सुसाइड नोट में मृतक ज्योति ने अपने अबोध बच्चे के लिए न्याय की गुहार लगाई है. वह बिहार के पटना सिटी की रहने वाली थीं.
मायानगरी मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इंश्योरेंस सेक्टर की एक महिला प्रशासनिक अफसर ने अपने पति की हरकतों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. महिला की शादी 19 महीने पहले ही हुई थी. महिला गर्भवती थी, उसका पति चाहता था कि वह गर्भपात करा ले, लेकिन महिला बच्चे को जन्म देना चाहती थी. इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पटना से मुंबई आकर पहले बच्चे को जन्म दिया और फिर मौत को गले लगा लिया.
महिला ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पति और उसके परिजनों पर खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही सुसाइड नोट में ज्योति ने अपने अबोध बच्चे के लिए न्याय की गुहार भी लगाई है. वहीं, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं.
ज्योति ने अपनी बहन के घर लगा ली फांसी
मिली जानकारी के मुताबिक, पटना सिटी में रहने वाली ज्योति बाला की शादी नवंबर 2017 में सालिमपुर अहरा के रहने वाले विमल वर्मा से हुई थी. ज्योति बाला, द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी थीं. विमल, बैंक ऑफ बड़ौदा में बतौर प्रबंधक यूपी के सुल्तानपुर में काम करता है. 9 जून को महाराष्ट्र के बसई में ज्योति ने अपनी बहन के घर फांसी लगा ली ၊
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने पटना के सालिमपुर अहरा स्थित ससुराल, इलाहाबाद बैंक में कार्यरत ननद और पीएचईडी में कार्यरत ननदोई तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन घर पर ताला बंद मिला. मृतक ज्योति के पति ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ऑफिस में छुट्टी की एप्लीकेशन दे रखा है, जिसे ऑफिस के अधिकारी ने पुलिस को दिखाया ၊
No comments:
Post a Comment