Wednesday, March 13, 2019

बैंकों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राशि के लेन-देन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश

आज दिनांक 13 मार्च 2019 को समाहरणालय रांची स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने बैंकों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राशि के लेन-देन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देर्श दिये।


10 लाख से अधिक की राशि की नकद लेन-देन की सूचना दें- उपायुक्त

बैठक में आये विभिन्न बैंक के प्रतिनिधियों से उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कहा कि अगर 10 लाख से उपर की राशि की नकद लेन-देन की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत दें। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कहा कि बैंकां के नकद भुगतान काउंटर्स, विभिन्न एटीएम या जहां से पैसे की निकासी होती है, वहां आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित बैनर पोस्टर लगाये जाये। आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित बैनर-पोस्टर आदि सामग्री विभिन्न बैंकों को जल्द ही उपलब्ध करा दिये जायेंगे। उपायुक्त महोदय ने बैंकों के प्रतिनिधियों को नकद भुगतान काउंटर्स और विभिन्न एटीएम में बैनर पोस्टर लगाकर इसकी तस्वीर भी साझा करने का भी निदेश दिया।


उपायुक्त श्री राय महिमापत ने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध लेन-देन पर बैंक कड़ी निगाह रखें और इसकी जानकारी तुरंत दें। अगर बल्क में आरटीजीएस हो रहे हैं, किसी खाते से छोटी-छोटी राशि अधिक संख्या में लोगों के खाते में ट्रांसफर की जा रही है तो बैंक इसकी भी सूचना दें।

उपायुक्त श्री राय महिमापत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विभिन्न राजीनतिक दलों के उम्मीदवार चुनाव के लिए अपना स्पेसिफिक अकाउंट खुलवायेंगे, बैंकों को इसका तामिला करना है।


कैश ले जा रही वैन की जानकारी पहले दें - उपायुक्त


बैंकों के प्रतिनिधियों से उपायुक्त महोदय ने कहा कि कैश ले जारी वैन की जानकारी पहले दें। ताकि एफएसटी या एसएसटी में किसी तरह की परेशानी ने हो।

आपने मतदान किया या नहीं आयेगा मोबाइल पर मैसेज

रांची लोकसभा सीट के लिए 6 मई को वोट डाले जायेंगे। मतदान दिवस पर रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के लिए हर आधे घंटे में मैसेज आयेगा। जिसमें उनसे मतदान करने के लिए संदेश दिया जायेगा। बैठक में उपस्थित विभिन्न मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के प्रतिनिधियों से उपायुक्त राय महिमापत रे ने इस दिशा में पहल किये जाने की बात कही।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विपिन बिहारी, विभिन्न बैंकों और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के प्रतिनिधि मौजूद थे।

'ब्रिटेन ने नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के लिए कागजात मांगे थे, लेकिन भारत ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया'

ब्रिटेन ने नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के लिए कागजात मांगे थे, लेकिन भारत ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया

पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड मामले में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी पिछले सप्ताह लंदन की गलियों में घूमते नजर आया था। नीरव ने लाखों रुपये मूल्य की जैकेट पहन रखी थी। पहले क्लिन सेव रहने वाले नीरव का लुक भी बदला हुआ था। तब केंद्र सरकार ने जोर देकर कहा कि उसके खिलाफ मुकदमा चलाने और उसे प्रत्यर्पित करने के प्रयासों में भारत की ओर से कोई देरी नहीं हुई है। जब भारत सरकार के दावों की पड़ताल की गई तो कुछ और ही बात सामने आयी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन ने नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के लिए कागजात मांगे थे, लेकिन भारत ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया। ब्रिटेन की एक कानूनी टीम ने नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई में मदद करने के लिए भारत आने की पेशकश की थी, लेकिन कथित तौर पर यहां की सरकार की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली।

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पहली बार भारत ने ब्रिटेन को जो अलर्ट भेजा था, वह म्युचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (एमएलएटी) के तहत फरवरी 2018 में वापस आ गया था। यह उस वक्त अमल में लाया गया था जब सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक से 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी और उसके परिजनों के खिलाफ पहला क्रिमिनल केस दर्ज किया था। इससे पहले, विदेश में अपराधियों को पकड़ने के लिए कानूनी सहायता ज्यादा समय लेने वाली होती थी।

कानूनी सहायता संधि का मतलब था कि गृह मंत्रालय लंदन में भारतीय उच्चायोग को सीधे सम्मन या वारंट दे सकता है, जो बाद में इसे सेंट्रल ऑथरिटी को भेज सकता है। इस मामले में ब्रिटेन में सेंट्रल ऑथरिटी ने फैसला किया कि क्राउन अभियोजन पक्ष और एसएफओ के बीच, यह सीरीयस फ्रॉड ऑफिस (गंभीर धोखाधड़ी कार्यालय) का मामला था, जो नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई करने के अनुरोध के लिए अधिक उपयुक्त था।(Courtesy: jansatta)

Big News:1,000 Crores Scam by Ranchi Expressway Ltd,loss of Canara Bank

The Central Bureau of Investigation on Tuesday filed a police complaint against the promoters of the Ranchi Expressway Ltd, including Managing Director K Srinivasa, for causing a loss of over 1,000 crore in Ranchi-Jamshedpur (NH-33) project to a consortium of banks led by Canara Bank.

