Thursday, April 25, 2019

5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB के हत्थे चढ़ा पुलिस ASI

“ घूसखोर पुलिस एएसआई ने पीड़ित महिला से ₹1000 जबरन ले भी लिया था और अगली किस्त के लिए आज की मोहलत दी थी…..”


रामगढ़ 

 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एंटी करप्शन ब्यूरो ने  घूसखोर अधिकारी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया है।


जहां एसीबी हजारीबाग की टीम ने बरकाकाना थाने में पदस्थापित एएसआई अर्जुन ठाकुर को ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।


एएसआई अर्जुन ठाकुर….

एक महादलित महिला द्वारा रामगढ़ हरिजन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके एवज में घूसखोर एएसआई ने ₹10000 की डिमांड की थी। नहीं देने की सूरत में गवाहों की गवाही नहीं कराने की धमकी दी थी।

इतना ही नहीं इस घूसखोर एएसआई ने पीड़ित महिला से ₹1000 जबरन ले भी लिया था और अगली किस्त के लिए आज की मोहलत दी थी।

इधर पीड़ित महिला के भाई संजीव कुमार ने पूरे मामले से एसी भी हजारीबाग को अवगत कराया। जिसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और देर शाम बरकाकाना थाने में पदस्थापित घूसखोर एएसआई अर्जुन ठाकुर को ₹5000 घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा।


फिलहाल एसीबी की टीम घूसखोर पुलिस अधिकारी को अपने साथ हजारीबाग ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।


बताया जाता है कि क्षेत्र में इस अधिकारी का नाम काफी चर्चित रहा है, इतना ही नहीं बगैर पैसे लिए यह किसी का भी कोई काम नहीं करता है।

मानव तस्करी में गिरफ्तार झारखंड की प्रभा मुनि को हाइकोर्ट ने दी जमानत

झारखंड हाइकोर्ट से मानव तस्करी की आरोपित प्रभा मुनि को बुधवार को बड़ी राहत मिली. हाइकोर्ट ने बुधवार को उसे सशर्त जमानत दे दी. कोर्ट ने प्रभा मुनि को निचली अदालत में सुनवाई के दिन उपस्थित होने और पासपोर्ट जमा कराने की शर्त पर जमानत दी है.
प्रभा पर आरोप है कि वह दो एनजीओ की आड़ में मानव तस्करी का कारोबार करती थी. दिल्ली में संपूर्ण घरेलू कामगार सर्वेक्षण एवं उत्थान समिति के अलावा वह ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी संघ भी चलाती हैं. इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी संघ की वह वाइस प्रेसिडेंट थी. प्रभा हर वर्ष 25 दिसंबर को दिल्ली में एक मेला लगाती थी, जिसमें राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी हस्तियां शामिल होते थे. वर्ष 2018 में उसकी गिरफ्तारी के बाद सिमडेगा के एसपी संजीव कुमार ने कहा था कि इस सफेदपोश गतिविधियों की आड़ में प्रभा मानव तस्करी का काला कारोबार कर रही थी. एसी ने प्रभा के बारे में कई और चौंकाने वाले खुलासे किये थे.
मूल रूप से जशपुर के डांडपानी की निवासी प्रभा करीब 13 वर्ष पूर्व दिल्ली गयी थी. वहां वेस्ट पंजाबी बाग में बड़ा फ्लैट है. निहाल विहार दिल्ली में अपना कार्यालय चलाती थी. यहीं प्रोडक्शन हाउस भी बना रखा था, जिसमें नागपुरी फिल्मी गीतों की शूटिंग होती थी.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 के जिस मामले में प्रभा मुनि को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उस मामले में सिमडेगा पुलिस ने वर्ष 2015 में चार्जशीट दाखिल कर दी थी. दरअसल, 6 मई, 2013 को एएचटीयू थाना में प्रभा मुनि और उसके पति रोहित मुनि के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. पुलिस ने आइपीसी की धारा 363, 370, 371, 372 और 379 के अलावा 23/26 जेके एक्ट, 14 चाइल्ड लेबर एक्ट और 5 आइपीसी एक्ट 1956 के तहत केस दायर किये थे. इनमें अपहरण की शिकार तीन बच्चियों ने कोर्ट में कहा था कि प्रभा और रोहित बहला-फुसलाकर उन्हें दिल्ली ले गये, काफी पैसा लेकर बड़ी कोठियों में काम करने के लिए सौंप दिया. इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से प्रभा को गिरफ्तार किया.

पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को फोन किया तो थानेदार ने कहा, सुबह आना


दुमका जिले मे मसलिया प्रखंड  क्षेत्र के टोंगरा थाना के अंर्तगत  कुसुमघाटा में एक दैनिक पत्रके पत्रकार की खबर से कुपित हो पिटाई की खबर है। पत्रकार कुमार विक्रम के अनुसार उन्होने गत 21 अप्रैल को कुसुमघाटा मतदान केंद्र की व्यबस्था के सम्बंध मे खबर प्रकाशित किया था। जिसको लेकर जिला एवं प्रखंड से जांच टीम भी आई। जाँच टीम के आने के बाद शिक्षको को अधिकारी ने डॉट फटकार लगाया था। इससे पुर्व भी विद्यालय के शिक्षको की अनियमितता, बच्चो के अधिकारो को लेकर कई बार  अपने लेख से उजागर करने की कोशिश किय था। तभी से  उन्हे धमकी दी जा रही थी ।
पुलिस को दिए बयान मे पीड़ित पत्रकार ने कह है कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे वे अपने घर से कुसुमघाटा चौक की ओर बाइक से जा रहे थे. जब वे उक्रत शिक्शक के घर के समीप पहुचा तब पहले से घात लगाए बैठे शिक्षक ने बाइक को जोरदार पैर से लात मार दिया जिससे बाइक पर सवार  पत्रकार नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही लात घुसो  एव चप्पल से जम्कर पिटाई कर दी। पूछने पर शिक्षक ने बताया कि तुम जैसे दो कौड़ी के पत्रकार के इतना औकात कैसे हो गया कि हम जिस विद्यालय के शिक्षक है उस के विषय मे छापा। यही नही जाति सूचक शब्द, गाली गलौज के साथ साथ गांव से पूरे परिवार को तीन दिन के अंदर भाग जाने को कहा यदि वो ऐसा नही करता है तो तीन दिन के बाद  घर  को आग को हवाले कर दिया जाएगा।
पत्रकार ने जब टोंगरा थाना प्रभारी  दिनेश सिंह  को फोन पर घट्ना की जानकारी दी तो  प्रभारी को सुनाया अपना दुखडा।एव अपना लचारी का रोया रोना। इस बिषय मे जब जानकारी दी गय, तो बताया को  इनजोरी तो नहीं हुआ है,और रात मे ,मै जा नही सकता क्योकि मेरे पास  प्रयाप्त पुलिस बल नही है, आप सुबह थाना आइए।

अवैध प्रेम संबंध को ले युवक को जिंदा जलाया, चिकित्सा के क्रम मे मौत

प्रमोद उपाध्याय, हजारीबाग.
हजारीबाग मे एक अधेड़ को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना इचाक थाना क्षेत्र के रूद् की है जहां पन्नु साव नाम के अधेड जलती अवस्था में खेत में पड़ा मिला जिसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई ।घटना के संबंध  में मृतक के पुत्र ने बताया कि उसका पिता मंगलवार की शाम चार बजे  घर से निकला था रात में घर नहीं लौटा इस संबंध में जब मां से पूछा तो उसने बताया कि बगल में कीर्तन हो रहा है. शायद वही गए होंगे बुधवार की सुबह पांच बजे गांव के ही किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि खेत में उसका पिता पडा हुआ छटपटा रहा है जो बुरी तरह से जला हुआ जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो वहां से पुलिस ने एंबुलेंससे घायल को सदर अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मृतक के बेटे ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसके पिता को बांधकर  जिदा जला दिया गया है। घटनास्थल पर पेट्रोल की बोतल भी थी मृतक के पुत्र ने बताया उसके पिता मरते वक्त यह बताया कि डुमरौन निवासी रविंद्र ने उसे जलाया है रविंद्र करेशर से हैं जिससे यहां  मृतक की पत्नी काम करती थी सूत्रों की मानें तो अवैध प्रेम संबंध में हत्या की गई है बहर हाल  पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. 

