Monday, April 8, 2019

जब एएसआई ने अपने ही थाने में अनियमितता पर मुँह खोला तो हो गई पिटायी

कोडरमा :  आखिर किससे करें फरियाद, अब पंच भी बहरे हो गए हैं। कुछ इसी तरह का मामला झारखंड पुलिस में कोडरमा जिले की है। जब एएसआई गणेश कुमार सिंह ने ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी निभाई तो थानेदार ने अपने गुंडों से उसकी जमकर पिटाई करवा दी।

बेचारा एएसआई अपने वरिष्ठ के रसूख  को समझता था, इसलिए वह वरिष्ठ अधिकारियों के पास ना जाकर, न्याय के लिए दैनिक सन्मार्ग लाइव के कोडरमा संवाददाता के पास पहुंचा।

उसने जो आप बीती सुनाई उससे ईमानदारी की जमीन हिलती नजर आई। एएसआई ने बताया कि थाने में एक शक्तिमान गाड़ी थी, उसकी जगह टूटी-फूटी शक्तिमान वाहन खड़ा कर दिया। इस संबंध में जब उन्होंने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से बात की तो ढाब थाने के बड़ा बाबू एलबी प्रसाद ने सुरेश के साथ मिलकर पिटवा दिया ।


बताते बताते एएसआई रोने लगे ,आइए देखते हैं गणेश ने क्या कहा और अपने पर फरियाद में क्या चाहते हैं…

जेल के खाली कमरे में 22 वर्षीय अंडर ट्रायल प्रिज़नर का फांसी के फंदे से झूलता शव बरामद, भाकपा माले ने की उच्चस्तरी जाँच की मांग

क्या विचाराधीन बंदी ने लगाया मौत को गले....

क्या फांसी के फंदे से झूलकर दे दी जान ...... 

मौत के कारणों का नहीं हो सका खुलासा ...

48 घंटे पहले ही गिरफ़्तारी कर लाया गया था सेंट्रल जेल                                                          

 गिरिडीह : गिरिडीह सेंट्रल में बंद एक विचाराधीन बंदी का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिलने से सनसनी फैल गया. मृतक बंदी की पहचान बगोदर के जरमुने निवासी कुलदीप रजक के 22 वर्षीय पुत्र मनीष रजक के रूप में की गयी है. मनीष के विरुद्ध एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था. दो दिन पहले ही बगोदर पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर गिरिडीह न्यायालय में प्रस्तुत किया था जहाँ कोर्ट ने मनीष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में गिरिडीह सेन्ट्रल जेल भेज दिया था. 

सेन्ट्रल जेल में मनीष को सामान्य सेल में रखा गया था. रविवार की दोपहर को शौचालय के बगल खाली पड़े एक कमरे में मनीष का संदेहास्पद तरीके से झूलते हुए शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि जेल के ही एक विचाराधीन बंदी शौच के लिए गया था तभी वह मनीष का झूलते हुए शव पाया। बंदी ने तुरंत मामले की सुचना जेल प्रशासन को दिया। दोपहर 2 बजे मनीष के बॉडी को फंदे से उतारा गया और आननफानन में मनीष की बॉडी को सदर अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद सिंह समेत माले के कई नेता सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पत्रकारों से बात करते हुए बिनोद सिंह ने उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है. 

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष ने न्यूज पोर्टल/वेब चैनल के संवाददाता व मीडियाकर्मी को स्पष्टत: कहा पत्रकार की श्रेणी में

*अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में सम्पन्न हुई।*


*पत्रकार सुरक्षा कानून पर छ्त्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश की प्रशंसा*                                                           *न्यूज/वेब पोर्टल संवाददाता व मीडियाकर्मी भी पत्रकार की श्रेणी में*

*नई दिल्ली-: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई जिसमे कई मुद्दों पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मध्य चर्चा हुई और सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। सदस्यता अभियान में तेजी लाने हेतु निर्णय लिया गया कि जिन प्रदेशो में संगठन अपनी समिति बना चुका है उसके सभी जिलों में सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्षो को है ।* 

