Wednesday, February 6, 2019

बिहार में मुथूट फायनेंस से 5 करोड़ मूल्य के आभूषण व कैश लूट लिए

पटना ।  बिहार में मुथूट फायनेंस कम्पनी के कार्यालय से दिनदहाड़े घुसे छह अपराधियों ने बड़ी लूट काे अंजाम दिया है।   मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित कंपनी के कार्यालय मे छह अपराधियों  ने पिस्टल के बल पर कर्मचारियों को कमरे में बंद कर दिया। मैनेजर काे घायल कर पांच बैग में भरे सोने के जेवरात व दो लाख रुपये लेकर भाग निकले।

जेवरात की कीमत लगभग पांच करोड़ बताई जा रही। एसएसपी मनोज कुमार, सिटी एसपी राकेश कुमार और सदर सहित अन्य थानाें की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

मुथूट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में एकाउंट खोलवाने व ऋण लेने की बात कहते हुए दोपहर 12 बजे दो युवक पहुंचे। इसी दौरान कंपनी कार्यालय के बाहर चार अन्य अपराधी गार्ड मनोज कुमार को पीटने लगे। कार्यालय में काम कर रही एक महिला कर्मचारी ने सीसीटीवी कैमरे से गार्ड की पिटाई का दृश्य देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर चारों अपराधी गार्ड को छोड़ कार्यालय के अंदर घुस आए। मैनेजर विनय कुमार के सिर पर पिस्टल सटा लॉकर की चाबी मांगी। उन्होंने इन्कार किया तो पिस्टल के बट से प्रहार कर घायल कर दिया और लॉकर की चाबी ले ली। अन्य कर्मचारी विरोध में आए तो पिटाई करते हुए कार्यालय के अंदर के कमरे में बंद कर दिया। बदमाश लॉकर खोल दो लाख रुपये व पांच बैग में भरे सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। एसएसपी मनोज कुमार का कहना है कि भगवानपुर के मुथूट फाइनेंस कंपनी से दो लाख नकद व बड़ी मात्रा में ज्वेलरी की लूट की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।


Tuesday, February 5, 2019

नाबालिग युवती के साथ शादी का झांसा देकर महीनों यौन शोषण;गर्भवती हो जाने पर भाग गया मुम्बई

डुमरी(गिरिडीह):निमियाघाट थाना में एक नाबालिग युवती के साथ एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने मिले आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच हेतु गिरिडीह भेज दिया साथ ही युवती 164 के तहत बयान भी दर्ज करवाया है।आवेदन में पीडित युवती के पिता धनबाद जिला के हरिहरपुर थाना क्षेत्र निवासी ने लिखा है मेरी सोलह वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने ननिहाल निमियाघाट थाना क्षेत्र के बालेडीह गई थी ၊ इसी दौरान उसी गांव के हाजी अनवर अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र अत्ताउल्लाह ने अपने प्रेमजाल में फांस व शादी का झांसा देकर महीनों यौन शोषण करता रहा जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। जब घटना की जानकारी  पुत्री ने उक्त युवक को देते हुए शादी करने का दवाब बनाया तो वह शादी करने से साफ इंकार कर दिया और मुम्बई भाग गया। लिखा है कि जब इसकी जानकारी युवक के परिजनों को देने गया तो उसके घर वालों ने मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध कांड संख्या 8/19 अंकित कर धारा 376(2)(I) तथा 4/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार ने मामले की पुष्टि की है।







झारखंड के सीएम रघुबर दास के कार्यक्रम में महिलाओं के बुर्के उतरवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है

 सीएम रघुबर दास के एक कार्यक्रम में महिलाओं के बुर्के उतरवाने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है ၊

सोमवार को रांची विधानसभा में इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सीएम से जवाब मांगा ၊

 मामले को सदन में उठाने के बाद जेवीएम-पी विधायक प्रदीप ने जेएमएम विधायक जोबा मांझी का समर्थन किया


रांची  ၊

   झारखंड के सीएम रघुबर दास के खिलाफ विपक्ष ने सोमवार को विधानसभा में प्रदर्शन किया। विपक्ष ने सीएम के कार्यक्रम में महिलाओं के काले बुर्के और दुपट्टे जबरन उतारे जाने की घटना पर सवाल खड़े किए ၊                                                    झारखंड के सीएम रघुबर दास के एक कार्यक्रम में महिलाओं के बुर्के और काले दुपट्टे उतारे जाने के विरोध में सोमवार को विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद जेएमएम विधायक जोबा मांझी ने मामले को सदस्यों के सामने उठाया। इस पर जेवीएम-पी के विधायकों ने भी उनका समर्थ किया। पार्टी के एमएलए प्रदीप यादव ने जोबा का समर्थन करते हुए कहा कि 'मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर जवाब देने की जरूरत है। यह बहुत गंभीर है।' 