Wednesday, April 24, 2019

प्रज्ञा ठाकुर का नामांकन खारिज़; चुनाव लड़ने पर संकट ? उम्मीदवार के रूप में आलोक संजर ने भरा पर्चा

आलोक संजर को डमी कैंडिडेट के रूप में इसलिए उतारा गया है क्योंकि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ बाबरी मस्जिद पर बयान देने के चलते मामला दर्ज किया गया है.

भोपाल (Bhopal) से प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) के चुनाव लड़ने को लेकर बीजेपी (BJP) असमंजस में है इसीलिए भोपाल से बीजेपी के लिए प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अलावा वर्तमान सांसद आलोक संजर (Alok Sanjar) ने भी अपना नॉमिनेशन फाइल किया है. उन्होंने डमी उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है. इस कदम को बीजेपी के डर के रुप में देखा जा रहा है क्योंकि प्रज्ञा ठाकुर पर धारा 188 के तहत FIR दर्ज की गई है जिसकी वजह से प्रज्ञा का नामांकन खारिज़ हो सकता है.

क्या है संगठन का डर

संगठन का यह डर है कि अगर किसी सूरत में प्रज्ञा ठाकुर का नामांकन रद्द होता है तो भोपाल से आलोक संजर को चुनाव लड़ाया जा सकता है. हालांकि बीजेपी इस डर को स्वीकार नहीं कर रही, बीजेपी का कहना है कि यह परंपरा रही है कि पार्टी की तरफ से ही एक डमी कैंडिडेट नामांकन भरता है. बीजेपी की ओर से एक ही उम्मीदवार है और वो प्रज्ञा ठाकुर ही हैं. सूत्रों की मानें तो आलोक संजर को आलाकमान ने अचानक फॉर्म जमा करने का निर्देश दिया था. यही वजह थी कि साध्वी की रैली से आलोक संजर पूरे वक्त नदारद रहे थे.

डमी नॉमिनेशन पर बातचीत करते हुए सांसद आलोक संजर ने कहा कि, ‘इस तरह का नॉमिनेशन हमारी परंपरा रही है, भोपाल से प्रज्ञा दीदी ही चुनाव लड़ रही हैं..मुझे संगठन ने कहा तो मैंने फॉर्म भर दिया.’

क्या है विवादास्पद बयान का मामला

साध्वी प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिद को लेकर एक विवादित बयान दिया था. साध्वी ने अपने इस बयान पर सफाई भी दी थी, लेकिन उनके जवाब को जिला निर्वाचन अधिकारी ने संतोषजनक नहीं पाया इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. निर्वाचन आयोग ने अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद पर विवादित बयान देने के मामले में भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज करने के निर्देश दिया था.

क्या कहा था प्रज्ञा ठाकुर ने

राममंदिर निर्माण के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रज्ञा ने कहा था कि, “राममंदिर हम बनाएंगे एवं भव्य बनाएंगे. हम तोड़ने गये थे (बाबरी मस्जिद का) ढांचा. मैंने चढ़कर तोड़ा था ढांचा. मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी. हमने देश का कलंक मिटाया है.”

इसी मामले में निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए लगे आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर प्रज्ञा को शनिवार देर रात को ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था और उनसे 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था.