The project to widen NH-33 to four lanes - between Ranchi and Jamesdpur section, stretching nearly 163 kilometers - was given to the Madhucon Project Limited in 2011 by the National Highway Authority Of India.

The estimated cost of the project, which was supposed to be finished in five years, was Rs 1,655 crores.

13,14 व 15 मार्च को अचानक होंगे मौसम में बदलाव

रांची । राज्‍य के कई जिलों में बुधवार से मौसम करवट लेगा। कई स्‍थानों पर हल्‍की बारिश होगी। तेज हवा भी चल सकती है। इसके संकेत एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने दिए हैं।


विभाग के मुताबिक 13 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में एक-दो स्‍थानों पर गर्जनया हल्‍की बारिश हो सकती है।


14 मार्च को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में बारिश हो सकती है। इस दिन एक-दो स्‍थानों पर तेज हवाएं चल सकती है।


इसी तरह 15 मार्च को कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका अधिक असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा जिले पर अधिक असर पड़ने की आशंका है।

Tuesday, March 12, 2019

झारखंड : टोरी मे जीएम रेलमंडल हाजीपूर को माकपा शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन, टोरी रेलवे क्रॉसिंग एनएच 99 पर की फ्लाई ओवरब्रिज आदि की मांग

झारखंड : टोरी मे जीएम रेलमंडल हाजीपूर को माकपा शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन,


टोरी रेलवे क्रॉसिंग एनएच 99 पर की फ्लाई ओवरब्रिज आदि की मांग,


धनबाद रेलमंडल के बरकाकाना - बरवाडीह रेलखंड पर है टोरी जंक्शन स्टेशन।

टोरी जंक्शन देश में पहला स्टेशन है जहां 10 रेल लाईन के बाद भी आने जाने के लिए आरओबी व ब्रिज नहीं है,

जान जोखिम में डालकर लोग एवं यात्री मालगाड़ी के निचे से करते हैं आना जाना,घंटों क्रॉसिंग के जाम में फंसे रहते हैं लोग, जाम में फंसकर आए दिन गंभीर रोगियों की हो रही है मौत रेलवे विभाग व सरकार है सोई हुई : अयुब खान

टोरी आगमन पर रेलमंडल हाजीपूर जोन के महाप्रबंधक को माकपा शिष्टमंडल ने वरिष्ठ नेता अयुब खान के नेतृत्व में जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह, अंचल सचिव रसीद मियां, साजीद खान ने आरओबी से संबोधित ज्ञापन सौंपा है,

सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि विभाग करीब एक दसक से टोरी में स्टेशन आदि का विस्तार लगातार कर रही है, रेल लाइन दुगनी हो गई, स्टेशन समेत कई बड़े बड़े बिल्डिंग खड़े हो गए, राजस्व दुगना बढ़ गया, नई रेल लाईन लोहरदगा व बालुमाथ से जुड़ गया, फुट ब्रिज का उतर की ओर विस्तार किया गया, लेकिन लोगों को परेशान रखने के लिए विभाग ने जानबूझकर दक्षिण की ओर ब्रिज का विस्तार नहीं की, ब्रिटिश काल से अबतक आम जनता का रती भर सुविधा नहीं दी गई है, रेलवे जितना विस्तार करती है उतना ही जनता का कष्ट बढ़ता है, यह देश में पहला स्टेशन होगा जहां 10 लाईन है और आरओबी नहीं है, लोगों ‌तथा यात्रियों को स्टेशन जाने बाहर निकलने के लिए ब्रिज नहीं है, जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के निचे से लोगों को तथा यात्रियों को स्टेशन व शहर आना जाना करना पड़ रहा है, चार पहिया व दो पहिया वाहन आधे घंटे तक जाम में फंसता है, इससे लगता है कि जनता को जानबूझकर कर उत्पीड़न किया जा रहा है एवं आमजन की परेशानियों से मुंह मोड़ लिया गया है।


जैसा कि आप अवगत हैं कि टोरी रेलमार्ग पर एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन

के अलावा गुड्स ट्रेनों का परिचालन अनवरत होता रहता है, और यह एन एच पथ पर क्रॉसिंग होने के कारण इस रूट से बिहार के पटना, छत्तीसगढ़, रांची, हजारीबाग, चतरा, गुमला, मेदिनीनगर, लोहरदगा और लातेहार सहित कई जिलों के लिए प्रति दिन हजारो छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे रेलवे क्रॉसिग 24 घंटा में 18 --19  घंटा बंद रहता है , हमेशा जाम लगा रहता है , आधा घंटा से अधिक समय तक लोग रेलगेट के जाम पर फंसे रहते हैं,

