Monday, April 29, 2019

धनबाद में बदला स्‍कूलों का समय, जानिये कितने से कितने बजे तक चलेगी क्‍लास

 धनबाद : कोयलांचल में बढ़ते पारा को देखते हुये स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. डीसी के आदेश जारी कर 30 अप्रैल से 10 बजे तक स्कूलों में छुट्टी करने का निर्देश दिया है. कक्षा एक से पांच तक 6:30 से 9:30 बजे तक क्‍लास चलेगी.वहीं कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी 10 बजे तक होगी. उक्‍त आदेश निजी व सरकारी सभी स्कूलों में लागू होगा. लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुये जिला प्रशासन ने उक्‍त निर्णय लिया है.
मालूम हो कि कोयलांचल का तापमान लगातार बढ़ रहा है. आज के तापमान की बात करें तो आज भी कोयलांचल का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. सूरज के बढ़ते तपिश से बच्‍चे बीमार पड़ रहे हैं. लू के कारण जहां बड़े लोग परेशान हैं, वहीं बच्‍चों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है

मुंबई सेक्स वर्कर्स ने दक्षिण मुंबई में कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा को अपना समर्थन देने की घोषणा की

दक्षिण मुंबई के कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि हम जानते हैं कि देश के शीर्ष बिजनेस मैन मुकेश अंबानी ने लोकसभा चुनाव में मिलिंद देवड़ा को अपने समर्थन की घोषणा की, इसके बाद मुंबई के सबसे पुराने रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा के सेक्स वर्कर्स ने भी कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा को अपने समर्थन की घोषणा की।

 दक्षिण मुंबई का बहुत प्रसिद्ध और पुराना रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा जो माना जाता है कि कांग्रेस पार्टी समर्थक क्षेत्र है। इस समय इस क्षेत्र के सेक्स वर्कर खुले तौर पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के समर्थन में आए थे।

 नाम न छापने की शर्त पर रिपोर्टर ‘के साथ बात करते हुए गीता (बदला हुआ नाम) ने कहा, "यह लाल बत्ती क्षेत्र हमेशा कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछले कई दशकों से हावी रहा है। स्थानीय कांग्रेस के नेता हमेशा कई तरह से हमारा समर्थन करते हैं, यहाँ रहने वाली सभी लड़कियाँ हमेशा कांग्रेस को वोट देती हैं, इसलिए कोई शक नहीं कि मिलिंद देवड़ा जीतेंगे।"  दक्षिण मुंबई से सही उम्मीदवार, ”।

 कामठीपुरा की एक और सेक्स वर्कर 11 लेन पूजा मंडल (बदला हुआ नाम) ने कहा, पांच साल हो गए हैं हमने कभी यहां शिवसेना सांसद अरविंद सावंत को नहीं देखा, इस क्षेत्र में विधायक कांग्रेस पार्टी (अमीन पटेल) से हैं और नगर पार्षद जावेद जुनेजा भी कांग्रेस से हैं।  पार्टी, हालांकि सभी राजनीतिक दल इस क्षेत्र में दिलचस्पी नहीं रखते हैं और यौनकर्मियों की समस्या कांग्रेस लड़कियों को पसंद करती है। "

 "कोई भी हमारी समस्याओं के बारे में गंभीर नहीं है लेकिन हम कांग्रेस पार्टी को पसंद करते हैं जब इंदिरा गांधी जी पीएम थीं क्योंकि इंदिरा गांधी जी ने देश में महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत सारे काम किए थे," मोती दीदी ने इलाके के सबसे पुराने वेश्यालय में से एक कहा।

 राउफ खान 11 वीं लेन के कमाठीपुरा के एक सामाजिक कार्यकर्ता कहते हैं, “मैं इन यौनकर्मियों का अवलोकन कर रहा था जब मैं छोटा था तो वे अनुयायियों को इस बात के लिए प्रेरित कर रहे थे कि बहुत स्पष्ट सभी पुराने यौनकर्मी स्वर्गीय पीएम इंदिरा गांधी जी से प्रभावित थे, उनकी लड़कियाँ उनके पीछे चल रही हैं  कांग्रेस पार्टी के लिए पदयात्रा और मतदान, "

