Wednesday, June 26, 2019

गोड्डा पुलिस की कामयाबी का दिन रहा बुधवार, 5 देशी कट्टा 15 कारतूस के साथ 4 गिरफ्तार



शंकर कुमार ၊

गोड्डा/झारखंड:  बुधवार का दिन गोड्डा पुलिस की कामयाबी के नाम रहा। इस कामयाबी की शुरुआत सुबह तकरीबन 10 बजे से हुई। जो दोपहर बाद तक जारी रही। सुबह गोड्डा कॉलेज के पास गुप्त सूचना के आधार पर एसपी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल की अगुवाई में हुए ऑपरेशन में पुलिस ने 4 देशी कट्टा के साथ तीन को गिरफ्तार किया। यहां एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। जबकि मोतिया में कट्टा दिखाकर रंगदारी मांग रहे एक शख्स को दोपहर के वक्त गिरफ्तार किया गया।


पुलिक को ये गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जिले में आपराधिक वारदात के लिए गोड्डा कॉलेज के पास जमा हुए हैं। जिसके बाद एसपी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल की अगुवाई में विशेष टीम बनाई गई और मौके पर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस को जो इनपुट मिला था उसके मुताबिक चारों अपराधी एक ऑटो के साथ गोड्डा कॉलेज के पास खड़े थे।

पुलिस को देखकर चारों वहां से भागने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन चारों भागने लगे। भागने के क्रम में अपराधियों की तरफ से फायरिंग भी की गई। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी फायरिंग की। और चार में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में कामयाब रहा।

इनके पास से चार देशी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस, एक खोका और बिना नंबर का एक ऑटो बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में से कलाम अंसारी, जीतू महली (ऑटो चालक) और बिजो मंडल तीनों बिहार के जमुई के रहनेवाले हैं। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

पुलिस को दूसरी कामयाबी मोतिया में मिली। जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने रंगदारी और अवैध वसूली कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। सोनू यादव मोतिया का ही रहनेवाला है। सोनू के पास से एक देशी कट्टा समेत तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...