गौरतलब है कि झारखंड के गिरिडीह जिले में सीएम के एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के काले बुर्के और दुपट्टे जबरन उतार लिए गए थे। इस दौरान सीएम रघुबर दास वहां मौजूद थे। इसे लेकर विपक्षी दलों ने सरकार की तीखी आलोचना की थी। विपक्षी दलों ने सोमवार को विधानसभा का सत्र शुरू होने के बाद दास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा उनसे इस पर जवाब देने को कहा। मामले पर बीजेपी विधायक बिरंचि नारायण ने सदन में सरकार का पक्ष रखा। 


विपक्षी दलों को जवाब देते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक बिरंचि नारायण ने कहा, 'जब तक बुर्का नहीं हटाया जाएगा तब तक कैसे पहचाना जा सकेगा कि इसमें महिला है या आतंकी?' बाद में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक गीता कोडफा ने कहा, 'एक तरफ राज्य सरकार महिला कल्याण से संबंधित कई योजनाएं शुरू कर रही है और दूसरी तरफ वह उन्हें प्रताड़ित भी कर रही है।' उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि योजनाएं केवल महिलाओं का समर्थन जुटाने के लिए हैं। 


Sunday, February 3, 2019

बिहार में भीषण ट्रेन हादसा : दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस हाजीपुर जिले में पटरी से उतरी, 6 की मौत कई घायल


बिहार के हाजीपुर जिले में सहदेई बुजुर्ग के पास सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गयी जिसमे 6 लोगों की मौत की खबर है।...


पटना। बिहार के वैशाली जिले में रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस सहदेई बुजुर्ग के पास पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक छह लोगों के मरने की सूचना है। वहीं कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनपुर डिवीजन से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन तड़के 3.52 बजे मेहनर रोड से गुजरी थी। इसके बाद करीब 3.58 बजे सहदई बुजुर्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

ट्रेन के पांच डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है। इनमें से तीन स्लीपर (एस-8, एस-9 और एस-10) हैं। एक जनरल कोच और एक एसी कोच (बी-3) भी पटरी से उतरे हैं।


सोनपुर और बरौनी जैसे आसपास के इलाकों से डॉक्टरों की एक टीम को हादसे की जगह पर भेजा गया है, ताकि घायलों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके।


राहत बचाव कार्य के लिए भी एक ट्रेन को हादसे की जगह के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद बछवाड़ा-हाजीपुर सिंगल लाइन पर परिचालन रद्द कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन सोनपुर- 06158-221645, हाजीपुर- 06224-272230, बरौनी- 06279-23222।

Saturday, February 2, 2019

झारखण्ड :अपराधियों ने कर्मचारी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पॉकलेन मशीन और वाहन में लगाई आग

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बाईपी पंचायत अंतर्गत सोमरा में कंस्ट्रक्शन साइट पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक कर्मचारी की हत्या कर दी. साथ ही पुल निर्माण कार्य में लगे पॉकलेन और एक महिंद्रा कैंपर को आग के हवाले कर दिया.


अपराधियों ने पॉकलेन मशीन और वाहन में लगाई आग.

जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने सोमरा और इचाकुटी के बीच पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया और कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी को गोली मार दी. इससे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अपराधियों ने घटनास्थल से जाने से पूर्व घटना को नक्सली रूप देने का प्रयास भी किया. कर्मचारी को गोली मारने के बाद पुल निर्माण कार्य में लगे पॉकलेन और एक महिंद्रा कैंपर को आग के हवाले कर दिया. 


मृतक कर्मचारी की पहचान योगेश महतो के रूप में हुई है, जो बोकारो का रहने वाला बताया जा रहा है. इस घटना के दौरान कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो अन्य कर्मचारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे, लेकिन कर्मचारी को गोली मारने के बाद से दोनों कर्मचारी गायब हैं. घटना की जानकारी मिलते ही देर रात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी योगेश महतो का शव बरामद कर लिया है. पुल का निर्माण मनोहरपुर के ठेकेदार महंती द्वारा कराया जा रहा है. पुलिस मामले को लेवी से जुड़े होने की आशंका जता रही है. 


