पुणे में हुए हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोग बिहार के कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बघार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे में 17 लोगों के मारे जाने की खबर है. लेकिन पुणे जिला प्रशासन ने 15 लोगों के मौत की पुष्टि की है.
महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंढवा में शनिवार को एक सोसायटी की दीवार गिरने से दर्जनभर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हादसा पुणे कोंढवा इलाके में तालाब मस्जिद के पास हुआ, जहां 60 फीट ऊंची एक दीवार ढहकर वहां बनी टिन के झोपड़ियों पर गिर गई.
दीवार गिरने से 4 बच्चों समेत 17 लोगों के मरने की खबर है, जबकि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. वहीं, पुणे जिला प्रशासन ने 15 लोगों के मौत की पुष्टि की है. मौके पर राहत और बचाव का कार्य भी जारी है. मृतकों में ज्यादातर कटिहार के निवासी हैं. मरने वालों में 15 कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बघार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. कटिहार जिलाधिकारी ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में सभी मजदूर बलरामपुर के बघार गांव के ही हैं.
No comments:
Post a Comment