Wednesday, June 26, 2019

गिरिडीहः निजी स्कूल के वैन चालक की लापरवाही से दर्जनों बच्चों की जान आफत में आ गयी


गिरिडीहः  गिरिडीह जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के शहरपुरा में स्कूली बच्चों से भरी स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में वाहन चालक के अलावा नौ स्कूली बच्चे घायल हो गए. घायलों बच्चों का इलाज जमुआ के एक नर्सिंग होम में तो चालक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

बताया जाता है जीनियस पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत करीब दर्जन भर बच्चों को लेकर वैन स्कूल जा रही थी. इस बीच चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और वाहन सड़क के किनारे ही दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी को वाहन से निकाल कर अस्पताल भिजवाया..सूचना के बाद बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंचे.

इधर, दूसरी घटना सरिया थाना क्षेत्र के राजदहा मोड़ के समीप हुई.                      यहां स्कूली बच्चों को ले जा रही  टाटा मैजिक की टक्कर  स्कॉर्पियो से हो गयी. घटना में छात्रा शिवानी कुमारी उम्र लगभग 6 वर्ष घायल हो गयी. वाहन पर सवार अन्य बच्चों को मामूली रुप से चोट आयी. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया है.

Tuesday, June 25, 2019

अभिनेता के के मेनन स्टारर फिल्म 'पेनाल्टी' का ट्रेलर पीवीआर जुहू, अंधेरी में रिलीज



 हिंदी फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय के जरिये अन्य कलाकारों से भिन्न नज़र आने वाले अभिनेता के के मेनन स्टारर फिल्म 'पेनाल्टी' का ट्रेलर पीवीआर जुहू, अंधेरी में रिलीज किया गया।

उसी अवसर पर निर्देशक शुभम सिंह ने बताया कि यह फ़िल्म उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है तथा पूरी टीम के साथ फ़िल्म निर्माण का अनुभव शानदार रहा।



  शूटिंग पूरी होने के बाद 'पेनल्टी' के ट्रेलर का इंतज़ार टीम बड़ी बेसब्री के साथ कर रही थी, उन्हें अपनी मेहनत पर पूर्ण विश्वास है और ट्रेलर के साथ फ़िल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

  बता दें कि 'पेनल्टी' में उत्तर-पूर्व भारतीय फुटबॉलर लुकरम स्मिल की प्रेरणादायक कहानी बताई है जो अपने सपनों को हासिल करने के लिए तमाम बाधाओं से जूझता है।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान लुकराम स्मिल, सृष्टि जैन, बिजौ थंगजाम और सभी सह-अभिनेता बेहद उत्साहित नज़र आये।



निर्माता - नीलेश सखिया, रितु श्रीवास्तव और आदित्य श्रीवास्तव के साथ-साथ लेखक अखिलेश चौधरी, आदर्श खेत्रपाल और ताशा भांबरा ने अपनी उपस्थिति के साथ इस कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

  फिल्म 'पेनल्टी' का निर्माण रुद्राक्ष फिल्म्स के बैनर तले हुआ है जो कि 26 जुलाई, 2019 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।

गढ़वा में हुई भीषण बस दुर्घटना में 5 की मौत ,44 हुए घायल


उज्जवल कुमार ,गढ़वा से ၊
गढ़वा : गढ़वा अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर अनराज घाटी के निकट पोपुलर नामक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें अभी तक पांच लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे में 3 दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। सभी को पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सदर अस्पताल गढ़वा पहुंचाया गया है।


घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना गत रात्रि लगभग ढाई बजे की है। बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बिहार के सासाराम जा रही थी।

खबरों के मुताबिक मरने वाले वालों में जिनकी अब तक शिनाख्त हो चुकी है उसमे अंबिकापुर के प्रदीप गुप्ता 50 वर्ष, हर्ष जायसवाल 10 वर्ष, बेलवाटीकर की प्रतिमा देवी के नाम शामिल हैं। दो अन्य की शिनाख्त नही हो पाई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। उधर सदर अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए सिविल सर्जन डॉ एनके रजक के नेतृत्व में मेडिकल टीम लगी हुई है।

एसपी शिवानी तिवारी स्वयं राहत कार्य पर नजर रख रही हैं। डीसी हर्ष मंगला और एसपी शिवानी तिवारी दोनों सदर अस्पताल पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने घायलों से मिलकर उन्हें बूस्ट अप किया। चिकित्सकों से मिलकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