*इसके अलावा पत्रकार कल्याण कोष भी सभी राज्यो में राज्य सरकारों द्वारा बनाये जाने की मांग पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिग्नेश कालावडिया एवं शंकर पांडेय राष्ट्रीय संरक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक की मेजबानी दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा की गई*।

 *पत्रकारों की दशा और दिशा तय करने के मकसद से बुलाई गई कार्यकारिणी की इस मीटिंग में देश विशाल रथ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यह रथयात्रा श्री सोमनाथ मंदिर से शुरू होकर संपूर्ण भारत में भ्रमण करते हुए दिल्ली पहुँच कर समाप्त होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिग्नेश कालावाड़िया ने कहा कि एबीपीएसएस पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।उसके लिए उनको कोई भी कदम उठाना पड़ा तो वह उस कदम को उठाने से नहीं हिचकिचाएंगे। उन्होंने कहा कि न्यूज/वेब पोर्टल हेतु कार्य कर रहे संवाददाता भी  मीडियाकर्मी  की श्रेणी में आते हैं ၊ आज पत्रकारिता अत्यंत जोखिम भरा कार्य है तथा कहा कि एबीपीएसएस ने कभी भी पत्रकारों व मीडियाकर्मियों के साथ भेदभाव नहीं की है ၊ मीटिंग में कई नई नियुक्तियां भी की गई और संगठन के प्रति उदासीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया ।*

*अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के नजरिए से भोपाल से कर्मठ पत्रकार सुश्री सरोज जोशी को स्वतंत्र तौर पर श्री जिग्नेश कलवाड़िया की अध्यक्षता में महिला मामलों का प्रभार सौंपा गया जिसमें उनकी सहायक के तौर पर श्रीमती आशा यादव को लगाया गया। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की कार्यकारिणी का अगला समागम भोपाल में रखा गया जिसकी जिम्मेवारी सैयद खालिद कैस और सुश्री सरोज जोशी को सौंपी गई। अगस्त माह में अखिल भारतीय सुरक्षा समिति का अधिवेशन पंजाब में किए जाने का निर्णय किया गया।*

*बैठक में संपूर्ण भारत के लिए दो जोन बनाने का निर्णय लिया जिसमे दो संगठन महासचिवों राकेश परिहार और  महफूज खान को इसकी जिम्मेदारी दी गई। उनके  साथ महामंत्री का भी योगदान रहेगा जो संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे ।*


*दिल्ली अध्यक्ष  सुश्री आशा यादव  की मेजबानी में  हुई  इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कोमल महासचिव राकेश परिहार एवं महामंत्री सैयद खालिद कैस को पंजाब हरियाणा हिमाचल एवं दिल्ली का प्रभार संयुक्त रूप से सौंपा गया ।*


*राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावड़िया,राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पांडेय जी के नेतृत्व रखी गई इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक मत होकर झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष शरवेश तिवारी को मनोनीत किया जिसका सभी ने स्वागत किया*।


*इसके अलावा छत्तीगसढ़ सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की सहमति का राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने एकमत होकर दिल्ली बैठक में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ का धन्यवाद करतल ध्वनि से किया और मध्यप्रदेश सरकार की भी सराहना की जिन्होंने इस ओर कदम बढ़ाया।*

 *मीटिंग में अन्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी अपील की गई कि कि वह सभी अपने अपने  प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू करें।*


*इस बैठक में देश के कई राज्यो के पत्रकार शामिल हुए जिनमें छत्तीसगढ़, गुजरात,मध्यप्रदेश, पंजाब,बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान,झारखंड, हरियाणा,आदि राज्यो के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपील करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिग्नेश कलवाड़िया ने आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि पत्रकारों के जान माल की सुरक्षा हेतु एक कड़ा कानून बनाने के लिए युद्ध स्तर पर संघर्ष शुरू किया जाए। अखिल भारतीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता गोविंद शर्मा ने बताया के श्री सोमनाथ मंदिर से दिल्ली मार्च के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।*