गोली चलने की आवाज से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों ने समझा कि नक्सली हमला हुआ है. इधर, पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में बाईपी पंचायत के सोमरा में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. लेकिन ये कोई नक्सली घटना नहीं है ना ही नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

Friday, February 1, 2019

केन्द्रीय बजट में सरकार ने दिया छप्पर फाड़ के , आखिर इतनी आपाधापी मची क्यों

5 लाख तक इनकम टैक्स में छूट
कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट में लोअर मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया। 5 लाख तक की टैक्सेबल इनकम को टैक्स फ्री किया गया। हालांकि मिडिल क्लास को मायूसी हाथ लगी। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किय गया। गोयल ने कहा, 'पांच लाख रुपये तक की व्यक्तिगत आय पूरी तरह से कर मुक्त होगी और विभिन्न निवेश उपायों के साथ 6.50 लाख रुपये तक की व्यक्तिगत आय पर कोई कर नहीं देना होगा। व्यक्तिगत कर छूट का दायरा बढ़ने से तीन करोड़ करदाताओं को 18,500 करोड़ रुपये तक का कर लाभ मिलेगा। वेतनभोगी तबके के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये किया गया।' इस घोषणा के बाद संसद में काफी देर तक मोदी-मोदी के नारे गूंजते रहे। गोयल ने कहा, 'हम कर दाताओं का शुक्रिया अदा करते हैं। आपके टैक्स से ही देश का विकास होता है।'

 उपलब्धियों को गिनाया
वित्त मंत्री ने कहा, 'मैं भरोसे कह सकता हूं कि भारत बेहत मजबूती से ट्रैक पर वापस आ गया है। देश तरक्की और सम्पन्नता के रास्ते पर चल पड़ा है। हमारी सरकार ने कमरतोड़ महंगाई की कमर ही तोड़ दी है। हमने 2022 तक सभी लोगों को घर देने का वादा किया है। हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। रिफॉर्म के बाद सबसे ज्यादा जीडीपी ग्रोथ हुई। हमने राजकोषीय घाटे पर लगाम लगाई है। पिछले पांच साल में एफडीआई में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। हमारी सरकार में दम था कि हमें आरबीआई से कहें कि वे सभी लोन को देखें और बैंकों की सही स्थिति जनता के सामने रखें। सरकार ने एनपीए को कम करने की कोशिश की और उसमें काफी हद तक सफल भी हुए हैं। रेरा के जरिए रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता लाई गई है।'
आयुष्मान भारत बड़ी उपलब्धि

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत अब तक 10 लाख मरीजों का उपचार किया जा चुका है। गोयल ने लोकसभा में 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार जन औषधि स्टोर के जरिए सस्ती दरों पर दवाइयां मुहैया करा रही है। उन्होंने गरीबों को किफायती स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए नरेंद्र मोदी नीत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को रेखांकित करते हुए कहा कि देश में 21 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थापित किए गए हैं या काम कर रहे है, जिनमें से '14 संस्थानों को 2014 के बाद मंजूरी दी गई है'। गोयल ने बताया कि एक अन्य संस्थान हरियाणा में खोला जाएगा।


किसानों के लिए बड़ा ऐलान
हमारी सरकार ने सभी 22 फसलों में लागत से 50 पर्सेंट ज्यादा एमएसपी दिया। हमने किसानों की आय बढ़ाने का ऐतिहासिक काम किया। छोटे और सीमांत किसानों की आय और बढ़ाई जाएगी। 2 हेक्टेयर (करीब 5 एकड़) तक की जमीन वाले किसानों के खातें में हर साल 6 हजार रुपये जाएंगे। करीब 12 करोड़ किसान परिवारों को इससे सीधा लाभ मिलेगा। इसे 1 दिसंबर 2018 से लागू किया जाएगा।



डिफेंस बजट 3 लाख करोड़ रुपये
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए रक्षा बजट 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक रखा गया है, जो अब तक किसी भी साल की तुलना में सबसे अधिक है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने 2019-20 के लिए अंतरिम बजट प्रस्तुत करते हुए कहा, ‘‘हमारे सैनिक सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं, जिन पर हमें गर्व है। हमने हमारी सीमाओं को सुरक्षित बनाने के लिए बजट में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। अगर जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त फंड मुहैया कराया जाएगा।’’ गोयल ने कहा कि सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन अवधारणा लागू की है और अब तक 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण कर चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार ने ओआरओपी के वादे को तीन बार बजट में रखा, लेकिन हमने इसे लागू किया है।’