हादसे में पति पत्नी समेत पांच की मौत

गढ़वा : गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर अन्नराज घाटी में हुई भीषण बस दुर्घटना में एक दंपति पति-पत्नी समेत पांच लोगों की मौत हुई है। हादसे में 44 लोग घायल हो गए हैं। एक व्यक्ति के शव दबे होने की अपुष्ट खबर है।

मृतकों में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर महामाया चौक स्कूल रोड निवासी प्रमोद गुप्ता 45 वर्ष तथा उनकी पत्नी लवली गुप्ता 35 वर्ष, अंबिकापुर के ही महामाया चौक निवासी लक्ष्मण जायसवाल 35 वर्ष, पिता कालिका प्रसाद तथा झारखंड के पलामू जिला के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जोगा गांव निवासी अजय पाठक की पत्नी सुनीता पाठक 34 वर्ष, पलामू विश्रामपुर के पिंटू कुमार के 10 वर्षीय पुत्र रूपेश जायसवाल का नाम शामिल है।



गढ़वा जिले के सिविल सर्जन ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की हुई जबकि 44 लोग घायल हैं। गंभीर रुप से घायल पांच लोगों को रांची, एक बनारस और एक मेदिनीनगर रेफर किया गया है। शेष घायलों का सदर अस्पताल गढ़वा में किया जा रहा है।

हादसे में मृत लोगों के नाम

1. प्रमोद गुप्ता 45 वर्ष अंबिकापुर, छत्तीसगढ़

2. लवली गुप्ता 35 वर्ष,अंबिकापुर छत्तीसगढ़

3. लक्ष्मण जायसवाल 35 वर्ष, अंबिकापुर, छत्तीसगढ़

4. सुनीता पाठक 34 वर्ष, विश्रामपुर, पलामू

5. रूपेश जायसवाल 10 वर्ष, विश्रामपुर, पलामू

हादसे में जो हुए घायल

1. संगीता जायसवाल बिश्रामपुर छत्तीसगढ़

2. किरण देवी खरौंधी गढवा

3.कविंद्र राय गाजीपुर यूपी

4. अजय सोनी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

5. वीरेंद्र पाल बेलहरा थाना पांडु पलामू

6. मधु कुमारी सोनपुरवा

7. आशुतोष पाठक ग्राम जोगा थाना उंटारी रोड पलामू

8. इमामुद्दीन अंसारी, अंबिकापुर छत्तीसगढ़

9. विकास अग्रवाल, अंबिकापुर छत्तीसगढ़

10. अफजाल अंसारी, बिश्रामपुर छत्तीसगढ़

11. मंजूर आलम बिश्रामपुर छत्तीसगढ़

12. जुलेखा बीवी बलरामपुर छत्तीसगढ

13.रोशन आरा अंबिकापुर छत्तीसगढ़

14. नजर उल हक अंबिकापुर छत्तीसगढ़

15 लव ठाकुर जतरो पतरिया थाना कांडी गढ़वा 16.नजर उल हक अंबिकापुर छत्तीसगढ

17. सत्येंद्र पांडे, भंडार थाना बिश्रामपुर पलामू 18. मेहरून बीबी कुड़वा कला थाना पांडु पलामू 19.आबिद हुसैन कांडी, गढ़वा