Sunday, April 7, 2019

डोमचांच नेहरू युवा केन्द्र ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

राजेश मेहता ၊ डोमचांच नेहरू युवा केन्द्र डोमचांच के तत्वधान में नेहरू युवा केन्द्र की सदस्य चंचला कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ।जिसमे बताया गया कि हम सब एक स्वतंत्र देश के नागरिक है। वैसे तो हमे हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत अनेक अधिकार दिये हुए हैं।जिनमे से एक अधिकार मत(वोट) देने का भी है।और यह बाकी सभी अधिकारों से बड़ा है। इसी के जरिये हम मतदान कर मतदाता कहलाते है।एक अकेला व्यक्ति मतदान के जरिये सरकार गिरा भी सकती है और सरकार बना भी सकती है।हमे अपने देश के लिए हमेशा निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए। हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए क्योंकि हर एक मत कीमती हैं।एक मत भी देश के लिए गलत सरकार को चुनने से रोक सकती हैं।

मतदान जाती और धर्म के आधार पर नही किया जाना चाहिए।

मौके पर अनिता देवी,कंचन देवी,चिंता देवी,सोनू कुमार,पिंकी देवी, पूनम देवी, रिया कुमारी,रीना देवी ,शम्भू आदि लोग उपस्थित थे।

विहिप बजरंग दल डोमचांच ने हिंदू नव वर्ष पर निकाली शोभा यात्रा


   

 *राजेश कुमार मेहता

डोमचाँच प्रखंड के  फुलवारिय पंचायत से     विक्रम संवत वर्ष प्रतिपदा 2076 के शुभ अवसर पर विहिप बजरंग दल डोमचांच प्रखण्ड के नेतृत्व में बजरंग दल फुलविरया द्वारा दुर्गा मंडप से विजय महा-मंत्र  (श्री राम जय राम जय जय राम) का जप करने के बाद एक शोभा यात्रा निकाली गई l जिसमें मुख्य रूप से हजारीबाग विभाग मंत्री मनोज चन्द्रवंशी एवं जिला मंत्री अजय वर्मा उपस्थित हुए l उन्होने हिंदू नव वर्ष की सभी को बधाई दिए l हमलोगो ने पहले अंग्रेजी नव वर्ष की बधाईया देते हुए लोगो को देखा हैं परंतु अब समय बदल चुका है और हिंदी नव वर्ष का बहुत ही उत्‍साहा के साथ स्वागत करते है l अब हमारे हिंदू भाई अपने धर्म के प्रति जागरूक होते जा रहे हैं l

  शोभा यात्रा फुलवारीया पंचायत के पूरे गाँव भ्रमण करते महेशपुर चौक, शहीद चौक होते पूरे डोमचांच प्रखण्ड का भ्रमण करते हुए जय श्रीराम का जयघोष के साथ नव वर्ष की बधाई देते हुए शोभा यात्रा को पुनः फुलवरिया दुर्गा मंडप पर समाप्त हुई l इस सोभा यात्रा में डोमचांच बजरंग दल संयोजक राजेश राज मेहता, विहिप मंत्री पप्पू साव, उपाध्यक्ष मुकेश पांडेय, मिलन प्रमुख लखन राणा, सह मंत्री राजेंद्र मेहता, फुलवारीया विहिप अध्यक्ष रवींद्र मेहता, रोहित कुमार, सूरज कुशवाह, उमेश वर्मा, पंकज मेहता, किरण प्रकाश, रजनीश, बीरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, मुरली कुमार, प्रेमचंद मेहता, जीतू, अंशुमान, शिवम, रंजन कुमार, के साथ सैकड़ों हिंदू युवा  शामिल हुए l