जाम में फंसकर अनेक लोगों की मौत अबतक हो चुकी हैं, क्रॉसिंग के बंद रहने के कारण एम्बुलेंस में ही कई गंभीर रोगियों की मौत आए दिन हो रही है, स्कुली छात्रों सहित लाखों व्यक्तियों का जन जिवन प्रति दिन बुरी तरह प्रभावित हो रहा हैं,


स्टेशन के पक्षिम में शुक्रबजार से स्कुल कॉलेज हॉस्पिटल जाने, स्टेशन आने वाले आम रास्ता में फुट ब्रिज नहीं होने व वर्तमान फुट ब्रिज का विस्तार नही किए जाने से लोगों को सटेशन, व बजार शहर आने जाने मे काफी कठीनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, पैदल भी आना - जाना मुश्किल हो गया है, बरकाकाना से लेकर डालटंनगंज तक की सभी रेलवे स्टेशनों मे यह टोरी जंक्शन राजस्व के मामले में सबसे अव्वल है ၊

 ब्रिज की मांग हमारी पार्टी तथा इलाके की जनता लगातार कर रही, इससे विभाग अवगत भी है बावजुद इस जनहित से जुड़ी मॉगपर रेल विभाग उदाशीन है,


ज्ञापन में टोरी जंक्शन स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग एन एच 99 पथ पर फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने,स्टेशन के पक्षिम मे हाई स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, अंचल व प्रखंड कार्यालय जाने, स्टेशन आने वाले आम रास्ता में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने,वर्तमान फुट ओवरब्रिज का विस्तार शीघ्र कराने की अनुरोध की गई है ၊ इस पर जीएम ने पश्चिम में फुट ब्रिज बनाने, ब्रिज का विस्तार शीघ्र कराने का आश्वासन दिया, फ्लाई ओवर ब्रिज के लिए राज्य सरकार को लिखा गया है, रेलवे भी प्रयासरत है।

कोडरमा के डोमचांच में कुशवाहा सेवा समिति का 20वें त्रैवार्षिक चुनाव हेतु आम बैठक आयोजित

राजेश मेहता ၊                                               कोडरमा जिला के  डोमचाँच प्रखंड के लेगरपीपर मे बैठक हुआ  कुशवाहा सेवा समिति का 20 वाँ  त्रैवार्षिक चुनाव हेतु आम बैठक आयोजित की गई ၊ जिसमें सहायक चुनाव प्रभारी, क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारीगण एवं शाखा अधिकारीगण व समाज के कई लोग मौजूद थे। बैठक में निवर्तमान , मुख्य चुनाव प्रभारी    भरत नारायण मेहता  सहायक चुनाव प्रभारी बलराम भारती, अनंत मेहता, सरोज मेहता ,सुरेंद्र मेहता ,  सभापति ,बैजनाथ मेहता, युगल किशोर मेहता, महेश मेहता, राजेंद्र मेहता, बसंत मेहता, महामंत्री  विरेंद्र मेहता उर्फ़ बीरू  मेहता, मनोज मेहता, शिव कुमार मेहता, रामदेव मेहता ,अशोक मेहता किशोर मेहता युवराज मेहता ,राजेंद्र मेहता, बैजनाथ  मेहता ने कहा कि शराब पर अंकुश किया जाए। 


वहीं रामदेव मेहता ने कहा कि पूर्वजों द्वारा पूर्व के अधिकारी हमारे समाज को काफी मेहनत करने के बाद काबू कर पाया । पर राजनीतिक में निष्ठा नहीं कर सके इसलिए राजनीतिक में पकड़ बनाने की भी बात कही साथ ही शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। बाद में शाखा पदधिकारियो का चयन भी किया गया जिसमे सभापति सुभाष मेहता, उपसभापति मुन्नी देवी, मंत्री अनंत मेहता, उपमंत्री महेश मेहता ,कोषाध्यक्ष लखन मेहता ,शिक्षा मंत्री राजेंद्र मेहता को बनाया गया है वहीं

शाखा सदस्यों में द्वारिका मेंहता और लक्ष्मी  देवी और शीला देवी को रखा गया है।

रामगढ़ के जंगलों से पुलिस ने 5 नक्सलियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार

रामगढ़ ၊ पुलिस ने पीएलएफआई के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टा, पांच गोली, 3 मोबाइल बरामद किया है. लेवी वसूलने के लिए सभी उखाड़ बेडेवा जंगल में जमा हुये थे।

रामगढ़ एसपी निधि द्विवेदी को गुप्‍त सूचना मिली थी कि उखाड़ बेडेवा जंगल में पीएलएफआई के नक्‍सली लेवी वसूलने के लिए जमा हुये है।इसी सूचना के आधार पर एसपी ने रजरप्‍पा, कुजू और मांडू पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिये. तीनों थाना की पुलिस ने रणनीति के तहत कार्रवाई कर जंगल से पांच पीएलएफआई नक्‍सलियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, पांच गोली और तीन मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस गिरफ्तार नक्‍स‍लियों से पूछताछ कर रही है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...