20. मेहरून्निसा अंबिकापुर छत्तीसगढ़

21. अकबर हुसैन पांकी, पलामू

22. गुड़िया जायसवाल छतरपुर पलामू

23. माला देवी नेउरा थाना चैनपुर पलामू

24. साहिल रजा पांकी

25. सखीचंद प्रतापपुर छत्तीसगढ़

26. उमेश कुमार बांसडीह, लेस्लीगंज

27.मुकर्रम खान

28. मंसूर आलम निसूनपुर थाना एनटीपीसी खैरा जिला औरंगाबाद बिहार

29. अफजल हुसैन दरिमा अंबिकापुर छत्तीसगढ़

30. शकुंतला जायसवाल बिश्रामपुर छत्तीसगढ़

31. शीला कुमारी भंडरिया

32.शादाब अंसारी मेराल

33. रेखा देवी पांडेपुरा,

34. मानपति देवी कांडी,

35. शिव कुमार,

36. इस्लाम मियां पड़वा पलामू

37.जुबैदा बीबी पड़वा पलामू

38. वसी अंसारी

39. शंकर शाह अंबिकापुर

40. प्रदीप पता अज्ञात

41. इमरान अंसारी

42. प्रतीक गुप्ता अंबिकापुर छत्तीसगढ़

43. भूमि गुप्ता अंबिकापुर छत्तीसगढ़

44. खुशबू खातून

झारखंड : बढ़ते 'मॉब लिंचिंग' का जिम्मेदार कौन; किसने धकेला झ्स आग को कि इस गुलशन को जला रहा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर थानेदार सस्पेंड


सरायकेला-खरसावां जिला में हुई ‘मॉब लिंचिंग’ मामले में झारखंड सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्थानीय थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है. इस सिलसिले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. ज्ञात हो कि मॉब लिंचिंग के शिकार मुस्लिम युवक की छह दिन बाद अस्पताल में मौत हो गयी. सरायकेला के धातकीडीह गांव के पास चोरी करते हुए पकड़ाये तबरेज अंसारी की मौत के मामले में पुलिस ने मॉब लिंचिंग का केस दर्ज कर लिया है. मृतक तबरेज की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है. रविवार को एक आरोपी पप्पू मंडल को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. सरायकेला के एसपी कार्तिक एस खुद मामले की जांच कर रहे हैं. सरायकेला थाना में दर्ज प्राथमिकी में तबरेज की पत्नी शाइस्ता परवीन ने कहा कि उसके पति तबरेज अंसारी 17 जून की रात को दो साथियों के साथ बाइक से जमशेदपुर के आजादनगर लौट रहे थे. धातकीडीह गांव के पास पप्पू मंडल एवं अन्य ने चोरी के संदेह में उन्हें पकड़ लिया अौर खंभे से बांधकर पीटा. इस दौरान धार्मिक नारा लगाने के लिए भी मजबूर किया गया. लोगों की पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गये. बाद में पुलिस ने चोरी के मामले में उन्हें जेल भेज दिया. दो दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि तबरेज अंसारी को चोरी करते हुए लोगों ने पकड़ा था. उसके पास से चोरी के सामान भी बरामद हुए थे. इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने चोरी के मामले में उसे जेल भेजा था. सरायकेला जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुणे से ईद में घर आया था तबरेज परिजनों के अनुसार, तबरेज पुणे में काम करता था. ईद की छुट्टी में अपने घर आया था. परिजनों ने तबरेज की बांध कर पिटाई करने का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है. एसपी कार्तिक एस ने कहा है कि मृतक की पत्नी के बयान पर मॉब लिंचिंग और हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नामजद आरोपी पप्पू मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच चल रही है. अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी. घटनाक्रम 17 जून : खरसावां के कदमडीहा निवासी तबरेज अंसारी को सरायकेला के धातकीडीह गांव के पास ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पकड़ लिया. उसकी पिटाई की. 18 जून : पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर तबरेज को जेल भेज दिया. 22 जून :                                                       जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. परिवार वाले टीएमएच भी लेकर गये, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. दहाड़ें मारकर रोने लगी तबरेज की पत्नी शाइस्ता परवीन बोली वह 17 जून की रात थी. मेरे शौहर जमशेदपुर से गांव लौट रहे थे. तभी घातकीडीह गांव में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया. चोरी का आरोप लगाकर रात भर उन्हें बिजली के पोल से बांधकर रखा. उनके साथ खूब मारपीट की गयी. जय श्री राम व जय हनुमान बोलने के लिए कहा. नहीं बोलने पर मेरे शौहर को बहुत पीटा. सुबह होने पर उन्हें सरायकेला थाने की पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जगह मेरे शौहर को ही चोरी के आरोप में जेल भेज दिया. उन्हें अंदरूनी चोटें लगी थीं. इसी वजह से उनका इंतकाल हो गया. शाइस्ता परवीन यह कहते हुए दहाड़ें मारकर रोने लगती है. कुछ ही महीने पहले उनका निकाह कदमडीहा गांव के तबरेज अंसारी से हुआ था. यह गांव झारखंड के सरायकेला जिला के खरसावां थाना क्षेत्र का हिस्सा है. शाइस्ता मांग रही इंसाफ शाइस्ता ने कहा, ‘मैंने पुलिस से इसकी लिखित शिकायत की है. उन्हें मेरी रिपोर्ट दर्ज कर मुझे इंसाफ दिलाना चाहिए. तबरेज सिर्फ 24 साल के थे. उनका कत्ल किया गया है. इस मामले में पुलिस और जेल प्रशासन ने लापरवाही की है. इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए.’ सरायकेला के थाना प्रभारी बोले दूसरी तरफ, सरायकेला थाना के प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि धातकीडीह गांव के लोगों ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में पकड़ा था. ग्रामीणों ने तबरेज को धातकीडीह के कमल महतो की छत से कूदते हुए देखा था. उनके साथ दो और लोग थे, जो भाग गये. तबरेज को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद गांव वालों ने उसे चोर बता कर हमारे हवाले किया. उसके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी. हम इलाज कराने के बाद उसे कोर्ट ले गये, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सरायकेला जेल भेज दिया गया. इसमें पुलिस की कोई लापरवाही नहीं है.         सरायकेला सदर अस्पताल में हुआ हंगामा               इधर, तबरेज की मौत के बाद जेल अधिकारी पोस्टमार्टम के लिए लाश लेकर पहुंचे, तो सरायकेला सदर अस्पताल में हंगामा हो गया. कुछ देर के हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया. इसके बाद तबरेज के शव को जमशेदपुर भेज दिया गया. मॉब लिंचिंग के को लेकर सुर्खियों में रहा है झारखंड झारखंड हमेशा से मॉब लिंचिंग के लिए सुर्खियों में रहा है. झारखंड जनाधिकार मोर्चा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा भाजपा शासन में कम से कम 12 लोगों को भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया. इनमें 10 मुसलमान और 2 आदिवासी हैं.