 डॉ। बद्रुल हसन बदर, जो 2002 के बाद से किठीपुरा 11 वें लेन में एक क्लिनिक चला रहे हैं, का कहना है कि इस रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्कर्स की बड़ी तादाद कांग्रेस समर्थकों की है, जो आज से नहीं बल्कि लंबे समय से कांग्रेस पार्टी और वैचारिकता पसंद करते हैं, इस बार मिलिंद देवड़ा  इस क्षेत्र से भारी मत प्राप्त करेंगे, ”

 मुमताज इराकी एक जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक हैं, उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने इस क्षेत्र में बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। विशेष रूप से हमारे विधायक अमीन पटेल संबंधित मुद्दों का हवाला देते हैं, इस क्षेत्र में पुरानी इमारत की मरम्मत के लिए हमेशा अपने फंड का उपयोग करते हैं।  इस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की तरह, "

जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है: पीएम मोदी

गिरिडीह/कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमुआ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन महामिलावट यानि केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार, जो कमजोर रहे, जिस सरकार में ये लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे। ये किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते।

पीएम मोदी ने कहा कि जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है। आज इसी वजह से पूरा देश पूरे विश्वास के साथ अपने इस सेवक, अपने इस चौकीदार के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर उसके सहयोग से कोई सरकार बनती है तो देशद्रोह का कानून हटा दिया जाएगा। यानि जो नक्सलियों को मदद देने वाले लोग हैं उन पर कार्रवाई करना मुश्किल होगा। ये है कांग्रेस की सोच। बात चाहे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हो या फिर घर में छुपे गद्दारों की, आपका ये चौकीदार किसी को नहीं छोड़ेगा। सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर एयर स्ट्राइक, ये तय है कि जहां से भी हमें खतरा होगा, वहां घुसकर मारेंगे।

Sunday, April 28, 2019

Mumbai:Voting Booth Details of the Stars ... You Handle ..

 

 Address of BOOTHS – कौन कहां । 

1) Vinod Tawde (7am):

Vile Parle Municipal School, Dixit Road, VileParle (E).

2) Raj Thackrey (11am): Balmohan Vidyalay, Dadar (W)

3) Vishwanath Mahadeshwar (8am): Raje Shivaji Vidyalay, Santacruz (E)

4) Sandip Deshpande (10am): Vartak Hall, Dadar

5) Ashish Shelar (7.30am): Booth 177/210, St.Stanislaus High School, Hill Road, Bandra (W)

6) Milind Deora (8.30): Activity School, Peddar Road

7) Sharad Pawar (8am): Sahakari Vidya Mandir, Room No. 10, Pandit Madan Mohan Malviya Marg, Tardeo.

8) Kirit Somaiya (8.30am): Tarun Utkarsh School, Gawanpada, Nilam Nagar, Mulund (E)

9) Ramdas Athwale (11am): Navjivan Vidyamandir, Gandhi Nagar, Bandra E

10) Manoj Kotak (7am): MCC College, Mulund West, Near Station.

11) Uddhav Thackrey (11am): School near MIG Club, Bandra E

12) Arvind Sawant (7.30am): Baradevi BMC Primary School, Sewri

13) Gopal Shetty (7.30am): J B Khot School, Saibaba Nagar, Room No 21, Borivali W

14) Rahul Shewale: Mankhurd school number 1 , mankhurd village , mankhurd east

15) Radhakrishna Vikhe Patil/Sujay (8am): Loni, Z P School, Shirdi

16) Hardhik Joshi: Nalanda School, Mulund

17) Sanjay Dina Patil: (7am): IDUBS School,  Bhandup W

18) Sumeet Raghavan : Tilak School, Vile Parle

19) Vikram ghokhale; sachin khedekar; manoj joshi; mrunal kulkarni - parle tilak school

20) Eknath Gaikwad (7am): Dharavi Kalla Killa Muncipal School, DharaviRoad.

