमान होगा साफ व निकलेगी धूप

28 जनवरी से आसमान होगा साफ, निकलेगी धूप 

रांची.  झारखंड में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है। शनिवार की तरह आज रविवार  को द बादल छाए हैं, शर्द हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबका दिया है । साथ ही थोड़ी-थोड़ी देर में हल्की बारिश भी होती रही। पिछले 48 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान सात डिग्री गिर गया है। इस वजह से  ठंड का असर दिख रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर ठंडी हवा भी चलती रही। शनिवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जबकि अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले 23 जनवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। दो दिनों के अंदर तीन और सात डिग्री तापमान गिरा। 

आज कई इलाकों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि  27 जनवरी को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसमें झारखंड के उत्तर-पूर्वी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, मध्य में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़, दक्षिण-पश्चिमी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और उत्तर पश्चिमी में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा सहित अन्य जिलों के में एक-दो जगहों पर बारिश होने के अासार हैं। 28 जनवरी से आसमान साफ हो जाएगा। धूप भी खिलेगी। 

 

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...