Monday, June 24, 2019

राँची : डायन का आरोप लगाकर 7 महिलाओं के काटे नाखून व 9 पुरुषों का किया मुंडन,



राँची:डायन बता कर 7 महिलाओ के नाखून काटे 9 पुरुषो का बाल मुंडन किया।जुर्म में जेल गया अब जेल से छूटने के बाद अब दे रहे है जान मारने की धमकी 

 *कल 25 जून को 3 से 5 बजे अल्बर्ट एक्का चौक में शांति पूर्ण प्रदर्शन* 

 दुखद स्थिति  है कि दिनांक -23/05/2019 को सुशीला महतो,पति- बासुदेव महतो ,ग्राम- छोटा कृष्णपुर , पोस्ट- राजनगर , थाना- राजनगर , जिला- सरायकेला-खरसावां को समय 12 बजे इनके 12 घरो के परिवार को पकड़कर घसीटते हुए गांव वालों के सामने ले  जाया गया,और सबके सामने  मार - पीट कर मुंडन कर दिया गया तथा सरकारी विद्यालय मैं रसोइया का काम कर रही सुशीला महतो को रसोइया का काम से निकल दिया गया और उनके कार्य से उन्हें वंचित कर दिया गया । संस्था के प्रयास से थाने में सूचना दी गई। 26 लोगो के नाम FIR दर्ज कराई गई ၊जिसके बाद 14 लोगो को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया और सभी को 12/06/2019 जमानत में छोड़ दिया गया। जेल से छूटने के बाद सभी परिवार वालो को थाना व जेल में खर्च हुए पैसे लौटने की मांग कर रहे है,और नही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है ၊ संस्था आशा के सचिव ने कहा कि आरोपी बोल रहे हैं कि पहले तो चुमावन और बाल काट कर छोड़ दिये थे,अब गर्दन काट कर छोडेंगे।  धमकी देने वाले का नाम है:-

1. बंकू बेहारी महतो 2. रास बेहरी महतो 3. विकास सतपति  4. सुमन प्रामाणिक 5. छुटूराम महतो 6. बादल महतो 7. सागर महतो 8. विष्णु महतो 9. जगबंधु महतो 10. अहाँ महतो 11. रोहित महतो 12. जैठू राम महतो 13. दीनबंधु महतो 14. देवलाल महतो 15. कुशो महतो 16. उमेश महतो 17. गुण चरण महतो 18. गिदो महतो 19. गुण प्रसाद महतो 20. महेश्वर महतो 21. जगबंधु महतो 22. जयदेव महतो 23. दिनु महतो 24. नित्या नंद महतो। 

