Wednesday, June 26, 2019

गिरिडीहः निजी स्कूल के वैन चालक की लापरवाही से दर्जनों बच्चों की जान आफत में आ गयी


गिरिडीहः  गिरिडीह जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के शहरपुरा में स्कूली बच्चों से भरी स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में वाहन चालक के अलावा नौ स्कूली बच्चे घायल हो गए. घायलों बच्चों का इलाज जमुआ के एक नर्सिंग होम में तो चालक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

बताया जाता है जीनियस पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत करीब दर्जन भर बच्चों को लेकर वैन स्कूल जा रही थी. इस बीच चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और वाहन सड़क के किनारे ही दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी को वाहन से निकाल कर अस्पताल भिजवाया..सूचना के बाद बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंचे.

इधर, दूसरी घटना सरिया थाना क्षेत्र के राजदहा मोड़ के समीप हुई.                      यहां स्कूली बच्चों को ले जा रही  टाटा मैजिक की टक्कर  स्कॉर्पियो से हो गयी. घटना में छात्रा शिवानी कुमारी उम्र लगभग 6 वर्ष घायल हो गयी. वाहन पर सवार अन्य बच्चों को मामूली रुप से चोट आयी. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया है.

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...