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने ली श्रीलंका बम धमाकों की ज़िम्मेदारी

रविवार को ईस्टर के अवसर पर श्रीलंका के कई गिरजाघरों और होटलों में हुए श्रंखलाबद्ध धमाकों की ज़िम्मेदारी, तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने ले ली है।

दाइश की न्यूज़ एजेंसी आमाक़ ने मंगलवार को एक संक्षिप्त बयान में दावा किया है कि श्रीलंका में हुए हालिया भीषण धमाके उसके सदस्यों ने किए हैं।

इस देश में गृह युद्ध की समाप्ति के दस साल बाद, अब तक के सबसे घातक आतंकवादी हमलों में 320 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक घायल हो गए।

इससे पहले श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री ने एक स्थानीय चरमपंथी गुट नेश्नल तौहीद जमात एनटीजे को इन धमाकों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था।

श्रीलंका के अधिकारियों का कहना है कि यह बम धमाके किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की मदद से किए गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि मरने वालों में ज़्यादातर श्रीलंका के नागरिक हैं, इसके अलावा कम से कम 31 विदेशी भी शामिल हैं। इनमें ब्रिटेन, भारत, डेनमार्क, सऊदी अरब, चीन और तुर्की के नागरिक हैं। msm

06 गिरिडीह लोक सभा क्षेत्र हेतु 17वीं संसद हेतु नामांकित प्रत्याशीगण

गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड का महत्‍वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। इस क्षेत्र में गिरडीह, बोकारो और धनबाद जिले के कुछ हिस्‍सों को शामिल किया गया है। इस संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। यह क्षेत्र दुर्गम पहाड़ियों और जंगलों घिरा से है। मुगल सम्राटों का इस क्षेत्र पर शासन रहा। यह क्षेत्र अबरख और कोयला जैसे खनिज उत्‍पादन के लिए भी जाना जाता है। यहीं पर जैनियों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल पार्श्वनाथ भी है। नोबेल पुरस्कार विजेता एवं वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु की जन्‍मस्‍थली इसी क्षेत्र में है।                                     06 गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में किये गए नामांकन-


*1. श्री जगरनाथ महतो ( झारखंड मुक्ति मोर्चा)*


*2. श्री राजेन्द्र दसौंधी (निर्दलीय)*


*3. श्रीमती सिमी सुमन ( शिव सेना)*


*4. श्री अमित जानी (निर्दलीय)*


*5. श्री लालू केवट ( निर्दलीय)*


*6. श्री चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू)*


*7. मो. अहमद अंसारी ( भारतीय लोकमत  राष्ट्रवादी पार्टी)*


*8. श्री नीलकंठ महतो ( निर्दलीय)*


*9. श्री संजीव कुमार महतो (निर्दलीय)*


*10. मो. रसूल बक्श (निर्दलीय)*


*11. मो.अब्दुल मोबीन रिजवी (राष्ट्रीय जन क्रान्ति मोर्चा)*

 

*12. श्री द्वारिका प्रसाद लाला (रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इण्डिया (ए))*


*13. श्री योगेश्वर ठाकुर (विश्व शक्ति पार्टी)* 


*14. श्री सोहराब शाह (बहुजन मुक्ति पार्टी)* 


*15. श्री शिबू सिंह (भारतीय मानवाधिकार फेडरक पार्टी)*


*16. श्री राम कृष्ण प्रसाद (गरीब जनशक्ति पार्टी)* 


*17. श्री मधुसूदन (झारखण्ड पार्टी, सेकुलर)*


*18.  श्री चंद्रदेव प्रसाद (अहरा नेशनल पार्टी)*


 *19. श्री समीर कुमार दास (पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया ,डेमोक्रेटिक)*


*20. श्री राजेंद्र महतो (निर्दलीय)*


*21. श्री नारायण गिरि (निर्दलीय)*


*22. श्री अजय रेंजन ( निर्दलीय )*


*23. श्री अमिताभ कुमार ( निर्दलीय)*


*24. श्रीमती सुनिता टुडू ( निर्दलीय )*


*25. श्री पवन  सिंह ( निर्दलीय )*


*26.  श्री दुर्गा सिंह  ( निर्दलीय )*

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...