जिनका  मुंडन  कराया गया उनके नाम है :-

1. हारा महतो 2. करमु महतो 3. मागलु महतो 4. गुरुचरण महतो 5. हेमंत महतो 6. बासुदेव महतो 7. सुसेन महतो 8. मकरध्वज महतो 9. संभु महतो।

और जिन महिलाओं के नाखून काट दिए गए है उनके नाम है:-

1. सुशीला महतो 2. रीना महतो 3. सुभद्रा महतो 4. सावित्री महतो 5. यमुना महतो 6. सविता महतो 7. तंखीमनी महतो।

स्वंयसेवी संगठन आशा द्वारा कल दिनांक -25/06/2019 को पीड़ित परिवार के सभी 17 लोगो के साथ अल्बर्ट एक्का चौक, रांची में समय-3:00 से 5:00 बजे तक अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर शांति पूर्ण प्रदर्शन करेंगे ၊ जिसमे  अपील की गयी है कि आप आये और उनकी बातों को सरकार और लोगो तक पहुँचाने में  मदद करे और अंधविश्वासमुक्त झारखंड बनाने में एक पहल करे।


स्कोका एप एवं लोकान्तो पर दिल्ली, जम्मू, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, उप्र, झारखण्ड, बिहार, पंजाब एवं अन्य हिन्दी भाषी राज्यों से कॉल सेन्टर के माध्यम से 33 लाख रूपये की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार





साईबर थाना काण्ड सं0-10/19 दिनांक-01.04.19 धारा-419/420/468 भा0द0वि0 एवं 66सी,डी आई0टी0एक्ट।

 नितिन कुमार सिंह पिता-गोपाल सिंह, सा0-सेक्टर 03, हाउस नं0-05, बी0राव हाउस, खेलगांव, हाउसिंग कम्पलेक्स, होटवार, राँची के लिखित आवेदन के आाधार पर अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध स्कोका एप पर प्रचार देकर झूठा प्रलोभन देते हुए 33 लाख रूपया ठगी करने का आरोप लगाया गया । काण्ड के अनुसंधान के क्रम में प्रयोग किये गये बैंक खाता एवं मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर इस काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त अमित दिवान पिता-स्व0 खजान सिंह दिवान, सा0-पाकेट-ई0,117डी, दिलशाद गार्डन, थाना-सिमापुरी, नई दिल्ली-95 को चिन्हित करते हुए पुलिस अधीक्षक(साईबर क्राईम), अप0अनु0विभाग, झारखण्ड, राँची के दिशा-निर्देशन में पुलिस उपा0-सह-थाना प्रभारी, सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिल्ली क्राईम ब्रांच के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये अप्रा0 अभियुक्त अमित दिवान द्वारा अपने अपराध स्वीकार करते हुए इस काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए इन्होंने बताया कि मेरे द्वारा स्कोका एप एवं लोकान्तो पर विभिन्न राज्यों यथा (दिल्ली, जम्मु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, उ0प्रदेश, झारखण्ड, बिहार, पंजाब एवं अन्य हिन्दी भाषी राज्य) में प्रचार कर लोगों को इनके द्वारा चलाये जा रहे कॉल सेन्टर के माध्यम से अपने जाल में फंसा कर मोटी रकम का विगत् कई वर्षों से ठगी करते आ रहे थे। जिसमें इनका सहयोग बृजमोहन प्रसाद उर्फ रमण कुमार जो ग्राम-अलईंयां, पो0-सकलडींहा, थाना-सकलडींहा, जिला-चन्दौली(यू0पी0) का रहने वाला है जो वर्तमान में शिवपाल सिंह के नाम से खेलगांव, राँची में रहकर करता है ၊ जिसका मुख्य कार्य जाली वोटर आई0डी0 कार्ड एवं पैन कार्ड के आधार पर फर्जी बैंक खाता विभिन्न नामों से खुलवाकर फर्जी ए0टी0एम0 कार्ड निर्गत करवाकर उक्त बैंक खातों में ठगी कर प्राप्त किये गये रकम की निकासी इन दोनो के द्वारा किया जाता था जिसके एवज में बृजमोहन उर्फ रमण को 05 प्रतिशत का कमिशन लेता था। बृजमोहन उर्फ रमण के द्वारा राँची के अलावा यू0पी0, दिल्ली एवं कई राज्यों में फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया है, जिसका उपयोग यह लोग ठगी करने में उपयोग करते थे। गिरफ्तार अभि0 अमित दिवान द्वारा बताये बृजमोहन उर्फ रमण को गिरफ्तार करने पर उसने भी उपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया तथा उसके घर एवं कार की तलाशी लेने पर सैकड़ों की संख्या में ए0टी0एम0 कार्ड, वोटर आई0डी0 कार्ड, पैन कार्ड, मोबाईल फोन एवं अन्य कागजात बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पताः-