21) Jitendra Ahwad (11am): maharashtra vidyalay, thane west..

22) Sanjay Raut:

BMC Ground, Bhandup East.

23) Priya Dutt (8am):

St Anne High School, Pali Hill, Bandra.

24) Urmila Matondakar: St.Petit School, Bandra W

25) Renuka Sahane: CWC ( School), Yari road, Versova

26) Milind Narvekar: (8am): STM Mission English school, ground floor, Malad West.

27) Amitabh Bachchan n Family: N M College, Vile Parle (8am).

अब हेमन्त सोरेन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, JMM ने BJP पर लगाया आरोप



 लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न पार्टियों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो जारी ही है. इसके अलावा लेटर बम का दौर भी जारी है. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के बाद हेमंत सोरेन को भी भाकपा माओवादी संगठन द्वारा पत्र के माध्यम से धमकी दी गई है और उन्हें झारखंड से बाहर रहने की नसीहत दी गई है।

पत्र के माध्यम से धमकी
इस पत्र को लेकर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही जांच की मांग की है. बता दें कि पिछले दिनों एक माओवादी संगठन द्वारा झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को जान से मारने की धमकी दी गई थी. ठीक इसके कुछ दिन बाद नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को भी एक पत्र के माध्यम से धमकी दी गयी।


पत्र में कहा गया है कि भाकपा माओवादी संगठन झारखंड की ओर से आपको सूचित किया जा रहा है कि संगठन के साथ झारखंड के लोकसभा की कुल 14 सीटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के साथ समझौता हुआ है. इस समझौते में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाना भाकपा माओवादी संगठन का लक्ष्य है।

इसीलिए 23 अप्रैल 2019 से 19 मई 2019 तक नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को झारखंड में रहने के लिए प्रतिबंधित किया जाता है. इसके अलावा संगठन की ओर से 48 घंटे के अंदर महागठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव में 14 सीटों के लिए उतारे गए प्रत्याशियों को बैठा दिया जाए, नहीं तो वाहन समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को उड़ा दिया जाएगा।

आदिवासी युवती ने केरोसिन तेल छिड़ककर लगाई आग हालत गंभीर, रिम्‍स रेफर

 *रामगढ़///रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोंगाई गांव में एक आदिवासी युवती ने केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली जिससे वो लगभग 60 प्रतिशत तक जल गई है उसे घरवालों ने पहले रामगढ़ के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुये रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया रिम्स में युवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर रजरप्पा पुलिस के एएसई अभय कृष्ण गिरी रिम्स पहुंचे उन्होंने यहां इलाजरत युवती का बयान दर्ज किया साथ ही एक लिखित आवेदन लिया युवती ने पुलिस को बताया कि गांव के ही विनोद गंझु के साथ पिछले दो वर्षों से उसका प्रेम संबंध था विनोद गंझु इस बीच शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया परन्तु गत 25 अप्रैल को विनोद ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद उसने हताश होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया रजरप्पा पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनोद गंझु को गिरफ्तार कर लाया है।

Vial Test: अब प्राइवेट स्कूल जून-जुलाई की फीस नहीं ले सकेंगे!


सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. इस मैसेज में लिखा है कि प्राइवेट स्कूल अब गर्मियों की छुट्टी की फीस नहीं ले सकेंगे. अगर वो ऐसा करेंगे तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी. स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाएगी. इसे हाईकोर्ट का ऑर्डर बताया जा रहा है. अगर पुलिस स्कूलों पर कार्रवाई न करे तो सीएम विंडो पर शिकायत करने के लिए कहा है. यह सब ‘सीआईडी’ के लेटर हैड पर लिखा है. स्कूल की फीस लोगों के जीवन की इतनी बड़ी समस्या है कि ऐसे मैसेज पढ़कर लोगों को दिल कर जाता है कि सच निकल जाए. लेकिन क्या ये खुशी टिकने लायक है? हम बताते हैं.

