सतगावां थाना अंतर्गत शिवपुर में गत 8 मई का तिलक समारोह का बचा बिषाक्त रसगुल्ला खाने से लगभग 30 लोग डायरिया के चपेट में आ गए ၊ जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई। जिसके बाद सभी को आनन फानन में सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उचित उपचार के बाद कुछ लोगों की स्थिति शाम करीब 5 बजे सामान्य हुई। बताया जाता है कि शिवपुर निवासी भूषण सिंह पिता मधुसूदन सिंह के पुत्र विनय कुमार का तिलक फलदान समारोह 8 मई को था ၊ जिस तिलक फलदान समारोह का बचा हुआ बिषाक्त रसगुल्ला 13 मई सोमवार की सुबह बैना के रूप में पडोसियों के बीच बांटा गया था ၊ जिसे पडोसी लोग खाये ၊ बिषाक्त रसगुल्ला खाने के उपरांत कुछ ही क्षणों में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे पडोसियों को पेट में दर्द व जलन के साथ उल्टी दस्त शुरू हो गया ၊ इसके बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई ၊ बाद में ग्रामीणों के मदद से सभी को लगभग 12:30 बजे अपराह्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया ၊ सभी लोगों को स्लाईन भी चढायी गयी ၊ ग्रामीणों में कई छोटे बच्चे भी शामिल थे ၊सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डाॅ पंकज कर्मकार ने बताया कि तबियत खराब होने के बाद तत्काल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ၊जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ है ၊ उन्होंने बताया कि बैना का रसगुल्ला 5 दिनों के बाद बिषाक्त हो गये थे ၊ समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से स्थिति नियंत्रित में हो गई ၊ बिषाक्त रसगुल्ला खाने के बाद ही उनकी तबीयत खराब हुई ၊ जिन लोगों की हालत बिगड़ी उनमें साजन कुमार उम्र 2.5 वर्ष पिता शंकर दास, प्रियांशु कुमारी उम्र 4 वर्ष पिता शंकर दास, सोनाली कुमारी उम्र 2 वर्ष पिता अनिल दास,सुलेखा देवी उम्र 40 वर्ष पति छोटेलाल सिंह,विजय कुमार उम्र 15 वर्ष पिता छोटेलाल सिंह, गौरव कुमार उम्र 15 वर्ष पिता दिलीप सिंह, विक्रम कुमार उम्र 13 वर्ष पिता छोटेलाल सिंह, संगीता कुमारी उम्र 11 वर्ष पिता ब्रजभूषण सिंह, हिमांशु कुमार उम्र 5 वर्ष पिता बबन सिंह, सुलेखा उम्र 40 वर्ष पति रंजन सिंह, गोपाल कुमार उम्र 10 वर्ष पिता ब्रजभूषण सिंह, खुशबू कुमारी उम्र 11 वर्ष पिता छोटेलाल सिंह,बसंती देवी उम्र 60 वर्ष पति मनोरंजन सिंह, मसो कुंती देवी उम्र 70 वर्ष पति स्व कुलेश्वर मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल थे ၊ समाचार लिखे जाने तक कई लोगों का उपचार जारी है तथा कई लोगों के ग्रामीण चिकित्सकों से ईलाज करवाने की सूचना है।
Monday, May 13, 2019
पार्टी का गले में पट्टा डालकर वोट देने पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी पर FIR दर्ज
पार्टी का गले में पट्टा डालकर वोट देने पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी पर FIR दर्ज
चुनाव आयोग से प्राप्त आदेश के बाद रांची के कार्यपालक दंडाधिकारी ने की जांच, आरोपों को पाया सही
रांची संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के तहत 6 मई को मतदान दिवस के दिन हटिया - 64 विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या - 288 (सेंट फ्रांसिस स्कूल) में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा का पट्टा गले में डालकर कतार में खड़े होने तथा मतदान करने के आरोप की जांच कार्यपालक दंडाधिकारी रांची श्री राकेश रंजन उरांव के द्वारा की गई। इस सम्बंध में चुनाव ने शिकायतें मिलने कर बाद जांच के आदेश दिए थे। चुनाव आयोग से प्राप्त आदेश के बाद मामले की जांच की गयी।