1. नाम- अमित दिवान, उम्र-40 वर्ष, पिता का नाम-स्व0 खजान सिंह दिवान, माता का नाम-स्व0 श्रीमती संतोष दिवान, पता-पोकेट-ई0, 117 डी, दिलशाद गार्डन, थाना-सिमापुरी, नई दिल्ली-95

2.  नाम-बृजमोहन प्रसाद उम्र-37 वर्ष, पिता का नाम-स्व0 सत्यनारायण प्रसाद, माता का नाम-पार्वती देवी, पता-स्थायी-ग्राम-अलईंयां, पो0-सकलडीहा, थाना-सकलडींहा, जिला-चन्दौली(यू0पी0) वर्तमान पता-सेक्टर 01, फ्लैट नं0-104, ब्लॉक-21, खेलगांव कम्पलेक्स, होटवार, राँची।

अपराधिक इतिहासः

1.  बृजमोहन प्रसाद वर्ष-2010 में भीलवाड़ा, राजस्थान से ठगी के मामले में जेल जा चुका है तथा गाजियाबाद के विजय नगर थाना में भी इनके उपर एक बैंक ठगी का काण्ड दर्ज है।


*जप्त सामानों की विवरणीः-* 

1.  बैंक पासबुक-40 अदद।


  2. चेकबुक-51 अदद।

03 .पैन कार्ड 76 अदद  04 वोटर आई0डी0 कार्ड - 89 अदद

 05 ए0टी0एम0 कार्ड - 78 अदद 

06 सिम कार्ड - 24 अदद 

07 मोबाईल फोन - 14 अदद 

08 . लैप - टॉप - 01 अदद 

09 नगद - 20 , 000 / 10 टाटा कम्पनी की एक जेस्ट कार 

11 . यामाहा कम्पनी की एक स्कुटी । 

छापामारी दलः 

01 पुलिस उपा0 - सह - थाना प्रभारी सुमित प्रसाद 02 . पुलिस निरीक्षक - सतीश कुमार गोराई । 03 मुख्य तक0 पदा0 कुमार विभुती 04 तक ) पदा0 कुमार सौरभ 05 स0अ0नि0 , अजय कुमार झा 05 040 / आफताब आलम । 06 . आO01 / श्याम कुमार साहु 06 0 03 / मोजीब अंसारी ( ए0टी0एस0 ) 07 आ010 / मंगल गुरूग ।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को श्री कमल नयन चौबे, पुलिस महानिदेशक,झारखंड, के द्वारा संबोधित किया गया। इस दौरान श्री मुरारीलाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान तथा श्री आशीष बत्रा उपस्थित थे।

Saturday, June 22, 2019

अब मॉनसून की रफ्तार हुई तेज, बिहार, झारखंड के बाद अब इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी



अगले 48 से 72 घंटे में मॉनसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम राजस्थान से एक ट्रॉफ लाइन उत्तरी बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है. 

बिहार, झारखंड और ओडिशा में मॉनसून की बारिश शुरू हो गई है. भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, मॉनसून की दस्तक के बाद महाराष्ट्र के करीब सभी हिस्सों और गोवा में झमाझम बारिश हो रही है. अगले 48 से 72 घंटे में इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम राजस्थान से एक ट्रॉफ लाइन उत्तरी बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है. इससे पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. इससे ट्रॉफ लाइन के आसपास के इलाके में बारिश के आसार बने हैं. आपको बता दें कि देश के 36 सब-डिविजन में से 22 में अब तक सामान्य से 43 फीसदी कम बारिश हुई है. इसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, पंजाब और हरियाणा शामिल है.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...