 

ये खुशी टिके इसलिए ज़रूरी है कि मैसेज में लिखी बातें सच निकलें. लेकिन हमने इस मैसेज की पड़ताल की तो यह मैसेज फेक यानी फर्जी निकला. दुखद.

दिक्कत इस लेटर की शुरुआत से शुरू होती है. इस लेटर पर CID का फुलफॉर्म ‘क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट’ की जगह ‘क्राइम इंटेलीजेंस डिटेक्टिव’ लिखा है. पहला वाला सीआईडी पुलिस के अंदर एक विभाग होता है. गंभीर अपराधों की जांच करता है. यहां CID से जो मतलब है, उसका पुलिस या सरकार से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है. इसलिए उसके लेटरहेड पर लिखी कोई बात स्कूलों पर बाध्यकारी नहीं हो सकती. वैसे भी CID (असली वाली) स्कूल फीस जैसे मामलों में सामान्यतः नहीं पड़ती है.

लेकिन ये इस अफवाह की सबसे बड़ी समस्या नहीं है. क्योंकि यहां खेल करने वाले ने नकल की नकल बनाकर कांड किया है. जी हां.

हमें लगा कि ‘क्राइम इंटेलीजेंस डिटेक्टिव’ जितना क्रिएटिव नाम किसी ने खालिस इस अफवाह के लिए गढ़ा है. लेकिन लेटर-हेड पर ‘सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था’ और साथ में रजिस्ट्रेशन नंबर, फोन नंबर और पता भी लिखा था. हमको मौज सूझी, तो हमने इस लेटर-हेड पर लिखे नंबर पर कॉल कर दिया. फोन पर घंटी जाने लगी. हमें हैरानी हुई. फिर कॉल रिसीव भी हो गया और उधर से कहा गया कि अरविंद गिरी गोस्वामी बोल रहे हैं. गोस्वामी ने बताया कि इस नाम की संस्था सच में मौजूद है और वो इसके चीफ डायरेक्टर हैं !

हमने ऐसा नाम रखने का कारण पूछा तो बताया गया कि इस CID का ऑफिस गाज़ियाबाद के साहिबाबाद में है. यह संस्था भ्रष्टाचार और अपराध के विरुद्ध मुहिम चलाने वाली एक संस्था है. साथ ही ये डिटेक्टिव और सिक्योरिटी सर्विस भी प्रोवाइड करते हैं. इसी वजह से इस संस्था का नाम अपराध खुफिया जासूस है.

इस वायरल मैसेज के बारे में पूछने पर गोस्वामी ने बताया कि यह वायरल मैसेज उन्होंने देखा है. यह मैसेज फर्जी है. इसे किसी और ने उनकी संस्था के नाम से बनाकर चला दिया है. इस वायरल मैसेज के बारे में उन्होंने अपनी सीआईडी के असली लेटर हैड से एक स्पष्टीकरण भी जारी किया था. इसका फोटो भी उन्होंने हमें भेजा

 तो लेटरहेड नकली था. उसपर लिखे मैसेज में भी तथ्यात्मक गलतियां निकलीं. हाईकोर्ट ऑर्डर का जो शिकायत नंबर दिया गया था, वो गलत था. क्योंकि उसमें लास्ट का एक डिजिट नहीं था. फिर इसमें छुट्टियों के महीने जून-जुलाई बताए गए हैं. जबकि स्कूलों की छुट्टियां मई-जून के महीने में रहती हैं. मैसेज में ‘जागो ग्राहक जागो’ लिखा है. ये सरकार का एक कैंपेन ज़रूर है, लेकिन इसका न इस नकली सीआईडी और न ही हाईकोर्ट के किसी आदेश से संबंध है.

सो हमारी पड़ताल में यह मैसेज पूरी तरह से गलत साबित हुआ.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...