देशद्रोह की धारा खत्म करने के लुभावने चुनावी वादे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में किए गए वादे को लेकर यह मामला दर्ज हुआ है. शनिवार को वकील नरेंद्र शर्मा ने आगरा में राहुल के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है. 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आगरा के सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज किया गया है. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में किए गए वादे को लेकर यह मामला दर्ज हुआ है. शनिवार को वकील नरेंद्र शर्मा ने राहुल के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि अगर 2019 लोकसभा चुनाव के बाद उनकी सरकार बनती है तो वे देशद्रोह की धारा-124 (ए) को खत्म कर देंगे. कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए इसी वादे को लेकर वकील नरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मामला दर्ज करवाया है. वादी ने कहा है कि कांग्रेस के इस वादे से देशद्रोहियों को बल मिल रहा है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए.


✔@ANINewsUP


#Agra: A case has been filed by lawyer Narendra Sharma in CJM Court against Congress President Rahul Gandhi for promising in Congress manifesto to abolish Section 124A (Sedition) of the Indian Penal Code


कांग्रेस द्वारा घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद से राहुल गांधी पर अन्य जगह भी मामले दर्ज हुए हैं. अलीगढ़ में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत भी घोषणापत्र में किए गए वादे को लेकर ही है. कांग्रेस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को बरकरार रखने की घोषणापत्र में बात कही है, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है फिर ऐसे वादे की क्या जरूरत?

देश के सभी राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून को ले एबीपीएसएस के नेशनल कमिटी की हुई मंत्रणा

शनिवार को शालीमार गार्डेन गाजियाबाद में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। संगठन की दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा आशा यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में लगभग एक दर्जन प्रदेशों से पधारे प्रतिनिधियों ने केन्द्र सरकार पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की दिशा में सर्वसम्मति से अनेक संकल्प पारित किये। पारित प्रस्तावों में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया के नेतृत्व में आगामी 15 अगस्त को गुजरात के सोमनाथ से एक रथयात्रा निकालने का प्रस्ताव पारित किया गया जो विभिन्न प्रदेशों से होते हुए गांधी जयंती के दिन दो अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर सभा में तब्दील हो जायेगी। तथा रथयात्रा के दौरान संकलित एक लाख पत्रकारों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा जायेगा। बैठक में छतीस गढ़ तथा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की घोषणा का स्वागत किया गया। झारखण्ड के सीएम रघुबर दास द्वारा शीघ्र ही पत्रकार स्वरक्षा कानून लागू करने की पहल करने तथा यूपी व बिहार के पुलिस प्रमुखों द्वारा पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिये जाने पर संतोष प्रकट किया गया। बैठक में सभी प्रदेशों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से  प्रदेश अध्यक्ष के अलावा एक एक संयोजक मनोनीत करने जिला कमिटियों की बैठक आयोजित कर तहसील ताल्लुक के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा संगठन के सफल संचालन के उद्देश्य से केंद्रीय टीम के अलावे प्रदेशों में खाता संचालन आदि अनेक निर्णय सर्व सम्मति से पारित किये गये। बैठक में दिल्ली गुजरात उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश बिहार झारखंड पंजाब राजस्थान और छत्तीस गढ़ आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कल वाडिया राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पाण्डेय राष्ट्रीय महासचिव खालिद कैस उपाध्यक्ष प्रवीण कोमल संगठन महासचिव क्रमशः राकेश सिंह परिहार महफूज खान राष्ट्रीय प्रवक्ता क्रमशः मनोज कुमार सिंह गोविंद शर्मा शेख रईस सचिव राजदीप सिंह तोमर सुनील चौधरी सरोज जोशी कोषाध्यक्ष अजय परमार बिहार प्रदेश अध्यक्ष बिनोद पाण्डेय आदि शामिल थे।

बैठक में नव मनोनीत दिल्ली की प्रदेश अध्यक्षा आशा यादव झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। बैठक में दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष असलम शावरी राजेंद्र सोनी युगल किशोर गौरव रावत शान महम्मद राजेश कुमार संजीव कुमार आदि भी उपस्थित थे। संगठन की अगली बैठक भोपाल में जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...