तथ्य सही पाए जाने पर उनके द्वारा संबंधियों के विरुद्ध अरगोड़ा थाना कांड संख्या 149/ 19 दिनांक 13 मई 2019 धारा 138 (e) रिप्रेजेंटेशन आफ पीपुल्स एक्ट 1951 एवं 188 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई तथा वांछित प्रतिवेदन निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया गया।
----------------
कोचिंग संचालक पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तफ्तीश में जुटी पुलिस
हजारीबाग ၊ कोचिंग संचालक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार कर लिया है ၊ गिरफ्तार युवक पूर्व में भी कई मामलों का आरोपी रहा है ၊ राज्य और राज्य के बाहर के अपराधियों से भी इसके संबंध बताये जा रहे है। सदर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ कमल किशोर बताया कि कोचिंग संचालक एस लाल पर गोली चलाने के मामले में पूर्व में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था ၊ जिनके स्वीकारोक्ति के आधार पर मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार किया गया है ၊ यह तीनों युवक जेल में एक साथ बंद थे ၊ वहीं से कोचिंग संचालकों से पैसे वसूलने की योजना बना कर बाहर आए थे ၊ कोचिंग संचालकों पर दबाव बनाने के लिए एस लाल को गोली मारी गई थी ၊उसके बाद से दो कोचिंग संचालकों से 25 लाख रुपए रंगदारी मांगी जा रही थी ၊ पुलिस ने इस मामले का अनुसंधान करते हुए इस युवक को गिरफ्तार किया है ၊ इसी युवक ने कोचिंग संचालक को गोली मारी थी पुलिस ने इस गिरोह के अन्य अपराधियों की पहचान कर ली है ၊ जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Sunday, May 12, 2019
पोलिंग बूथ पर धक्का देकर बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष को जमीन पर गिराया, छलके आंसू
पश्चिम बंगाल से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष के साथ रविवार को घाटाल संसदीय क्षेत्र के केशपुर मतदान केंद्र के बाहर कथित तौर पर धक्का मुक्की और मारपीट की गई। समाचार एजेंसी एनआई के मुताबिक उनकी गाड़ियों के काफिले पर भी हमला किया गया, जिसमें शीशे तक टूट गए।
उनके साथ मारपीट की घटना उस वक्त हुई जब वे छठे चरण के मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट के साथ मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश कर रही थीं। कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस की महिला समर्थकों ने घेरकर भारती के साथ मारपीट की और जमीन पर गिरा दिया। भारती इस घटना के बाद रोती हुई भी दिखाई दीं। बीजेपी ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं चुनाव आयोग ने भारती द्वारा मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने और वीडियो बनाने पर रिपोर्ट तलब की है।
पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच मतदान में हिंसा और झड़प की खबरें सामने आईं हैं। हिंसा के बढ़ते मामलों में देखते हुए छठे चरण के लिए बंगाल में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Saturday, May 11, 2019
दिलदहलाने वाला खबर.. फंदे पर तीन दिनों से झूल रहा था पिता का शव,बेटा नोच-नोच कर खाता रहा
पलामू:पलामू जिले में हृदयविदारक घटना सामने आयी है।जिले के पांकी थानान्तर्गत डंडार गांव में पिछले तीन दिनों से एक अधेड़ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसका मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटा शव को नोच-नोच कर खा रहा था।शव से दुर्गंध उठने के बाद मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजवाया।थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को नहलाकर,नए कपड़े पहनाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।बताया जाता है कि डंडार के 55 वर्षीयाा सुरेश मोची अपने 12 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे के साथ अकेला रहता था।