80 पर्सेट बढ़ी टैक्सपेयर्स की संख्या
देश भर में टैक्स देने वालों की तादाद 80 पर्सेंट तक बढ़ी। पहली बार 12 लाख करोड़ रुपये जमा हुआ। मैं देश के ईमानदार करदाताओं का धन्यवाद देता हूं। डायरेक्ट टैक्स वसूली सिस्टम को और आसान बनाया जाएगा। टैक्स कलेक्शन का पैसा गरीबों के विकास में लगेगा। हमारी सरकार देश से कालेधन को हटाकर ही दम लेगी। नोटबंदी से 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का टैक्स मिला। 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने टैक्स फाइल किया।

घटी महंगाई दर
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि औसत महंगाई दर घटकर 4.6 फीसदी हो गई है जो साल 1991 में आर्थिक सुधारों के बाद से किसी भी सरकार के कार्यकाल में सबसे कम है। वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करते हुए गोयल ने लोकसभा को बताया कि 2009 से 2014 के बीच महंगाई की औसत दर 10.1 प्रतिशत थी और एनडीए सरकार में यह घटकर 4.6 प्रतिशत पर आ गई है। गोयल के अनुसार, दिसंबर 2018 में महंगाई दर दो फीसदी से थोड़ी अधिक थी।


ग्रामीण सड़कों के लिए 19 हजार करोड़
उन्होंने कहा, 'हमले सुनिश्चित किया कि अनाज सबको मिले, और कोई भी देश में भूखा न सोए। पिछले पांच साल में हमने गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं दी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ने इसमें काफी योगदान किया। गांव की सड़कों के लिए 19 हजार करोड़ रुपये इस साल दिए जाएंगे।'

बनेगा कामधेनु आयोग
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्र गायों के कल्याण के लिए 'कामधेनु योजना' स्थापित करेगा। लोकसभा में 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा, 'सरकार गायों के सम्मान और सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक है वह करेगी।' इस योजना के लिए 750 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।


गायों की रक्षा का प्रावधान,
श्रमिकों के लिए बड़ा ऐलान
ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई है। सरकार की 21 हजार रुपये कमाने वालों को 7 हजार रुपये बोनस की योजना। काम के दौरान श्रमिकों की मौत पर उन्हें 6 लाख रुपये दिए जाएंगे। पीएम श्रम योगी मानधन योजना को मंजूरी। 10 करोड़ मजदूरों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
महिलाओं के लिए ऐलान
उज्ज्वला योजना में 6 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। हमारी सरकार 2 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन और देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने गरीब महिला के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास करेंगे। 70 प्रतिशत मुद्रा लोन महिलाओं को मिले।
रेलवे के लिए सबसे सुरक्षित साल
पीयूष गोयल ने कहा, 'भारतीय रेल लिए सबसे सुरक्षित साल रहा। देश में सभी ब्रॉडगेज लाइन से मानवरहित क्रॉसिंग खत्म की।' देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन के बारे में उन्होंने आगे कहा, 'पहली बार वंदे मातरम सेमी हाई स्पीड ट्रेन भारत में बनी। वंदे मातरम एक्सप्रेस में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। हमने पूर्वोत्तर राज्यों में रेलवे का विस्तार किया। सरकार ने पूर्वोत्तर के लिए कंटेनर कार्गो का विस्तार किया गया।'

बनेंगे डिजिटल विलेज
मोबाइल डेटा में भारत दुनिया में सबसे आगे है। पिछले पांच साल में डेटा इस्तेमाल 50 गुना बढ़ा है। हमारी सरकार की योजना एक लाख डिजिटल विलेज बनाने की है। डिजिटल इंडिया कैंपेन से देश भर में डिजिटल क्रांति को बढ़ावा मिला।
'बजट नहीं, यह विकास यात्रा है'
बजट भाषण खत्म करते हुए वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'यह सिर्फ अंतरिम बजट नहीं है, देश की विकास यात्रा का माध्यम है। देशवासियों के जोश से देश बदल रहा है। 'एक पांव रखता हूं, हजार राहें फूट पड़ती हैं' हमने नए भारत के निर्माण के लिए सशक्त कदम उठाए हैं। हम देशवासियों के बलबूते पर भारत को दुनिया का अग्रणी देश बनाएंगे। अभी तो हम सबने मिलकर सिर्फ नींव रखी है। देश की जनता के साथ इसे भव्य इमारत बनाएंगे। हमारे पास निर्णायक नेतृत्व, नीयत साफ, नीति स्पष्ट और निष्ठा अटल है।