सुरेश मोची पारिवारिक कलह से जूझ रहा रहा था. दिसंबर 2018 को सुरेश की पत्नी अपने देवर छठन मोची की हत्या कर फरार हो गई थी. सुरेश के दो बेटे और दो बेटियां हैं. एक बेटी की शादी हो गई है, जबकि एक बेटा बाहर रहकर मजदूर करता है। वहीं, एक बेटी अपनी मां के साथ फरार है. सुरेश ने तीन दिन पहले अपने घर में फांसी लगाई थी।दुर्गंध आने पर हुई जानकारी घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद जब शव से दुर्गन्ध आने लगी तब पड़ोसियों ने इसकी सूचना थाने को दी. सूचना मिलते ही पांकी पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद रंजन एवं थाना प्रभारी प्रकाश यादव दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे. थाना प्रभारी के पहुंचने के पश्चात घर का दरवाजा तोड़ा गया. घर के अंदर जब पुलिस घुसी तो घर के अंदर का जो मंजर था, वह दिल दहलाने वाला था. शव के बगल में मृतक का विक्षिप्त बेटा भी साथ था।बताया जा रहा है मृतक के घर मे अनाज का एक भी दाना भी नहीं था।
'आप' प्रत्याशी के बेटे का दावा- पापा ने केजरीवाल को 6 करोड़ देकर लिया लोकसभा का टिकट
आम आदमी पार्टी के वेस्ट दिल्ली उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने दावा किया कि उनके पिता ने अरविंद केजरीवाल को 6 करोड़ रुपये दे पश्चिमी दिल्ली का टिकट खरीदा है.
आम आदमी पार्टी के वेस्ट दिल्ली उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है. जाखड़ ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने उनके पिता को 6 करोड़ रुपये में लोकसभा का टिकट बेचा है.
उदय जाखड़ ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ये बातें कही. उन्होंने आरोप लगाया, 'मेरी पढ़ाई के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं, लेकिन जब टिकट पाने की बात हुई तो 6 करोड़ रुपये केजरीवाल को दे दिए. उन्होंने केजरीवाल से पश्चिमी दिल्ली का टिकट खरीदा.'
उदय जाखड़ के मुताबिक, 'मेरे पिता ने सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को जेल से निकालने की भी बात बताई.' उन्होंने अपने पिता का नाम लिए बगैर कहा, 'ऐसे आदमी को वोट देने से पहले सोच लें, जो अपने घरवालों की परेशानी को दूर नहीं कर रहा, वो आपके इलाके की समस्या क्या दूर करेगा.
लीजिए अब आप भी अपनी कार में बैठा सकेंगे सवारियां, सरकार बदलने जा रही नियम
केंद्र सरकार जल्द आपको पर्सनल कार में कैब की तरह पैसेंजर बैठाने की इजाजत दे सकती है. इसकी सीमा एक दिन में 3 से 4 ट्रिप तक होगी.
अगर आपके पास कार है, तो आपके पास मोटी कमाई का अच्छा मौका आने वाला है. दरअसल, केंद्र सरकार प्राइवेट कार का कमर्शियल इस्तेमाल करने की जल्द इजाजत दे सकती है. इसके तहत सरकार कुछ परिवहन नियमों में बदलाव करने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हो गया तो आप अपनी प्राइवेट कार में भी सवारी बैठा सकेंगे. प्राइवेट कार में सवारी ढोने की लिमिट एक दिन में 3 ये 4 ट्रिप तक होगी.
Ford Aspire का ब्लू वर्जन लॉन्च, कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू
अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने इसपर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसके तहत परिवहन मंत्रालय व्हीकल पूलिंग नीति तैयार कर रहा है. इस नीति को मंजूरी देने से पहले ये सुनिश्चित किया जाएगा कि इससे सड़कों से कैब और टैक्सी सर्विस खत्म न हो. इसमें नीति आयोग की भी मदद ली जा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, सवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्राइवेट कारवालों को राज्य परिवहन निगम से मान्यता प्राप्त एग्रीगेटर से जोड़ा जाएगा. इसके बाद ऐसे एग्रीगेटर्स को यात्रियों की सुरक्षा के लिए उनका KYC (नो योर कस्टमर) कराना होगा. यही नहीं, प्राइवेट कार वालों को सवारी ढोने के लिए उनके बीमा भी कराना होगा.
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...