नवजात शिशुओं के मामले में झारखण्ड पुलिस पूरी संवेदनशीलता से काम करेगी और देश के सामने नई इबारत पेश करेगी


हजारीबाग ၊

सड़क किनारे, झाड़ियों में, कॉर्टन में मिले मृत बच्चों के शव किन परिस्थितियों में छोड़े गए हैं, उन्हें जीवितावस्था में छोड़ा गया या मृत्यु के बाद, यह जानना अत्यंत जरूरी है। 

यह भी जानना ज़रूरी है कि शिशु की हत्या करने के बाद तो कहीं शव को छोड़ा नहीं गया। इसके कारणों की तह तक जाना अत्यंत आवश्यक है, और यह तभी संभव हो सकता है जब इसमें पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी समझे और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए हर मामले की उपयुक्त धाराओं में एफआईआर दर्ज करें।

 उक्त बातें पालोना मुहिम चलाने वाली संस्था आश्रयणी फाउंडेशन की संस्थापक मोनिका गुंजन  आर्य ने कही। वह हजारीबाग स्थित पुलिस अकेडमी में प्रशिक्षु डीएसपी और सब इंस्पेक्टर्स को सम्बोधित कर रहीं थीं। इस मौके पर 20 से ज्यादा डीएसपी और 450 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर (महिला व पुरुष) उपस्थित थे।


उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि झारखंड में यह समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। इस अपराध की गम्भीरता को बताते हुए उन्होंने देश के अनेक हिस्सों में हुई ऐसी जघन्य घटनाओं की अनेक वीडियो फुटेज एवं तस्वीरे भी दिखाईं और बताया कि किस प्रकार पुलिस की सजगता से कुछ मामलों में दोषियों तक पहुंचा जा सका और कैसे इसकी कमी के कारण पर्याप्त क्लू होने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका। घटनाओं में संदेह होने के बाद भी यह नहीं जाना जा सका कि बच्चों की हत्या हुई है या मामला कुछ और है।

श्रीमती आर्य ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को इस प्रकार की घटनाओं में कानून क्या कहता है, कौन सी धाराएं लगती हैं,  पुलिस की क्या जिम्मेदारी- जवाबदेही होती है, इस बारे में विस्तार पूर्वक बताया।


आश्रयणी फाउंडेशन और इसकी मुहिम पालोना के बारे में उन्होंने बताया कि यह एकमात्र संगठन व अभियान है, जो इस मुद्दे पर सक्रिय है और इस अपराध पर रोक लगाने और नवजातों के जीवन को बचाने के प्रयासरत है। सेंसेटाइजेशन, सेंसिटिव जर्नलिज़्म, रिसर्च, एडवोकेसी और अवेयरनेस के माध्यम से लगातार इसे उठा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मोनिका आर्य द्वारा बीते 04 सालों का डेटा और नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो से उसकी तुलनात्मक विवेचना भी प्रस्तुत की गई।  इस रिपोर्ट में यह बताया गया कि उक्त समय सीमा के अंदर झारखंड में कितने बच्चों के शव मिले हैं और कितने नवजात जिंदा मिले हैं।

कार्यक्रम के दौरान झारखण्ड में लग रहे क्रेडल्स की जानकारी भी दी गई और एक बच्चे के मिलने के बाद पुलिस को त्वरित गति से क्या-क्या करना चाहिए, ये भी बताया गया, जैसे बच्चे को सबसे पहले फर्स्ट एड, इलाज दिलवाना, फिर cwc को सूचित करना और एफआईआर दर्ज करना, मृत शिशु का पोस्टमार्टम करवाना, उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था, क्षेत्र की गैर सरकारी संस्थाओं की मदद से उपलब्ध करवाना आदि।

ट्रेनिंग सेशन को डीएसपी श्री राजकुमार महता ने भी सम्बोधित किया और ये विश्वास दिलवाया कि नवजात शिशुओं के मामले में झारखण्ड पुलिस पूरी संवेदनशीलता से काम करेगी और देश के सामने नई इबारत पेश करेगी।कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से डीएसपी श्री अजय कुमार झा, डीएसपी श्री रतिभान सिंह, डीएसपी श्री नवीन चन्द्र दास, डीएसपी श्री केदार नाथ व  पालोना की ओर से श्री प्रोजेश दास व श्री अमित कुमार भी मौजूद थे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...